1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भूकंप के तेज झटकों से हिल गया पाकिस्तान, जानें रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

भूकंप के तेज झटकों से हिल गया पाकिस्तान, जानें रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में शुक्रवार को तड़के तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आइए जानते हैं कि रिक्टर स्केल पर कितनी रही है इस भूकंप की तीव्रता।

Pakistan earthquake - India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सांकेतिक फोटो।

भारत समेत दुनियाभर के विभिन्न देशों में बीते कुछ समय से भूकंप की घटनाएं लगातार तेज हो गई हैं। म्यांमार, तुर्की और अफगानिस्तान जैसे देशों में भूकंप ने हजारों लोगों की जान भी ली है। ऐसे में लोगों के भीतर भूकंप को लेकर खौफ भरता जा रहा है। इस बीच अब भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी भूकंप की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को तड़के पाकिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं।

कितनी रही भूकंप की तीव्रता?

नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी ने पाकिस्तान में शुक्रवार को तड़के आए भूकंप के बारे में जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई है। दी गई जानकारी के मुताबिक, ये भूकंप तड़के 3 बजकर 9 मिनट पर आया और इसका केंद्र धरती के 135 किलोमीटर भीतर था। अब तक इस भूकंप के कारण जान-माल के किसी नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

हिंद महासागर और अफगानिस्तान में भी भूकंप

नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी ने की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात 02:41 मिनट पर हिंद महासागर में भी भूकंप आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 रही। इस भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर भीतर था। वहीं, गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात 1 बजकर 59 मिनट पर भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान में भी भूकंप आया। इस भूकंर की तीव्रता 4.2 रही और इसका केंद्र धरती से 190 किलोमीटर भीतर था।

क्यों आते हैं भूकंप?

आपको बता दें कि पृथ्वी के अंदर कुल 7 टेक्टोनिक प्लेट्स मौजूद रहती हैं। जानकारी के मुताबिक, ये सभी 7 टेक्टोनिक प्लेट्स अपनी-अपनी जगह पर लगातार घूमती रहती हैं। हालांकि, कई बार घूमने के दौरान ये टेक्टोनिक प्लेटें फॉल्ट लाइन पर टकरा जाती हैं। इनके टकराने से जो घर्षण पैदा होता उससे ऊर्जा उत्पन्न होती है जो कि बाहर निकलने का रास्ता खोजती हैं। यही कारण है कि धरती पर भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं।

ये भी पढ़ें- IDF ने खोजी गाजा में हमास की सबसे बड़ी सुरंग, 7 किलोमीटर लंबी और 25 मीटर गहराई में छिपे रहते थे आतंकी

लद्दाख में तड़के महसूस किए गए भूकंप के जोरदार झटके, पड़ोसी देश चीन में भी हिली धरती

 

Latest World News