काठमांडू: नेपाल में एक बार फिर भूकंप का मध्यम झटका महसूस किया गया है। यह भूकंप शनिवार रात नेपाल के सिन्धुपालचोक जिले में आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई है। यह जानकारी नेशनल अर्थक्वेक मॉनिटरिंग एंड रिसर्च सेंटर ने दी।
इस भूकंप से तत्काल किसी नुकसान या मानवीय हताहत की कोई रिपोर्ट नहीं आई है। स्थानीय समयानुसार रात करीब 11:35 बजे आए इस भूकंप का केंद्र सिन्धुपालचोक जिले के नुल्थाला खर्का क्षेत्र के पास था, जो काठमांडू से लगभग 80 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित है। भूकंप के झटके राजधानी काठमांडू समेत पड़ोसी जिलों में भी महसूस किए गए।
Latest World News