पाकिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। ये भूकंप रविवार तड़के आया है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 आंकी गई है। भूकंप के झटके 3 बजकर 54 मिनट पर आए हैं। भूकंप के डर से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
जानिए कहां रहा भूकंप का केंद्र
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलॉजी ने बताया कि भूकंप का केंद्र अक्षांश: 30.25 N, देशांतर: 69.82 E पर था। ये भूकंप जमीन से 150 किलोमीटर की गहराई पर आया है। भूकंप के चलते कितना नुकसान हुआ या किसी प्रकार की जनहानि हुई है? ये अभी शुरुआताी जानकारी में पता नहीं चल पाया है।
हाल ही में पाकिस्तान में कब-कब आए भूकंप?
पाकिस्तान में हाल ही में 12 मई को कई भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया था। इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था। इस भूकंप के झटके क्वेटा, चमन और सिबी जैसे शहरों में भी आए थे। इससे पहले पाकिस्तान में 5 मई को 4.2 और 10 मई को 4.0 तीव्रता के भूकंप दर्ज किए गए थे।
Latest World News