1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Operation Sindoor का असर, इमरान खान को जेल में सताने लगा ड्रोन हमले का डर; आगे जो हुआ वो भी जानें

Operation Sindoor का असर, इमरान खान को जेल में सताने लगा ड्रोन हमले का डर; आगे जो हुआ वो भी जानें

इमरान खान की रिहाई को लेकर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पीटीआई नेताओं ने कहा है कि जेल में बंद इमरान खान पर ड्रोन से हमला हो सकता है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान- India TV Hindi
Image Source : FILE पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान

इस्लामाबाद: भारत के साथ तनाव के बीच पाकिस्तान में सियासी पारा भी चढ़ा हुआ है। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई के लिए शुक्रवार को एक पाकिस्तानी अदालत में याचिका दायर की गई है। इमरान खान फिलहाल भ्रष्टाचार के आरोपों में सलाखों के पीछे हैं और जेल में ही उन्हें ड्रोन हमले का डर सता रहा है।  

PTI ने जारी किया संदेश

इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने इसे लेकर एक व्हाट्सएप संदेश जारी किया है। इस संदेश में कहा गया है कि पार्टी के खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंदापुर ने खान की रिहाई के लिए इस्लामाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। खान (72) गैरीसन शहर रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। 

इमरान खान को तुरंत रिहा किया जाए

अली अमीन गंदापुर ने आवेदन दायर करते हुए अदालत अनुरोध किया है कि भारत के साथ मौजूदा युद्ध की स्थिति को देखते हुए, राष्ट्रीय सद्भाव और एकजुटता के लिए और अदियाला जेल में ड्रोन हमले की आशंका के कारण, उन्हें (इमरान खान) तुरंत पैरोल/प्रोबेशन पर रिहा किया जाए। अदालत ने याचिका की सुनवाई के लिए कोई तारीख तय नहीं की है।

भारत ने शुरू किया ऑपरेशन सिंदूर

गौरतलब है कि, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले का कड़ा जवाब देते हुए भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार सुबह 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) और पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए हैं। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

भारत-पाकिस्तान में बढ़े तनाव के बीच जानें क्या होती है इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल, क्या है INDIA की पावर

Operation Sindoor: भारत के एक्शन से तिलमिलाया पाकिस्तान, पनडुब्बी के मामले में भी फिसड्डी है PAK Navy

Latest World News