1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 'रिहा करो नहीं तो बंद कर देंगे बिजली और गैस'; इमरान समर्थकों ने पाक हुकूमत को दी सीधी धमकी

'रिहा करो नहीं तो बंद कर देंगे बिजली और गैस'; इमरान समर्थकों ने पाक हुकूमत को दी सीधी धमकी

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान शहबाज शरीफ सरकार के लिए बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं। पाकिस्तान में इस वक्त हालात ऐसे हैं कि अब आम लोग भी खान के समर्थन में सड़कों पर निकल आए हैं।

Imran Khan Supporters Threat Pakistan Government- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Imran Khan Supporters Threat Pakistan Government

Imran Khan Supporters Threat Pakistan Government: पाकिस्तान में जबरदस्त गदर छिड़ा है। इमरान खान के समर्थक बड़ी संख्या में सड़कों पर आ गए हैं। सिर्फ PTI के लोग ही नहीं बल्कि अब आम लोग भी खान के समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं। इस्लामाबाद से लेकर रावलपिंडी तक जबरदस्त बवाल मचा हुआ है। इमरान की रिहाई को लेकर लाहौर और कराची में भी जोरदार प्रदर्शन हो रहे हैं।

इमरान समर्थकों ने दी चेतावनी

प्रदर्शनों के बीच इमरान समर्थकों ने बड़ी चेतावनी दी है। खैबर पख्तूनख्वाह में इमरान समर्थकों ने शरीफ सरकार को बिजली और गैस सप्लाई बंद करने की धमकी दी है। समर्थकों का कहना है कि इमरान की रिहाई नहीं हुई तो बिजली और गैस बंद कर दी जाएगी। इतना ही नहीं खान को शिफा अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग को लेकर भी PTI कार्यकर्ता अड़ गए हैं।

खान को अंधा करना चाहता है मुनीर

इमरान खान अडियाला जेल में बंद हैं  और उनकी दाहिनी आंख की 85 प्रतिशत रोशनी चली गई है। लोगों का कहना है कि पाकिस्तान का आर्मी चीफ आसिम मुनीर इमरान को जेल में अंधा करना चाहता है। ऐसे में इमरान समर्थकों का प्रदर्शन इतना जबरदस्त हो रहा है कि पाकिस्तानी हुकूमत को समझ में नहीं आ रहा कि इसका मुकाबला कैसे करें। खबर ऐसी भी है कि जरदारी ने पाकिस्तान छोड़ दिया है।

चैन से नहीं बैठेंगे इमरान समर्थक

इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक के इंसाफ ने ठान लिया है कि जब तक इमरान को रिहा नहीं करवा लेते तब तक चैन से नहीं बैठना है। शहर कोई भी हो, गांव कोई भी हो, ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान में मानो जंग छिड़ गई है। इमरान के समर्थकों ने मुनीर की नाक में दम कर दिया है।  PTI सबसे बड़ी मांग है कि इमरान की रिहाई है। इमरान के समर्थकों में जबरदस्त गुस्सा है और वो पाकिस्तानी हुकू्मत को कायर तक कह रहे हैं। उनका कहना है कि शेर को कैद करके लड़ने वाले बुजदिल होते हैं। दम है तो इमरान को बाहर निकालो फिर लड़कर दिखाओ।

यह भी पढ़ें:

बराक ओबामा ने कहा- 'असली में होते हैं एलियंस', एरिया 51 को लेकर भी खोले राज

'Show ID', म्यूनिख इवेंट में पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर के साथ कांड होते-होते बचा, देखें VIDEO

Latest World News