A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पेशावर में भारत का बारूदी एक्शन, वीडियो में देखें तबाही का मंजर

पेशावर में भारत का बारूदी एक्शन, वीडियो में देखें तबाही का मंजर

भारत द्वारा पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के बाद पाकिस्तान बौखला गया है और लगातार मिसाइल और ड्रोन दाग रहा है। इसके जवाब भारत ने पाकिस्तान के 5 से अधिक एयरबेस उड़ा दिए। इस हमले में पेशावर में दहशत का माहौल है।

भारत के हमले से पेशावर में दहशत का माहौल- India TV Hindi
भारत के हमले से पेशावर में दहशत का माहौल

भारत द्वारा पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के बाद पाकिस्तान के साथ तनाव अपने चरम पर है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत द्वारा पाकिस्तान में छिपे आतंकी ठिकानों को निस्तनाबूद करने के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट सामने आ गई है। पाकिस्तान ने तुर्की और अन्य देशों के हथियारों के भरोसे लगातार दूसरे दिन भारत पर हमले की कोशिश की जिसे सेना द्वारा नाकाम कर दिया गया। भारत ने भी इसका कड़ा जवाब दिया है और पाकिस्तान के 6 एयरबेस उड़ा दिए। इस हमले में पाकिस्तान के पेशावर में तबाही मच गई, जिससे वहां दहशत का माहैल बन गया। इसके अलावा जम्मू के पास भारतीय सेना ने पाकिस्तानी चौकियों और आतंकी लॉन्च पैड्स को नष्ट कर दिया है।  

पेशावर में भारत का बारूदी एक्शन नीचे वीडियो में देखें- 

भारत के एक्शन के बाद पाकिस्तान में खौफ का मंजर है। भारत ने पाकिस्तान के पोस्ट(जम्मू के पास) को उड़ाने का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि जिस पोस्ट पर सेना ने हमला किया वो बुरी तरह से तबाह हो गया। हमले के बाद धुएं का गुबार साफ देखा जा सकता है। सेना ने बीती रात पाकिस्तान पर यह हमला किया था जिसमें पाकिस्तानी पोस्ट और आंतकी लॉन्च पैड के परखच्चे उड़ा दिए। 

जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान ने श्रीनगर हमले की कोशिश की थी। श्रीनगर के आसमान में युद्ध जैसे हालात हो गए हैं। सरफेस टू एयर मिसाइल सिस्टम को एक्टिवेट कर दिया गया है। इसी दौरान पाकिस्तान के दो फाइटर जेट को मार गिराया गया है।

ये भी पढ़ें- धमाकों से दहल उठे पाकिस्तान के 6 एयरबेस, VIDEO में देखें भारत ने कैसे किया तबाह?
 

Latest World News