PM Modi Israel Visit: सफल रहा पीएम मोदी का इजरायल दौरा, कई समझौतों पर हुए हस्ताक्षर
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल का 2 दिवसीय पूरा कर भारत के रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी के इस दौरे के दौरान भारत और इजरायल के बीच कई समझौतों पर सहमति बनी है।

तेल अवीव: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल का 2 दिवसीय पूरा कर भारत के रवाना हो गए हैं। इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू पीएम मोदी को तेल अवीव एयरपोर्ट पर विदा करने आए। पीएम मोदी का यह दौरा भारत और इजरायल के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर केंद्रित रहा। पीएम मोदी का पहला दिन भारत-इजरायल की दोस्ती के लिहाज से बेहद शानदार रहा था। पीएम मोदी ने इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हरजोग से भी मुलाकात की है।
इससे पहले बुधवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू खुद एयरपोर्ट पर अपनी पत्नी के साथ प्रोटोकॉल तोड़कर पीएम मोदी को लेने पहुंचे थे। इसके बाद उनका भव्य स्वागत हुआ। इजरायली संसद नेसेट को किसी भारतीय पीएम ने पहली बार संबोधित किया। पीएम मोदी को नेसेट ने अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया। इसके बाद रात्रिभोज में बेंजामिन नेतन्याहू ने उनका पसंदीदा भोजन कराया और उनके सम्मान में कुछ ऐसा किया कि पीएम मोदी भी चौंक गए।
डिनर पर नेतन्याहू ने पीएम मोदी को चौंकाया
पीएम मोदी को शानदार डिनर के लिए आमंत्रित करने वाले प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को भारतीय परिधान पहनकर पीएम मोदी को चौंका दिया। पीएम मोदी जब डिनर करने पहुंचे तो नेतन्याहू उन्हें रिसीव करने के लिए भारतीय परिधान में खड़े थे। यह देखकर पीएम मोदी बहुत प्रसन्न हुए और उन्होंने इसकी तारीफ की। नेतन्याहू ने भारतीय पीएम के सम्मान में यह वस्त्र धारण किया था। उनका यह कदम भारत-इजरायल की दोस्ती और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने वाला है। उन्होंने इसका एक संक्षिप्त वीडियो अपने एक्स पर शेयर किया है और हिंदी में लिखा है कि "हमारे संयुक्त रात्रिभोज से पहले, मैंने अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर चौंका दिया।" बता दें कि इससे पहले एयरपोर्ट पर पीएम मोदी को रिसीव करने पहुंचे नेतन्याहू की पत्नी ने भगवा वस्त्र पहनकर पीएम मोदी से तारीफें बटोरीं और भारत-इजरायल के संबंधों को गहरा बनाने का संकेत दिया।
Live updates : PM Modi Israel Visit
-
February 26, 2026 7:10 PM (IST) Posted by Amit Mishra
पूरा हुआ पीएम मोदी का इजरायल दौरा
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल का 2 दिवसीय पूरा कर भारत के रवाना हो गए है। इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू पीएम मोदी को तेल अवीव एयरपोर्ट पर विदा करने आए।
-
February 26, 2026 5:12 PM (IST) Posted by Amit Mishra
विदेश सचिव विक्रम मिसरी क्या बोले?
पीएम मोदी के इजरायल दौरे विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा, "भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी-अभी इजरायल का दौरा खत्म किया है। प्रधानमंत्री इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बुलावे पर सरकारी दौरे पर आए। यह प्रधानमंत्री का इजरायल का दूसरा दौरा है, वो पिछली बार लगभग 9 साल पहले यहां आए थे, जो उनका पहला दौरा था। यह दौरा भारत-इजरायल संबंधों में एक बहुत अहम पड़ाव है। यह पिछले 10 सालों में हुई तरक्की को दिखाता है और इस अहम पार्टनरशिप के अगले दौर के लिए मंच तैयार करता है।"
-
February 26, 2026 5:09 PM (IST) Posted by Amit Mishra
गाजा पीस प्लान पर क्या बोले पीएम मोदी?
इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के साथ जॉइंट प्रेस ब्रीफिंग में PM मोदी ने कहा, "भारत का विजन साफ है कि इंसानियत को कभी भी लड़ाई का शिकार नहीं बनना चाहिए। गाजा पीस प्लान ने शांति का रास्ता खोला है। भारत ने ऐसी कोशिशों का सपोर्ट किया है। भविष्य में भी, भारत सभी देशों के साथ कोऑपरेट और बातचीत करता रहेगा।"
-
February 26, 2026 5:05 PM (IST) Posted by Amit Mishra
दुनिया में आतंकवाद की कोई जगह नहीं
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीत यरुशलम में डेलीगेशन लेवल की बातचीत हुई है। वार्ता के बाद साझा बयान में PM मोदी ने कहा, "भारत और इजरायल इस बात पर साफ हैं कि दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है। आतंकवाद को किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता। हम आतंकवाद और उसके समर्थकों के खिलाफ लड़ते रहेंगे।"
-
February 26, 2026 5:02 PM (IST) Posted by Amit Mishra
Free Trade Agreement पर बनेगी बात
इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के साथ जॉइंट प्रेस ब्रीफिंग में PM मोदी ने कहा, "हम जल्द ही एक आपसी फोयदे वाले Free Trade Agreement को फाइनल शेप देंगे। हमने एक जरूरी और उभरती हुई टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप बनाने का फैसला किया है। मुझे खुशी है कि इजरायल में UPI के इस्तेमाल के लिए एक एग्रीमेंट साइन हो गया है। हम सिविल न्यूक्लियर एनर्जी और स्पेस फील्ड में अपने काम को आगे बढ़ाएंगे। साथ मिलकर, हम भविष्य के लिए तैयार खेती के सॉल्यूशन डेवलप करेंगे। हम बेहतरीन गांव बनाने पर काम करेंगे।"
-
February 26, 2026 4:48 PM (IST) Posted by Amit Mishra
भारत-इजरायल के बीच स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच यरुशलम में डेलीगेशन लेवल की बातचीत हुई है। वार्ता के बाद साझा बयान में पीएम मोदी ने कहा कि हमने अपने समय की कसौटी पर खरे उतरे रिश्ते को स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का दर्जा देने का एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। यह दोनों देशों की उम्मीदों की झलक है।
-
February 26, 2026 4:46 PM (IST) Posted by Amit Mishra
भारत में G2G मीटिंग का लिया गया फैसला
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीत यरुशलम में डेलीगेशन लेवल की बातचीत हुई है। वार्ता के बाद साझा बयान में पीएम नेतन्याहू ने कहा कि हमने भारत में G2G मीटिंग करने का फैसला किया है। जैसे ही हम इसका इंतजाम कर पाएंगे, हम यहां मौजूद जाने-माने मंत्रियों को बुलाना चाहेंगे।
-
February 26, 2026 4:44 PM (IST) Posted by Amit Mishra
'भविष्य उनका है जो इनोवेट करते हैं'
इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू ने साझा बयान में कहा, "जब हम एजुकेशन में प्रिसिजन की बात करते हैं, तो अब हमारे पास हर युवा स्टूडेंट तक पहुंचने और उन्हें अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने में मदद करने के लिए सॉफ्टवेयर और AI है। जो सीमाएं पहले हमें रोक रही थीं, वो अब हमें नहीं रोक रही हैं। भविष्य उनका है जो इनोवेट करते हैं। इजरायल और भारत इनोवेशन पर अड़े हैं। हमें पुरानी सभ्यताओं पर गर्व है, अपने अतीत पर बहुत गर्व है लेकिन भविष्य को पकड़ने के लिए पूरी तरह से दृढ़ हैं और हम इसे एक साथ बेहतर कर सकते हैं।"
-
February 26, 2026 4:42 PM (IST) Posted by Amit Mishra
पीएम मोदी ने क्या कहा?
इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के साथ जॉइंट प्रेस ब्रीफिंग में PM मोदी ने कहा, "शालोम! मैं PM नेतन्याहू को मेरा और मेरे डेलीगेशन का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए धन्यवाद देता हूं। 9 साल पहले, मुझे पहली बार इजरायल जाने का मौका मिला था। 9 साल बाद, फिर से इजरायल जाना मेरे लिए गर्व का पल है। कल, मुझे 'स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल' से सम्मानित किया गया। मैं यह अवॉर्ड 140 करोड़ भारतीयों और भारत-इजरायल दोस्ती को समर्पित करता हूं।"
-
February 26, 2026 4:40 PM (IST) Posted by Amit Mishra
'शानदार विजिट का शानदार नतीजा'
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीत यरुशलम में डेलीगेशन लेवल की बातचीत हुई है। वार्ता के बाद साझा बयान में पीएम नेतन्याहू ने कहा, "यह एक शानदार विजिट है, एक शानदार विजिट का शानदार नतीजा। यह छोटी लेकिन बहुत ज्यादा प्रोडक्टिव और बहुत ज्यादा दिल को छूने वाली थी। मुझे लगता है कि कल नेसेट में आपके दिल को छूने वाले बयान के बाद इजरायल में किसी की भी आंख सूखी नहीं रही। मैं आपको बता सकता हूं कि तब से हमें ना सिर्फ अपने दिलों में गहराई से देखने का मौका मिला है, बल्कि हमारे दोनों देशों में मौजूद शानदार दिमागों को भी देखने का मौका मिला है।"
-
February 26, 2026 4:37 PM (IST) Posted by Amit Mishra
क्या बोले पीएम मोदी
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच यरुशलम में डेलीगेशन लेवल की बातचीत हुई है। वार्ता के बाद साझा बयान में पीएम मोदी ने कहा कि इजरायल आने मेरे लिए गर्व की बात है।
-
February 26, 2026 4:34 PM (IST) Posted by Amit Mishra
पीएम नेतन्याहू का बयान
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच यरुशलम में डेलीगेशन लेवल की बातचीत हुई है। वार्ता के बाद साझा बयान में पीएम नेतन्याहू ने कहा कि हमें पुरानी दोस्ती पर गर्व है।
-
February 26, 2026 4:29 PM (IST) Posted by Amit Mishra
भारत और इजरायल के बीच साइन हुए MoUs
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौजूदगी में MoUs पर साइन किए गए है। दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर बनी सहमति है।
-
February 26, 2026 3:28 PM (IST) Posted by Amit Mishra
पीएम मोदी नेतन्याहू के बीच बातचीत
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच यरुशलम में डेलीगेशन लेवल की बातचीत शुरू हो गई है। वार्ता में रक्षा समेत अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
-
February 26, 2026 2:53 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
थोड़ी देर में पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू के बीच होगी द्विपक्षीय वार्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हरजोग से मुलाकात कर ली है। अब थोड़ी देर में पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी, जहां कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।
-
February 26, 2026 2:45 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पीएम मोदी ने कहा कि भारत इजरायल की बहुत सी सारी चीजों को लागू करने का प्रयास करता है
पीएम मोदी ने कहा कि इजरायल की बहुत सारी टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करता है। खासकर कृषि क्षेत्र में। भारत और इजरायल एक साथ मिलकर कई क्षेत्रों में काम कर सकते हैं। मैं भारत के प्रति आपके लगाव और श्रद्धा का सम्मान करता हूं। आपको भारत आने का निमंत्रण देता हूं।
-
February 26, 2026 2:41 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
भारतीय विदेश मंत्रालय का पोस्ट, राष्ट्रपति इसाक हरजोग से मुलाकात को बताया गर्मजोशी और सद्भावना का बंधन!
भारतीय विदेश मंत्रालय ने इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हरजोग और पीएम मोदी के बीच मुलाकात को गर्मजोशी और सद्भावना का बंधन! बताया है। एक्स पर लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इज़रायल के राष्ट्रपति के राष्ट्रपति इसाक हरजोग से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने भारत-इज़रायल विशेष साझेदारी को मजबूत करने में राष्ट्रपति हरजोग के अटूट समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। दोनों नेताओं ने शिक्षा, स्टार्टअप, नवाचार, प्रौद्योगिकी और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में सहयोग को और बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक पेड़ मां के नाम' पहल के तहत राष्ट्रपति उद्यान में एक वृक्षारोपण किया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति हरजोग को निकट भविष्य में भारत आने का निमंत्रण भी दिया।
-
February 26, 2026 2:34 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इज़रायल के राष्ट्रपति इसाक हरजोग ने कहा-मैं आपके छात्रों को इजरायल में अध्ययन के लिए प्रोत्साहित करता हूं
इज़राइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग ने कहा, "...मैं आपके प्रतिभाशाली युवा भारतीय छात्रों को इज़राइल में अध्ययन करने के लिए प्रोत्साहित करता हूँ। इसके साथ ही मैं इज़रायली छात्रों को भारत में अध्ययन करने के लिए प्रोत्साहित करता हूँ। इज़रायल और भारत के बीच यह संपर्क वैश्विक दक्षिण के लाभ के लिए संपूर्ण भू-रणनीतिक स्थिति को बदल सकता है...हम जानते हैं कि आप कई क्षेत्रों में विश्व का नेतृत्व करते हैं और हमें अत्यंत प्रसन्नता और उत्साह है कि आप हमारे साथ यहाँ हैं।"
-
February 26, 2026 2:32 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
राष्ट्रपति इसाक हरजोग से पीएम मोदी ने कहा-सिर्फ दिल्ली आकर वापस नहीं लौटना है
पीएम मोदी ने इजरायली राष्ट्रपति इसाक हरजोग को भारत आने का न्यौता देने के साथ यह भी कहा कि सिर्फ नई दिल्ली आकर वापस नहीं लौटना है, बल्कि मैं आपसे निवेदन करता हूं कि थोड़ा अधिक समय निकालकर आइये। ताकि भारत के विभिन्न राज्यों के लोगों को आपके स्वागत करने का मौका मिले।
-
February 26, 2026 2:30 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल के दिल में भारत के प्रति गहरा लगाव है-पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इजरायल के दिल में भारतीय लोगों के प्रति काफी लगाव है।
-
February 26, 2026 2:29 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल के राष्ट्रपति को पीएम मोदी ने दिया भारत आने का न्यौता
पीएम मोदी ने इजरायल के राष्ट्रपति को भारत आने का न्यौता दिया।
-
February 26, 2026 2:27 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायली राष्ट्रपति से मुलाकात में बोले पीएम मोदी, भारत-इजरायल के रिश्ते सबसे मजबूत
इजरायली राष्ट्रपति से मुलाकात में पीएम मोदी ने कहा कि भारत-इजरायल के रिश्ते सबसे मजबूत हैं।
-
February 26, 2026 2:13 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पीएम मोदी और इसाक हरजोग ने इजरायल के राष्ट्रपति भवन में रोपा पौधा
इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हरजोग और पीएम मोदी ने पौधरोपण किया।
-
February 26, 2026 1:58 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पीएम मोदी के इजरायल दौरे का दूसरा दिन, भारत में इजरायली राजदूत ने किया ये पोस्ट
-
February 26, 2026 1:49 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल में पीएम मोदी और राष्ट्रपति इसाक हरजोग की हुई मुलाकात, एक दूसरे को लगाया गले
येरूशलम में पीएम मोदी और इसाक हरजोग की मुलाकात शुरू हो गई है। दोनों नेताओं ने एक दूसरे का गले लगाकर स्वागत किया।
-
February 26, 2026 1:38 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
वर्ल्ड होलोकोस्ट और रिमेंबरेंस सेंटर में पीएम मोदी और इजरायली समकक्ष नेतन्याहू
-
February 26, 2026 1:36 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल में पीएम मोदी के भाषण पर फिदा हुआ UAE का यह शख्स, पोस्ट किया नेसेट में संबोधन का वीडियो
इजरायल में पीएम मोदी की स्पीच यूएई के एक पॉलिटिकल एनालिस्ट को बहुत अच्छी लगी। उन्होंने एक्स पर लिखा, " इज़राइल के संकल्प, साहस और उपलब्धियों के प्रति भारत में प्रशंसा है और इस बात की मान्यता है कि लचीलेपन ने नवाचार को जन्म दिया है और सुरक्षा ने शक्ति को। संयुक्त अरब अमीरात इस मानसिकता को समझता है। अब्राहम समझौते और भारत के साथ अपनी गहरी रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से, संयुक्त अरब अमीरात इज़राइल के नवाचार को भारत के विशाल आकार और खाड़ी देशों की पूंजी और भौगोलिक स्थिति से जोड़ता है। यह भारत, इज़राइल और संयुक्त अरब अमीरात के साथ क्षमताओं का एक त्रिकोण है, जो एक नए आर्थिक और रणनीतिक गलियारे को आकार दे रहा है।"
-
February 26, 2026 1:28 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पीएम मोदी और नेतन्याहू ने येरूशलम में किया याद वाशेम का दौरा, प्रलय पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि
पीएम मोदी ने येरूशलम में इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ विश्व प्रलय स्मरण केंद्र याद वाशेम का दौरा किया। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां प्रलय पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
-
February 26, 2026 1:19 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल के राष्ट्रपति ने बिछाया पीएम मोदी के लिए रेड कार्पेट, एक्स पर डाला ये खास वीडियो
इजरायल के राष्ट्रपति ने एक्स पर लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी, इज़राइल की जनता आपका हार्दिक स्वागत करती है। मुझे आज यरुशलम में आपकी मेजबानी करने की बहुत खुशी है!"
-
February 26, 2026 1:16 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पीएम मोदी को जब इजरायल ने दिया सर्वोच्च सम्मान, प्रधानमंत्री ने हृदय से जताया आभार
-
February 26, 2026 12:58 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
जब नेसेट में पीएम मोदी ने बताया क्या है भारत और इजरायल में ऐतिहासिक संबंध
-
February 26, 2026 12:54 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पीएम मोदी और इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हरजोग की 20 मिनट बाद होगी मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायलके राष्ट्रपति इसाक हरजोग 20 मिनट बाद मुलाकात करेंगे। इस दौरान भारत-इजरायल के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने को लेकर वार्ता होगी।
-
February 26, 2026 12:44 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल में दिव्यांगों ने दी "I Love My India" पर शानदार प्रस्तुति, पीएम मोदी ने एक्स पर डाला वीडियो
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "दिव्यांग कलाकारों के एक असाधारण समूह द्वारा "आई लव माय इंडिया" गीत की एक यादगार प्रस्तुति, जिसमें भारतीय मूल के यहूदी और इजरायली नागरिक एक साथ आए। यह प्रस्तुति भारत और इज़राइल के बीच साझा विरासत और अटूट संबंधों का सुंदर उत्सव है!"
-
February 26, 2026 12:35 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल में केरल समुदाय के सदस्यों की तिरुवथिरा की मनमोहक प्रस्तुति, पीएम मोदी ने पोस्ट किया वीडियो
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, केरलम केयरगिवर्स समुदाय के सदस्यों द्वारा तिरुवथिरा की एक मनमोहक प्रस्तुति देखी। यह प्रस्तुति केरल की सांस्कृतिक परंपराओं की महानता और इसके प्रति समर्पित लोगों के प्रेम को दर्शाती है। हमें गर्व है कि हमारे प्रवासी केरलवासी जहां भी जाते हैं, भारत की समृद्ध कलात्मक विरासत को संरक्षित करते हैं।
-
February 26, 2026 12:22 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
जब मोदी-मोदी के नारों से गूंजने लगा इजरायली पार्लियामेंट, देखें उस खास पल का वीडियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इजरायल की संसद नेसेट में जोरदार स्वागत हुआ। इजरायली संसद के सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट से खड़े होकर उनका स्वागत किया। इस दौरान मोदी-मोदी के नारे भी लगे।
-
February 26, 2026 12:07 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा-भारत में होता है यहूदियों का सम्मान
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा,, "ऐसी दुनिया में जहां एंटी-सेमिटिज्म बढ़ रहा है, भारत सबसे अलग दिखता है। एक ऐसी सभ्यता जहां यहूदियों को कभी परेशान नहीं किया गया, बल्कि उनका स्वागत किया। हम यह भी नहीं भूलते। धन्यवाद, भारत।"
-
February 26, 2026 11:55 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पीएम मोदी ने जब नेसेट में कहा-इजरायल के साथ खड़ा है भारत...फिर खड़ा हो गया पूरा सदन
पीएम मोदी ने बुधवार को जब नेसेट को संबोधित करते वक्त कहा कि भारत इजरायल के साथ खड़ा है तो इस पर पूरा सदन खड़ा हो गया और प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ में तालियां बजाईं।
-
February 26, 2026 11:45 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
गाजा पर इजरायली संसद में क्या बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायली संसद को संबोधित करते हुए बुधवार को कहा, "गाजा पीस इनिशिएटिव ने एक रास्ता दिखाता है, जिसे UN सिक्योरिटी काउंसिल ने मंजूरी दी थी। भारत ने इस इनिशिएटिव के लिए अपना पक्का सपोर्ट जताया है। हमारा मानना है कि इसमें इस इलाके के सभी लोगों के लिए एक सही और टिकाऊ शांति का वादा है, जिसमें फिलिस्तीन मुद्दे को सुलझाना भी शामिल है। हमारी सभी कोशिशें समझदारी, हिम्मत और इंसानियत से चलें। शांति का रास्ता हमेशा आसान नहीं होता, लेकिन भारत इस इलाके में बातचीत, शांति और स्थिरता के लिए आपके और दुनिया के साथ है।"
-
February 26, 2026 11:28 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
नेसेट को संबोधित करने के बाद ...जब एक ही कार में बैठे दोनों दोस्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इजरायली संसद नेसेट को संबोधित किया। फिर बेंजामिन नेतन्याहू की ही कार से बैठकर प्रदर्शनी स्थल तक गया।
-
February 26, 2026 11:05 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
भारत में बिना डर के रहते हैं यहूदी
पीएम मोदी ने बुधवार को इजरायल में कहा था कि भारत में यहूदी बिना डर के रहते हैं। उन्होंने अपने धर्म को बचाए रखा है और समाज में पूरी तरह से हिस्सा लिया है।"
-
February 26, 2026 11:03 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल के राष्ट्रपति इसाक जोग से मिलेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 1 बजे इजरायल के राष्ट्रपति इसाक जोग से मिलेंगे। वह उनके साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
-
February 26, 2026 10:56 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
PM मोदी ने इजरायली प्रधानमंत्री के डिनर के दौरान सरप्राइज को बताया शानदार
प्रधानमंत्री मोदी को बुधवार को डिनर कराने से पहले इजरायल के समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय परिधान पहन कर सरप्राइज दिया। पीएम मोदी ने इसे शानदार बताया और कहा कि भारतीय परिधान के प्रति आपका ये लगाव हमारे देश की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के प्रति आपके सम्मान को दर्शाता है।
-
February 26, 2026 10:49 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
PM मोदी ने येरुशलम की प्रदर्शनी में क्या देखा, खुद पोस्ट कर दी जानकारी
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "कल यरुशलम में, प्रधानमंत्री नेतन्याहू और मैंने प्रौद्योगिकी जगत के विशेष नवाचारों को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी का दौरा किया। कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्वांटम तकनीक, स्वास्थ्य सेवा, साइबर सुरक्षा, जल संसाधन, कृषि आदि क्षेत्रों में इजरायली युवाओं के अग्रणी कार्यों की झलक मिली। मैंने इजरायली कंपनियों से भारत में निवेश करने और हमारे प्रतिभाशाली युवाओं के साथ काम करने का आग्रह किया।"
-
February 26, 2026 9:43 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने शेयर किया पीएम मोदी का ये VIDEO
-
February 26, 2026 7:54 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल के प्रधानमंत्री ने पहले दिन पीएम मोदी को डिनर कराने के दौरान पहना भारतीय परिधान
बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को डिनर कराने के लिए पहले दिन बुधवार को भारतीय परिधान पहना। इसकी पीएम मोदी ने खूब तारीफ की। नेतन्याहू का यह प्रयास भारत-इजरायल के संबंधों के साथ पीएम मोदी के साथ गहरी दोस्ती को दर्शाता है।
-
February 26, 2026 7:01 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
टेक्नोलॉजी इनोवेशन में नेतन्याहू ने पीएम मोदी को क्या दिखाया, देखें VIDEO
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टेक्नोलॉजी इनोवेशन में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने देश की विभिन्न क्षेत्रों में तकनीकियों से अवगत कराया। साथ ही टेक्नोलॉजी में एआई के इस्तेमाल से भी अवगत कराया।
-
February 26, 2026 6:54 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पीएम मोदी ने दौरे के पहले दिन
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार की शाम येरुशलम में आयोजित नवाचार कार्यक्रम में भाग लिया। पीएम मोदी ने यहां रॉयल इनफील्ड बुलट भी देखी।
-
February 26, 2026 6:51 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल और भारत में आज इन बड़े समझौतों पर हो सकता है MoUs
पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू के बीच आज बृहस्पतिवार को कई विस्तृत बैठकें हैं। इस दौरान भारत और इजरायल में कई महत्वपूर्ण MoUs (समझौता ज्ञापनों) पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। ये समझौते मुख्य रूप से रक्षा, सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, AI, तकनीक, व्यापार और अन्य क्षेत्रों में होंगे। बैठकें जेरूसलम के किंग डेविड होटल में या इसी तरह के दूसरे स्थान पर हो सकती हैं।
-
February 26, 2026 6:49 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पीएम मोदी आज जाएंगे नेतन्याहू साथ में याद वाशेम म्यूज़ियम
आज पीएम मोदी और इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू साथ में याद वाशेम (Yad Vashem) म्यूज़ियम जाएंगे। यह होलोकॉस्ट (यहूदियों के नरसंहार) के पीड़ितों की याद में बना स्मारक है। यहां पीएम मोदी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और संभवतः रिमेम्ब्रेंस हॉल में माल्यार्पण करेंगे। यह दौरा ऐतिहासिक और भावनात्मक महत्व का है। इसके बाद पीएम मोदी इज़रायल के राष्ट्रपति इसाक हरजोग से मुलाकात करेंगे।