War Against Terror: पीएम आवास पर बड़ी बैठक, तीनों सेनाओं के प्रमुख, CDS और NSA रहे मौजूद
India Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान में अमेरिका की मध्यस्थता से सीजफायर का ऐलान 4 घंटे भी नहीं टिक सका। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के कई शहरों पर ड्रोन हमले किए। मगर पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ दिया है।
India Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान में अमेरिका की मध्यस्थता से सीजफायर का ऐलान 4 घंटे भी नहीं टिक सका। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के कई शहरों पर ड्रोन हमले किए। पाकिस्तान ने महज 4 घंटे में ही सीजफायर को तोड़ दिया है। हालांकि सुबह जम्मू-कश्मीर में शांति का आलम है।
Live updates : India Pakistan Tension: पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर
-
May 11, 2025 8:08 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
जेपी नड्डा के आवास पर चल रही बैठक खत्म
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर चल रही बैठक खत्म हो गई है। गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस बैठक में शामिल हुए थे। दोनों ही नेता इस बैठक में शामिल होने के बाद नड्डा के आवास से निकल कर बाहर आ गए।
-
May 11, 2025 6:09 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
नड्डा के आवास पर बैठक, अमित शाह समेत कई मंत्री मौजूद
गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा कुछ मंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं। ये बैठक बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिल्ली स्थित आवास पर हो रही है।
-
May 11, 2025 4:39 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आज शाम 6:15 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आज शाम 6:15 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। यदि दुश्मन देश भारत की सीमा के अंदर ड्रोन भेजता है, तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
-
May 11, 2025 3:38 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
झुंझुनू लाया गया शहीद का शव
राजस्थान में सार्जेंट सुरेंद्र मोगा का पार्थिव शरीर झुंझुनू के मंडावा गांव में उनके निवास पर लाया गया है। आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी के दौरान ड्यूटी के दौरान वे शहीद हो गए थे।
-
May 11, 2025 3:27 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए: दीपेंद्र सिंह हुड्डा
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने झज्जर में कहा, "पाकिस्तान दुनिया में आतंकवादियों को पोषित करने वाले देश घोषित हो चुका है। पाकिस्तान भरोसे लायक देश नहीं है। भारत सरकार से हमारा आग्रह है कि तुरंत संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए ताकि उसमें एक स्वर में सभी देशवासी हमारी सेना के पराक्रम का आभार व्यक्त कर सकें। संसद के सत्र में सरकार भी पहलगाम हमले, ऑपरेशन सिंदूर और अमेरिका द्वारा युद्ध विराम की घोषणा पर अपनी बात रखे।"
-
May 11, 2025 2:54 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
'देश को भारत की सेना और सरकार पर गर्व है'
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'भारतीय सेना ने पहले पाकिस्तानी आतंकी अड्डो को तहस-नहस किया और जब पाकिस्तानी सेना आतंकियों के समर्थन में खड़ी हुई तब उन्हें भी उनकी जगह दिखा दी। देश को भारत की सेना और सरकार पर गर्व है।'
-
May 11, 2025 2:36 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
जैसलमेर के एक खेत में गिरी एक मिसाइल को निष्क्रिय किया गया
राजस्थान में सुरक्षाबलों ने जैसलमेर के एक खेत में गिरी एक मिसाइल को निष्क्रिय कर दिया, जिसे कल बरामद किया गया था।
-
May 11, 2025 1:44 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
'मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि यह नया भारत है'
राजनाथ सिंह ने कहा , 'भारत में आतंकवादी घटनाएं करने और कराने का क्या अंजाम होता है, यह पूरे विश्व ने उरी की घटना के बाद देखा, जब हमारी सेना ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की। पुलवामा के बाद देखा, जब बालाकोट पर एयरस्ट्राइक की गई और अब पहलगाम की घटना के बाद दुनिया देख रही है कि जब भारत ने पाकिस्तान में घुसकर कई स्ट्राइक किए। पीएम मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि यह नया भारत है, जो आतंक के खिलाफ सरहद के इस पार, और उस पार, दोनों तरफ प्रभावी कार्रवाई करेगा।'
-
May 11, 2025 1:40 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
'भारत की सेनाओं की धमक रावलपिंडी तक सुनी गई'
राजनाथ सिंह ने कहा, 'भारतीय सेना ने शौर्य और पराक्रम के साथ-साथ संयम का भी परिचय देते हुए पाकिस्तान के ठिकानों पर प्रहार करके करारा जवाब दिया है। हमने केवल सीमा से सटे सैन्य ठिकानों पर ही नहीं कार्रवाई की बल्कि भारत की सेनाओं की धमक उस रावलपिंडी तक सुनी गई जहां पाकिस्तानी फौज का हेडक्वॉर्टर है।'
-
May 11, 2025 1:33 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
'भारत ने आज ही के दिन 1998 में दिखाई थी अपनी ताकत'
रक्षा मंत्री ने कहा, 'आज राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस है। इसी दिन 1998 में, अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में हमारे वैज्ञानिकों ने पोखरण में परमाणु परीक्षण कर भारत की शक्ति को पूरी दुनिया के सामने प्रस्तुत किया था। यह परीक्षण हमारे वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, रक्षा कर्मियों और कई अन्य सहयोगियों के अथक प्रयासों का परिणाम था।'
-
May 11, 2025 1:26 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
'ब्रह्मोस दुश्मनों पर कहर बरसाती है'
राजनाथ सिंह ने कहा कि ब्रह्मोस दुश्मनों पर कहर बरसाती है। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में हमने लक्ष्य प्राप्त कर लिया है।
-
May 11, 2025 1:23 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
'देश चलता रहेगा, काम नहीं रुकेगा'
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मौजूदा हालात की तरफ इशारा करते हुए कहा कि चाहे किसी भी परिस्थिति में रहेंगे, देश चलता रहेगा, काम नहीं रुकेगा उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में हमारा संवाद नहीं टूटेगा।
-
May 11, 2025 1:20 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
'मेरा दिल्ली में रहना बेहद जरूरी था'
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्रोडक्शन यूनिट का वर्चुअली उद्घाटन करने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मेरा दिल्ली में रहना बेहद जरूरी था, इसलिए लखनऊ नहीं आ सका। बता दें कि पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच राजनाथ सिंह लगातार उच्च स्तरीय बैठकों में शामिल रहते थे।
-
May 11, 2025 1:16 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
रक्षा मंत्री ने ब्रह्मोस से जुड़ी एक अहम यूनिट का उद्घाटन किया
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्रोडक्शन यूनिट का उद्घाटन आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (वर्चुअली) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। 300 करोड़ रुपये की यह यूनिट उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का अहम हिस्सा है। यहां मिसाइल निर्माण के साथ परीक्षण, इंटीग्रेशन और एयरोस्पेस-ग्रेड कंपोनेंट्स के लिए मटेरियल कॉम्प्लेक्स भी शामिल है। यह आत्मनिर्भर रक्षा निर्माण की दिशा में भारत की बड़ी पहल है।
-
May 11, 2025 12:49 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
'ऑपरेशन सिंदूर' अभी भी जारी है: वायुसेना
भारतीय वायुसेना ने ट्वीट किया, 'चूंकि ऑपरेशन अभी भी जारी है, इसलिए समय आने पर विस्तृत ब्रीफिंग की जाएगी। भारतीय वायुसेना सभी से अटकलों और असत्यापित सूचनाओं के प्रसार से बचने का आग्रह करती है।'
-
May 11, 2025 12:27 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
प्रधानमंत्री आवास पर हुई अहम बैठक का वीडियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7, LKM में एक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएस, तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद रहे।
-
May 11, 2025 11:41 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
अमृतसर में बाजार खुले हैं और जनजीवन सामान्य है
पंजाब के अमृतसर में स्थिति सामान्य है। लोग अपने रोजमर्रा के काम कर रहे हैं। रविवार को दफ्तर नहीं खुले, लेकिन बाजार खुले हैं और जनजीवन सामान्य है। लोगों के सहयोग के लिए धन्यवाद: डीसी अमृतसर
-
May 11, 2025 11:37 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
'पाकिस्तान जानता है कि अगर भारत से लड़ेंगे तो हार जाएंगे'
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, 'पाकिस्तान के DGMO ने भारत के DGMO से बात करके संघर्ष विराम की पहल की थी। भारत हमेशा अपनी प्रतिबद्धता पूरी करता है। लेकिन पाकिस्तान ने बेईमानी की। PM मोदी ने पाकिस्तान को खुद में सुधार करने के लिए शांति वार्ता के तौर पर संघर्ष विराम पर सहमति जताई थी। PM नरेंद्र मोदी जानते थे कि ये पाकिस्तानी ऐसा कुछ करेंगे। इसीलिए उन्होंने संघर्ष विराम का जिक्र तक नहीं किया। पाकिस्तान जानता है कि अगर वे भारत से लड़ेंगे तो हार जाएंगे।'
-
May 11, 2025 11:23 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
'...तो भारतीय सेनाएं कुछ भी करने के लिए तैयार हैं'
बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, 'भारत ने अगर यह समझौता किया है तो बहुत सोच समझकर किया होगा। पाकिस्तान को यह समझना चाहिए कि अगर समझौते का उल्लंघन हुआ तो भारतीय सेनाएं कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारी सेनाएं, हमारी सरकार बहुत संयम से काम कर रही है लेकिन अगर पाकिस्तान की तरफ से कुछ भी किया जाएगा तो हमारी सेनाएं चुप नहीं बैठेंगी।'
-
May 11, 2025 10:54 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
प्रधानमंत्री आवास पर बहुत बड़ी बैठक
प्रधानमंत्री आवास पर एक बहुत बड़ी बैठक हो रही है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तीनों सेनाओं के प्रमुख, सीडीएस अनिल चौहान और NSA अजित डोवल मौजूद हैं।
-
May 11, 2025 10:45 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
'भारत की सेनाओं ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है'
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, 'सीमा पर जिस तरह के तनाव के हालात बने थे। आतंकवाद को समाप्त करने की जो हमारी प्रतिबद्धता है, उससे समझौता किए बिना भारत की सेनाओं ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। देश की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप सेना ने अद्भुत शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए अब तक जो कार्रवाई की है, उससे भारत की सैन्य क्षमता की एक नई पहचान पूरे विश्व में बनी है।'
-
May 11, 2025 10:44 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
'सीजफायर पर दोनों देशों ने सहमति जताई'
बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, 'सीजफायर पर दोनों देशों ने सहमति जताई। पाकिस्तान की सेना का अपना एक अलग मिजाज है। सीजफायर का उल्लंघन करने वाले वहां के प्रधानमंत्री की बातों का उल्लंघन करने वाले लोग हैं। भारत ने पूरी नजर रखी हुई है। आगे की स्थिति के लिए हर तरह से भारत तैयार है।'
-
May 11, 2025 9:33 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में स्थिति सामान्य
जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में स्थिति सामान्य दिख रही है। रात भर ड्रोन, गोलीबारी या गोलाबारी की कोई खबर नहीं मिली। वीडियो लाल चौक से है।
-
May 11, 2025 9:05 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
पठानकोट में सुबह 10 बजे बाजार खुल जाएंगे
पठानकोट में मार्केट सुबह 10 बजे खुलेगी। एयरबेस और आसपास ड्रोन की कोई गतिविधि नहीं देखी गई है। रातभर ब्लैकआउट के बाद सुबह से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। एयरबेस पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और मीडिया को वहां से हटाया जा रहा है। (रिपोर्ट: अभय पराशर)
-
May 11, 2025 8:49 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में स्थिति सामान्य
जम्मू-कश्मीर: पुंछ में स्थिति सामान्य दिख रही है। रात भर किसी ड्रोन, गोलीबारी या गोलाबारी की खबर नहीं मिली।
-
May 11, 2025 8:44 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
'पाकिस्तान एक विश्वसनीय देश नहीं है'
केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा, 'भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहा है। पाकिस्तान ने पहलगाम में आतंकवादियों को भेजा। निर्दोष लोगों को उनका धर्म पूछकर मार दिया गया। भारत सरकार और हमारे जवानों ने जवाबी कार्रवाई की है। हम देश के साथ, सरकार के साथ, सशस्त्र बलों के साथ हैं। पाकिस्तान एक विश्वसनीय देश नहीं है। उसने बार-बार साबित किया है कि वो कभी भी उसका(संघर्ष विराम का) उल्लंघन कर सकता है।'
-
May 11, 2025 8:29 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में सर्च ऑपरेशन
जम्मू-कश्मीर की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने पुलवामा, शोपियां, कुलगाम, अनंतनाग और श्रीनगर जिलों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया है। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों और उनसे जुड़े ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGWs) की जांच के तहत की गई है, जिसमें पहलगाम क्षेत्र भी शामिल है।
-
May 11, 2025 8:09 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
बाड़मेर में सभी गतिविधियां फिर से शुरू
राजस्थान के बाड़मेर जिले में सभी प्रकार की गतिविधियां फिर से शुरू हो गई हैं। बाजार आदि भी अब हमेशा की तरह सामान्य रूप से खुलेंगे।
-
May 11, 2025 7:45 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सीजफायर के बाद हालात हुए सामान्य
-
May 11, 2025 7:43 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर कांग्रेस नेता शशि थरूर का बड़ा बयान
भारत और पाकिस्तान के बीच बनी सहमति पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "हम उस स्थिति में पहुंच गए थे, जहां तनाव बेवजह बेकाबू हो रहा था। हमारे लिए शांति जरूरी है।
-
May 11, 2025 7:41 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर सुरक्षा व्यवस्था सख्त
-
May 11, 2025 7:29 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
जम्मू-कश्मीर में चिनाब रिवर के कई गेट खोले गए
-
May 11, 2025 7:07 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पठानकोट में भी सीजफायर के बाद हालात हुए सामान्य
-
May 11, 2025 6:45 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पंजाब के फिरोजपुर में रात भर रही शांति
-
May 11, 2025 6:44 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
राजौरी में रात में फायरिंग होने की सूचना
-
May 11, 2025 6:39 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
जैसलमेर और बाड़मेर में रात को भी देखे गए ड्रोन
जैसलमेर और बाड़मेर में रात को भी देखे गए ड्रोन
-
May 11, 2025 6:26 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में भी हालात सामान्य
-
May 11, 2025 6:11 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
रात भर जम्मू-कश्मीर में रही शांति
-
May 11, 2025 6:02 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमृतसर में बिजली सप्लाई बहाल की गई
अमृतसर की डीसी ने लोगों को दिए संदेश में कहा कि हमने आपकी सुविधा के लिए बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है, लेकिन हम अभी भी रेड अलर्ट पर हैं। कृपया अपने घर से बाहर न निकलें, घर के अंदर रहें और खिड़कियों से दूर रहें। जब हमें हरी झंडी मिलेगी तो हम आपको सूचित करेंगे। कृपया अनुपालन सुनिश्चित करें और कृपया घबराएँ नहीं।
-
May 11, 2025 5:59 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमृतसर के लोगों को घर में रहने की सलाह
अमृतसर के लोगों को घर में रहने की सलाह जिला प्रशासन की ओर से दी गई है।
-
May 11, 2025 5:36 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पंजाब के लोगों के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया
-
May 11, 2025 5:28 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
दिल्ली एयरपोर्ट ने भी यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
दिल्ली एयरपोर्ट ने भी यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते कहा कि सभी तय समय से पहले पहुंचें।
-
May 11, 2025 5:26 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
एलओसी पर रात भर रहा शांति का माहौल
भारत-पाकिस्तान में सीजफायर होने के बाद एलओसी पर शांति का माहौल
-
May 11, 2025 5:25 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमृतसर के लोगों के लिए डीसी ने जारी की एडवाइजरी
आप सभी अत्यधिक सावधानी बरतते हुए कृपया लाइट बंद करके घर के अंदर रहें और खिड़कियों से दूर रहें। कृपया सड़क, बालकनी या छत पर न जाएं। घबराएं नहीं। हम आपको बता देंगे कि हम सामान्य गतिविधियां कब शुरू कर सकते हैं।
किसी भी स्पष्टीकरण के लिए कृपया हमारे नंबरों पर संपर्क करें -1. सिविल कंट्रोल रूम - 01832226262, 7973867446
2. पुलिस कंट्रोल रूम - सिटी 9781130666
ग्रामीण 9780003387 -
May 11, 2025 3:41 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पुणे एयरपोर्ट पर की गई इमरजेंसी ब्लैकआउट ड्रिल
-
May 11, 2025 3:40 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
दिल्ली एयरपोर्ट ऑपरेशन्स ने नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की
-
May 11, 2025 2:33 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
एहतियात के तौर पर पंजाब के कई जिलों में फिर से ब्लैकआउट लागू
पंजाब सरकार ने शनिवार को कुछ जिलों में फिर से ब्लैकआउट के आदेश लागू कर दिए हैं। यह कदम भारत और पाकिस्तान के बीच तत्काल संघर्षविराम पर सहमति होने के कुछ ही घंटे बाद एहतियात के तौर पर उठाया गया। इससे पहले जिला प्रशासन ने ब्लैकआउट और अन्य प्रतिबंधात्मक आदेशों को वापस ले लिया था। होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, पठानकोट, पटियाला, मोगा और मुक्तसर जिलों में ब्लैकआउट उपाय लागू किए गए हैं। उपायुक्त (अमृतसर) साक्षी साहनी ने कहा, "चूंकि युद्ध विराम उल्लंघन की खबरें आ रही हैं, इसलिए हम आज अलर्ट पर रहेंगे।" उन्होंने कहा, "अगर जरूरत पड़ी तो हम ब्लैकआउट करेंगे।
-
May 11, 2025 1:27 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर एयरबेस की सुरक्षा में तैनात जवान हमले में शहीद
-
May 11, 2025 1:20 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
जम्मू के नगरोटा आर्मी यूनिट में फायर के दौरान सेना का जवान घायल
-
May 11, 2025 1:03 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का बड़ा फैसला, यूनुस ने शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग पर लगाया बैन
मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने शनिवार शाम को आतंकवाद विरोधी कानून के तहत पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग पर प्रतिबंध लगा दिया। यूनुस के कार्यालय ने कहा, "इस संबंध में आधिकारिक राजपत्र अधिसूचना अगले कार्य दिवस पर जारी की जाएगी।
-
May 11, 2025 12:49 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन तोड़ने पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने किया मजेदार ट्वीट
-
May 11, 2025 12:44 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
NSA अजीत डोवल की चीन के साथ बातचीत, कहा-'हम नहीं चाहते हैं युद्ध'
NSA अजीत डोवल की चीन के साथ बातचीत, कहा-'हम नहीं चाहते हैं युद्ध'
-
May 11, 2025 12:22 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
BSF के डीजी ने 10 मई को पाकिस्तान की फायरिंग में शहीद एसआई मो. इम्तियाज के बलिदान को सलाम किया
-
May 11, 2025 12:19 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
शहबाज शरीफ ने कहा कि मैं जंगबंदी चाहता हूं
पाक पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि मैं जंगबंदी चाहता हूं। मैं भारत से बातचीत करना चाहता हूं।
-
May 11, 2025 12:18 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पाकिस्तान ने सऊदी अरब, यूके और यूएई का भी शुक्रिया अदा किया
पाकिस्तान ने सऊदी अरब, यूके और यूएई का भी शुक्रिया अदा किया
-
May 11, 2025 12:17 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
शहबाज शरीफ ने कहा-मैं अपने दोस्त शी जिनपिंग और चीन का शुक्रिया अदा करता हूं
शहबाज शरीफ ने कहा कि चीन ने हर मुश्किल वक्त में बगैर किसी नफा-नुकसान का हिसाब लगाए हमारा साथ दिया।
-
May 11, 2025 12:16 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
शहबाज ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को थैंक्यू कहा
शहबाज ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को थैंक्यू कहा
-
May 11, 2025 12:15 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने कहा-सीजफायर में तुर्की का अहम रोल
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने कहा-सीजफायर में तुर्की का अहम रोल
-
May 11, 2025 12:14 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
चीन ने मुश्किल वक्त में हमारा साथ दिया-शहबाज
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने संबोधन में कहा कि चीन ने मुश्किल वक्त में हमारा साथ दिया। मैं शी जिनपिंग का शुक्रिया अदा करता हूं।
-
May 11, 2025 12:12 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
भारतीय सिख समुदाय ने खारिज किया पाकिस्तान का प्रोपोगैंडा
भारतीय सिख समुदाय ने पाकिस्तान के उस प्रोपोगैंडा को खारिज कर दिया है, जिसमें उसने गुरुद्वारे पर खुद हमला करने का आरोप भारत पर लगाया था।
-
May 11, 2025 12:09 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
भारत ने हमारे सैन्य अड्डों को किया ध्वस्त-पाकिस्तान के पीएम
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि भारत ने हमारे सैन्य अड्डों और हथियारों को ध्वस्त कर दिया है।
