A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. India Pakistan War: पाकिस्तान का रक्षा मंत्री है झूठा, 2 घंटे बाद स्वीकारा सच, भारत पर हमले की बात मानी

India Pakistan War: पाकिस्तान का रक्षा मंत्री है झूठा, 2 घंटे बाद स्वीकारा सच, भारत पर हमले की बात मानी

पाकिस्तान ने भारत पर हमले को लेकर 2 घंटे तक झूठ बोलता रहा। अब पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत पर हमले की बात को स्वीकार कर लिया है। पाकिस्तान ने बुधवार की रात से ही भारत पर हमला शुरू कर दिया था, लेकिन अब तक झूठ बोलता रहा था।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ। - India TV Hindi
Image Source : AP पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ।

इस्लामाबादः पाकिस्तान ने भारत पर हमले को लेकर 2 घंटे तक झूठ बोलता रहा। अब पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत पर हमले की बात को स्वीकार कर लिया है। बता दें कि पाकिस्तान ने बुधवार की रात से ही भारत पर हमला करने शुरू कर दिया था। पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों को मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया, लेकिन पहले से सतर्क भारतीय सेना ने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को नाकाम कर दिया। भारत की सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। 

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर से लेकर राजस्थान और पंजाब के कई शहरों पर मिसाइल और ड्रोन हमला किया, लेकिन भारत ने पाकिस्तान के हर हमले को नाकाम किया। भारत ने पाकिस्तान के 3 फाइटर जेट को मार गिराया है। पाकिस्तान का एक पायलट भी पकड़ा गया है। भारत ने पाकिस्तान के जिन फाइटर जेट को मार गिराया है, वो जेएफ-17 और एफ-16 हैं। भारतीय सेना भी पाकिस्तान पर जवाबी हमले कर रही है। 

Latest World News