1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारत के एक्शन से PAK में मचा हड़कंप, PM शहबाज शरीफ ने की इमरजेंसी मीटिंग, जानें क्या कहा

भारत के एक्शन से PAK में मचा हड़कंप, PM शहबाज शरीफ ने की इमरजेंसी मीटिंग, जानें क्या कहा

भारत के एक्शन से पाकिस्तान में हड़कंप मचा है, पीएम शहबाज शरीफ ने अचानक इमरजेंसी बैठक बुलाई। बैठक में सेना के उच्च अधिकारियों ने भाग लिया। जानें मीटिंग में क्या हुआ?

pakistan pm shehbaz sharif- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ

भारत के एक्शन से पाकिस्तान में हड़कंप मचा है। भारत के पलटवार के बाद अचानक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अपने इस्लामाबाद के पीएम दफ्तर पहुंचे और इमरजेंसी बैठक भी बुलाई, जिसकी अध्यक्षता खुद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने की। बैठक में पीएमएल-एन अध्यक्ष नवाज शरीफ और शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने भाग लिया। सूत्रों ने बताया कि बैठक में देश की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के निर्णयों के पूर्ण क्रियान्वयन पर सहमति बनी है। बैठक में भाग लेने वालों ने कहा कि लोग बहादुर सशस्त्र बलों के पीछे खड़े हैं।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने चेतावनी दी कि पाकिस्तान के आत्मनिर्णय के अधिकार, क्षेत्रीय अखंडता या राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ किसी भी आक्रमण का सख्त जवाब दिया जाएगा, उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि देश अपने सशस्त्र बलों के साथ मजबूती से खड़ा है।

शहबाज शरीफ ने भारत को दी चेतावनी

एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि, पाकिस्तान ने पहले भी भारतीय ड्रोन और विमान को मार गिराया है, जो शांति के लिए देश की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, लेकिन सम्मान या संप्रभुता की कीमत पर नहीं। पाकिस्तान सशस्त्र बलों की क्षमताओं पर पूरा भरोसा जताया और कहा कि देश किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री शरीफ ने कहा, "हमें अपनी सेना पर बहुत गर्व है और हम सभी परिस्थितियों के लिए तैयार हैं।"

उन्होंने कहा कि, सशस्त्र बल सभी शत्रुतापूर्ण डिजाइनों को विफल करने के लिए पूरी तरह से सुसज्जित हैं, उन्होंने कहा कि उनकी व्यावसायिकता और दृढ़ संकल्प आक्रामकता के खिलाफ एक दीवार के रूप में काम करना जारी रखेंगे।

भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दिया बयान

वहीं भारत के रक्षा मंत्री ने आज कहा कि,हमारी सेना ने कल जो कार्रवाई की है, जो शौर्य और पराक्रम दिखाया है, उसके लिए उन्हें बधाई देता हूं। पाकिस्तान और PoK में, जिस तरह से हमारी सेना ने आतंकी कैंप को नेस्तनाबूद किया है, वह हम सबके लिए गर्व का विषय है। जिस तरह से भारत की सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम दिया है, वह सराहनीय रहाI इसमें सेना ने पाकिस्तान के नौ आतंकी कैंप को तबाह किया और अच्छी-ख़ासी संख्या में आतंकी भी मारे गए। राजनाथ सिंह ने कहा कि जिस तरह से इस ऑपरेशन को, किसी को भी नुकसान पहुंचाए बिना अंजाम दिया गया, वह इसलिए सम्भव हो पाया, क्योंकि हमारी सेना के पास अच्छी क्वालिटी के हथियार मौजूद हैं।

वहीं भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान की सख्त चेतावनी दी है और कहा है कि अगर पाकिस्तान ने आगे कुछ करने की कोशिश की तो भारत इसका पुख्ता जवाब दिया जाएगा।

Latest World News