पश्चिम एशिया में संघर्ष तेज होने के साथ ही ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने एक नई एडवाइजरी जारी की है। भारतीय दूतावास ने ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों से अगले 48 घंटों तक घर के अंदर रहने की अपील की है। इसके अलावा दूतावास ने भारतीय नागरिकों को चेतावनी दी है कि वे बढ़े हुए जोखिम के कारण बिजली के प्रतिष्ठानों, सैन्य ठिकानों और बहुमंजिला इमारतों की ऊपरी मंजिलों से दूर रहें।
48 घंटे तक घरों में रहें
इससे पहले दी गई एडवाइजरी को दोहराते हुए दूतावास ने कहा, "पिछले निर्देशों के अनुसार, ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों को अगले 48 घंटों तक वहीं रहना होगा, बिजली के उपकरणों, सैन्य प्रतिष्ठानों और बहुमंजिला इमारतों की ऊपरी मंजिलों से दूर रहना होगा, घर के अंदर ही रहना होगा और राजमार्ग पर आवागमन के लिए दूतावास से सख्ती से समन्वय करना होगा।"
आपातकालीन हेल्पलाइन नबंर जारी
दूतावास की ओर से व्यवस्थित आवासों में ठहरे भारतीयों को अपने कमरे छोड़ने से मना किया गया है। उन्हें होटलों में तैनात दूतावास टीमों के साथ लगातार संपर्क में रहने को कहा गया है। दूतावास की तरफ से कहा गया है कि सभी भारतीय नागरिकों से अनुरोध है कि वे आधिकारिक अपडेट पर बारिकी से नजर रखें। इसके अलावा दूतावास ने जरूरतमंद नागरिकों की सहायता के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, जो चौबीसों घंटे चालू रहेंगे। ये आपातकालीन नंबर हैं-
ट्रंप ने दी सभ्यता खत्म करने की धमकी
बता दें कि ट्रंप ने मंगलवार को ही ईरान को बड़ी धमकी दी। ट्रंप ने कहा कि ईरान से मंगलवार की समय सीमा से पहले समझौता करने की बात कही। ऐसा नहीं करने पर ट्रंप ने पूरी सभ्यता के अंत की धमकी दी है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने एक पोस्ट में लिखा, "आज रात एक पूरी सभ्यता का अंत हो जाएगा, जिसे फिर कभी पुनर्जीवित नहीं किया जा सकेगा। मैं ऐसा नहीं चाहता, लेकिन शायद ऐसा ही होगा।" ट्रंप ने आने वाले घंटों को "विश्व के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण क्षणों में से एक" बताया। ट्रंप ने कहा, "आज रात हम दुनिया के सबसे लंबे और जटिल इतिहास के उन दुर्लभ पलों में से एक को देखने जा रहे हैं। 47 साल तक चली ज़बरदस्ती, भ्रष्टाचार और मौत का सिलसिला आखिरकार खत्म होने वाला है। ईश्वर ईरान के महान लोगों की रक्षा करें।"
यह भी पढ़ें-
खंडहर के बीच 'कल का ईरान' तैयार करता दिखा प्रोफेसर, टूटे क्लासरूम में ली ऑनलाइन क्लास; सामने आया VIDEO
Latest World News