Israel US Iran War LIVE: चीन ने ईरान और अमेरिका से की तत्काल युद्ध विराम की मांग, कहा-लंबा संघर्ष किसी के हित में नहीं
Israel Iran Conflict: जंग खत्म नहीं होने के का खतरा बढ़ते देख यूरोपीय संघ ने ईरान से बातचीत की मेज पर आने और शत्रुता समाप्त करने की अपील की है। इस दौरान चीन ने भी ईरान और अमेरिका से की तत्काल युद्ध विराम की मांग, कहा-लंबा संघर्ष किसी के हित में नहीं है।

Israel US Iran War LIVE: Iran से Israel और अमेरिका के युद्ध का आज 25वां दिन है। दोनों तरफ से कार्रवाई और जवाबी कार्रवाई का दौर चल रहा है। इस बीच, ईरान ने इजरायली शहरों और अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए अपने ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 की 78वीं वेव की घोषणा कर दी है। इस दौरान चीन ने ईरान और अमेरिका से की तत्काल युद्ध विराम की मांग, कहा-लंबा संघर्ष किसी के हित में नहीं है। चीन ने कहा कि संवाद और युद्धविराम ही एकमात्र रास्ता है। मध्य पूर्व में लगातार बढ़ रही तनावपूर्ण स्थिति और इसका फैलाव पूरे क्षेत्र तथा विश्व पर भारी बोझ डाल रहा है। ऐसे में चीन तुरंत शत्रुता समाप्त करने और शांति तथा संवाद की ओर जल्द से जल्द लौटने की अपील करता है।
ईरान ने इजरायल और अमेरिका के खिलाफ मिसाइल हमलों की 79वीं लहर शुरू करने की घोषणा की है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 के तहत उसकी 79वीं हमले की लहर में इजरायल के कई सामरिक ठिकानों को निशाना बनाया गया। इस हमले में ईरान ने उन्नत मिसाइलों और ड्रोनों का इस्तेमाल किया। मुख्य प्रयुक्त हथियारों में खैबर-शेकन, इमाद और सेज्जील मिसाइलें तथा ड्रोन्स का इस्तेमाल किया गया।
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने चेतावनी दी कि होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास की स्थिति वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए खतरा है। उन्होंने कहा, "अब बातचीत की मेज पर आने और शत्रुता समाप्त करने का समय आ गया है।" उन्होंने ईरान से बातचीत की मेज पर आगे आने की अपील की।
इस बीच ट्रंप के दावे के बावजूद अमेरिका और इजरायल ने ईरान के रिहाइशी इलाके में हमला किया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।
वहीं इरायल ने 28 फरवरी से अब तक ईरान पर किए गए हमलों की लिस्ट जारी की है। आईडीएफ को दावा है कि इस दौरान उसने ईरान में 3000 से ज्यादा टारगेट तबाह किए हैं। इजरायल ने कहा कि इनमें से 50 टारगेट बीती रात ध्वस्त किए गए, जिनमें ईरान का बैलिस्टिक मिसाइल भंडार और लांचिंग केंद्र भी शामिल है।
इस बीच मालदीव ईरान के समर्थन में आ गया है। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने कहा है कि इजरायल पर सीधे हमला होना चाहिए, हम यही चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि ईरान के निशाने पर क्षेत्र में स्थित अमेरिकी और इज़रायली ठिकाने होने चाहिए, यही मालदीव सरकार की नीति है।"
इरानी हमले के जवाब में इजरायल ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर्प्स (आईआरजीसी) के हेड क्वार्टर पर हमला किया है।
ईरान ने ताजा हमले में तेल-अवीव में 7 जगहों पर मिसाइल हमला किया है। इसका वीडियो भी सामने आ गया है। वहीं
इसके अलावा, ईरान के इस्फहान में नेचुरल गैस इन्फ्रास्ट्रक्चर और Khorramshahr Power Plant की गैस पाइपलाइन पर हमला हुआ है, हालांकि इजरायल और अमेरिका में से किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान में एक 'सम्मानित' नेता से बातचीत जारी होने का दावा किया है और साथ ही Hormuz Strait को खोलने की समयसीमा को भी 5 दिन के लिए और बढ़ा दिया है। लेकिन दूसरी तरफ, ईरान ने ट्रंप के दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया और कहा कि ट्रंप फेक न्यूज फैला रहे हैं। उनकी किसी भी प्रकार की कोई बातचीत नहीं हुई है।
इस बीच, इजरायली पीएम Benjamin Netanyahu ने भी एक नया वीडियो पोस्ट करके अपने इरादे साफ कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत हुई है। ट्रंप का मानना है कि अमेरिकी सेना की तरफ से हासिल हुईं उपलब्धियों का फायदा उठाकर हम डील में जंग के लक्ष्यों को पूरा कर सकते हैं। हालांकि, हम ईरान और उसके साथी लेबनान पर हमले जारी रखे हुए हैं। हम ईरान के मिसाइल प्रोग्राम और परमाणु कार्यक्रम को नेस्तनाबूद कर रहे हैं।
इस बीच, ट्रंप जहां डील की बात कर रहे हैं तो दूसरी तरफ इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू और ईरान की तरफ से हमले नहीं रोकने की बात कही जा रही है। मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष का हर अपडेट यहां पढ़ें।
Live updates : Iran Israel War LIVE
-
March 24, 2026 9:22 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
आतंकवादी मुहम्मद अली कौरानी को मार गिराया-आईडीएफ
इजरायली डिफेंस फोर्सेज ने दावा किया है कि उसने कुद्स फोर्स के एक आतंकवादी मुहम्मद अली कौरानी को मार गिराया है। वह लेबनान के अंदर से ईरानी खुफिया अधिकारियों के कहने पर आतंकी हमलों को बढ़ावा दे रहा था। इसके साथ ही इजरायली डिफेंस फोर्सेज ने कहा कि जब तक ईरानी खुफिया एजेंसियां लेबनान के इलाके में काम करती रहेंगी और आतंकी हमलों को बढ़ावा देती रहेंगी तब तक IDF लेबनान में ईरानी आतंकवादी गतिविधियों को नाकाम करती रहेगी।
-
March 24, 2026 7:44 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
इज़राइली हमलों में दो पैरामेडिक्स मारे गए
लेबनान की नेशनल न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इज़राइली सेना ने दक्षिणी लेबनान के नबातीह और उसके आस-पास कई हमले किए हैं, जिसमें दो पैरामेडिक्स समेत कई लोग मारे गए हैं। एजेंसी के मुताबिक, शहर के उत्तरी एंट्री गेट पर एक मोटरसाइकिल काफिले को निशाना बनाकर ड्रोन हमला किया गया, जिसमें नबातीह एम्बुलेंस टीम के दो एम्बुलेंस कर्मचारी मारे गए।
-
March 24, 2026 6:42 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल-अमेरिका के हमले में तबाह हुई ईरानी इमारत
इजरायल और अमेरिका द्वारा मंगलवार को तेहरान पर किए गए हमले में कई इमारतें पूरी तरह खंडहर में बदल गईं।
-
March 24, 2026 5:52 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
हिजबुल्लाह ने की इजरायली कब्जे वाले सफद शहर में रॉकेटों की बौछार
हिजबुल्लाह ने कब्जे वाले शहर सफद के पूर्व में स्थित इजरायली कब्जे वाले गिवा अड्डे को निशाना बनाने का दावा किया है। हिजबुल्लाह के सैन्य मीडिया ने रॉकेटों की बौछार करने वाले अपने एक अभियान का फुटेज साझा किया।
-
March 24, 2026 5:10 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
मोहम्मद बगेर ज़ोलघाद्र बनाए गए ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के नए सचिव
मोहम्मद बगेर ज़ोलघाद्र को ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का नया सचिव नियुक्त किया गया है।
-
March 24, 2026 4:31 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
IRGC ने इजरायल को बताया युद्ध अपराधी, कहा-पार की नरसंहार की लाल रेखा
IRGC ने इजरायल को बच्चों का हत्यारा और युद्ध अपराधी बताते हुए कहा कि तेल-अवीव ने नरसंहार की लाल रेखा पार कर ली है। आईआरजीसी ने लिखा कि “यहूदियों की हत्यारी सेना ने लेबनानी और फिलिस्तीनी नागरिकों के खिलाफ व्यापक युद्ध अपराध किए हैं। उन्होंने नरसंहार में सभी लाल रेखाओं को पार कर लिया है। इस प्रक्रिया का जारी रहना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।”
-
March 24, 2026 4:27 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
UAE ने ईरान की 5 बैलिस्टिक मिसाइलों और 17 ड्रोन को रोकने का दावा किया
यूएई का कहना है कि उसने आज ईरान से आ रही पांच बैलिस्टिक मिसाइलों और 17 ड्रोन को रोका है।
-
March 24, 2026 3:51 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
IRGC ने तेहरान में मार गिराया दुश्मन का ड्रोन
इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर (आईआरजीसी) ने तेहरान में दुश्मन के एक ड्रोन को मार गिराया है। इससे पहले भी ईरान ने अमेरिका के कई एमक्यू-9 ड्रोन को हमले में शिकार बनाया है।
-
March 24, 2026 3:47 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिका ने इराक में मिलिशिया के हेड क्वार्टर पर किया हमला, कमांडर समेत 14 लड़ाके मारे गए
अमेरिका की सेना ने इराक में मिलिशिया के ठिकानों पर एक बार फिर बड़ा हमला किया है। हमले के बाद कई ठिकानों पर आग लग गई है। यह हमला मिलिशिया के हेड क्वार्टर पर गिया गया है, जिसमें चीफ कमांडर समेत 14 लड़ाकों के मारे जाने की खबर है।
-
March 24, 2026 3:18 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान के मिसाइल हमले से तेल-अवीव को हुआ कितना नुकसान, देखिये ड्रोन फुटेज
ईरान की मिसाइलों ने इजरायल में कितनी बड़ी तबाही मचाई है, उसका एक वीडियो सामने आया है। ड्रोन से ली गई तस्वीरों में ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले में तेल-अवीव में भारी नुकसान देखा जा रहा है।
-
March 24, 2026 2:00 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम के लिए करना चाहता है मध्यस्थता
अमेरिका और ईरान के बीच जंग रोकवाने के लिए पाकिस्तान मध्यस्थता करना चाह रहा है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान के जनरल असीम मुनीर अमेरिका और ईरान के संपर्क में हैं। इसके साथ ही मुनीर सऊदी अरब से भी बातचीत कर रहे हैं। वह सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से वार्ता करने के लिए रियाद जा रहे हैं।
-
March 24, 2026 1:56 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
तेल-अवीव में ईरान के मिसाइल हमले के बाद मौके पर मौजूद इजरायली इमरजेंसी क्रिउ मेंबर्स
ईरान के मिसाइल हमले के बाद तेल-अवीव में इजरायली इमरजेंसी क्रिउ मेंबर्स को देखा गया। वह सभी राहत और बचाव कार्यों में लगे हैं।
-
March 24, 2026 1:52 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान की एक और बैलिस्टिक मिसाइल ने इजरायल के 2 इंटरसेप्टर को दिया चकमा, देखें VIDEO
ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलें लगातार इजरायली इंटरसेप्टर को चकमा दे रही हैं। तेल-अवीव में ईरान के एक और बैलिस्टिक मिसाइल ने इजरायल के 2 इंटरसेप्टर को चकमा देते हुए आगे निकल गई और टारगेट पर हमला कर दिया।
-
March 24, 2026 12:19 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
हिजबुल्लाह ने इजरायल के रडार साइट पर हमले का दावा किया
ईरान के समर्थन में हिजबुल्लाह भी लगातार इजरायल पर हमले कर रहा है। हिजबुल्लाह ने अब इजरायल की रडार साइट पर हमला करने के दावा किया है।
-
March 24, 2026 11:54 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले में तेल-अवीव को भारी नुकसान की तस्वीरें आ रहीं सामने
ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले में तेल-अवीव को हुए भारी नुकसान की तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं। जगह-जगह रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।
-
March 24, 2026 11:52 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
सेंट्र्ल इजरायल में ईरानी मिसाइलों ने बरपाया कहर, देखें VIDEO
ईरानी मिसाइलों ने सेंट्रल इजरायल में कहर बरपा दिया है। ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल से हमला करने के बाद तेल-अवीव में कई जगहों पर भीषण आग की लपटें देखी जा रही हैं। इसमें बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की खबर है।
-
March 24, 2026 10:19 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल के मिसाइल हमले से ईरान में मची तबाही, मलबे से टीम ने बच्चे को किया रेस्क्यू
इजरायल के मिसाइल हमले से ईरान में तबाही मच गई है। हमले के बाद कई इमारतें खंडहर बन गई हैं। टीम ने खंडहर इमारतों से एक बच्चे को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया है।
-
March 24, 2026 9:49 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
ईरान ने की ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 की 78वीं वेव की घोषणा
ईरान के IRGC ने अपनी जवाबी कार्रवाई ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 की 78वीं वेव का ऐलान कर दिया है, जिसका लक्ष्य इजरायली ठिकानों और अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाना है। आईआरजीसी ने कहा कि ऑपरेशन के नए फेज में डिमोना, तेल अवीव और ईलाट जैसे संवेदनशील इजरायली ठिकानों पर हमला कर रहे हैं। साथ ही, अमेरिकी सैन्य अड्डों पर मिसाइल और ड्रोन अटैक भी कर रहे हैं।
-
March 24, 2026 9:24 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
नॉर्थ इजरायल में इजराइली मेडिकल सर्विस ने टीमें भेजीं
इजरायल की मैगन डेविड एडोम मेडिकल सर्विस ने बताया कि उसने हाइफा और हाइफा के दक्षिण-पूर्व में स्थित एक छोटे शहर नेशेर में कई जगहों पर अपनी टीमें भेजी हैं और छर्रे पर पैर रखने से मामूली रूप से घायल हुए 30 साल एक व्यक्ति का इलाज किया।
-
March 24, 2026 8:56 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
कुवैत में हवाई हमले से हाई-वोल्टेज बिजली लाइन को नुकसान
कुवैत में हवाई हमले में दागे गए छर्रों से बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे कई क्षेत्रों में आंशिक बिजली कटौती की गई है। कुवैत के ऊर्जा मंत्रालय ने बताया कि हवाई हमले में दागे गए छर्रों से 7 उच्च-वोल्टेज पावर लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, इसके कारण कई क्षेत्रों में आंशिक बिजली कटौती हुई है। बिजली को बहाल करने के लिए कर्मचारी लगे हुए हैं।
-
March 24, 2026 8:38 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
साउथ कोरिया पर मध्य-पूर्व की जंग का असर
साउथ कोरिया पर मध्य-पूर्व की जंग का असर दिखने लगा है क्योंकि वह अपना ज्यादातर ईंधन गल्फ देशों से ही आयात करता है। साउथ कोरिया में सरकारी कर्मचारियों के लिए हफ्ते में कार के लिए कम से कम एक दिन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। साथ ही ईंधन की कीमतों पर लगी सीमा को भी बढ़ाया जाएगा।
-
March 24, 2026 8:01 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
इजरायल में मिसाइल हमले की चेतावनी जारी
मंगलवार तड़के इजरायली सेना ने जनता को ईरान की तरफ से देश को निशाना बनाकर किए जाने वाले मिसाइल अटैक की चेतावनी दी और कहा कि उसका एयर डिफेंस सिस्टम इन मिसाइलों को मार गिराने के लिए काम कर रहा है।
-
March 24, 2026 7:25 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
सऊदी अरब ने हवा में मार गिराए ड्रोन
ईरान ने मंगलवार सुबह भी सऊदी अरब पर ड्रोन से हमला किया। सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उनकी सेना ने अपने तेल-समृद्ध पूर्वी प्रांत में कम से कम 19 ड्रोन को हवा में मार गिराया है। ये ड्रोन उनके ऑयल रिच एरिया की तरफ बढ़ रहे थे।
-
March 24, 2026 7:22 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
ईरान में एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमला
ईरान के IRGC की करीबी एक अर्ध-सरकारी ईरानी समाचार एजेंसी ने मंगलवार तड़के बताया कि 2 ऊर्जा संयंत्रों पर हवाई हमले हुए हैं। एक अटैक में इस्फहान में नेचुरल गैस के इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया, जबकि दूसरे अटैक में खोर्रमशहर बिजली संयंत्र के लिए गैस पाइपलाइन को टारगेट किया गया।