Israel US Iran War Updates LIVE: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन की तुर्की के समकक्ष एर्दोगन से हुई बात, एकजुटता का आह्वान
Israel US Iran War Updates LIVE: ईरान ने बुधवार को इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर फिर हमला किया है। इसके बाद एयरपोर्ट पर भारी तबाही देखी जा रही है। इस बीच ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने तुर्की के अपने समकक्ष एर्दोगन से वार्ता की है।

Israel US Iran War Updates LIVE: मिडिल ईस्ट में जारी जंग का आज 26वां दिन है और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की '5 डे नो अटैक' नीति का असर दिखने लगा है। ट्रंप ईरान के साथ युद्ध समाप्त कर क्षेत्र में स्थायी शांति कायम करने की कोशिश में जुटे हैं। उन्होंने साफ कहा है कि अगर ईरान समझौता नहीं करता तो उसे भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। इस बीच ईरान ने बुधवार को इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट को एक बार फिर हमले में निशाना बनाया, जिसके बाद भारी तबाही देखी गई।
पेजेश्कियन ने की एर्दोगन से बात
ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन की अपने तुर्की के समकक्ष एर्दोगन से बात की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "तुर्की गणराज्य के राष्ट्रपति, मेरे आदरणीय भाई, महामहिम रेसेप तईयप एर्दोगान की ज़ियोनिस्ट आक्रामक शासन की निंदा में जो दृढ़ और साहसिक रुख अपनाया है, वह वास्तव में सराहनीय है। भ्रातृ तुर्की राष्ट्र कई लंबे वर्षों से इस्लामिक उम्माह के साथ एकजुटता और सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आया है। ईश्वरीय कृपा से हम इस सम्मानजनक रास्ते पर आगे भी साथ-साथ चलते रहेंगे।"
ईरान ने अमेरिका के यूएसस अब्राहम लिंकन पर किया हमला
ईरान ने अमेरिका के यूएसएस अब्राहम लिंकन पर बड़ा हमला करने के दावा किया है। यह दावा ईरानी सेना की ओर से किया गया है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें धमाका होते देखा जा रहा है।
वहीं इस दौरान ईरान मिलिट्री ने इजरायल के खिलाफ बैलिस्टिक मिसाइल हमलों की 80वीं लहर शुरू करने की घोषणा की है। ईरान ने इसका वीडियो भी जारी किया है और लिखा है कि जायोनिस्ट शासन के खिलाफ मिसाइल हमले की 80वें वेव शुरी कर दी गई है। इसके साथ ही ईरान ने मध्य-पूर्व पर भी नई मिसाइल दागी है। ट्रंप ने इस दौरान ईरान से बातचीत को और अधिक उत्सुकता जाहिर की है।
ट्रंप के मुताबिक, युद्ध खत्म करने के बदले अमेरिका को तेल और गैस के क्षेत्र में बड़ा फायदा मिल रहा है। ईरान भी इस डील को लेकर बेहद उत्सुक दिख रहा है।
ईरान ने कहा-अपना सुरक्षा संघ स्थापित करने का समय
ईरान मिलिट्री का बड़ा बयान सामने आया है। ईरान की सेंट्रल मिलिट्री कमांड के प्रवक्ता का ने कहा, “समय आ गया है कि हम एक सुरक्षा संघ स्थापित करें और हम क्षेत्र के देशों के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल की उपस्थिति के बिना एक सैन्य और सुरक्षा गठबंधन बनाने के लिए तैयार हैं।”
ट्रंप ने गृह सुरक्षा मंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में कहा कि दोनों पक्ष बातचीत कर रहे हैं और ईरान डील करना चाहता है। उन्होंने बताया कि ईरान की पुरानी सैन्य शक्ति लगभग खत्म हो चुकी है और नई टीम के साथ चर्चा चल रही है। वहीं, ईरान ने अमेरिका को साफ कर दिया है कि वह ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ या जेरेड कुश्नर से बात नहीं करना चाहता। इसके बजाय वह उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ सीधे वार्ता करना पसंद करेगा, क्योंकि उनका रुख नरम माना जाता है।
ट्रंप ने ईरान के साथ शांति समझौते के लिए 15 सूत्रीय प्लान की बात कही है लेकिन इसे लेकर पूरी जानकारी नहीं दी है। इस बीच ईरान ने इजरायल के विभिन्न इलाकों और खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला बोला है, जिसमें क्लस्टर बमों का इस्तेमाल किया गया। इजरायल ने जवाबी कार्रवाई में इस्फहान की मिसाइल लॉन्चर साइट और तेहरान-बेरुत के कुछ इलाकों को निशाना बनाया है। दोनों तरफ भारी नुकसान की खबरें आ रही हैं, लेकिन ट्रंप की डील की कोशिशें जारी हैं।
Live updates : Israel US Iran War Updates LIVE
-
March 25, 2026 6:47 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल के न्यूक्लियर हब डायमोना में फिर किया ईरान ने बड़ा हमला, देखें VIDEO
इजरायल के न्यूक्लियर हब डायमोना में ईरान ने फिर बड़ा मिसाइल हमला किया है। इसके बाद मौके पर ऊंचा काला धुआं उठता दिखाई दे रहा है। हमले का एक VIDEO भी सामने आया है, जिसे देखकर नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकता है।
-
March 25, 2026 5:57 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने दुश्मन से जुड़े 39 जासूसों को गिरफ्तार करने का दावा किया
ईरान ने इजरायल और अमेरिका से जुड़े 39 जासूसों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। ईरान की इंटेलिजेंस मिनिस्ट्री ने कहा कि दुश्मन के लिए जासूसी करने वाले 39 लोगों को पकड़ा गया है।
-
March 25, 2026 5:14 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान के मिसाइल हमले में इजरायल के बिजली संयंत्रों को कोई नुकसान नहींः तेल-अवीव
तेल अवीव ने कहा है कि ईरान के मिसाइल हमले में इजरायल के बिजली संयंत्रों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
-
March 25, 2026 5:04 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान को मिला ट्रंप का 15 सूत्री युद्ध विराम प्लान
ईरान को पाकिस्तान के माध्यम से ट्रंप द्वारा भेजा गया 15 सूत्री प्लान मिल गया है। मगर सवाल वही है कि अमेरिका की सख्त शर्तों को क्या ईरान इतना आसानी से स्वीकार कर लेगा, जिसे नहीं मानने के कारण इतना बड़ा युद्ध छिड़ गया।
-
March 25, 2026 4:16 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरानी मिसाइल के हमले से फुटबाल बनी कार, कई फीट हवा में उछली
ईरानी मिसाइल के हमले में तेल-अवीव में एक कार फुटबाल सरीखे हवाई में कई फीट उचल गई। धमाका इतना जोरदार था कि कई वाहनों को परखच्चे उड़ गए। ईरान ने यह हमला मंगलवार को इजरायल पर किया था।
-
March 25, 2026 4:08 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिका की सामरिक शक्ति, अब सामरिक परायज में तब्दील हुईः ईरानी सेना
ईरान के खातम अल-अनबिया के केंद्रीय मुख्यालय के प्रवक्ता ने अमेरिका पर बड़ा तंज कसा है। ईरानी सेना ने कहा-जिस सामरिक शक्ति का आपने बखान किया था, वह सामरिक पराजय में तब्दील हो गई है। विश्व महाशक्ति बनने का दावा करने वाला देश अगर संभव होता तो अब तक इस विकट परिस्थिति से बाहर निकल चुका होता।
-
March 25, 2026 3:35 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान के मिसाइल हमले में 24 घंटे में इजरायल में 200 से अधिक लोग घायल
इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि बीते 24 घंटे में ईरान के मिसाइल हमले में तेल-अवीव में कम से कम 200 लोग घायल हुए हैं।
-
March 25, 2026 3:32 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
कुवैत में ईरान ने फिर किया ड्रोन हमला, उठता दिखा ऊंचा धुआं
कुवैत में ईरानी सेना ने कई अमेरिकी ठिकानों को फिर ड्रोन से निशाना बनाया है। हमले के बाद घटनास्थल से ऊंचा धुआं उठता दिखाई दे रहा है।
-
March 25, 2026 3:31 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल ने दहियेह में हिजबुल्लाह के गैस हेड स्टेशन को उड़ाया
लेबनान में इजरायली सेना ने बड़ा हमला किया है। आईडीएफ ने दहियेह में हिजबुल्लाह के गैस हेड स्टेशन को एक हमले में उड़ा दिया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।
-
March 25, 2026 3:18 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरानी मिसाइल ने हेड्रा पावर प्लांट को बनाया निशाना, हमले के बाद उठता दिखा धुआं
ईरानी मिसाइल ने इजरायल से लेकर पूरे मिडिल-ईस्ट में तांडव मचाना जारी रखा है। ईरान ने बुधवार को हेड्रा पावर प्लांट को निशाना बनाया है।
-
March 25, 2026 2:21 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने कहा-अमेरिका की डिप्लोमेसी पर नहीं कर सकते भरोसा
ईरान ने ट्रंप के युद्ध विराम प्रस्तावों पर कहा कि अमेरिका की डिप्लोमेसी पर भरोसा नहीं कर सकते।
-
March 25, 2026 2:00 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान के परमाणु केंद्र पर इजरायल-अमेरिका के हमले को आईएईओ ने बताया कानूनों उल्लंघन
ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन ने बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, शांतिपूर्ण परमाणु केंद्रों पर हमला करना न केवल नियमों और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है, बल्कि क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है।
-
March 25, 2026 1:16 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिका के साथ वार्ता के लिए ईरान ने रखीं सख्त शर्तें
अमेरिका के साथ युद्ध विराम वार्ता से पहले ईरान ने ट्रंप के सामने सख्त शर्तें रखी हैं। ईरान की प्रमुख मांगें सूत्रों के हवाले सामने आई हैं, जो इस प्रकार हैं-
- खाड़ी क्षेत्र में सभी अमेरिकी सैन्य अड्डों को बंद करना
- ईरान पर हुए हमलों के लिए मुआवजा
- हार्मुज जलडमरूमध्य में एक नया सिस्टम, जिसमें ईरान को जहाजों से ट्रांजिट फीस वसूलने का अधिकार हो
- युद्ध दोबारा शुरू न होने की मजबूत गारंटी
- इजरायल द्वारा हिजबुल्लाह पर हमले बंद करना
- सभी प्रतिबंधों को पूरी तरह हटाना
- अपने मिसाइल कार्यक्रम को बिना किसी सीमा के जारी रखने का अधिकार
- यूरेनियम संवर्धन से कोई समझौता नहीं
-
March 25, 2026 1:00 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ट्रंप के शांति प्रस्तावों के बीच ईरान का फिर बड़ा दावा, "अमेरिका के साथ नहीं हो रही कोई वार्ता"
ट्रंप के शांति प्रस्तावों के बीच ईरान की ओर से फिर एक बड़ा दावा किया गया है। ईरानी सेना ने कहा है कि अमेरिका के साथ कोई वार्ता नहीं हो रही है।
-
March 25, 2026 12:51 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
दक्षिणी इजरायल में ईरानी हमले के बाद लगी भीषण आग
दक्षिणी इजरायल में ईरानी हमले के बाद भीषण आग लग गई है। इजरायल के फायर एंड रेस्क्यू सर्विस ने खुद कुछ फुटेज जारी की हैं, जिनमें मिसाइल हमले के बाद क्षतिग्रस्त घरों में आग बुझाने के दृश्य दिख रहे हैं।
-
March 25, 2026 11:53 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
येरूशलम में इजरायल ने बरसाई मिाइलें, सुनी गई जोरदार धमाके की आवाज
येरूशलम में इजरायल ने बरसाई मिाइलें। हमले के बाद शहर में कई जगहों पर जोरदार धमाके की आवाज सुनी गईं।
-
March 25, 2026 11:30 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान और चीन के विदेश मंत्रियों में हुई फोन पर बात, जंग के ताजा हालात की शेयर की जानकारी
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से फोन पर बातचीत की है। उन्होंने जंग के ताजा हालात से चीन के विदेश मंत्री वांग यी को अवगत कराया है।
-
March 25, 2026 10:32 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
तेल-अवीव में दिखा ईरानी मिसाइलों का तांडव, बजते रहे हवाई हमले के सायरन
ईरान की मिसाइलें इजरायल में लगातार तबाही मचा रही हैं। बुधवार को भी तेल-अवीव में कई ईरानी मिसाइलों ने हमला किया। इससे पूरे क्षेत्र में लगातार हवाई हमलों के सायरन बजते रहे।
-
March 25, 2026 10:30 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इराक ने मार गिराया अमेरिका का हेलीकॉप्टर
इराक ने अमेरिका के एक हेलीकॉप्टर को मार गिराया है। यह घटना तब हुई जब एक दिन पहले मिलिशिया के हेड क्वार्टर पर हमला हुआ था और इसमें चीफ कमांडर समेत 14 लड़ाके मारे गए थे। मिलिशिया ने अमेरिका पर इस हमले का आरोप लगाया था।
-
March 25, 2026 10:05 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
ईरान के हमले से येरुशलम में मची अफरा-तफरी
ईरान ने इजरायल के तेल अवीव और हाईफा के अलावा येरुशलम में भी बड़ा हमला किया है। येरुशलम में 2 जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई दी। हमले की खबर लगते ही पूरे शहर में जंगी सायरन बजने लगे और लोगों को तुरंत सुरक्षित बंकरों में जाने की अपील की गई। इस हमले में येरुशलम में कितना नुकसान हुआ है, इसकी अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। हालांकि ईरान के इस हमले से शहर में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में हैं।
-
March 25, 2026 9:38 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
ईरान के हमलों के जवाब में इजरायल का पलटवार
इजरायल ने ईरान ईरान के मिसाइल हमलों को जवाब में जोरदार पलटवार किया है। इज़रायल ने ईरान के इस्फ़हान में न्यूक्लियर साइट पर भीषण हमला किया है, और साथ ही यहां मौजूद बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर साइट और हथियार निर्माण कारखाने को निशाना बनाया गया है।
-
March 25, 2026 9:31 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
इजरायल पर सटीक हमले कर रहा है ईरान
ईरान बैलिस्टिक मिसाइलों से इजरायल पर इतना भीषण और सटीक हमला कर रहा है कि इजरायल इन हमलों को रोक पाने में नाकाम साबित हो रहा है। मंगलवार को उत्तर इजरायल के सफेद इलाके में ईरान ने मीडियम-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल दागी। इजरायल के एयर डिफेंस सिस्टम ने इसे कई बार रोकने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा। हालांकि IDF का दावा है कि वह ईरान के ज्यादातर हमलों को नाकाम कर रहा है।
-
March 25, 2026 9:26 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
'ईरान की जंग लड़ने की क्षमता काफी हद तक खत्म'
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिकी सेना ने बड़ा दावा किया है। अमेरिकी सेना का कहना है कि उसने ईरान के अंदर 9000 से ज्यादा सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया है, जिससे ईरान की जंग लड़ने की क्षमता काफी हद तक समाप्त हो गई है।
-
March 25, 2026 9:20 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
ट्रंप ने अमेरिका और ईरान के बीच बड़ी डील का दावा किया
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के साथ चल रही जंग में निर्णायक जीत हासिल कर ली है और अब दोनों देशों के बीच एक बड़ी डील होने वाली है। ट्रंप ने कहा कि अब ईरान कभी भी परमाणु हथियार नहीं बनाएगा और इस मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच पूरी सहमति बन चुकी है। ट्रंप ने कहा है कि मध्य पूर्व के लिए 15 सूत्रों का शांति समझौता लाया गया है लेकिन अभी इसकी डिटेल नहीं दी जा सकती।
-
March 25, 2026 9:14 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
ईरान ने इरबिल पर भी मिसाइलें दागीं
ईरान ने एक बार फिर इराक के इरबिल पर हमला किया है। ईरान ने वहां अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाकर कई मिसाइलें दागीं। इस हमले में कितना नुकसान हुआ है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
-
March 25, 2026 9:10 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
ईरान ने वेस्ट बैंक इलाके में दागीं मिसाइलें
ईरान ने वेस्ट बैंक इलाके में मिसाइल हमला किया है। ईरान ने हेब्रोन पर एक के बाद एक कई मिसाइलें दागीं, जिन्हें इज़रायल के एयर डिफेंस सिस्टम ने इंटरसेप्ट करने की कोशिश की। वहीं तेल अवीव में भी ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया।