Israel US Iran War LIVE: अब ईरान के खत्म होने के बाद अमेरिका का सबसे बड़ा दुश्मन रेडिकल लेफ्ट है...बेहद अक्षम डेमोक्रेट पार्टी!:Trump
Iran US Conflict: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के खत्म होने के बाद अमेरिका का सबसे बड़ा दुश्मन रेडिकल लेफ्ट है...बेहद अक्षम डेमोक्रेट पार्टी।

Iran Israel War: ईरान और अमेरिका-इजरायल के युद्ध का आज (रविवार को) 23वां दिन है और यह जंग अब और भीषण हो गई है। Iran ने Israel के मेन न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर के पास 2 इलाकों पर हमला किया है, जिसमें कई लोग जख्मी हो गए हैं। यह हमला साउथ इजरायली शहर अराद के पास हुआ, जो प्रमुख न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर के पास स्थित है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के खत्म होने के बाद अमेरिका का सबसे बड़ा दुश्मन रेडिकल लेफ्ट है...बेहद अक्षम डेमोक्रेट पार्टी। उन्होंने अपने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट के जरिये यह बात कही है।
इस बीच ईरान ने इजरायल और अमेरिका पर हमले का 74वां चरण पूरा करने का वीडियो जारी किया है।
नेतन्याहू ने कहा कि ईरान के खिलाफ 'बाकी देशों के नेताओं को एकजुट होते देखने का समय आ गया है'। उन्होंने कहा,'मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि उनमें से कुछ इस दिशा में कदम बढ़ाना शुरू कर रहे हैं, लेकिन और भी बहुत कुछ करने की जरूरत है।'
ईरान ने इस दौरान अपने दुश्मन के एक और फाइटर जेट एफ-15 को मार गिराया है। इससे एक दिन पहले ही ईरान ने इजरायल के एफ-16 को नुकसान पहुंचाया था। वहीं अमेरिका के एफ-35 को भी ईरान हिट कर चुका है।
हमले के बाद इजरायल की रेस्क्यू सर्विस तुरंत मौके पर पहुंचीं और लोगों को अस्पताल पहुंचाना शुरू किया। इस अटैक में कई इमारतों को भी भारी नुकसान हुआ है। मौके पर दर्जनों फायर ब्रिगेड कर्मी और पुलिसकर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे नजर आए। इधर जंग के दौरान कतर का एक मिलिट्री हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है।
ईरानी हमले में अब तक 175 घायल
इजरायल के सोरोका अस्पताल के अनुसार शनिवार की रात दक्षिणी इज़रायल पर हुए ईरानी मिसाइल हमलों में 175 इज़राइली घायल हो गए। अराद में हुए हमले में 115 लोग घायल हुए, जिनमें से 9 की हालत गंभीर है और 31 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें 18 बच्चे भी शामिल हैं। वहीं दिमोना में हुए हमले में 60 लोग घायल हुए, जिनमें एक 12 वर्षीय बच्चा भी शामिल है जिसकी सर्जरी हुई और एक 20 वर्षीय युवक मामूली रूप से घायल हुआ। ईरान के मिसाइल हमले एक बार फिर इज़रायल भर में नागरिक क्षेत्रों को निशाना बना रहे हैं, , जिनमें बच्चे भी शामिल हैं।
कतर का मिलिट्री हेलीकॉप्टर क्रैश
कतर के अनुसार उसका एक मिलिट्री हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। ईरान पिछले 3 हफ्ते से कतर में अमेरिकी सैन्य बेस को निशाना बना रहा है। ऐसे में कतर का हेलीकॉप्टर क्रैश होना ईरानी हमले की ओर भी इशारा करता है।
इससे पहले बीते शनिवार को ईरान ने चेतावनी दी थी कि वह इजरायल के न्यूक्लियर प्रोग्राम को निशाना बनाएगा और उसने अब ऐसा ही किया। यह वॉर्निंग इजरायल की तरफ से ईरान के नतांज परमाणु संवर्धन केंद्र पर किए गए अटैक के जवाब में थी। अराद के पास हुए इस ताजा हमले के बाद मध्य-पूर्व एशिया में तनाव और ज्यादा बढ़ गया है।
रेस्क्यू वर्कर्स का कहना है कि इजरायल की अराद सिटी में हुए मिसाइल अटैक में करीब 70 लोग घायल हो गए हैं और कम से कम 10 अपार्टमेंट इमारतों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, दूसरी तरफ ईरान के सरकारी मीडिया ने शनिवार देर रात स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से कहा कि जंग में अबतक मरने वालों की संख्या 1,500 से ज्यादा हो गई है।
अमेरिका-इजरायल और ईरान दोनों तरफ से एक-दूसरे पर कड़े प्रहार करने की चेतावनी बार-बार दी जा रही है। मिडिल-ईस्ट एशिया में जारी इस जंग का हर अपडेट जानने के लिए इस लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें।
Live updates : Israel Iran War LIVE
-
March 22, 2026 7:06 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
IDF ने अबू खलील बरजी समेत 2 अन्य हिजबुल्लाह आतंकियों को दक्षिण लेबनान में मार गिराया
इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह के रादवान बल के विशेष बलों के कमांडर अबू खलील बरजी को दक्षिणी लेबनान के मजदल सेल्म इलाके में दो अन्य आतंकवादियों के साथ मार गिराया है। बरजी ने कई वर्षों तक रादवान बल में कमांडर के रूप में सेवा की और हाल ही में इसके विशेष बलों की कमान संभाली थी। आईडीएफ ने इसके साथ ही दक्षिणी लेबनान के विभिन्न क्षेत्रों में हिजबुल्लाह के आतंकवादी आधारभूत ढांचे पर हमला करके उसे नष्ट कर दिया।
-
March 22, 2026 7:02 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल ने साउथ लेबनान में अल-कासमिया ब्रिज को हमले में उड़ाया
इजरायली सेना ने एक हवाई हमले में हिजबुल्लाह को निशाना बनाते हुए साउथ लेबनान में अल-कासमिया ब्रिज को उड़ा दिया है। हमले का वीडियो भी सामने आ गया है।
-
March 22, 2026 6:22 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिका-इजरायल के हमले में 2 ईरानी बच्चों की मौत, देखें VIDEO
इजरायल और अमेरिका के हमले में 2 ईरानी बच्चों की मौत हो गई है। हमले के बाद रेस्क्यू टीम मलबे से उन्हें निकालते देखी जा रही है।
-
March 22, 2026 6:16 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में पहुंचे 2 ईरानी पत्रकार, देखें कैसे हैं हालात
जंग के बीच ईरान के 2 पत्रकार स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पहुंच चुके हैं। वीडियो में देखकर वहां के हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है।
-
March 22, 2026 6:13 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान के हमले वाली साइट पर इजरायल अब भी चला रहा रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें वीडियो
ईरान ने इजरायल पर बीती रात बड़ा मिसाइल हमला किया था। इस हमले में 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इजरायली सेना अभी भी इस इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाती नजर आ रही है।
-
March 22, 2026 5:32 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरानी सेना का बड़ा बयान, जब तक दुश्मन सरेंडर नहीं कर देता...तब तक ऑपरेशन जारी रहेगा
ईरानी सेना ने बड़ा बयान दिया है। आईआरजीसी ने कहा है कि जब तक दुश्मन सरेंडर नहीं कर देता, तब तक मिलिट्री ऑपरेशन जारी रहेगा।
-
March 22, 2026 5:29 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
दक्षिणी इजरायल के आर्मी बेस पर हिजबुल्लाह ने दागा रॉकेट
हिजबुल्लाह ने ईरान के समर्थन में दक्षिणी इजरायल के आर्मी बेस पर हमला कियाा है।
-
March 22, 2026 4:32 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के 9 आतंकियों को मार गिराया
इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के 9 आतंकियों को मार गिराया है। इजरायली डिफेंस फोर्सेज ने एक्स पर यह जानकारी साझा किया है।
-
March 22, 2026 4:26 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
IDF ने लेबनान में वित्तीय शाखा के वरिष्ठ हमास कमांडर वालिद मुहम्मद को मार गिराया
आईडीएफ ने लेबनान में हमास के वरिष्ठ कमांडर वालिद मुहम्मद दिब को हमले में मार गिराया है। मुहम्मद दिब हमास की केंद्रीय वित्तीय मंत्रालय के अधीन काम करता था। उसने यहूदिया एवं सामरिया (वेस्ट बैंक), लेबनान तथा अन्य देशों में विभागों को धन हस्तांतरित करने का काम संभाला था। इसके अलावा, वह सीरिया और लेबनान से आतंकी ऑपरेटिव्स की भर्ती भी करता था। इजरायली सेना (IDF) और शिन बेट (Shin Bet) ने संयुक्त बयान में कहा कि यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई, जिसमें दिब को हमास के वैश्विक फंडिंग नेटवर्क का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया गया। दिब हमास की "फंडरेजिंग एपरेटस" के तहत काम करता था। वह दुनिया भर से सैकड़ों मिलियन डॉलर जुटाता था और आतंकी गतिविधियों को वित्तीय सहायता प्रदान करता था।
-
March 22, 2026 3:28 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
तेल-अवीव में ईरानी मिसाइल गिरने के बाद उड़े इमारतों के परखच्चे
तेल-अवीव में ईरानी मिसाइल गिरने के बाद कई बिल्डिंग ध्वस्थ हो गई है।
-
March 22, 2026 3:18 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने दी पूरे मिडिल-ईस्ट में वाटर सप्लाई ठप करने की धमकी
ईरान ने मिडिल-ईस्ट को नई धमकी दी है। ईरान ने कहा है कि अगर अमेरिका-इजरायल उसके जल संयंत्रों को निशाना बनाते हैं तो वह पूरे मिडिल-ईस्ट में वाटर सप्लाई को ठप कर देगा।
-
March 22, 2026 2:01 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पूर्वोत्तर सऊदी अरब और रियाद में अमेरिकी सुविधाओं पर ड्रोन हमला
ईरान ने ने पूर्वोत्तर सऊदी अरब और रियाद में अमेरिकी सुविधाओं पर ड्रोन हमला किया है। हमले के बाद जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई।
-
March 22, 2026 1:58 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
IRIS Dena और बंदर अब्बास के शहीदों को श्रद्धांलजि देने उमड़ी ईरानियों की भीड़
IRIS Dena और बंदर अब्बास के शहीदों को श्रद्धांलजि देने के लिए ईरानियों की भीड़ उमड़ पड़ी। अमेरिका ने मिसाइल हमला करके ईरान के IRIS Dena को समुद्र में डुबो दिया था। इसमें करीब 85 ईरानी नाविकों की मौत हो गई थी।
-
March 22, 2026 1:16 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान के नये सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई के सपोर्ट में उतरा नाइजीरिया
नाइजीरिया के लोग ईरान के नये सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई के समर्थन में उतर गए हैं। लोग मुज्तबा का पोस्टर बैनर लिए समर्थन में नारे लगाते देखे जे रहे हैं।
-
March 22, 2026 12:57 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने अब इजरायल और अमेरिका के जल संयंत्रों पर हमले की धमकी दी
ईरानी सेना ने अब इजरायल और अमेरिका के जलसंयंत्रों पर हमले की धमकी दी है।
-
March 22, 2026 12:51 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने इजरायल के बेन गुरियन एयरबेस पर फिर किया ड्रोन हमला
ईरान ने इजरायल के बेन गुरियान एयरबेस को फिर एक ड्रोन हमले में निशाना बनाया है। ईरानी सेना ने कहा है कि बेन गुरियन एयरबेस पर एडवांस-अराश-2 ड्रोन से हमला किया गया।
-
March 22, 2026 12:49 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
दुश्मनों के जहाज को अब भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की इजाजत नहींः ईरान
ईरान ने कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से दुश्मनों के जहाज को अब भी गुजरने की इजाजत नहीं दी जाएगी। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुश्मनों के लिए आगे भी बंद रहेगा।
-
March 22, 2026 12:22 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
सऊदी अरब का ईरान के खिलाफ बड़ा एक्शन, 24 घंटे में ईरानी कर्मचारियों को देश छोड़ने को कहा
सऊदी अरब ने ईरान के खिलाफ 23 दिनों की जंग के बाद बड़ा एक्शन लिया है। सऊदी अरब ने 24 घंटे के अंदर ईरानियों को देश छोड़ने का आदेश दिया है।
-
March 22, 2026 11:35 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
डिमोना पर ईरानी हमले के बाद आईएईए का बड़ा बयान, रेडिएशन का कोई खतरा नहीं
डिमोना पर ईरानी हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का बड़ा बयान सामने आया है। आईएईए ने कहा है कि इजरायल के नेगेव परमाणु केंद्र पर हमले के बाद रेडिएशन का कोई बदलाव नहीं आया है।
-
March 22, 2026 11:03 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान के मिसाइल हमले में दक्षिणी इजरायल में घायलों की संख्या पहुंची 100 के पार
ईरान से दागी गई मिसाइलों ने शनिवार को दक्षिणी इजरायल के दो कस्बों को निशाना बनाया, जिसमें चिकित्सा कर्मियों के अनुसार हवाई रक्षा प्रणालियों द्वारा ईरानी मिसाइलों को रोकने में विफल रहने के बाद 100 से अधिक लोग घायल हो गए।
-
March 22, 2026 10:45 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
स्पेन ने इराक से हटाई अपनी सेना
स्पेन ने इराक से अपनी सेना हटा ली है। स्पेन के सैनिकों का इराक छोड़ते वीडियो भी सामने आया है। यह फैसला तब हुआ है, जब ईरान लगातार इराक में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है।
-
March 22, 2026 10:43 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने अमेरिका के एमक्यू-9 ड्रोन को मार गिराया
ईरान ने अमेरिका के एमक्यू-9 ड्रोन को मार गिराया है।
-
March 22, 2026 10:32 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
सऊदी अरब और कुवैत में अमेरिकी बेस पर ईरान ने किया बड़ा हमला
ईरान ने सऊदी अरब और अमेरिकी बेस पर बहुत बड़ा हमला किया है। हमले के बाद आग की लपटें और धुआं देखा जा रहा है।
-
March 22, 2026 10:19 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
वेस्ट बैंक में 4 फिलिस्तीनी मारे गए और 9 लोग घायल
फिलिस्तीनी पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, युद्ध के पहले 3 हफ्तों में इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरान की तरफ से दागी गईं मिसाइलों से कम से कम 4 फिलिस्तीनियों के मारे जाने की खबर है। बेत आवा कस्बे में तीन महिलाएं, जिनमें से एक गर्भवती थी, और उसी परिवार का एक बच्चा भी मारा गया।
-
March 22, 2026 10:04 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
हूती विद्रोहियों ने दी ईरान पर हमले के जवाब देने की धमकी
हूती विद्रोहियों ने कहा है कि वे ईरान के खिलाफ किसी भी प्रकार के तनाव बढ़ने का जवाब देंगे। यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इशारा किया है कि वे ईरान के खिलाफ किसी भी तरह के हमले का जवाब देंगे। युद्ध को बढ़ाने की कोई भी कोशिश पूरे क्षेत्र पर नकारात्मक प्रभाव डालेगी, जिसमें सल्पाई चेन, ऊर्जा के दाम और सामान्य रूप से ग्लोबल इकोनॉमी शामिल हैं।
-
March 22, 2026 9:51 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
इजरायली एयर डिफेंस नहीं रोक पाया ईरानी मिसाइल
इजरायली सेना का कहना है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने काम किया लेकिन अराद में मिसाइल को हवा में नहीं रोक पाए। प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन के मुताबिक, सेना इस घटना की जांच कर रही है, लेकिन यह किसी अलग या विशेष तरह की मिसाइल का मामला नहीं है।
-
March 22, 2026 9:17 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
हमारे पावर प्लांट पर हमला हुआ तो करेंगे जवाबी कार्रवाई- ईरान
ईरान ने अपने पावर प्लांट इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमले की आशंका जताते हुए जवाबी एक्शन की धमकी दी है। ईरान के सरकारी मीडिया की तरफ से जारी एक स्टेटमेंट में, एक ईरानी सैन्य प्रवक्ता के हवाले से बताया गया है कि रविवार की सुबह ईरान ने वॉर्निंग दी कि उसकी ऊर्जा सुविधाओं पर किसी भी अटैक के जवाब में इलाके में मौजूद अमेरिकी और इजरायली एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमले किए जाएंगे।
-
March 22, 2026 9:01 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
सऊदी अरब ने ईरानी राजनयिकों को दिया देश छोड़ने का आदेश
सऊदी अरब ने कई ईरानी राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया। सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उनके देश में स्थित ईरानी दूतावास के तीन अन्य कर्मचारियों को 24 घंटे के अंदर देश छोड़ देना चाहिए। मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए बयान के मुताबिक, सऊदी अरब ने जंग की शुरुआत में ही कहा था कि ईरान की गई हिंसा से दोनों देशों के वर्तमान और भविष्य के द्विपक्षीय संबंधों पर प्रभाव पड़ेगा।
-
March 22, 2026 8:51 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
इजरायल ने तेहरान पर की जवाबी कार्रवाई
इजरायली आर्मी का कहना है कि वह तेहरान में अपने टारगेट पर हमला कर रही है। इजरायल की तरफ से ये हमले ईरान के द्वारा इजरायल में मुख्य परमाणु अनुसंधान केंद्र से कुछ ही दूरी पर स्थित दो क्षेत्रों को मिसाइल से निशाना बनाने के बाद शुरू हुए हैं। ईरान के इन हमलों में 70 के करीब लोग घायल हो गए हैं।
-
March 22, 2026 8:20 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
UAE के तट के पास एक जहाज से टकराया प्रोजेक्टाइल
ब्रिटिश आर्मी के यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने बताया कि प्रोजेक्टाइल एक मालवाहक जहाज के पास गिरा, जिससे ब्लास्ट हो गया। यह अटैक संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह से करीब 15 समुद्री मील उत्तर में हुआ। गनीमत रही कि जहाज का चालक दल सुरक्षित है।
-
March 22, 2026 8:16 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
सऊदी अरब के एयर डिफेंस ने मार गिराए मिसाइल और ड्रोन
सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रविवार सुबह सऊदी अरब की राजधानी रियाद की तरफ दागी गईं 3 बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक को उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में मार गिराया, जबकि अन्य दो निर्जन क्षेत्रों में गिर गईं। उन्होंने सऊदी अरब के पूर्वी क्षेत्र की तरफ जा रहे 6 ड्रोन को मार गिराने का दावा भी किया।