A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरान ने F/A-18 के बाद अब अमेरिका के दूसरे F-35 फाइटर जेट पर किया हमले का दावा, US आर्मी ने नकारा

ईरान ने F/A-18 के बाद अब अमेरिका के दूसरे F-35 फाइटर जेट पर किया हमले का दावा, US आर्मी ने नकारा

Iran US War: ईरान ने अमेरिका के एक और एफ-35 फाइटर को हिट करने का दावा किया है। यह दावा अमेरिका के F/A-18 को मार गिराने के दावे के बाद आया है। हालांकि अमेरिका ने इसका खंडन किया है।

अमेरिका का एफ-35 फाइटर जेट(फाइल फोटो)- India TV Hindi
Image Source : AP अमेरिका का एफ-35 फाइटर जेट(फाइल फोटो)

US Iran War: इजरायल और अमेरिका के साथ जंग के 27वें दिन में प्रवेश करने के बाद तेहरान पहले से और भी ज्यादा हमलावर हो गया है। ईरान ने बीते 24 घंटे में ईरान के 2 फाइटर जेट को निशाना लगाने का दावा किया है। इसमें अमेरिका के एफ-35 को दूसरी बार हमले में निशाना बनाने की बात कही गई है। इससे पहले बुधवार को ईरान ने अमेरिका के F/A-18 सुपर हॉर्नेट फाइटर जेट को चाबहार के ऊपर मार गिराने का दावा किया था। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने  F/A-18 को मार गिराने के दावे के संबंध में एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें एक जेट पर मिसाइल हमला दिखाया गया है। हालांकि अमेरिका ने उसके दावे को खारिज कर दिया है। 

अब एफ-35 को हिट करने की बात

अब एक ताजा दावे में अमेरिका के एफ-35 को दोबारा हिट करने की बात कही गई है। इससे पहले भी ईरान ने अमेरिका के एक अन्य एफ-35 को हिट करने और उसे नुकसान पहुंचाने का दावा किया था। 
ईरान का कहना है कि उसके नए स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम से  F/A-18 पर हमला किया गया। इसके बाद जेट हिंद महासागर में गिर गया। इससे पहले ईरान अमेरिका के एफ-16 और एफ-15 को भी मार गिराने का वाडियो जारी कर चुका है। 

अमेरिका के सेंटकॉम ने खारिज किया ईरानी दावा

अमेरिका ने ईरान के सभी दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “FALSE:।” अमेरिका का कहना है कि कोई भी उसका विमान क्षतिग्रस्त या गिराया नहीं गया। मध्य पूर्व में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव चरम पर है। दोनों पक्ष सूचना युद्ध में लगे हुए हैं। ईरान के वीडियो में जेट पर चमकदार वस्तु दिखाई देती है, लेकिन इसमें जेट के गिरने या क्रैश होने का स्पष्ट सबूत नहीं है। वहीं विश्लेषकों का मानना है कि ईरान अपने एयर डिफेंस की क्षमता दिखाने की कोशिश कर रहा है, जबकि अमेरिका ऐसे दावों को प्रचार बता रहा है। 

Latest World News