Pakistan Claim Exposed: पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ के ईरान-अमेरिका में पीस डील को लेकर किए गए बड़े दावे की पोल खुल गई है। दरअसल, शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया था कि अगले 24 घंटे में पीस डील पर बात फाइनल हो जाएगी और इस पर इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर हो सकते हैं। हालांकि, अब ईरान ने इस दावे को खारिज कर दिया है। ईरान ने साफ कर दिया है कि डील पर रविवार (14 जून) को साइन नहीं होने जा रहे हैं।
शहबाज शरीफ के दावे पर ईरान ने खड़े किए सवाल
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता Esmaeil Baghaei ने कहा कि इस्लामाबाद मेमोरेंडम पर आने वाले दिनों में साइन होने की संभावना से मना नहीं किया जा सकता, लेकिन इसकी तय तारीख को लेकर किसी भी प्रकार का दावा करना अभी जल्दबाजी होगी। ईरान की तरफ से आए इस बयान के बाद शहबाज शरीफ के उस क्लेम पर प्रश्न खड़े होने लगे हैं, जिसमें शहबाज शरीफ ने शांति समझौते पर अगले 24 घंटे में साइन होने का दावा किया था। इससे ईरान और पाकिस्तान के बयानों में विरोधाभास नजर आया है।
इस्लामाबाद मेमोरेंडम पर साइन होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है, लेकिन दूसरी ओर से हिचकिचाहट की वजह से डील पर हस्ताक्षर की तारीख पर कोई भी स्टेटमेंट देने में सावधानी बरतनी चाहिए: Esmaeil Baghaei
पीस डील पर इलेक्ट्रॉनिक तरीके से साइन होने की बात
हालांकि, इससे पहले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने X पर पोस्ट किया, 'हम पीस डील के काफी करीब हैं। अगले 24 घंटों में इसके फाइनल होने की उम्मीद है, जिसके तुरंत बाद पाकिस्तान पीस डील पर इलेक्ट्रॉनिक तरीके से साइन करने की तैयारी कर रहा है। इसके बाद अगले हफ्ते तकनीकी स्तर की बातचीत होगी।'
शहबाज शरीफ ने तो ईरान-अमेरिका का शुक्रिया भी कर दिया
शहबाज शरीफ ने आगे लिखा, 'हम बातचीत के दौरान लगातार प्रतिबद्धता बनाए रखने के लिए अमेरिका और ईरान का शुक्रिया करना चाहते हैं, और इस इलाके में अपने भाइयों के सहयोग के लिए हम उनका दिल से आभार जताते हैं। हमें पूरा विश्वास है कि यह ऐतिहासिक पीस डील स्थायी शांति के लिए एक मजबूत आधार बनेगी।'
Latest World News