1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरान में बेरहमी से किया गया जज का कत्ल, चाकू से वार कर फरार हुए अज्ञात हमलावर

ईरान में बेरहमी से किया गया जज का कत्ल, चाकू से वार कर फरार हुए अज्ञात हमलावर

ईरान में एक बार फिर एक न्यायाधीश का कत्ल कर दिया गया है। अज्ञात हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। न्यायाधीश की दक्षिणी ईरान के शिराज शहर में हुई है।

ईरान में जज की हत्या (सांकेतिक तस्वीर)- India TV Hindi
Image Source : FILE ईरान में जज की हत्या (सांकेतिक तस्वीर)

तेहरान: दक्षिणी ईरान के शिराज शहर में मंगलवार सुबह एक न्यायाधीश की चाकू से हमला कर उस वक्त हत्या कर दी गई जब वह अपने काम पर जा रहे थे। सरकारी मीडिया ने इस बारे में जानकारी दी है। सरकारी समाचार एजेंसी ‘आईआरएनए’ की खबर में इस हत्या को ‘‘आतंकवादी कृत्य’’ बताया गया है। 

फरार हैं अज्ञात हमलावर

आईआरएनए’ की खबर में कहा गया कि इस घटना में संलिप्त 2 अज्ञात हमलावर अभी फरार हैं। खबर में बताया गया कि न्यायाधीश की पहचान एहसुम बाघेरी (38) के रूप में हुई, जो शहर के न्यायिक विभाग में काम करते थे। बाघेरी ने पहले ‘रेवलूशनेरी’ अदालत में अभियोजक के रूप में काम किया था। 

पहले भी हुई है न्यायाधीशों की हत्या

‘रेवलूशनेरी’ अदालत में सुरक्षा और मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े मामलों की सुनवाई होती है। किसी भी समूह ने तत्काल हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। ईरान में पहले भी न्यायाधीशों की हत्या के मामले सामने आ चुके हैं। एक व्यक्ति ने जनवरी में ईरान की राजधानी तेहरान में उन 2 न्यायाधीशों की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिन्होंने 80 के दशक में बड़ी संख्या में विद्रोहियों को मृत्युदंड दिया था। (एपी)

यह भी पढ़ें:

जानें पुतिन ने किसके लिए कहा 'सिर्फ मूर्ख ही करते हैं समझौता, नहीं बिछाऊंगा Red Carpet'

फ्रांस के राष्ट्रपति को पत्नी ने प्लेन में जड़ा थप्पड़, जानें वायरल VIDEO पर अब मैक्रों ने क्या कहा

Latest World News