Iran US War: इजरायल और अमेरिका ने ईरान के इस्फहान केंद्र पर हमला तेज कर दिया है। रविवार को इजरायल-अमेरिका ने 5वीं बार इस्फहान केंद्र को निशाना बनाया। इसके साथ ही अपने मिसिंग पायलट को सुरक्षित निकाल लिया। ईरान ने दावा किया कि पायलट के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान उसने अमेरिका के 2 सी-130 एयरक्राफ्ट समेत 2 ब्लैक सी-हॉक हेलीकॉप्टर को मार गिराया। इस्फहान केंद्र के पास हेलीकॉप्टर और एयरक्राफ्ट के मलबे का वीडियो भी सामने आ गया है।
आरटी डॉट कॉम ने ईरान के इस्फहान परमाणु केंद्र का एक वीडियो जारी किया है। इसमें लिखा है कि इस्फहान में ईरान द्वारा गिराये गए 2 यूएस ब्लैक सी-हॉक हेलीकॉप्टर और एक अमेरिकी सी-130 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट का पहला वीडियो। ईरान ने इस दक्षिणी इस्फहान क्षेत्र में मार गिराया। हालांकि यह नहीं पता है कि ये दोनों हेलीकॉप्टर शनिवार को ही ईरान ने गिरा दिए थे या फिर रविवार को गिराए हैं। मगर हेलीकॉप्टरों को मलबा बरामद हो जाने से अमेरिका को हुए भारी नुकसान पर मुंहर लग गई है।
6 घंटे में ईरान ने अमेरिका को पहुंचाया भारी नुकसान
बीते 36 घंटे में ईरान ने अमेरिका को युद्ध में बहुत भारी नुकसान पहुंचाया है। इस दौरान अमेरिका के 2 एफ-15 ई फाइटर, एक ए-10 एयरक्राफ्ट, कई हेलीकॉप्टर और ड्रोन को मार गिराया है। इसमें यूएस ब्लैक सी-हॉक के साथ चिनूक हेलीकॉप्टर भी शामिल है। इसके साथ ही एमक्यू-9 ड्रोन को भी हमले में ढेर किया गया है।
Latest World News