Iran-US Ceasefire Live Update: ईरान ने दी ट्रंप को चुनौती, कहा-अब अमेरिका को महान बनाकर दिखाओ
Iran-US Ceasefire Live Update: ईरान के पास अमेरिका और इजरायल से 40 दिनों तक की जंग लड़ने के बाद भी मिसाइलों और हथियारों का पर्याप्त भंडार मौजूद है। यह दावा अमेरिका की खुफिया रिपोर्ट में किया गया है, जिसमें पश्चिमी मीडिया ने प्रमुखता से कवर किया है। वहीं ईरान ने ट्रंप को नई चुनौती दे दी है।

Iran-US Ceasefire Live Update: ईरान के पास अमेरिका और इजरायल से 40 दिनों तक की जंग लड़ने के बाद भी मिसाइलों और हथियारों का पर्याप्त भंडार मौजूद है। यह दावा अमेरिका की खुफिया रिपोर्ट में किया गया है, जिसमें पश्चिमी मीडिया ने प्रमुखता से कवर किया है। ईस बीच ईररान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबाफ़ ने अमेरिकी जनता से सवाल करते हुए अमेरिका को "फिर से महान बनाने" के ट्रम्प के वादे को चुनौती दी है।
अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी हटने के बाद ईरान बातचीत के लिए तैयार है। ईरान के संयुक्त राष्ट्र राजदूत अमीर सईद इरावानी ने कहा कि अमेरिका द्वारा नौसैनिक नाकाबंदी समाप्त करने के तुरंत बाद तेहरान बातचीत के लिए तैयार है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वाशिंगटन को पहले अपने "युद्धविराम उल्लंघन" को रोकना होगा।
ईरान ने अमेरिका और इजरायल को इस बार नये हमले करने के खिलाफ सख्त चेतावनी दी है। ईरान की सेना ने कहा है कि अब ऐसा दुस्साहस किया तो बहुत कड़ा जवाब देने को हम तैयार हैं।
अमेरिका के साथ ईरान दूसरे दौर की शांति वार्ता करने को तैयार नहीं है। ईरान अपनी जिद और शर्तों पर अडिग है। ईरान का कहना है कि वह अपना परमाणु कार्यक्रम नहीं छोड़ेगा, साथ ही यूरेनियम संवर्धन भी जारी रखेगा। ईरान की शर्त यह भी है कि वह अमेरिका के साथ तब तक बातचीत नहीं करेगा, जब तक कि अमेरिकी नौसेना ईरानी बंदरगाहों से अपना ब्लॉकेड नहीं हटा लेती। ईरान की इन कठिन शर्तों के आगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप झुकने को मजबूर हो गए हैं। उन्होंने बुधवार को एकतरफा सीजफायर आगे बढ़ाने का ऐलान कर दिया। अब कहा है कि ईरान तत्काल होर्मुज खुलवाना चाहता है। क्योंकि उनकी इकोनॉमी खत्म हो रही और वह कैश के भूखे हैं।
ट्रंप होर्मुज से ब्लॉकेड हटाने को तैयार
संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावानी के अनुसार तेहरान को ऐसे संकेत मिले हैं... जिनसे पता चलता है कि संयुक्त राज्य अमेरिका नौसैनिक नाकाबंदी समाप्त करने के लिए तैयार है। अगर ऐसा है तो यह अमेरिका को बैकफुट पर धकेलने का संकेत है। ट्रंप के मौजूदा नरम रुख को देखते हुए भी लग रहा है कि अमेरिका ब्लॉकेड हटा सकता है।
ट्रंप ने यह तो नहीं बताया कि सीजफायर को कब तक के लिए आगे बढ़ाया जा रहा है, लेकिन एक बार फिर उन्होंने अपनी बात कहने के लिए पाकिस्तान के फील्डमार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज का सहारा लिया। ट्रंप ने कहा कि मुनीर और शहबाज के अनुरोध पर ईरान पर अभी आगे तब तक हमला नहीं करेंगे, जब तक कि उनकी लीडरशिप वार्ता को तैयार नहीं होती।
Live updates : Iran US Ceasefire Live Updates: ट्रंप ने एकतरफा किया सीजफायर बढ़ाने का ऐलान
-
April 22, 2026 10:51 PM (IST) Posted by Amit Mishra
'होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलना असंभव है'
ईरान के मुख्य वार्ताकार और संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबफ ने एक्स पर लिखा, "पूरी तरह से सीज़फायर का तभी कोई मतलब है, जब समुद्री नाकेबंदी को खोला जाए। उन्होंने कहा सीजफायर के इस तरह के खुले उल्लंघन के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना असंभव है। वो सैन्य आक्रामकता के जरिए अपने लक्ष्य हासिल नहीं कर पाए, और ना ही वे दादागिरी के जरिए ऐसा कर पाएंगे। आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता ईरानी राष्ट्र के अधिकारों को मान्यता देना है।"
-
April 22, 2026 9:35 PM (IST) Posted by Amit Mishra
होर्मुज जलडमरूमध्य में हमला झेलने वाले जहाज का क्रू सुरक्षित
एक कंटेनर जहाज की मैनेजमेंट कंपनी ने बताया है कि बुधवार को हॉर्मुज जलडमरूमध्य में जिस जहाज पर गोलीबारी हुई थी, वह लाइबेरिया में रजिस्टर्ड 'एपामिनोंडास' था। कंपनी के मुताबिक, जब यह जहाज ओमान के तट से लगभग 20 नॉटिकल मील दूर जलडमरूमध्य से गुजर रहा था, तब एक बंदूकधारी नाव ने इसके पास आकर इस पर गोलीबारी की। टेक्नोमार कंपनी ने बताया कि जहाज का पूरा क्रू सुरक्षित है। किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। शुरुआती जांच से पता चला है कि जहाज के कंट्रोल रूम को नुकसान पहुंचा है।
-
April 22, 2026 7:52 PM (IST) Posted by Amit Mishra
दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमले में 2 लोगों की मौत
नेशनल न्यूज एजेंसी (NNA) की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी लेबनान के अत-तिरी में एक कार पर हुए इजरायली हमले में 2 लोगों की मौत हो गई है। इजरायली सेना ने कंतारा शहर में भी जोरदार बमबारी की है। ये दोनों हमले लेबनान में चल रहे 10 दिनों के संघर्ष विराम के बावजूद हुए हैं।
-
April 22, 2026 6:27 PM (IST) Posted by Amit Mishra
हिजबुल्लाह ने इजरायली चौकी पर किया हमला
हिजबुल्लाह का कहना है कि उसने दक्षिणी लेबनान में एक इजरायली चौकी पर ड्रोन से हमला किया है। समूह ने एक बयान में कहा कि बुधवार को दक्षिणी गांव बयादा में चौकी पर किया गया। इजरायली सेना ने कहा कि हिजबुल्लाह संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है।
-
April 22, 2026 5:32 PM (IST) Posted by Amit Mishra
ईरान ने संघर्ष विराम बढ़ाने की बात मानी
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने संघर्ष विराम को आगे बढ़ाने की बात मानी है। बगाई ने साफ तौर पर यह नहीं कहा कि तेहरान, इस्लामाबाद में संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ बातचीत के एक नए दौर में शामिल होने के लिए तैयार है। उन्होंने कथित तौर पर कहा, "कूटनीति राष्ट्रीय हितों और सुरक्षा को सुनिश्चित करने का एक जरिया है।"
-
April 22, 2026 4:26 PM (IST) Posted by Amit Mishra
IRGC ने होर्मुज जलडमरूमध्य में तीसरे जहाज पर किया हमला
ईरान के अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने बुधवार को होर्मुज जलडमरूमध्य में तीसरे जहाज पर हमला किया, ईरानी की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसियों ने यह रिपोर्ट दी है। नूर न्यूज, फार्स और मेहर, इन सभी ने गार्ड द्वारा 'यूफोरिया' नाम के एक जहाज पर किए गए हमले की रिपोर्ट दी है। उन्होंने बताया कि यह जहाज ईरानी तट पर फंस गया था। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने रिपोर्ट दी है कि गार्ड ने उन 2 अन्य जहाजों को भी जब्त कर लिया है, जिन पर हमला किया गया था।
-
April 22, 2026 3:39 PM (IST) Posted by Amit Mishra
पाकिस्तान के PM ने ईरान के राजदूत से की मुलाकात
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरान के राजदूत से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने मौजूदा क्षेत्रीय हालात और शांति प्रयासों पर चर्चा की है।
-
April 22, 2026 1:01 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान अब भी है हथियारों से लैस, पश्चिमी मीडिया की रिपोर्ट में दावा
पश्चिमी मीडिया के अनुसार अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने बताया है कि ईरान के पास हजारों मिसाइलें और एकतरफा मारक क्षमता वाले ड्रोन हैं। यानी अब भी ईरान हथियारों से विहीन नहीं हुआ है। यह रिपोर्ट अमेरिकी प्रशासन के उन दावों के विपरीत है जिनमें कहा गया है कि ईरान की वायुसेना पूरी तरह नष्ट हो चुकी है और नौसेना समुद्र में डूब चुकी है।
-
April 22, 2026 12:56 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान के पास ऐसे हथियार हो सकते हैं, जिसे अभी तक दुनिया ने नहीं देखाः रूस
रूस के विशेषज्ञ का कहना है कि ईरान के पास ऐसे हथियार हो सकते हैं जिन्हें उसने अब तक दुनिया को नहीं दिखाया। मिलिट्री विशेषज्ञ यूरी लयामिन ने ईरानी संसद के स्पीकर के उस बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ईरान के पास "कुछ ऐसे हथियार हो सकते हैं जिनकी पहचान अब तक सही तरीके से नहीं की गई है," जो युद्ध फिर से शुरू होने पर ईरान के पास नए "ताश के पत्ते" हो सकते हैं। इनमें शामिल हो सकते हैं:
- लॉन्ग-रेंज बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलें
- नई क़मकाज़ी ड्रोन
- नई एंटी-शिप हथियार (मिसाइल, टॉरपीडो, माइन्स)
-
April 22, 2026 12:11 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान के बुशहर परमाणु केंद्र के पास जनसमर्थन रैली में शामिल हुई फतेह-10 मिसाइल
ईरान में मंगलवार की रात समर्थकों ने आईआरजीसी के साथ एकजुटता दर्शाते हुए रैलियां निकालीं। इन रैलियों में आईआरजीसी अपनी प्रमुख मिसाइलों के साथ शामिल हुई। इनमें खोर्रमशहर-4 बैलिस्टिक मिसाइल, फतेह बैलिस्टिक मिसाइल और कद्र मिसाइल का नाम शामिल है।
-
April 22, 2026 12:08 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
सीजफायर के दौरान इजरायल-अमेरिका की चाल से ईरान सतर्कः आईआरजीसी
ईरान के IRGC का बयान ने कहा है कि अमेरिका के साथ सीजफायर के दौरान यानी "मौन युद्धक्षेत्र" में सतर्कता की आवश्यकता है। ईरान के अर्ध-आधिकारिक समाचार एजेंसी Mehr न्यूज के अनुसार ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने एक "मौन युद्धक्षेत्र" के दौरान सतर्कता बनाए रखने और "कथित संघर्षविराम" के दौरान दुश्मन की गतिविधियों पर निगरानी रखने की आवश्यकता पर जोर दिया है।
-
April 22, 2026 11:13 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान की सेना ने निकाली युद्ध के लिए तैयार होने की रैली, देखें VIDEO
ईरान की सेना ने अमेरिका और इजरायल से अगले युद्ध के लिए तैयार होने की तैयारी दिखाने के लिए सैन्य रैली निकाली है। आईआरजीसी ने ईरान की जनता के साथ मिसाइलों की रैली निकाली।
-
April 22, 2026 11:11 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिका से अगले दौर की वार्ता को तैयार हुआ ईरान, मगर रखी ये शर्त
अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी हटने के बाद ईरान बातचीत के लिए तैयार है। ईरान के संयुक्त राष्ट्र राजदूत अमीर सईद इरावानी ने कहा कि अमेरिका द्वारा नौसैनिक नाकाबंदी समाप्त करने के तुरंत बाद तेहरान बातचीत के लिए तैयार है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वाशिंगटन को पहले अपने "युद्धविराम उल्लंघन" को रोकना होगा।
-
April 22, 2026 11:03 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने इजरायल और अमेरिका को नए हमले करने के खिलाफ दी चेतावनी, कहा-हम मुकाबले को तैयार
ईरान के सशस्त्र बलों ने अमेरिका और इजरायल को किसी भी नए आक्रमण के खिलाफ चेतावनी दी है और कहा है कि देश के सशस्त्र बल हमलावरों का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
-
April 22, 2026 10:58 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
होर्मुज में ईरानी सेना ने एक कंटेनर जहाज पर की गोलीबारी, कंट्रोल रूप को पहुंचा गंभीर नुकसान
यूनाइटेड किंगडम मैरिटाइम ट्रेड ऑर्गनाइजेशन की एक रिपोर्ट के अनुसार ईरानी बलों ने एक कंटेनर जहाज पर गोलीबारी की, जिसने उनकी चेतावनियों को नजरअंदाज कर दिया था। इस हमले से जहाज के ब्रिज (नियंत्रण कक्ष) को गंभीर नुकसान पहुंचा, हालांकि सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।
-
April 22, 2026 9:31 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका ने खोया 50 फीसदी मिसाइलों का भंडार
ईरान के खिलाफ युद्ध के पिछले सात हफ्तों में अमेरिकी सेना ने अपने प्रिसिजन स्ट्राइक मिसाइलों के भंडार का कम से कम 45%; अपने थाड मिसाइलों के भंडार का कम से कम आधा और अपने पैट्रियट एयर डिफेंस इंटरसेप्टर मिसाइलों के भंडार का लगभग 50% खर्च कर दिया है।
-
April 22, 2026 9:25 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ट्रंप का नया पोस्ट, कहा-ईरान तत्काल होर्मुज खुलवाना चाहता है, उनके पास अपनी सेना और पुलिस को देने के पैसे नहीं हैं
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नया पोस्ट किया है। उन्होंने कहा है कि ईरान की इकोनॉमी खत्म हो रही है। वह तत्काल होर्मुज खुलवाना चाहते हैं, क्योंकि वह कैश के भूखे हैं। इसके बंद होने से उनको रोजाना 500 मिलियन डॉलर का नुकसान हो रहा है। वह अपनी सेना और पुलिस को वेतन नहीं दे पा रहे हैं।
-
April 22, 2026 8:31 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
जेडी वेंस भी नहीं गए इस्लामाबाद, शांति वार्ता के लिए ईरान के इनकार के बाद बदला फैसला
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वैंस और अमेरिकी वार्ता दल मंगलवार को पाकिस्तान नहीं गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान के अनुरोध पर वे ईरान के साथ युद्धविराम अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा रहे हैं, जबकि तेहरान से एक “एकीकृत प्रस्ताव” का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अमेरिकी सेना ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी जारी रखे हुए है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब व्हाइट हाउस ने उपराष्ट्रपति जेडी वैंस की पाकिस्तान यात्रा को स्थगित कर दिया, जो ईरान के साथ युद्धविराम की दूसरी दौर की बातचीत के लिए निर्धारित थी। ईरान आगे की चर्चाओं से इनकार कर चुका है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अमेरिकी सैन्य बल ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी जारी रखेगा।
-
April 22, 2026 8:05 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पोटस ने स्पष्ट किया है कि ईरानी पोर्ट पर ब्लॉकेड जारी रहेगा, अब ईरान के तेल कुओं को बंद करेंगेः अमेरिकी ट्रेजरी सचिव बेसेंट
अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा, "जैसा कि राष्ट्रपति ने स्पष्ट किया है...संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेना ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी जारी रखेगी। कुछ ही दिनों में ख़ार्ग द्वीप पर तेल भंडारण की क्षमता पूरी भर जाएगी और ईरान के नाज़ुक तेल कुओं को बंद करना पड़ेगा। ईरान के समुद्री व्यापार को सीमित करना सीधे तौर पर शासन की मुख्य राजस्व रेखाओं को निशाना बनाता है।
अमेरिका का वित्त विभाग अधिकतम दबाव जारी रखेगा और “Economic Fury” के माध्यम से तेहरान को फंड जनरेट करने, स्थानांतरित करने और वापस लाने की क्षमता को व्यवस्थित रूप से कमजोर करेगा। कोई भी व्यक्ति या जहाज़ जो गुप्त व्यापार और वित्तीय माध्यमों से इन फंडों के प्रवाह को सुगम बनाएगा, वह अमेरिकी प्रतिबंधों के दायरे में आने का जोखिम उठाएगा। हम ईरान के भ्रष्ट नेतृत्व द्वारा चुराए गए धन को जनता की ओर से लगातार फ्रीज किए रखेंगे।
-
April 22, 2026 7:38 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने जारी किया वीडियो, कहा-हम हैं तैयार
ईरान से सीजफायर के बीच अमेरिका की सेंट्रल कमांड ने एक वीडियो जारी किया है और युद्ध के लिए तैयार होने का संदेश दिया है।
-
April 22, 2026 7:31 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने तेहरान के क्रांति चौक पर रखी खोर्रमशहर-4 बैलिस्टिक मिसाइल, जुटी भीड़
ईरान ने तेहरान के क्रांति चौक पर खोर्रमशहर-4 बैलिस्टिक मिसाइल का प्रदर्शन किया। इसे देखने के लिए भारी भीड़ जुटी। इसे सबके सामने तेहरान के क्रांति चौक के बीचोंबीच रखा गया। खोर्रमशहर-4 बैलिस्टिक मिसाइल को वहीं उतारा गया।
-
April 22, 2026 7:25 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
सीजाफायर बढ़ाने के लिए ट्रंप द्वारा क्रेडिट दिए जाने से खुश हुए शहबाज और मुनीर, किया ये पोस्ट
अमेरिका के राष्ट्र्पति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर बढ़ाने और ईरान पर आगे हमले रोकने का ऐलान करने के लिए पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के अनुरोध को वजह बताया। शहबाज और मुनीर भी ट्रंप द्वारा ऐसी क्रेडिट पाकर गदगदद हो गए। उन्होंने सीजफायर आगे बढ़ाने और पाकिस्तान की लीडरशिप पर भरोसा जताने के लिए ट्रंप का शुक्रिया अदा किया है।
-
April 22, 2026 6:52 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
संयुक्त राष्ट्र ने किया ट्रंप के युद्धविराम बढ़ाने की घोषणा का स्वागत
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि यूएन संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा युद्धविराम बढ़ाने की घोषणा का स्वागत करता है। यह डी-एस्केलेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और ईरान तथा संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच कूटनीति एवं विश्वास निर्माण के लिए आवश्यक स्थान बनाने में मददगार है।
-
April 22, 2026 6:47 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरानी बंदरगाहों पर नाकाबंदी युद्ध के लिए उकसाना और सीजफायर का उल्लंघन हैः अब्बास अराघची
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरानी बंदरगाहों पर नाकाबंदी करना युद्ध भड़काने का कार्य है। यह युद्धविराम का उल्लंघन है। एक वाणिज्यिक जहाज पर हमला करना और उसके चालक दल को बंधक बनाना इससे भी बड़ा उल्लंघन है। ईरान जानता है कि प्रतिबंधों को कैसे निष्प्रभावी बनाया जाए, अपने हितों की रक्षा कैसे की जाए और धमकियों का कैसे मुकाबला किया जाए।
-
April 22, 2026 6:45 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ट्रंप ने कहा-अमेरिका ने होर्मुज को पूरी तरह ब्लॉकेड कर दिया है
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका की नौसेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह ब्लॉकेड कर दिया है और ईरान इसे खुलवाना चाहता है।