Iran US Ceasefire Live:"ईरान के साथ दोबारा युद्ध से बच रहा US, इसीलिए किया मुनीर और शहबाज के अनुरोध का बहाना"
Iran US Ceasefire Live Updates: ईरान और अमेरिका में दूसरे दौर की वार्ता की तारीख अभी भी तय नहीं हो पाई है। वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी नौसेना का ब्लॉकेड जारी है। ईरान ने कहा है कि ईरान के साथ दोबारा युद्ध से बचने के लिए ट्रंप पाकिस्तान का बहाना बना रहे हैं।

Iran US Ceasefire Live Updates: ईरान और अमेरिका के बीच अभी भी दूसरे दौर की वार्ता की तारीख तय नहीं की जा सकी है। वहीं दूसरी तरफ ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नौसेना का ब्लॉकेड जारी है। इसी बीच ईरान ने कहा है कि ट्रंप अब ईरान के साथ दोबारा युद्ध से बचना चाह रहे हैं। इसी लिए उन्होंने पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल जनरल आसिम मुनीर और पीएम शहबाज शरीफ के अनुरोध के बहाने के तहत एकतरफा युद्धविराम घोषित किया। ईरान ने कहा कि महज दो हफ्तों में ईरान के खिलाफ युद्ध से बचने का यह अमेरिका का दूसरा पड़ाव है।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के कारण फारस की खाड़ी और होर्मुज में यह असुरक्षा पैदा हुई है। सभी देशों को ईरान पर इन दोनों देशों द्वारा किए गए इस अपराध की स्पख्ट रुख के साथ सख्त निंदा की जानी चाहिए।
वहीं इस बीच इजराइल के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि उसने हथियार निर्माता कंपनी एलबिट सिस्टम्स से हवाई गोला-बारूद के लिए 200 मिलियन डॉलर से अधिक के ऑर्डर दिए हैं।
इजरायली सेना ने यह हमला उत्तरी गाजा के बेत लाह्या में किया। इस हमले में नागरिकों का एक समूह निशाने पर आ गया। इस हवाई हमले में कम से कम पांच फिलिस्तीनी मारे गए।
वहीं दूसरी तरफ ईरान ने साफ कह दिया है कि जब तक अमेरिका अपना ब्लॉकेड नहीं हटाता, तब तक उसके साथ कोई वार्ता नहीं होगी। इस बीच ट्रंप के रुख में नरमी आई है और उन्होंने ईरान को सीजफायर वार्ता पर आगे बढ़ने के लिए समय देने के नाम पर युद्धविराम को अनिश्चितकालीन के लिए आगे बढ़ा दिया है। इधर अमेरिकी नौसैनिक ईरानी जहाजों और टैंकरों का रास्ता रोक रहे हैं।
Live updates : Iran US Ceasefire Live Updates:
-
April 23, 2026 7:44 PM (IST) Posted by Amit Mishra
हिजबुल्लाह ने इजरायली सैनिकों पर हमले का किया दावा
हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि उसने दक्षिणी लेबनान के मजदल जून में एक इजरायली ड्रोन को मार गिराया है। इस समूह ने यह भी कहा कि उसने दक्षिणी लेबनान के ही तैबेह कस्बे में इजरायली सैनिकों के एक जमावड़े को निशाना बनाया है।
-
April 23, 2026 7:02 PM (IST) Posted by Amit Mishra
ट्रंप ने अमेरिकी सेना को दिया बड़ा आदेश
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में सेना बारूदी सुरंगें हटाने के अपने प्रयासों को तेज कर रही है। ट्रंप ने कहा, "मैंने यूनाइटेड स्टेट्स नेवी को आदेश दिया है कि वह किसी भी नाव को-चाहे वह कितनी भी छोटी क्यों ना हो-जो होर्मुज जलडमरूमध्य के पानी में बारूदी सुरंगें बिछा रही हो, गोली मारकर खत्म कर दे। इसमें कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए।''
-
April 23, 2026 5:13 PM (IST) Posted by Amit Mishra
इजरायली सेना ने लेबनान में हिजबुल्लाह लड़ाके को मार गिराया
इजरायली सेना ने कहा कि उसने हिजबुल्लाह के एक लड़ाके को मार गिराया है। सेना का दावा है कि वह लड़ाका दक्षिणी लेबनान में एक लॉन्च साइट से काम कर रहा था। सेना ने यह भी बताया है कि हिजबुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में तैनात इजरायली सेना की ओर एक एंटी-टैंक मिसाइल भी दागी थी।
-
April 23, 2026 3:32 PM (IST) Posted by Amit Mishra
इजरायली सेना ने ड्रोन को रोका
इजरायली सेना ने बताया कि उसने दक्षिणी लेबनान से छोड़े गए एक ड्रोन को रोक लिया है। इजरायल के चैनल 15 ने सैन्य सूत्रों के हवाले से बताया कि जब ड्रोन को रोका गया, उस समय वह दक्षिणी लेबनान में एक ठिकाने के अंदर मौजूद इजरायली सेना को निशाना बना रहा था।
-
April 23, 2026 2:36 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान के केंद्रीय बैंक में क्रेडिट हुई होर्मुज से टोल वसूली की पहली राशि
ईरानी संसद के उपसभापति हामिद रजा हाजी बाबाई ने घोषणा की कि ईरान के केंद्रीय बैंक को होर्मुज जलडमरूमध्य से टोल राजस्व के रूप में जमा की गई पहली धन राशि मिल गई है।
-
April 23, 2026 1:58 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने अरब की धरती के अमेरिकी दुरुपयोग पर यूएन में जताया विरोध
ईरान विरोधी हमलों के लिए अरब देशों की धरती के अमेरिकी दुरुपयोग को लेकर तेहरान ने संयुक्त राष्ट्र में विरोध जताया है। ईरान ने कहा है कि अमेरिका ने अरब देशों की धरती का इस्तेमाल ईरान पर हमलों के लिए किया।
-
April 23, 2026 12:53 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पाकिस्तानियों ने ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा और उनके पिता सैय्यद अली खामेनेई के प्रति श्रद्धा व्यक्त की
पाकिस्तान के पाराचिनार में हजारों लोगों ने इस्लामी क्रांति के नेता और ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला सैयद मु्ज्तबा खामेनेई के प्रति अपनी निष्ठा को नवीनीकृत किया, यह समारोह उनके शहीद पिता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई की स्मृति में आयोजित किया गया था।
-
April 23, 2026 12:50 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान के राष्ट्रपति ने अमेरिकी ब्लॉकेड की निंदा की
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नौसेना के ब्लॉकेड की सख्त निंदा की है। उन्होंने इस ब्लॉकेड को ईरान-अमेरिका वार्ता का दूसरा दौर शुरू नहीं हो पाने की प्रमुख वजहों में से एक माना है।
-
April 23, 2026 11:37 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ट्रंप के नाकाबंदी दावों के बावजूद ईरान ने कहा-हमने पास किए 34 ऑयल टैंकर
ईरानी पोर्ट पर अमेरिकी नाकाबंदी के दावों के बावजूद ईरान ने 34 तेल टैंकर पास कराने की बात कही है। जबकि ट्रंप ने दावे में कहा था, "पूरी तरह से नाकाबंदी है, एक भी ईरानी जहाज होर्मुज से नहीं गुजर सकता।" इसके बावजूद ईरान ने कहा, "हमने अमेरिका की तथाकथित सख्त नाकाबंदी को पार करते हुए ईरान से जुड़े कम से कम 34 कच्चे तेल के टैंकरों को सुरक्षित निकाल लिया है।"
-
April 23, 2026 10:35 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
जब भारतीय जहाज देश गरिमा ने होर्मुज को किया सुरक्षित पार, इंडियन नेवी ने किया था स्कॉर्ट
भारतीय जहाज देश गरिमा को होर्मुज से सुरक्षित पार करवाने में इंडियन नेवी ने स्कॉर्ट किया था। अब इसका एक वीडियो सामने आया है।
-
April 23, 2026 10:25 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान युद्ध यूरोप को कर सकता है कमजोर , तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने जर्मन समकक्ष से की बात
तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैय्येप एर्दोगन ने अपने जर्मन समकक्ष से कहा कि ईरान युद्ध 'यूरोप को कमजोर कर सकता है'
-
April 23, 2026 9:38 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
आईआरजीसी और सरकार के समर्थन में रैली निकाल रहे ईरानी, उमड़ रहा सैलाब
अपने देश की सेना और सरकार के समर्थन में ईरानी लोगों का भारी हुजूम लगातार सड़कों पर उतर रहा है। मंगलवार के बाद बुधवार की रात भी हजारों की संख्या में ईरानियों ने सड़क पर उतर कर सेना और सरकार के समर्थन में एकजुटता दिखाकर इजरायल-अमेरिका को कड़ा संदेश दिया।
-
April 23, 2026 8:57 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
मध्य-पूर्व में अमेरिका ने तैनात की अपनी सबसे शक्तिशाली सेना
अमेरिकी सेंटकॉम का कहना है कि उसकी सभी शाखाओं की सेनाएं मध्य पूर्व में तैनात हैं, जो उसके अनुसार "दुनिया की अब तक की सबसे मजबूत और सबसे घातक सैन्य शक्ति" का हिस्सा है।
-
April 23, 2026 8:11 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
होर्मुज में ईरान द्वारा सीज किए गए जहाज की पनामा ने की निंदा
पनामा के राष्ट्रीय ध्वज वाले जहाज को सीज करने पर पनामा भड़क गया है। पनामा ने होर्मुज में ईरान की कार्रवाई को गलत ठहराया है।
-
April 23, 2026 8:00 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान से वार्ता के लिए ट्रंप ने नहीं तय की है कोई समय-सीमाः कैरोलिन लेविट
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट का कहना है, "अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरानी प्रस्ताव के लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की है।"
-
April 23, 2026 7:24 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान में मिसाइलों के बाद अब निकली ड्रोन रैली, पिंका शाहेद ड्रोन का किया प्रदर्शन
ईरान में मिसाइलों के बाद अब बुधवार की रात ड्रोन रैली निकाली गई। इसमें शाहेद-ड्रोनों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान एक पिंक शाहेद ड्रोन भी दर्शाया गया। इससे एक दिन पहले ईरान ने मंगलवार को बैलिस्टिक मिसाइलों की रैली निकाली थी।
-
April 23, 2026 7:19 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल के हमले में लेबनान की महिला पत्रकार की मौत
इजरायल-हिजबुल्लाह युद्ध पर रिपोर्टिंग करते हुए दक्षिणी लेबनान के एक घर पर इजरायली हवाई हमले में एक लेबनानी पत्रकार की बुधवार को मौत हो गई। बचाव कर्मियों ने बताया कि उनका शव घंटों बाद मलबे से निकाला गया। दैनिक अल-अखबर अखबार के अनुसार उसकी रिपोर्टर अमल खलील की दक्षिणी गांव अल-तिरी में मार दी गईं। खलील लेबनान में इजरायल और लेबनानी आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह के बीच चल रहे संघर्ष को कवर कर रही थीं, जो ईरान में अमेरिका-इजरायल युद्ध की छाया में मार्च की शुरुआत में फिर से शुरू हुआ था।
-
April 23, 2026 7:07 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरानी बंदरगाहों पर नाकेबंदी के दौरान अमेरिकी नौसेना ने 31 जहाजों और टैंकरों को लौटाया
अमेरिकी सेना का कहना है कि ईरान के बंदरगाहों पर घेराबंदी के दौरान उसने जिन 31 जहाजों को वापस भेजा, उनमें से अधिकांश तेल टैंकर थे।
-
April 23, 2026 7:06 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने दी बहुत बड़ी धमकी, कहा-परमाणु समझौतों को सीमित करने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय समझौतों से निकलेगा बाहर
ईरान ने घोषणा की है कि वह अपने परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने से जुड़े सभी अंतरराष्ट्रीय समझौतों से बाहर निकल जाएगा। ईरान ने यह भी कहा कि परमाणु हथियार रखना उसका संप्रभु अधिकार है और इस पर किसी भी प्रकार की बातचीत नहीं की जा सकती।
-
April 23, 2026 7:02 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
होर्मुज में ईरान ने जिन कंटेनर शिप को किया है सीज, जारी किया उसका VIDEO
ईरान ने होर्मुज में शीज किए गए कंटेनर शिप का वीडियो जारी किया है। इसमें देखा जा सकता है कि ईरानी सेना ने किस तरह से एक्शन लेकर कंटेनरों को होर्मुज में अपने कब्जे में ले लिया।
-
April 23, 2026 6:56 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका के नौसेना सचिव जॉन फेलन ने दिया इस्तीफा, ट्रंप को झटका
ईरान से जारी युद्ध के बीच अमेरिका के नौसेना सचिव जॉन फेलन ने ट्रंप प्रशासन से इस्तीफा दे दिया है। यह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका है। क्योंकि इससे पहले भी पेंटागन के कई अधिकारी ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से अपना पद छोड़ चुके हैं।पेंटागन की एपी रिपोर्ट के अनुसार, नौसेना सचिव जॉन फेलन ने ट्रंप प्रशासन छोड़ दिया है, जो शीर्ष रक्षा नेताओं के एक और इस्तीफे की कड़ी है।
-
April 23, 2026 6:54 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
‘ईरान संघर्ष पर कोई समय-सीमा नहीं, कोई समय का दबाव नहीं’: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भले ही मिडटर्म चुनाव नजदीक आ रहे हों, लेकिन वे युद्ध समाप्त करने में कोई जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं। "लोग कहते हैं कि मैं मिडटर्म चुनावों की वजह से इसे जल्दी खत्म करना चाहता हूं। यह सच नहीं है। उन्होंने कहा कि ईरान संघर्ष पर कोई समय-सीमा नहीं है, कोई दबाव नहीं है। "