Iran-US-Israel war LIVE: ईरान के हमले पर इजरायल का ट्वीट, कहा-IRGC आतंकियों ने यहूदी स्थलों को किया टारगेट
Iran US Israel war LIVE: ईरान ने कर इजरायल पर बहुत बड़ा मिसाइल हमला किया है। ईरान के इस हमले के बाद इजरायल के विदेश मंत्रालय का ट्वीट सामने आया है, जिसमें लिखा गया कि IRGC आतंकियों ने यहूदी स्थलों को टारगेट किया है।

Iran-US-Israel war LIVE: ईरान और इज़रायल के बीच युद्ध 16वें दिन में प्रवेश कर चुका है। इस बीच ईरान इजरायल पर बहुत बड़ा मिसाइल हमला कर दिया है। इस हमले के बाद का VIDEO सामने आया है, जिसमें आग की भयानक लपटें उठते देखा जा रहा है। यह ईरान द्वारा इजरायल पर अब तक किए गए बड़े मिसाइल हमलों में से एक है। इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 108 लोग घायल हुए हैं। इस बीच अमेरिकी मरीन सैनिक होर्मुज जलडमरूमध्य के पास पहुंचने वाले हैं।
ईरान के हमले के बाद इजरायल के विदेश मंत्रालय ने एक पोस्ट में कहा-बेल्जियम और नीदरलैंड में यहूदी स्थलों पर बम हमले हुए। ईरान से जुड़े एक जिहादी समूह ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली। आईआरजीसी (आतंकवादी संगठन) विश्व भर में आतंकवाद को प्रायोजित और प्रसारित करना जारी रखे हुए है।
इजरायल के पुलिस हेड क्वार्टर पर हमला
ईरान ने इस दौरान इजरायल के पुलिस हेड क्वार्टर और सैटेलाइट कम्युनिकेशंस पर हमले का दावा किया है। जिसमें इजरायल को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाने का दावा किया गया है।
इस दौरान तेहरान में विस्फोटों की खबरें आ रही हैं और हताहतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि 1,300 से अधिक लोग मारे गए हैं, जबकि मानवाधिकार समूहों का अनुमान है कि मरने वालों की संख्या इससे भी अधिक हो सकती है।
गौरतलब है कि 28 फरवरी को बड़े हवाई हमलों से शुरू हुआ यह संघर्ष तेजी से एक व्यापक संघर्ष में तब्दील हो गया है, जिसका असर मध्य पूर्व के कई देशों पर पड़ रहा है। लड़ाई शुरू होने के बाद से स्थिति और भी गंभीर हो गई है। हवाई हमले, मिसाइल हमले और दोनों पक्षों के नेताओं के कड़े बयानों ने इस आशंका को बढ़ा दिया है कि संघर्ष और भी फैल सकता है।
युद्ध ने वैश्विक तेल आपूर्ति और महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों को भी बाधित करना शुरू कर दिया है, जिससे व्यापक आर्थिक प्रभाव को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। हाल के घंटों में, ईरानी मीडिया ने राजधानी तेहरान में कई विस्फोटों की सूचना दी है।
Live updates : 15 MARCH: Iran-US-Israel war
-
March 15, 2026 6:59 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिका में सिनागॉग हमले के पीछे था हिजबुल्लाह कमांडर इब्राहिम मुहम्मद ग़ज़ाली: IDF
इजरायली सेना ने कहा है कि अमेरिका में सिनागॉग हमले के पीछे हिजबुल्लाह कमांडर इब्राहिम मुहम्मद ग़ज़ाली बद्र यूनिट की एक विशेष शाखा में हथियार संचालन का प्रबंधन करने के लिए जिम्मेदार था। यह यूनिट युद्ध के दौरान इज़रायली नागरिकों पर सैकड़ों रॉकेट दागने के लिए जिम्मेदार है। उसका भाई अयमन मुहम्मद ग़ज़ाली ने पिछले गुरुवार को मिशिगन में आतंकवादी हमला किया था। इब्राहिम को पिछले सप्ताह आईएएफ (इज़राइली वायुसेना) द्वारा हिजबुल्लाह की एक सैन्य संरचना पर हमले में मार गिराया गया था। यह हमला मिशिगन के वेस्ट ब्लूमफील्ड टाउनशिप में टेम्पल इज़राइल सिनागॉग पर हुआ, जहां अयमन ने वाहन से दीवार तोड़कर अंदर घुसा, गोलियां चलाईं और फिर सुरक्षा गार्ड्स के साथ मुठभेड़ में खुद को गोली मार ली। हमले में एक सुरक्षा गार्ड घायल हुआ, जबकि सिनागॉग में प्रीस्कूल चल रहा था।
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, अयमन (41 वर्षीय, लेबनान में जन्मा, अमेरिकी नागरिक), जिसने हमले से पहले $2,000 से ज्यादा के फायरवर्क्स खरीदे थे, जो विस्फोटक के रूप में इस्तेमाल होने वाले थे। खुफिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अयमन के परिवार के सदस्यों (दो भाई, एक भतीजा और भतीजी) थे, जिसे 5 मार्च को इज़रायल के हवाई हमले में मार गिराया गया था, जो ईरान युद्ध के बीच लेबनान पर इज़रायली हमलों का हिस्सा था। इज़रायली सेना (IDF) ने पुष्टि की कि इब्राहिम बद्र यूनिट (हिजबुल्लाह की दक्षिणी कमान का हिस्सा) में रॉकेट और मिसाइल यूनिट का कमांडर था, जो युद्ध में इज़राइल पर सैकड़ों रॉकेट दागने के लिए जिम्मेदार था। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अयमन को अमेरिकी सरकार के डेटाबेस में हिजबुल्लाह से जुड़े संदिग्धों से कनेक्शन के लिए फ्लैग किया गया था, हालांकि वह खुद हिजबुल्लाह सदस्य नहीं माना जाता था। यह घटना ईरान-इज़रायल-अमेरिका युद्ध के बीच अमेरिकी धरती पर बढ़ते एंटी-सेमिटिक हमलों और प्रतिशोध की आशंका को दर्शाती है। FBI इसे यहूदी समुदाय के खिलाफ लक्षित आतंकवादी हमला मान रही है।
-
March 15, 2026 6:37 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरानी मिसाइल के हमले से इजरायल में हुआ बड़ा गड्ढा, देखें VIDEO
ईरान ने इजरायल पर बहुत बड़ा मिसाइल हमला किया है। हमले के बाद बहुत बड़ा गड्ढा हो गया है।
-
March 15, 2026 5:47 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने पहली बार इजरायल पर हमले में इस्तेमाल की सेजिल बैलिस्टिक मिसाइल
ईरान ने इजरायल पर हमले के 54वीं लहर शुरू कर दी है। इसके तहत ईरान ने युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार इजरायल पर सेजिल बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया है।
-
March 15, 2026 5:14 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिकी वायुसेना के A-10 थंडरबोल्ट II ने हवा में भरा ईंधन, देखें VIDEO
ईरान के खिलाफ ऑपरेशन एपिक फ्यूरी चलाए जाने के दौरान अमेरिकी वायुसेना के A-10 थंडरबोल्ट II ने उड़ान के दौरान हवा में ही ईंधन भरा है। A-10 थंडरबोल्ट II (जिसे "वारथॉग" के नाम से भी जाना जाता है) घंटों तक हवा में लंबे समय तक टिक सकता है, मिशन के लिए तैयार रहते हुए और जरूरत पड़ने पर तुरंत हमला करने के लिए खड़ा रहता है। यह क्षमता इसे ईरान के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन एपिक फ्यूरी में अत्यंत मूल्यवान बनाती है, जहां अमेरिकी सेना ईरान की सुरक्षा संरचना, बैलिस्टिक मिसाइलों, नौसेना और अन्य खतरे वाले ठिकानों पर हमले कर रही है।। A-10 मुख्य रूप से ग्राउंड अटैक और क्लोज एयर सपोर्ट के लिए डिज़ाइन किया गया है, और इसकी मजबूत बख्तरबंद बॉडी, GAU-8 एवेंजर 30mm गन और लंबी उड़ान क्षमता इसे दुश्मन के ग्राउंड फोर्सेस के खिलाफ प्रभावी बनाती है।
U.S. सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने हाल ही में इस तरह की इमेजरी जारी की है, जो दिखाती है कि A-10 कैसे KC-135 स्ट्रैटोटैंकर से ईंधन भरते हुए लंबे समय तक ऑपरेशन में सक्रिय रहते हैं। यहाँ कुछ संबंधित छवियां हैं जो A-10 के उड़ान के दौरान ईंधन भरने को दर्शाती हैं
-
March 15, 2026 4:55 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान की मदद कर रहा भारत, तेहरान ने जताया शुक्रिया
युद्ध में भारत ईरान की हरसंभव मदद कर रहा है। भारत में ईरान के राजदूत ने इसके लिए भारतीयों को शुक्रिया अदा किया है। भारत में ईरान के दूत ने एक्स पर लिखा, "दूतावास के खाते में धन हस्तांतरण में कुछ रिपोर्ट की गई कठिनाइयों के कारण, हम अपने प्रिय भारतीय भाइयों-बहनों को उनके निरंतर समर्थन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहते हैं। हम इस समस्या को हल करने के लिए वर्तमान में प्रयासरत हैं। इस बीच, कृपया निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें: जीपी (GP) का उपयोग न करें, क्योंकि यह अभी इस उद्देश्य के लिए कार्यरत नहीं है। नकद दान सीधे दूतावास में जमा किए जा सकते हैं।आपकी एकजुटता और धैर्य के लिए एक बार फिर से हार्दिक धन्यवाद।"
-
March 15, 2026 4:05 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान विश्व अर्थव्यवस्था के गले पर चाकू रखने की कोशिश कर रहा है: ब्रिटेन के पूर्व PM ऋषि सुनक
ब्रिटेन के पूर्व PM ऋषि सुनक का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि ईरान विश्व अर्थव्यवस्था की गर्दन पर छुरा रखने की कोशिश कर रहा है। हम ब्रिटेन में रोमनों से सीखी हुई बात को कभी नहीं भूलना चाहिए: यदि आप शांति चाहते हैं, तो युद्ध के लिए तैयारी करें।
-
March 15, 2026 3:33 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
Epstein टीम के अवशेष अमेरिका पर करने वाले हैं 9/11 जैसी घटना, ईरान के सुरक्षा प्रमुख की चेतावनी
रान के सुरक्षा प्रमुख लारिजानी ने कहा: "मैंने सुना है कि एपस्टीन टीम के अवशेष (remnant) अमेरिका में एक और 9/11 जैसी घटना की योजना बना रहे हैं। हम इसका पूरी तरह विरोध करते हैं और अमेरिकी जनता के खिलाफ हमारा कोई विरोध नहीं है।"
-
March 15, 2026 3:08 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
सीमा क्षेत्र का उल्लंघन करने पर होंगे गंभीर परिणाम, ईरान ने दुश्मनों को चेताया
ईरान के कमांडर ने चेतावनी दी है कि सीमा उल्लंघन का परिणाम खेदजनक होगा।
-
March 15, 2026 2:30 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल ने ईरान के खिलाफ हवाई हमलों की नई लहर शुरू की
इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने ईरान के खिलाफ हवाई हमलों की नई श्रृंखला की शुरुआत कर दी है। हमलों की यह नई लहर काफी घातक है। आईडीएफ ने एक्स पर पोस्ट के जरिये यह जानकारी दी है।
-
March 15, 2026 1:50 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने इजरायल से जुड़े 20 संदिग्धों को हिरासत में लिया
ईरान ने इजरायल से जुड़े 20 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इन पर इजरायल के लिए जासूसी करने का आरोप है।
-
March 15, 2026 1:46 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान से युद्ध के कारण तेल की कीमतों में आई तेजी पर नियंत्रण के बाद रूस पर फिर लागू होगा बैन: ट्रंप
ट्रम्प ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध के कारण तेल की कीमतों में आई तेजी पर नियंत्रण पाने के बाद रूस के तेल पर प्रतिबंध फिर से लागू कर दिए जाएंगे। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि ऐसा कब होगा।
-
March 15, 2026 1:39 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल के होलोन में गिरी ईरानी मिसाइल का VIDEO आया सामने
इजरायल के होलोन में ईरान के मिसाइल हमले गिरने के बाद बिल्डिंगों के परखच्चे उड़ गए। इस हमले में कम से कम 104 लोग मारे गए।
-
March 15, 2026 1:16 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
"अमेरिका-इजरायल हमारे पिता को मारा है, हमें भी जवाबी कार्रवाई करनी चाहिए", ईरानी जनता
खामेनेई की हत्या के बाद ईरानी लोगों में अमेरिका-इजरायल के खिलाफ गंभीर आक्रोश है। ईरानियों ने कहा, उन्होंने 'मेरे पिता की हत्या की', हमें भी जवाबी कार्रवाई करनी चाहिए। तेहरान के नागरिकों ने ट्रंप की युद्धविराम वार्ता वाली बात को सचमुच कहते हुए हंसी में उड़ा दिया।
-
March 15, 2026 12:33 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इराक प्लेन क्रैश होने में मारे गए अमेरिकी कैप्टन के पीछे 7 महीने के जुड़वा बच्चे, 2 साल का बेटा और पत्नी
इराक के फाइटर प्लेन क्रैश में मारे गए अमेरिका पेंटागन के कैप्टन अपने पीछे 7 महीने के जुड़वा बच्चे, 2 साल का बेटा और पत्नी छोड़ गए हैं।
-
March 15, 2026 11:47 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने 4 घंटे में तीसरी बार नेगेव परमाणु केंद्र को निशाना बनाकर किया हमला
ईरान ने मात्र 4 घंटे के भीतर इजराइल पर तीसरी बार हमले किए। इस बार नेगेव परमाणु केंद्र को निशाना बनाकर हमला किया गया।
-
March 15, 2026 10:50 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने एक दिन पहले UAE के फुजैराह पोर्ट पर कैसे मचाई थी ड्रोन हमले से तबाही, सामने आई तस्वीर
तस्वीरों में कल हुए ईरानी ड्रोन हमले के बाद संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह बंदरगाह पर लगी आग दिखाई दे रही है।
-
March 15, 2026 10:43 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरानी गोलाबारी के कारण इजरायली बस्तियों में फैला खौफ
ईरान द्वारा अधिकृत क्षेत्रों पर की गई गोलाबारी के कारण इजरायली बस्तियों में दहशत और भय का माहौल है।
-
March 15, 2026 10:41 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
UAE के लिए एयर इंडिया ने जारी किया अपडेट
एयर इंडिया ने एक अपडेट जारी किया है। इसके मुताबिक UAE हवाई अड्डा अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस को 15 मार्च 2026 के लिए अपने एड-हॉक ऑपरेशन (अस्थायी उड़ानों) में कटौती करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। इसमें कहा गया है-
- एयर इंडिया: दिल्ली-दुबई की एक वापसी उड़ान संचालित कर रही है; दुबई के लिए नियोजित 5 में से 4 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
- एयर इंडिया एक्सप्रेस: दिल्ली-दुबई की एक वापसी उड़ान संचालित कर रही है; दुबई के लिए 6 में से 5 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
- अबू धाबी: एयर इंडिया एक्सप्रेस की सभी 5 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
- शारजाह: एयर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली, कन्नूर, कोच्चि, कोझिकोड, मुंबई और तिरुवनंतपुरम के लिए उड़ानें संचालित करने की योजना बना रही है।
- रास अल खैमाह: एयर इंडिया एक्सप्रेस रास अल खैमाह-कोझिकोड और रास अल खैमाह-कोच्चि उड़ानें संचालित करेगी।
- ये उड़ानें स्लॉट की उपलब्धता और उड़ान के समय मौजूदा परिस्थितियों के अधीन संचालित की जाएंगी।
-
March 15, 2026 10:13 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
ट्रंप का दावा- मोज्तबा खामेनेई जीवित नहीं हैं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नवनियुक्त सर्वोच्च नेता मोज्तबा खामेनेई के जीवित होने पर संदेह जताया है। एनबीसी न्यूज और फॉक्स न्यूज रेडियो को दिए साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि 28 फरवरी को अमेरिकी-इजरायली हमलों में अपने पिता अली खामेनेई की मृत्यु के बाद से मोज्तबा खामेनेई सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं। ट्रंप ने कहा, “मुझे नहीं पता कि वे जीवित भी हैं या नहीं। अब तक कोई भी उन्हें दिखा नहीं पाया है। मैं सुन रहा हूं कि वे जीवित नहीं हैं, और अगर वे जीवित हैं, तो उन्हें अपने देश के लिए कुछ बहुत ही समझदारी भरा कदम उठाना चाहिए, और वह है आत्मसमर्पण।”
-
March 15, 2026 9:03 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
ईरान का कहना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य अधिकांश जहाजों के लिए खुला
होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास तनाव के कारण वैश्विक ईंधन संबंधी चिंताओं के बीच, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि यह महत्वपूर्ण जलमार्ग अधिकांश जहाजों के लिए खुला है। एमएस नाउ से बात करते हुए, अराघची ने कहा कि केवल संयुक्त राज्य अमेरिका, इज़राइल और उनके सहयोगियों से जुड़े जहाजों पर ही प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने कहा कि अन्य देशों के जहाज अभी भी इस रणनीतिक जलमार्ग से यात्रा करने के लिए स्वतंत्र हैं, जो वैश्विक तेल परिवहन के लिए दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण मार्गों में से एक है।
-
March 15, 2026 8:34 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
ट्रंप ने ईरान से सरेंडर करने के लिए कहा
खबरों के मुताबिक, ट्रंप ने ईरान से सरेंडर करने के लिए कहा है। ट्रंप ने कहा है कि उन्हें सुनने में आया है कि नया नेता "जीवित नहीं है", साथ ही उन्होंने बचे हुए खतरों को "पूरी तरह से खत्म" करने की कसम खाई है।
-
March 15, 2026 8:05 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
अमेरिका ने ईरान को पूरी तरह से नष्ट कर दिया: ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान को "पराजित और पूरी तरह से नष्ट" कर दिया है और होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले तेल पर निर्भर देशों से इस महत्वपूर्ण जल परिवहन मार्ग की सुरक्षा में मदद करने का आग्रह किया है। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में, ट्रंप ने कहा कि इस संकरे जलमार्ग से तेल प्राप्त करने वाले देशों को इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए, जबकि अमेरिका सुरक्षा प्रयासों में सहयोग और समन्वय करेगा।
-
March 15, 2026 8:04 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
डोनाल्ड ट्रंप की होर्मुज जलडमरूमध्य सुरक्षा संबंधी अपील पर चीन और ब्रिटेन की प्रतिक्रिया सामने आई
डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यह आशा व्यक्त करने के बाद कि चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन जैसे देश होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षा के लिए नौसेना बल भेजेंगे, चीन और ब्रिटेन ने सतर्कतापूर्वक प्रतिक्रिया दी। वाशिंगटन स्थित चीनी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा कि बीजिंग लड़ाई को तत्काल समाप्त करने का आह्वान कर रहा है और इस बात पर जोर दिया कि सभी पक्षों को स्थिर ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए। चीन ने यह भी कहा कि वह मध्य पूर्व के देशों के साथ संपर्क में रहेगा और तनाव कम करने की दिशा में काम करेगा।