Iran US War LIVE: होर्मुज में अमेरिकी नाकाबंदी सीजफायर का उल्लंघनः ईरान
Iran US War LIVE: ईरान ने कहा कि होर्मुज में अमेरिकी नाकाबंदी सीजफायर का उल्लंघन है।

Iran US War LIVE: ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाग़ई ने कहा कि ईरान के बंदरगाहों या तटरेखा पर लगाई गई अमेरिका की “नाकेबंदी” न केवल पाकिस्तान की मध्यस्थता वाले संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन है, बल्कि यह पूरी तरह अवैध और आपराधिक है। इसके अलावा, ईरानी जनता पर जानबूझकर सामूहिक सजा थोपकर अमेरिका युद्ध अपराध और मानवता के विरुद्ध अपराध कर रहा है।
ईरान के साथ होर्मुज में तनाव बढ़ने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि अमेरिकी टीम शांति वार्ता के लिए कल(सोमवार को) इस्लामाबाद जा रही है।
ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर टूटने की आशंका बढ़ गई है। ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर टूटने की आशंका बढ़ गई है। इस बीच ईरान के आईआरजीसी कमांडर जनरल मुसावी का बड़ा बयान सामने आया है। मुसाबी के अनुसार अमेरिका और इजरायल के साथ युद्ध विराम के दौरान ईरान ने अपनी मिसाइल और ड्रोन क्षमताओं को काफी बढ़ा लिया है।
इसके बाद इजरायल की सेना हाई अलर्ट पर है। इस बीच ईरान ने कहा है कि ट्रंप के पास तेहरान को उसके परमाणु अधिकारों से वंचित करने का कोई अधिकार नहीं है।
सैन्य अफसर और राजनेता भी अमेरिका और ईरान के बीच सीज़फायर पर एक बार फिर संकट के बादल मंडराने की बात कह रहे हैं। सीज़फायर खत्म होने में अभी केवल तीन दिन बचे हैं उससे पहले ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को फिर से बंद कर दिया है। इसके साथ ही ईरान के नेशनल असेंबली के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने कहा है कि अगर अमेरिका ने ज़रा सी भी गलती की तो ईरान उसका करारा जवाब देगा।
ग़ालिबफ़ ने कहा कि अमेरिका ने ईरान को वेनेज़ुएला जैसा बनाने और उसके तेल की नीलामी करने की कोशिश की लेकिन अगर अमेरिका चाहता है तो हमें आज़मा कर देखे। इस बीच ईरान के सरकारी टीवी पर IRGC के प्रवक्ता की तरफ से कहा गया है कि होर्मूज का पूरा कंट्रोल ईरान के पास है और अमेरिका बार बार अपने वादे से पीछे हट रहा है।
इस बीच ईरान ने कहा है कि वो अमेरिका के नए प्रस्ताव की समीक्षा कर रहा है। ईरान ने कहा कि पाकिस्तानी आर्मी चीफ ने अमेरिका की तरफ से ये प्रस्ताव उन्हें दिये थे। ईरान ने अभी इस पर फैसला नहीं लिया है। ईरानी सरकारी टेलीविजन के मुताबिक ईरान शांति समझौते के लिए अमेरिका के नए प्रस्तावों की समीक्षा कर रहा है। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने एक बयान में कहा कि अमेरिका को अपनी ज़िद छोड़नी होगी। काउंसिल ने ये भी कहा कि ईरान होर्मुज पर तब तक कंट्रोल बनाए रखेगा जब तक युद्ध पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता और क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित नहीं हो जाती।
इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बातचीत अच्छी चल रही है लेकिन ईरान के शासक अब बहुत चालाक हो गए हैं। ट्रंप ने कहा कि ईरान बार बार होर्मुज के मामले में हमें ब्लैकमेल नहीं कर सकता। ट्रंप ने धमकी देते हुए कहा कि ईरान के पास कोई नेवी नहीं है। कोई एयरफोर्स नहीं बची है।
Live updates : Iran US War live updates
-
April 19, 2026 5:24 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिका-ईरान के बीच दूसरे दौर की संभावित वार्ता के दौरान पाकिस्तान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की वार्ता की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं होने के बावजूद पाकिस्तान ने विदेशी प्रतिनिधियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अमेरिका और ईरान ने 11 और 12 अप्रैल को इस्लामाबाद में संघर्ष को समाप्त करने के उद्देश्य से प्रत्यक्ष वार्ता की थी, लेकिन वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त हो गई।
-
April 19, 2026 5:15 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ट्रंप ने लगाया ईरान पर युद्ध विराम के गंभीर उल्लंघन का आरोप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर युद्धविराम के "गंभीर उल्लंघन" का आरोप लगाया है। ट्रंप ने कहा है कि हम इस बात पर ज़ोर देते हैं कि शांति समझौता अभी भी होगा: "यह होगा - चाहे अच्छे तरीके से हो या कठिन तरीके से।"
-
April 19, 2026 3:19 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
शहादत के सिवा मेरे लिए कोई सफलता नहीं; मैं कुर्बानी को तैयारः गालिबाफ
ईरानी संसद के स्पीकर ग़ालिबाफ़ ने कहा, शहादत के सिवा मेरे लिए कोई सफलता नहीं; मैं लोगों को उनके अधिकार दिलाने के लिए अपनी जान और शोहरत दोनों कुर्बान करने को तैयार हूँ।
-
April 19, 2026 1:52 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
होर्मुज में अमेरिका की नाकेबंदी लापरवाह और मूर्खतापूर्ण, ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ का बयान
ईरान के संसद स्पीकर गालिबाफ़ ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नाकेबंदी को मूर्खतापूर्ण और लापरवाह बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक यह नाकेबंदी जारी रहेगी, इस रणनीतिक जलमार्ग से आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। गालिबाफ़ ने कहा कि अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी एक “अनाड़ी, अज्ञानी और गैर-पेशेवर” फैसला है। उन्होंने जोर देकर कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के नियंत्रण में है। “अमेरिकी नाकेबंदी जारी रहने तक हार्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह खुला नहीं रहेगा। जहाजों का आवागमन केवल निर्धारित मार्गों से और ईरान की अनुमति से ही संभव होगा।”
-
April 19, 2026 12:24 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिका के साथ दूसरे दौर की वार्ता की कोई तारीख फिक्स नहींः ईरान
ईरान ने कहा है कि अमेरिका के साथ दूसरे दौर की वार्ता के लिए कोई तारीख तय नहीं हुई है। हाल ही में ईरान ने होर्मुज को फिर से बंद कर दिया है और दोबारा तनाव पैदा हो गया है।
-
April 19, 2026 11:49 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान पर इजरायल-अमेरिका के हमले से आ गया था भूचाल, सामने आया डरावना वीडियो
इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर इतना घातक हमला किया था कि एक अस्पताल की पूरी बिल्डिंग हिल गई थी। ऐसे लग रहा था मानो कोई बड़ा भूकंप आया हो। इस हमले का डरावना वीडियो सामने आया है।
-
April 19, 2026 11:15 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ का बड़ा बयान, अमेरिकी नाकाबंदी युद्ध भड़काने वाली
ईरान संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका की नाकेबंदी युद्ध भड़काने वाली है। अगर हमारे जहाज नहीं गुजरे तो किसी की नहीं जाने देंगे।
-
April 19, 2026 10:27 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से उल्टा लौट रहीं जहाजें, देखें ट्रैकिंग डेटा
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के लाइव ट्रैकिंग डेटा से पता चलता है कि जहाजें उल्टी दिशा में होर्मुज से वापस लौट रही हैं। अमेरिका और ईरान में फिर भारी तनाव पैदा हो गया है।
-
April 19, 2026 10:18 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
लेबनान में दो इजरायली सैनिक मारे गए-IDF
इज़राइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) के अनुसार, पिछले दो दिनों में दक्षिणी लेबनान में दो इज़राइली सैनिक मारे गए हैं, जिससे उनके सैनिकों की मौत का आंकड़ा कम से कम 15 हो गया है। IDF की वेबसाइट के अनुसार, सार्जेंट फर्स्ट क्लास (रिज़र्व) लिडोर पोरात (31) शनिवार को मारे गए; इससे एक दिन पहले सार्जेंट मेजर (रिज़र्व) बराक कल्फोन की मौत हुई थी।IDF ने बताया कि इन दो जानलेवा घटनाओं में बारह अन्य सैनिक घायल भी हुए हैं।
-
April 19, 2026 10:17 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
ईरान ने अमेरिका पर भरोसा तोड़ने का लगााया आरोप
ईरान का कहना है कि वह एक बार फिर होर्मुज़ को बंद कर रहा है, और इसके लिए वह अमेरिका पर चल रहे संघर्ष-विराम के दौरान "विश्वास तोड़ने" का आरोप लगा रहा है। इस बंदी से दोनों देशों के बीच शांति समझौते की दिशा में बन रही गति को खतरा पैदा हो सकता है।