1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Iran US War Live Updates: अब किया हमला तो देंगे बहुत तगड़ा जवाब, ईरान ने दी अमेरिका को चेतावनी

Iran US War Live Updates: अब किया हमला तो देंगे बहुत तगड़ा जवाब, ईरान ने दी अमेरिका को चेतावनी

Iran US War Live Updates: ईरान और अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में होने वाली दूसरे दौर की शांति वार्ता अधर में लटक गई है। इधर ईरान ने अमेरिका को दोबारा हमला करने के खिलाफ सख्त चेतावनी दी है।

ह्वाइट हाउस की डिनर पार्टी में हुए हमले के दौरान मौजूद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। - India TV Hindi
Image Source : AP ह्वाइट हाउस की डिनर पार्टी में हुए हमले के दौरान मौजूद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।

Iran US War Live Updates: ईरान और अमेरिका के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता भी खटाई में पड़ गई है। ईरान का डेलीगेशन पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ बैठक कर चुका और अमेरिकी मांगों के सापेक्ष अपनी शर्तें भी सौंप दी। ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर अब हमला हुआ तो बहुत सख्त कार्रवाई करेंगे। 

ईरान ने अमेरिका के साथ फेस टू फेस वार्ता करने से साफ मना कर दिया। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची इस्लामाबाद से तेहरान रवाना हो गए, लेकिन ट्रंप के वार्ताकार पाकिस्तान नहीं पहुंचे। 

उधर ह्वाइट हाउस की डिनर पार्टी में बड़ा हमला हो गया। हमले के दौरान के हालात कितने भयानक थे, इसका लेटेस्ट वीडियो सामने आ गया है। 

दूसरी तरफ ईरान के साथ शांति वार्ता आगे नहीं बढ़ पा रही है। ट्रंप ने अपने वार्ताकारों की टीम पाकिस्तान भेजने से साफ इनकार कर दिया। इसी बीच ह्वाइट हाउस की डिनर पार्टी में शनिवार की रात गोलीबारी हो गई, इसमें ट्रंप भी मौजूद थे। हालांकि वह हमले में बाल-बाल बच गए। 

 

Latest World News

Live updates : Iran US War Live Updates:

  • 6:49 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    UK के जिस एयरबेस पर तैनात हैं अमेरिकी बॉम्बर, वहां लग गई भीषण आग

    यूके के जिस एयरबेस पर अमेरिकी बॉम्बर तैनात हैं, वहां भीषण आग लग गई है। यह बेस विल्टशायर सीमा के पास स्थित है। हाल के समय में इसे अमेरिकी वायु सेना द्वारा ईरान के खिलाफ अभियानों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। पहले भी संघर्ष के दौरान यहां अमेरिकी B-2 और B-52 बॉम्बर तैनात किए गए थे।

  • 6:03 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    ईरानी संसद के अध्यक्ष गालिबाफ ने लारिजानी की याद में लिखा भावुक पोस्ट

    ईरानी संसद के अध्यक्ष गालिबाफ ने इजरायल-अमेरिका के हमले में मारे गए ईरान सिक्योरिटी काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष अली लारिजानी की याद में भावुक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि शहीद का कारवां हमारे बीच से रवाना हो गया और हमारा समय गुज़र गया, सोचता-विचारता रह गया। दो आंखों की गिनती में एक शरीर कम हो गया। हिकमत की गिनती में हजारों बढ़ गए। जब वह जीवित था, तब उसके क़द्र को न उसके रिश्तेदारों ने पहचाना,ईरानी संसद के अध्यक्ष गालिबाफ ने, न सहकर्मियों ने। ईरान की पवित्र मिट्टी हजारों ऐसे समर्पित विद्वानों को जन्म दे, जैसे वह था।

  • 4:52 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    फ्रांस के राष्ट्रपति ने की ट्रंप को लक्ष्य बनाकर हुए हमले की निंदा

    फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने ह्वाइट हाउस के डिनर पार्टी में ट्रंप को लक्ष्य बनाकर किए गए हमले की सख्त निंदा की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में ऐसे हमलों का कोई स्थान नहीं हो सकता। 

  • 3:44 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    ओमान के सुलतान से मिले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल सईद से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय घटनाक्रमों, मध्यस्थता प्रयासों और चल रहे संघर्षों को समाप्त करने के उद्देश्य से शुरू की गई पहलों पर चर्चा की। बातचीत के दौरान सुल्तान को इन मुद्दों पर ईरान के नजरिए की जानकारी दी गई।

     

  • 1:44 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और ईरान के राष्ट्रपति की फोन पर हुई बात, पेजेश्कियन ने कहा-धमकी भरी वार्ता में नहीं होंगे शामिल

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और ईरान के राष्ट्रपति की शनिवार को फोन पर बातचीत हुई। इस दौरान ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा कि ट्रंप की धमकियों भरी किसी भी वार्ता में शामिल नहीं होंगे। 

     

  • 12:29 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    ह्वाइट हाउस की डिनर पार्टी में हमले का सबसे लेटेस्ट VIDEO, देखें कैसे क्या हुआ

    ह्वाइट हाउस पर हमले का सबसे लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस दौरान देख सकते हैं कि डिनर पार्टी में किस तरह से गोलीबारी शुरू होने के बाद हड़कंप मच गया और सुरक्षाकर्मियों ने तब मोर्चा संभाला। 

  • 12:09 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    ह्वाइट हाउस में हमले के बाद रोते हुए भागीं एरिका किर्क, सामने आया वीडियो

    अमेरिका के ह्वाइट हाउस में हमले के दौरान पूर्व एक्टिविस्ट चार्ली किर्क की पत्नी एरिका किर्क को रोते हुए भागते देखा जा रहा है। पिछले साल एरिका किर्क के पति चार्ली किर्क की एक हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

  • 12:06 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    ह्वाइट हाउस की डिनर पार्टी में हमले का एक और VIDEO आया सामने

    ह्वाइट हाउस में शनिवार को हुई डिनर पार्टी के दौरान हुई शूटिंग का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें गोलीबारी के दौरान लोगों के बीच में अफरा-तफरी मचते देखा जा रहा है। 

  • 12:01 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    ह्वाइट हाउस पर हमले का देखें पूरा VIDEO, गोलीबारी के दौरान कैसे भागे ट्रंप

    ह्वाइट हाउस में डिनर पार्टी के दौरान शनिवार की रात हुई गोलीबारी का वीडियो सामने आ गया है। इसमें देखा जा सकता है कि ट्रंप किस तरह से हमले के दौरान अपनी जान बचाकर भाग रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने ट्रंप को सुरक्षित निकाला। 

  • 11:59 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    ट्रंप ने पाकिस्तान नहीं भेजी अपने वार्ताकारों की टीम

    ईरान के साथ दूसरे दौर की शांति वार्ता के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने वार्ताकारों की कोई टीम पाकिस्तान नहीं भेजी। ट्रंप ने कहा कि जिस वार्ता का कोई मतलब नहीं निकलने की संभावना हो, वहां 18 घंटे की हवाई यात्रा करने का क्या मतलब है। वहीं इससे पहले ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तान पहुंचकर फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से इस्लामाबाद में मुलाकात की और उन्हें अपनी मांगों का पत्र सौंपा। ईरान ने अमेरिका के साथ फेस-टू फेस वार्ता से साफ इनकार कर दिया। 

  • 11:57 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    ईरान-अमेरिका शांति वार्ता प्रयासों के बीच ह्वाइट हाउस पर हमला, देखें VIDEO

    ईरान-अमेरिका में दूसरे दौर की शांति वार्ता के प्रयासों के बीच ह्वाइट हाउस पर शनिवार को हमला हो गया। एक अज्ञात हमलावर अचानक डिनर पार्टी के बीच गोलियां चलाता हुआ घुस गया। इसके बाद अमेरिका की सीक्रेट सर्विसेज ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम लेडी मेलानिया ट्रंप को वहां से सुरक्षित निकाला। हमले के दौरान ट्रंप और मेलानिया को सुरक्षित ले जाने का VIDEO यहां देख सकते हैं।