ईरान के अहवाज शाहिद सोलेमानी हवाई अड्डे पर हमला, IRIB ने किया कंफर्म
ईरान के अहवाज शाहिद सोलेमानी हवाई अड्डे पर अटैक हुआ है। ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल आईआरआईबी ने एक सुरक्षा अधिकारी के हवाले से कहा कि रविवार को हुए इस अमेरिकी-इजरायली अटैक के बाद अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Iran US War Updates: ईरान ने इस्फहान में जिस जगह अमेरिकी विमान को मार गिराया था, वहां ईरानी सेना ने अमेरिका का उल्टा झंडा फहराया। आईआरजीसी ने कहा कि तुम्हारे झंडे की तरह तुम्हें भी ऐसे ही उखाड़ कर फेंक दिया जाएगा। इस दौरान ईरानियों ने विमान दुर्घटनास्थल पर गोला-बारूद के डिब्बे इकट्ठा किए।
ईरान ने इजरायल की बीर सेवा फैक्ट्री पर बड़ा हमला किया। हमले के बाद घटनास्थल पर आग की लपटें और धुआं उठता देखा गया। पिछले 36 घंटों में ईरान की इजरायल और अमेरिका से जंग तेज हो गई है। इसमें अमेरिका के कई एयरक्राफ्ट, फाइटर जेट और हेलीकॉप्टर को ईरान ने मार गिराया है।
राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा ईरान में लापता हुए अपने पायलट को रेस्क्यू करने के लिए चलाए गए विशेष ऑपरेशन के दौरान अमेरिका के 2 हेलीकॉप्टर और 2 एयरक्राफ्ट ध्वस्त हो गए हैं। यह दावा ईरान की सेना ने किया है। ईरान ने कहा कि इस ऑपरेशन में उसने अमेरिका के 2 ब्लैक सी-हॉक हेलीकॉप्टर और 2 सी-130 एयरक्राफ्ट को मार कर गिरा दिया गया।
ईरान में एक ऐसी स्थिति बनी कि अमेरिका ने खुद अपने एक फाइटर जेट को मार गिराया। इसके बाद ईरान खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता ने बयान में कहा:“सर्वशक्तिमान ईश्वर की कृपा और दिव्य सहायता के साथ सशस्त्र बलों की समयोचित कार्रवाई और संयुक्त अभियानों के माध्यम से दुश्मन द्वारा अपने ही विमान को गिराए जाने के बाद फाइटर पायलट को बचाने का हताश प्रयास विफल हो गया है।
ईरान के इस्फहान परमाणु केंद्र पर रविवार को अमेरिका और इजरायल ने 5वीं बार हमला किया है। इससे रेडिएशन का खतरा बढ़ गया है। इससे पहले ईरान ने अमेरिका के एक और एमक्यू-9 ड्रोन को इसी क्षेत्र में मार गिराया है। इससे पहले शनिवार को भी ईरान ने दो एमक्यू-9 ड्रोन और क्रूज मिसाइलों का शिकार किया था। आईआरजीसी ने पहले ड्रोन को इंटरसेप्ट किया और फिर उसे ढेर कर दिया।
IAEA के पूर्व चीफ ने खाड़ी देशों और यूएन से ट्रंप को रोकने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस पागल को किसी भी तरह रोको। पूर्व आईएईए प्रमुख एल बरदेई ने संघर्षों के बढ़ने की चेतावनी देते हुए फारस की खाड़ी के देशों और संयुक्त राष्ट्र से ट्रंप को रोकने का आह्वान किया और कहा: इस पागल को रोकने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दें, इससे पहले कि वह पूरे क्षेत्र को आग की लपटों में जला दे।
खाड़ी क्षेत्र में ईरान-अमेरिका-इजरायल जंग के 37वें दिन जहां इजरायल ने एक बार फिर ईरान के इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोरदार प्रहार किया है। वहीं ईरान ने कुवैत के बिजली और वाटर डिसेलिनेशन प्लांट को निशाना बनाकर तबाह कर दिया है। इजरायल ने ईरान के माशहर के अहवाज में स्पेशल पेट्रोकेमिकल जोन पर स्ट्राइक किया है। इस कॉम्प्लेक्स से ईरान के करीब 70 फीसदी डॉमेस्टिक गैसोलिन की सप्लाई होती है। इसी कॉम्पलेक्स की बदौलत ईरान में कार, ट्रक और जेनरेटर्स को ईंधन मिलता है। लेकिन अब इजरायल ने ईरान के इसी अहम एनर्जी सेंटर को निशाना बनाकर इसे धुआं धुआं कर दिया है।
इजरायल ने ईरान के माशहर पेट्रोकेमिकल फैसिलिटी पर कम से कम 25 एयरस्ट्राइक की है। इजरायल ने इस कॉम्पलेक्स के बंदर इमाम, आमिर कबीर, करून, टोंडगुयान, फज्र एनर्जी और मारुन कॉम्पलेक्स में बम बरसाए हैं। इजरायल के हमले में इस कॉम्पलेक्स में बिजली सप्लाई बाधित हुई है, जिससे ईरान में 70 फीसदी घरेलु गैसोलिन की सप्लाई करने वाले इस सेंटर को काफी नुकसान पहुंचा है।
इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिकी सेना के साथ मिलकर उनकी सेना ने पहले ईरान के स्टील प्रोडक्शन की क्षमता को 70 फीसदी तक नष्ट कर दिया और अब उसके पेट्रोकेमिकल प्लांट्स को निशाना बनाया गया है। नेतन्याहू ने कहा कि आईडीएफ ईरान को इसी तरह कुचलना जारी रखेगा।
Live updates : Iran US War Live Updates
-
April 05, 2026 11:33 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
Strait of Hormuz खोलने के लिए ईरान की नई शर्त
ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए एक नई शर्त रखी है। ईरानी राष्ट्रपति के प्रवक्ता सैयद मोहम्मद मेहदी तबताबाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि इस अहम जलमार्ग को तब फिर से खोला जा सकता है जब Transit Revenue का एक हिस्सा ईरान को युद्ध क्षति की भरपाई के लिए दिया जाए।
-
April 05, 2026 10:32 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
ईरानी सरकार के मंत्री ने ट्रंप की धमकी को किया खारिज
ईरान के कल्चर मिनिस्टर ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों को खारिज करते हुए उनको अस्थिर और भ्रमित बताया। सैयद रजा सालिही अमीरी ने कहा कि ईरानी समाज आमतौर पर उनके स्टेटमेंट पर ध्यान नहीं देता, क्योंकि उनका मानना है कि उनमें व्यवहारिक, मौखिक और व्यक्तिगत संतुलन की कमी है। वे लगातार विरोधाभासी बयान देते रहते हैं।
-
April 05, 2026 10:06 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
मुस्लिम सिविल राइट्स ग्रुप ने ट्रंप पर लगाया गंभीर आरोप
काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस (CAIR) के मुस्लिम सिविल राइट्स ग्रुप ने ईरान को धमकी देने वाले अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अल्लाह का जिक्र करने के लिए डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की है। CAIR ने एक स्टेटमेंट में कहा कि ट्रंप द्वारा इस्लाम का मजाक उड़ाना और ईरान में नागरिक ढांचे पर हमले की धमकी देना गैरजिम्मेदाराना और खतरनाक है।
-
April 05, 2026 9:20 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
ईरान के हवाई अड्डे पर हमला
ईरान का कहना है कि अहवाज शाहिद सोलेमानी हवाई अड्डे पर हमला हुआ है। ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल आईआरआईबी ने एक सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि रविवार को हुए अमेरिकी-इजरायली हमले के बाद अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
-
April 05, 2026 8:19 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
सेना के अफसरों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे ट्रंप
अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, ईरान में पायलट को बचाए जाने के बाद ट्रंप सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह सोमवार को दोपहर 1 बजे ओवल ऑफिस में 'सेना के साथ' प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसमें अमेरिका के लोगों को पूरी जानकारी देंगे।
-
April 05, 2026 7:47 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
नेतन्याहू ने की डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्वीट किया, 'मैं डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका के साहसी योद्धाओं द्वारा एक बहादुर अमेरिकी पायलट को बचाने पर बधाई देता हूं। यह साबित करता है कि जब आजाद समाज हिम्मत और पक्के इरादे से काम करते हैं, तो वे अंधेरे और आतंक की ताकतों पर जीत हासिल कर सकते हैं। मेरे प्यारे दोस्त, एक बार फिर, आपकी लीडरशिप ने अमेरिका को बड़ी जीत दिलाई।'
-
April 05, 2026 7:00 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ मिसाइल हमलों की 96वीं लहर शुरू की
ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ मिसाइल हमलों की 96वीं लहर शुरू की। ईरान पिछले 36 घंटे से ज्यादा हमलावर हो गया है। इस दौरान उसने अमेरिका के कई फाइटर जेट, हेलीकॉप्टर और एयरक्राफ्ट को मार गिराया है।
-
April 05, 2026 6:58 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ट्रंप की गाली वाली भाषा पर भड़का ईरान, कहा-क्या यही है आपका रूप?
ट्रंप की गाली-गलौज वाली भाषा पर ईरान भड़क गया है। थाईलैंड स्थित ईरानी दूतावास ने एक्स पर लिखा, "हम जानते हैं कि कुछ अमेरिकी गाली-गलौज करते हैं, लेकिन क्या यही आपका सबसे अच्छा और बेहतरीन रूप है? क्या आप दुनिया में इसी तरह अपनी छवि बनवाना चाहते हैं? ईरान ने ट्रंप के उस पोस्ट पर यह सवाल पूछा है, जिसमें उन्होंने ईरान को क्रेजी बास्टर्ड कहा है।
-
April 05, 2026 6:12 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
दक्षिणी बेरूत पर इजरायल ने किया बड़ा हमला
दक्षिणी बेरूत पर इजरायल ने बहुत बड़ा हमला किया है। हमले के बाद कई इमारतों और वाहनों के परखच्चे उड़ गए हैं।
-
April 05, 2026 5:47 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरानी मिसाइल ने इजरायल के कब्जे वाले फिलिस्तीन पर हमला किया
ईरानी मिसाइल ने इजरायल के कब्जे वाले फिलिस्तीन पर हमला किया। इससे पहले भी ईरान कई बार गाजा और वेस्ट बैंक में इजरायली कब्जे वाले क्षेत्र को निशाना बना चुका है।
-
April 05, 2026 4:39 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान से जंग के बीच हारेदी यहूदियों का विरोध प्रदर्शन, इजरायल के लिए लड़ने से इनकार
हारेदी यहूदी विरोध प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं और इज़राइल के लिए लड़ने से इनकार कर रहे हैं। वह येरूशलम भर्ती ब्यूरो के पास इज़रायली पुलिस के साथ झड़प कर रहे हैं। इस आरोप में कम से कम दो हारेदी यहूदियों को हिरासत में लिया गया।
-
April 05, 2026 4:30 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
जहां गिरा अमेरिका का ट्रांसपोर्ट मिलिट्री प्लेन, वहां पहुंची ईरानी मीडिया
ईरान ने अमेरिका का ट्रांसपोर्ट मिलिट्री प्लेन मार गिराया। ईरानी मीडिया ने पहुंचकर घटनास्थल से रिपोर्ट दिखाई।
-
April 05, 2026 3:15 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अब तक ईरान ने अमेरिका को कितना नुकसान पहुंचाया, देखें लिस्ट
ईरान ने जंग में अब तक अमेरिका के कई फाइटर जेट, हेलीकॉप्टर, एयरक्राफ्ट और एमक्यू-9 ड्रोन को मार गिराया है। इसकी लिस्ट सामने आ गई है।
-
April 05, 2026 2:56 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
गालिबाफ ने राख हुए अमेरिकी हेलीकॉप्टर के बाद लिखा, "अमेरिका इसी को जीत कहता है तो बर्बाद हो जाएगा"
ईरानी पार्लियामेंट के स्पीकर मोहम्मद गालिबाफ ने एक्स पर इस्फहान में गिराये गए अमेरिकी ब्लैक सी-हॉक हेलीकॉप्टर के गिराये जाने के बाद कहा, अगर अमेरिका इसी को जीत मानता है तो वह बर्बाद हो जाएगा।
-
April 05, 2026 2:10 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
संयुक्त अरब अमीरात में पेट्रोकेमिकल प्लांट पर हमला, लगी आग
ईरान ने रविवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के पेट्रोकेमिकल प्लांट पर हमला कर दिया। यूएई के अधिकारियों ने बताया कि हमले के बाद UAE में एक पेट्रोकेमिकल प्लांट में आग लग गई है। अबू धाबी अधिकारियों ने बोरोउज पेट्रोकेमिकल प्लांट में लगी कई आग पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ये आग एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा सफल इंटरसेप्शन के बाद गिरे मलबे के कारण लगी हैं। प्लांट में उत्पादन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। यह प्लांट रुवैस में स्थित है, जो सऊदी अरब के साथ यूएई की पश्चिमी सीमा के पास है। यह प्लांट अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (ADNOC) और ऑस्ट्रेलिया की कंपनी बोरियलिस (Borealis) का संयुक्त उद्यम है।
-
April 05, 2026 2:00 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
हिजबुल्लाह ने लेबनानी तट पर इजरायली युद्धपोत पर किया हमला
लेबनान के हिजबुल्लाह ने घोषणा की कि उसने समुद्र से दागी गई क्रूज मिसाइल का उपयोग करके लेबनानी तट से 68 समुद्री मील दूर स्थित एक इजरायली युद्धपोत पर हमला किया। इस हमले में युद्धपोत को सीधे नुकसान पहुंचने का दावा किया गया।
-
April 05, 2026 12:28 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
नेतन्याहू ने यहूदियों को ईस्ट की बधाई दी
बेंजामिन नेतन्याहू ने लिखा, इजरायल, संयुक्त राज्य अमेरिका और दुनिया भर में अपने ईसाई मित्रों को हम ईस्टर की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।
-
April 05, 2026 11:48 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
कुवैत में फिर हुआ भीषण धमाका, सामने आया वीडियो
कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान लगातार हमले कर रहा है। रविवार को भी कुवैत में कई भीषण धमाके हुए, जिसका वीडियो भी सामने आया है।
-
April 05, 2026 11:45 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
24 घंटे में इराक में अमेरिकी ठिकानों पर 19 ड्रोन हमले
इस्लामी प्रतिरोध ने घोषणा की कि उसने इराक में पिछले 24 घंटों में इराक और पूरे क्षेत्र में दुश्मन के ठिकानों को निशाना बनाते हुए 19 ड्रोन ऑपरेशन किए।
-
April 05, 2026 11:39 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
नेतन्याहू का बड़ा बयान, कहा-ईरान को ऐसे ही तबाह करते रहेंगे
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बहुत बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ईरान को इसी तरह हम तबाह करते रहेंगे।
-
April 05, 2026 11:36 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ट्रंप ने कहा-हमने चलाया अमेरिका का सबसे डेयरिंग ऑपरेशन
अमेरिकी राष्ट्र्पति डोनाल्ड ट्रंप ने एक पोस्ट में कहा:“मिल गया! मेरे प्यारे अमेरिकी साथियों, पिछले कुछ घंटों में संयुक्त राज्य अमेरिका की सेना ने अमेरिकी इतिहास की सबसे साहसिक सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशनों में से एक को अंजाम दिया। यह ऑपरेशन हमारे एक शानदार क्रू मेंबर के लिए किया गया, जो कि एक अत्यधिक सम्मानित कर्नल भी हैं। मुझे बेहद खुशी के साथ आपको बताते हुए खुशी हो रही है कि वे पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं!”
-
April 05, 2026 11:33 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने मार गिराया अमेरिका का 162वां ड्रोन
ईरान ने 37 दिनों के युद्ध में अब तक अमेरिका के 162 ड्रोन को मार गिराया है। यह आईआरजीसी की बड़ी कामयाबी है।
-
April 05, 2026 11:24 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान के परमाणु केंद्र पर इजरायल और अमेरिका ने 5वीं बार हमला किया
इजरायल और अमेरिका ने ईरान के परमाणु केंद्र पर 5वीं बार हमला किया है। इससे रेडिएशन के रिसाव का खतरा बढ़ गया है।
-
April 05, 2026 11:23 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ट्रंप ने ईरान से अपने दोनों पायलटों को सुरक्षित निकालने के बाद इसे सबसे डेयरिंग ऑपरेशन कहा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से अपने दोनों पायलटों को सुरक्षित निकालने के बाद इसे अमेरिका के इतिहास में अब तक का सबसे डेयरिंग ऑपरेशन बताया है। ईरान ने अमेरिका के एफ-15 ई फाइटर जेट को मार गिराया था, जिसमें दोनों पायलट सुरक्षित रूप से इजेक्ट कर गए थे। इसमें से एक पायलट को शनिवार को ही बचा लिया गया था और दूसरे की तलाश के लिए अमेरिका का खोज अभियान रविवार तक जारी रहा।
-
April 05, 2026 11:19 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
बहरीन के बैपको ऑयल रिफायनरी पर हमले का VIDEO आया सामने
बहरीन के बैपको ऑयल रिफायनरी पर रविवार को ईरान द्वारा किए गए घातक मिसाइल हमले का VIDEO सामने आ गया है। इसमें एक मिसाइल रिफायनरी पर आकर तेजी से गिरती है और इसके बाद उसमें भीषण आग लग जाती है।
-
April 05, 2026 10:24 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
बहरीन के ऑयल रिफायनरी पर ईरान ने किया भीषण हमला, लगी आग
बहरीन की एक बड़ी ऑयल रिफायनरी पर ईरान ने भीषण हमला किया है। हमले के बाद रिफायनरी में आग लग गई और पूरा संयंत्र आग और काले धुएं की चपेट में आकर जलने लगा।
-
April 05, 2026 10:20 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिकी रेस्क्यू हेलीकॉप्टर का चालक दल ईरानी गोलाबारी में घायल
अमेरिकी रेस्क्यू हेलीकॉप्टर का चालक दल ईरानी गोलाबारी में घायल हो गया है। अमेरिका ने रविवार को अपने मिसिंग पायलट को सुरक्षित ढूंढ़ निकाला है। वह एफ-15 फाइटर जेट के मार गिराए जाने के बाद जीवित अवस्था में ईरान की दुर्गम पहाड़ियों में छिपा हुआ था। उसको रेस्क्यू करने पहुंचे हेलीकॉप्टर के चालक दल को ईरान ने गोलाबारी में घायल कर दिया। हालांकि हेलीकॉप्टर सुरक्षित निकलने में कामयाब रहा।
-
April 05, 2026 9:33 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
F-15 जेट के दूसरे पायलट को अमेरिका ने रेस्क्यू किया
अल जज़ीरा ने रविवार सुबह एक अमेरिकी सरकारी अधिकारी के हवाले से बताया कि ईरान के ऊपर मार गिराए गए F-15E लड़ाकू जेट का दूसरा क्रू सदस्य भी "भारी गोलीबारी" के बाद बरामद कर लिया गया है। रिपोर्ट में अमेरिकी क्रू सदस्य की हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
-
April 05, 2026 9:17 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
यूएई पर ईरान ने दागी मिसाइल
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की National Emergency Crisis and Disaster Management Authority ने कहा कि देश की वायु रक्षा प्रणाली एक मिसाइल खतरे का जवाब दे रही है। उसने लोगों से अपील की, "कृपया सुरक्षित स्थान पर रहें और आधिकारिक वेबसाइटों पर दी गई चेतावनियों और अपडेट्स का पालन करें।"
-
April 05, 2026 9:13 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
कुवैत में बिजली और वाटर प्लांट पर हमला
ईरान ने कुवैत में नागरिक इंस्फ्रास्ट्रक्चल को निशाना बनाकर हमला किया है। ईरानी हमले से कुवैत के बिजली और पानी साफ करने वाले प्लांटों को नुकसान पहुंचा है। बिजली और जल मंत्रालय ने बताया कि कुवैत में बिजली और पानी साफ करने वाले दो प्लांटों पर ईरानी ड्रोन से हमला हुआ, जिससे काफी नुकसान हुआ और बिजली बनाने वाली दो यूनिटों को बंद करना पड़ा। मंत्रालय ने यह भी बताया कि इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।