मिडिल ईस्ट बीते एक महीने से भी ज्यादा समय से जल रहा है। ट्रंप और नेतन्याहू ईरान पर बारूद बरसा रहे हैं लेकिन ईरान न तो झुक रहा है और न ही पलटवार करना बंद कर रहा है। होर्मुज़ को बंद करके ईरान ने पूरा खेल पलट दिया है और ट्रंप को बेबस कर दिया है। होर्मुज को खुलवाने के लिए ट्रंप नई नई धमकियां दे रहे हैं। इस बीच अब इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा ऐलान कर दिया है। नेतन्याहू ने कहा है कि वह साथ मिलकर लड़ने के लिए अरब देशों के साथ गठबंधन कर रहे हैं।
क्या बोले नेतन्याहू?
मिडिल ईस्ट में ईरान से जारी जंग के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा ऐलान कर दिया है। नेतन्याहू ने कहा है कि "हम उन अरब देशों के साथ गठबंधन बना रहे हैं जो हमारे साथ लड़ने की बात कर रहे हैं। पहले भी, मैंने अरब नेताओं के साथ सीक्रेट रूप से बातचीत की थी। मैंने उनसे कहा था कि जैसे ही ईरान सक्षम होगा, वे आप पर कब्जा करेगा और आपके शासन को उखाड़ फेंकेगा। उस समय, उन्होंने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया था लेकिन आज, वे इसे समझते हैं।"
होर्मुज पर क्या बोले नेतन्याहू?
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि "अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट के मुद्दे को ताकत के बल पर हल करने की बात कही है। मुझे उम्मीद है कि वह सफल होगा। ईरान को इस शक्ति से वंचित करना होगा। युद्ध के बाद, सऊदी अरब से भूमध्य सागर तक पाइपलाइन बिछाकर इस जलडमरूमध्य को बाईपास करना होगा।"
ये भी पढ़ें- ईरान से जंग के बीच अमेरिका को इटली ने दिया झटका, सिगोनेला बेस इस्तेमाल करने से किया मना
'जिन देशों ने हमारा साथ नहीं दिया वे खुद अपनी लड़ाई लड़ें, होर्मुज जाओ तेल लो', ब्रिटेन को ट्रंप की दो टूक
Latest World News