1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरान की मीडिया ने खामेनेई की मौत की पुष्टि की, 40 दिनों के सार्वजनिक शोक और 7 दिन के अवकाश की घोषणा

ईरान की मीडिया ने खामेनेई की मौत की पुष्टि की, 40 दिनों के सार्वजनिक शोक और 7 दिन के अवकाश की घोषणा

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। ईरान की मीडिया ने खामेनेई की मौत की पुष्टि कर दी है। इसके साथ ही ईरान में 40 दिनों के सार्वजनिक शोक की घोषणा की गई है।

Khamenei - India TV Hindi
Image Source : AP/FILE ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई

तेहरान: ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो गई है। डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही खामेनेई की मौत का दावा किया था लेकिन अब ईरानी मीडिया ने भी खामेनेई की मौत की पुष्टि कर दी है।

ईरान की मीडिया ने क्या कहा?

ईरान की मीडिया ने कहा, "देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का निधन हो गया है।" ईरानी सरकारी टेलीविजन और सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने 86 वर्षीय खामेनेई के निधन की खबर दी, लेकिन मौत के कारण के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ घंटे पहले ही कहा था कि खामेनेई ईरान को निशाना बनाकर चलाए गए अमेरिकी-इजरायली संयुक्त अभियान में मारे गए। 

मौत की पुष्टि के बाद ईरानी मीडिया का सामने आया संदेश

खामेनेई की मौत की पुष्टि के बाद ईरानी मीडिया ने लिखा, "मरने से पहले, अपने बच्चों और आने वाली पीढ़ियों को जरूर बताना कि हमने वह दौर देखा जब 86 साल के एक मुजाहिद ने इस्लाम की जंग अकेले लड़ी, जबकि पूरी दुनिया और इस्लामी मुल्क़ ख़ामोशी और बेपरवाही की नींद में डूबे हुए थे। इस उम्र में भी वह अटल रहा, न थका, न झुका, बल्कि सच की आवाज़ बुलंद करता रहा। यह इतिहास का एक ऐसा अध्याय है जिसे आने वाली पीढ़ियां हैरत और गर्व के साथ पढ़ेंगी। अल्लाह इस महान शख्स की हिफाजत फरमाए, उसे सेहत और सब्र अता फरमाए, और हक को फतह नसीब करे।"

ईरान ने 40 दिनों के शोक की घोषणा की

खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने 40 दिनों के शोक की घोषणा की है। सरकार ने खामेनेई की हत्या के बाद 40 दिनों के सार्वजनिक शोक की घोषणा की है। साथ ही सात दिनों के सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की गई है।

खामेनेई की बेटी, पोते और दामाद की भी हत्या

ईरानी मीडिया के अनुसार, खामेनेई की बेटी, पोते और दामाद की हत्या कर दी गई है।

खामेनेई की मौत पर ट्रंप ने क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, "इतिहास के सबसे क्रूर लोगों में से एक, खामेनेई, मर चुका है। यह न केवल ईरान के लोगों के लिए न्याय है, बल्कि सभी महान अमेरिकियों और दुनियाभर के उन कई देशों के लोगों के लिए भी न्याय है, जिन्हें खामेनेई और उसके खूनी गुंडों के गिरोह ने मार डाला या क्षत-विक्षत कर दिया।"

Latest World News