Israel_US Attack on Iran: इजरायल और अमेरिका ने मिलकर किया ईरान पर बड़ा हवाई हमला, 30 जगहों पर एक साथ धमाके
Iran Israel War: इजरायल ने ईरान पर बड़ा हमला किया है। ईरान में देश भर में हवाई हमलों के सायरन बज रहे हैं। इजरायली एयरफोर्स ने यह जानकारी दी है।
तेल-अवीवः इजरायल ने ईरान पर बड़ा हमला किया है। ईरान में देश भर में हवाई हमलों के सायरन बज रहे हैं। इजरायली एयरफोर्स ने यह जानकारी दी है। तेहरान में कई जगहों पर तेज धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है। अब इजरायल में भी सायरन बज रहे हैं। संवेदनशील इलाकों को खाली कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इजरायल ने एक साथ कई बैलिस्टिक मिसाइलों से ईरान पर यह हमला किया है। इजरायल ने यह हमला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को लगातार दी जा रही हमले की धमकियों के बीच किया है।
कई जगहों पर उठ रही आग की लपटें और धुआं
तेहरान में कई जगहों पर इजरायल के हमले के बाद आग की लपटें और ऊंचा काला धुआं उठते देखा जा रहा है। यह हमले तब हुए हैं, जब ईरान और अमेरिका के बीच चल रही परमाणु वार्ता में कोई प्रगति नहीं हुई है। अमेरिका चाहता है कि ईरान परमाणु हथियार हासिल न करे और वह यूरेनियम संवर्धन करना बंद कर दे। मगर ईरान शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए परमाणु संपन्न देश होना चाहता है। वह यूरेनियम संवर्धन छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। यही कारण ईरान पर दोबारा हमले की वजह बना।
अमेरिका की धमकियों के बाद हुए हमले
इजरायल ने ईरान पर यह हमला अमेरिकी धमकियों के बीच किया है। जिसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान पर हमले की धमकी दे रहे थे। पहले से ही अमेरिकी सेना ने ईरान को चारों तरफ से घेर रखा है। बताया जा रहा है कि इजरायल ने एक साथ 30 जगहों पर धमाके किए हैं।
तेहरान टाइम्स ने भी की ईरान पर हमले की पुष्टि
ईरान के प्रमुख अखबार तेहरान टाइम्स ने भी ईरान पर हमले की पुष्टि की है। तेहरान टाइम्स ने हमले का वीडियो भी जारी किया है और लिखा है कि तेहरान में कई जगह धमाके हुए हैं।
https://x.com/TehranTimes79/status/2027630282929566110
इजरायली एयरफोर्स ने तेल-अवीव में लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर जाने को कहा
इजरायल एयरफोर्स ने ईरान पर हमले के बाद कहा कि पिछले कुछ मिनटों में पूरे इज़राइल में सायरन बजने लगे और मोबाइल उपकरणों पर अग्रिम निर्देश भेजे गए कि सुरक्षित क्षेत्रों के आस-पास रहें। यह एक सक्रिय चेतावनी है ताकि जनता को इज़रायल राज्य की ओर मिसाइलों के प्रक्षेपण की संभावना के लिए तैयार किया जा सके। रक्षा विभाग (आईडीएफ) इस बात पर ज़ोर देता है कि जनता से सुरक्षित क्षेत्रों के आस-पास रहने का अनुरोध किया जाता है।
इजरायल में सभी प्रमुख दफ्तरों को बंद करने का आदेश दिया
इजरायली एयरफोर्स ने देश के सभी क्षेत्रों को पूर्ण सक्रियता से आवश्यक सक्रियता की श्रेणी में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। अति आवश्यक क्षेत्रों को छोड़कर, शैक्षणिक गतिविधियों, सभाओं और कार्यस्थलों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही आईडीएफ ने जनता से अनुरोध किया है कि वे गृह मोर्चा कमान के आधिकारिक चैनलों पर प्रकाशित दिशानिर्देशों का पालन करें।
