1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इजरायली जंगी जहाजों ने मोसाद की मदद से ईरान में मचाया कोहराम, किया भयानक हमला; देखें VIDEO

इजरायली जंगी जहाजों ने मोसाद की मदद से ईरान में मचाया कोहराम, किया भयानक हमला; देखें VIDEO

ईरान के खिलाफ इजरायल और अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभियान जारी है। जंग के बीच इजरायल की एयरफोर्स ने ईरान में भयानक हमला किया है। इजरायल डिफेंस फोर्सेज का कहना है कि इस हमले में करीब 50 जंगी जहाज शामिल थे।

Israel Fighter Jets- India TV Hindi
Image Source : AP Israel Fighter Jets

Israeli Fighter Jets Attack Iran: इजरायल की ओर से ईरान पर ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। शुक्रवार को भी इजरायली वायुसेना ने तेहरान पर भयानक हमला किया। इस हमले में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के लिए बनाए गए अंडरग्राउंड बंकर को निशाना बनाया गया। हमले को लेकर इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने बताया कि लगभग 50 फाइटर जेट्स ने इस ऑपरेशन में हिस्सा लिया और बंकर को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया गया। 

खामेनेई के लिए बनाया गया था बंकर

इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने बंकर को इमरजेंसी कमांड सेंटर बताते हुए कहा कि इसे अयातुल्ला अली खामेनेई के लिए बनाया गया था। हालांकि, जंग की शुरुआत में ही खामेनेई की मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद इस बंकर को ईरानी शासन के वरिष्ठ अधिकारी इस्तेमाल कर रहे थे। इजरायली सेना का कहना है कि यह हमला मोसाद और मिलिट्री इंटेलिजेंस की सटीक जानकारी के आधार पर किया गया। बंकर तेहरान की सड़कों के नीचे फैला हुआ था, जिसमें कई एंट्री पॉइंट्स और सीनियर अधिकारियों के लिए मीटिंग रूम थे। IDF ने दावा किया कि इस हमले से ईरानी सरकार की कमांड और कंट्रोल क्षमता को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

इजरायल का दावा

जंग के बीत इजरायल ने दावा किया कि उसने ईरान के अधिकांश एयर डिफेंस सिस्टम और मिसाइल लॉन्चर्स को नष्ट कर दिया है। ईरान ने जवाब में कुवैत, कतर, सऊदी अरब और बहरीन पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, ईरान में अब तक कम से कम 1,230 मौतें हुई हैं। जंग 28 फरवरी 2026 को शुरू हुई थी और तेजी से क्षेत्रीय स्तर पर फैल रही है।

अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में जानें

गौरतलब है कि, अयातुल्ला अली खामेनेई 1989 से ईरान के सुप्रीम लीडर थे, 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों में मारे गए थे। वो 86 वर्ष के थे। खामेनेई ने अयातुल्ला रूहोल्लाह खुमैनी की मौत के बाद सत्ता संभाली थी। उन्होंने रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) को ताकतवर बनाया और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को बढ़ावा दिया। ईरानी मीडिया के अनुसार हमले में खामेनेई की बेटी, दामाद, पोता और बहू भी मारे गए है। ईरान ने 40 दिनों का सार्वजनिक शोक घोषित किया है।

यह भी पढ़ें:

"ईरान के साथ बिना शर्त सरेंडर के अलावा कोई डील नहीं", अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान

वो मिसाइल जिससे इजरायल ने अयातुल्लाह खामेनेई को मारा, कितनी है ताकत, क्या है खूबियां? यहां जानिए

 

Latest World News