A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इजरायल-हमास में अब छिड़ा "लाश युद्ध", इजरायली सेना ने 2 के बदले सौंपे 30 फिलिस्तीनियों के शव

इजरायल-हमास में अब छिड़ा "लाश युद्ध", इजरायली सेना ने 2 के बदले सौंपे 30 फिलिस्तीनियों के शव

इजरायल और हमास में शांति समझौते के दौरान अब दोनों देश लाश की जांग शुरू कर चुके हैं। इसके तहत हमास ने 2 मृत बंधकों का शव इजरायल को भेजा था। जवाब में इजरायली सेना ने हमास को कम से कम 30 फिलिस्तीनियों के शव वापर कर दिए हैं।

इजरायल-हमास युद्ध। - India TV Hindi
Image Source : AP इजरायल-हमास युद्ध।

येरुशलमः इजरायल और हमास के बीच युद्ध विराम और संघर्ष जैसे कोई खेल हो गया हो, दोनों देश एक दूसरे के खिलाफ रणनीतिक रूप से खेल रहे हैं। गाजा ने जहां, इजरायल को 2 मृत बंधकों के शव सौंपे हैं, तो वहीं अब इजरायल ने भी हमास को 30 फिलस्तीनियों के शव सौंप दिए हैं। इससे दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया है। इसे दोनों पक्षों के बीच नये "शव युद्ध" के रूप में देखा जा रहा है। 

हमास लौटा रहा बंधकों के शव

इजरायली सेना हमास द्वारा बंधकों को लौटाने में हीलाहवाली करने पर पिछले दिनों गाजा पर बड़ा भीषण हमला किया था। इसमें सैकड़ों लोग मारे गए थे। इसके बाद गाजा युद्ध विराम टूट गया था। इजरायल ने इसे हमास पर जानबूझकर बंधकों को लौटाने में देरी करने का आरोप लगाया था। बाद में बृहस्पतिवार को इजरायल ने गाजा में दूसरी बार युद्ध विराम लागू होने की घोषणा की। अब हमास ज्यादातर बंधकों को मृत अवस्था में या उनके अवशेषों को लौटा रहा है। इससे इजरायल खफा हो गया है। 

इजरायल ने दिए 2 के बदले 30 शव

हमास की हरकतों से बौखलाए इजरायल ने हमास को 2 के बदले 30 फिलिस्तीनियों के शव सौंपे हैं। इससे गाजा में तनाव चरम पर पहुंच गया है। गाजा स्थित एक अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गाजा में फिलस्तीनी चरमपंथियों द्वारा दो बंधकों के अवशेष इजरायल को सौंपे जाने के एक दिन बाद इन शवों को सौंपा गया है। अवशेषों की यह अदला-बदली युद्धविराम के बाद हुई है। दस अक्टूबर से शुरू हुए युद्धविराम का उद्देश्य इजराइल और हमास चरमपंथी समूह के बीच अब तक लड़े गए सबसे घातक और विनाशकारी युद्ध को समाप्त करना है। (भाषा)

Latest World News