दीर अल बलाह: इजरायल और हमास के बीच जंग में सबसे ज्यादा दुर्गति गाजा की हुई है। हमास के आतंकियों ने जब इजरायल पर हमला किया थो तो शायद की सोचा होगा कि जवाब इस तरह का मिलेगा। हमास के हमले के बाद इजरायल ने गाजा में हमले बंद ही नहीं किए हैं। हमास के कई कमांडरों को मार गिराया गया है साथ ही उनके ठिकानों को भी टारगेट किया गया है। हालात ऐसे बन गए हैं कि गाजा में इमारतें खंडहर नजर आ रही हैं और लोग भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं।
इजरायल ने फिर किया अटैक
इस बीच इजरायल ने एक बार फिर गाजा पर मंगलवार देर रात और बुधवार तड़के हुए हमले किए हैं। इजरायल की ओर से किए गए इन हमलों में कम से कम 21 लोग मारे गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, हमलों में जान गंवाने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। अधिकारियों ने यह भी बताया कि इजरायल की नाकेबंदी और दो साल से जारी सैन्य कार्रवाई के चलते क्षेत्र में करीब 20 लाख लोग भुखमरी के कगार पर हैं। कानून-व्यवस्था चरमराने से राहत वितरण के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा और लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही हैं।
अब तक कितने लोगों की हुई मौत
इजरायली हमलों के बीच बुधवार को 100 से अधिक मानवाधिकार संगठनों और चैरिटी समूहों ने पत्र जारी किया है। इस पत्र में गाजा के लिए अधिक सहायता मांगी गई है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, जंग शुरू होने से अब तक 59,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। शिफा अस्पताल के अनुसार, इजरायल ने मंगलवार को गाजा सिटी के एक घर पर हमला कर कम से कम 12 लोगों को मार डाला जिनमें छह बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं।
Image Source : apIsrael Hamas War
ये है इजरायल का तर्क
इजरायल का कहना है कि वह केवल आतंकियों को निशाना बनाता है, नागरिकों की मौतों के लिए हमास दोषी है। इजरायल का आरोप है कि आतंकी नागरिकों के बीच छिपे हुए हैं और वो घनी आबादी वाले क्षेत्रों से अपनी गतिविधियां चलाते हैं। हाल के दिनों में इजरायल ने गाजा में अपने सैन्य अभियान को गति दी है।
इस वजह से शुरू हुई जंग
बता दें कि, हमास ने सात अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमला किया था जिसके बाद जंग शुरू हुई थी। हमले में आतंकियों ने लगभग 1,200 बेकसूर आम लोगों की हत्या कर दी थी और 251 लोगों को बंधक बना लिया गया था। इसके बाद इजरायल ने पलटवार शुरू किया है जो आज भी जारी है। (भाषा)
यह भी पढ़ें:
तुर्किए ने दिखाई पावर, बना डाली हाइरसोनिक मिसाइल Tayfun Block-4; जानें इसकी खासियत
पाकिस्तान की भारी बेइज्जती, टेस्ट में ही फेल हो गई शाहीन-3 न्यूक्लियर मिसाइल; आबादी के करीब गिरने से भड़का बलूचिस्तान
Latest World News