A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Iran US War Live Updates: ईरान को बांटने चले ट्रंप की रेटिंग घटकर 35% रह गई, 20 सैन्य जनरलों ने इस्तीफा दे दियाः तेहरान
Live now

Iran US War Live Updates: ईरान को बांटने चले ट्रंप की रेटिंग घटकर 35% रह गई, 20 सैन्य जनरलों ने इस्तीफा दे दियाः तेहरान

Israel Iran US War Live Update: ईरान और अमेरिका के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता फंसी हुई है। लिहाजा सीजफायर टूटने का खतरा बढ़ गया है। तेहरान ने कहा कि ईरान को बांटने चले ट्रंप कमजोर पड़ गए हैं।

होर्मुज। - India TV Hindi
Image Source : AP होर्मुज।

Israel Iran US War Live Update: ईरान-अमेरिका में दूसरे दौर की वार्ता को लेकर अब भी संशय बरकरार है। ईरान की सेना आईआरजीसी के खुफिया संगठन ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ईरान में विभाजन की बात करते हैं, लेकिन 50 दिनों के युद्ध के दौरान उनकी लोकप्रियता घटकर 35% रह गई है। उनके छह राजनीतिक और सुरक्षा अधिकारियों के साथ-साथ 20 सैन्य जनरलों ने इस्तीफा दे दिया है।

ईरान और अमेरिका के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता फंसी हुई है। लिहाजा सीजफायर टूटने का खतरा बढ़ गया है। अमेरिका का प्लान है कि अगर सीजफायर फेल हुआ तो वह होर्मुज में ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले करने की तैयारी कर रहा है। सीएनएन के हवाले यह रिपोर्ट दी गई है। 

इधर इजरायली सेना ने गाजा पर हमला कर दिया है। इसमें कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई है। 

इस बीच भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को ईरान की यात्रा नहीं करने की एडवाइजरी दी है। 

इधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं वार्ता को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा। ट्रंप ने कहा, "मैं खुद को जल्दबाजी में नहीं डालना चाहता।" उन्होंने यह भी कहा कि ईरान की नेतृत्व व्यवस्था "अंदरूनी उथल-पुथल" में फंसी हुई है। ट्रंप ने ओवल ऑफिस में रिपोर्टरों से बातचीत करते हुए उन सवालों को खारिज किया कि संघर्ष उनके और उनके सहयोगियों द्वारा पहले तय किए गए चार से छह हफ्ते के समयसीमा से आगे बढ़ रहा है।

ट्रंप ने कहा, "मैंने पहले चार हफ्तों में ही ईरान को सैन्य रूप से पूरी तरह हरा दिया था। मैंने उसे सैन्य रूप से बाहर कर दिया। अब हम बस पीछे बैठकर देख रहे हैं कि क्या डील होती है। अगर वे डील नहीं करना चाहते, तो मैं इसे सैन्य रूप से खत्म कर दूंगा।

 

Latest World News

Live updates : Israel Iran US War Live Updates:

  • 1:22 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    ईरानी बुजुर्ग ने पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के पोस्टर की गमछे से पोंछी धूल

    इजरायल और अमेरिका के हमले में 28 फरवरी को मारे गए ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर सैय्यद अयातुल्ला अली खामेनेई के पोस्टर पर जमी धूल को एक ईरानी ने गमछे से साफ किया। खामेनेई के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। 

  • 12:11 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमला का वीडियो आया सामने

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इजरायल-लेबनान के बीच 3 हफ्ते तक सीजफायर बढ़ाने जाने के ऐलान के बावजूद आईडीएफ ने दक्षिणी लेबनान में हवाई हमला करके तबाही मचाई है। इस हमले का वीडियो भी सामने आ गया है। 

  • 10:31 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    सीजफायर के ऐलान के बाद ही इजरायल ने कर दिया लेबनान पर हमला

    ट्रंप द्वारा इजरायल और लेबनान में 3 हफ्ते सीजफायर बढ़ाने का ऐलान करने के बाद आईडीएफ ने हिजबुल्लाह पर शुक्रवार को फिर हमला कर दिया। इसमें हिजबुल्लाह को भारी नुकसान पहुंचने की खबर है। 

  • 10:27 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    ट्रंप ने दिया होर्मुज में ईरानी बोट को देखते ही गोली मारने का आदेश

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्ंप ने होर्मुज में ईरानी बोट को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया है। ट्रंप ने कहा है कि मैंने अपनी सेना को बोल दिया है कि ब्लॉकेड में कोई भी ईरानी बोट दिखे तो उसे उड़ा दो।

  • 10:22 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    पोप लियो 14वें ने फिर की ईरान पर इजरायल-अमेरिकी हमले की निंदा

    पोप लियो ने एक बार फिर ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले की निंदा की है। इससे पहले भी वह ईरान पर हमले को गलत ठहरा चुके हैं, जिसके बाद ट्रंप ने पोप लियो के खिलाफ कई तरह की बयानबाजी की थी और कहा था कि वह अच्छे पोप नहीं है, वह प्रसिद्ध भी नहीं हैं, उन्हें बहुत कम लोग लाइक करते हैं। 

  • 10:19 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    लेबनान के साथ सीजफायर बढ़ने के बावजूद इजरायल ने डाली रेड

    सीजफायर की समय-सीमा 3 हफ्ते तक और बढ़ाने के बावजूद इजरायली सेना ने शुक्रवार को दक्षिणी लेबनान में रेड मारी है। 

  • 10:02 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    वेस्ट बैंक में इजरायल के कटीले तारों के खिलाफ फिलिस्तीनी बच्चों ने किया प्रदर्शन

     फिलिस्तीनी बच्चों ने इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक के उम्म अल-खैर में इजराइली सेटलर्स द्वारा लगाए गए कांटेदार तार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने स्कूल तक पहुंच और आवागमन की स्वतंत्रता की मांग की। इजराइली बलों ने आंसू गैस और स्टन ग्रेनेड्स (धमाकेदार गोले) का इस्तेमाल करके जवाब दिया।

     

  • 7:21 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    इजरायली रक्षामंत्री इजराइल कार्ट्ज का बड़ा बयान, कहा-ईरान पर दोबारा हमले को तैयार, हमें US से ग्रीन सिग्नल का इंतजार

    इजरायली रक्षामंत्री इजराइल कार्ट्ज का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा-हमारी सेना ईरान पर दोबारा हमले को तैयार है। इसके लिए बस हमें अमेरिका से ग्रीन सिग्नल मिलने का इंतजार है। 

     

  • 7:13 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    इजरायल और लेबनान में 3 हफ्ते के लिए बढ़ा सीजफायर, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का ऐलान

    अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वैेस ने कहा, "यह एक बड़ा, ऐतिहासिक क्षण है। हम इजरायल और लेबनान के बीच पहले से लागू युद्धविराम को तीन सप्ताह के लिए बढ़ाने जा रहे हैं।"

  • 7:11 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी, कहा-अगर वह वार्ता को तैयार नहीं होते तो मैं उन्हें सैन्य रूप से खत्म कर दूंगा

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर धमकी दी है। उन्होंने कहा कि वार्ता लंबी खिंच रही है। हालांकि ट्रंप ने कहा कि वह जल्दबाजी के मूड में नहीं है। मगर इस दौरान उन्होंने ईरान को धमकी देते हुए कहा कि अगर वह वार्ता को तैयार नहीं होते तो मैं उन्हें सैन्य रूप से खत्म कर दूंगा।