1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Israel Iran War: अमेरिका के F-35 के बाद ईरान ने अब मार गिराया इजरायल का F-16 लड़ाकू विमान

Israel Iran War: अमेरिका के F-35 के बाद ईरान ने अब मार गिराया इजरायल का F-16 लड़ाकू विमान

ईरानी सेना ने अमेरिका के F-35 लड़ाकू विमान को मार गिराने के एक दिन बाद आज शनिवार को इजरायल के F-16 फाइटर जेट को ढेर कर दिया है।

इजरायल का एफ-35 लड़ाकू विमान। (फाइल)- India TV Hindi
Image Source : AP इजरायल का एफ-35 लड़ाकू विमान। (फाइल)

तेहरानः ईरानी सेना ने अमेरिका के F-35 लड़ाकू विमान को मार गिराने के एक दिन बाद आज शनिवार को इजरायल के भी एक फाइटर जेट को ढेर कर दिया है। ईरानी प्रेस टीवी की खबर के अनुसार ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कोर (आईआरजीसी) ने घोषणा की है कि उसने मध्य ईरान के ऊपर एक इजरायली एफ-16 लड़ाकू विमान को सफलतापूर्वक निशाना बनाकर मार गिराया है। तेहरान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार इजरायली सेना ने कहा कि ईरान के आसमान में ऑपरेशन के दौरान हमारे एक लड़ाकू विमान पर सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल से हमला किया गया। 

 

ईरान के आसमान में मिशन के दौरान हुआ हमला

इज़राइल टाइम्स के अनुसार IAF ने कहा कि वायु सेना का एक फाइटर जेट ईरान के ऊपर एंटी-एयरक्राफ्ट फायर के अधीन आया। आईडीएफ (इज़राइल डिफेंस फोर्सेस) के अनुसार, जेट की ओर एक सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (surface-to-air missile) लॉन्च की गई थी। “क्रू ने प्रक्रियाओं के अनुसार कार्य किया, विमान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, और मिशन योजना के अनुसार पूरा हुआ।,” हालांकि इसका कोई और विवरण नहीं दिया गया।

पायलट हिट होने के बहुत करीब था

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इजरायल का पायलट हिट होने के बहुत करीब थी। आईडीएफ ने पुष्टि की है कि पायलट की सतर्कता और पेशेवरता के कारण मिसाइल से बचाव सफल रहा, और कोई नुकसान नहीं हुआ। यह युद्ध में इज़राइली वायु सेना की ईरानी वायु रक्षा प्रणालियों के खिलाफ जारी चुनौतियों को दर्शाता है, जहां कई हमलों के बावजूद कोई फाइटर जेट नहीं खोया गया है, लेकिन जोखिम बने हुए हैं।

Latest World News