A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Israel Hezbullah War: इजरायल ने मार गिराये हिजबुल्लाह के 570 आतंकवादी, 120 कमांड पोस्ट ध्वस्त

Israel Hezbullah War: इजरायल ने मार गिराये हिजबुल्लाह के 570 आतंकवादी, 120 कमांड पोस्ट ध्वस्त

इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ शुरू किए गए सैन्य अभियान में अब तक 570 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराने का दावा किया है।

इजरायल ने सेंट्रल बेरूत में हिजबुल्लाह के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया । (फाइल)- India TV Hindi
Image Source : AP इजरायल ने सेंट्रल बेरूत में हिजबुल्लाह के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया । (फाइल)

Israel Hezbullah War: इजरायल ने हिजबुल्लाह के 570 आतंकवादियों को मार गिराया है। इस दौरान आईडीएफ ने हिजुब्लाह के 120 कमांड पोस्टों और 100 से अधिक हथियार भंडारण सेंटर को भी ध्वस्त कर दिया है। आईडीएफ ने अब तक 2000 से अधिक आतंकी ठिकानों पर हमला किया है। इस दौरान 130 से ज्यादा मिसाइल लांचरों को नष्ट किया गया है। इजरायली डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने एक्स पोस्ट पर यह जानकारी साझा किया है। 

दक्षिण लेबनान में आईडीएफ का एक्शन जारी

इजारयली सेना का दक्षिण लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ सैन्य अभियान जारी है। आईडीएफ ने बताया कि इस दौरान उसने हिजबुल्लाह के 130 से ज्यादा मिसाइल लांचरों को भी नष्ट किया है। आईडीएफ सैनिक दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ लक्षित जमीनी अभियान जारी रखे हुए हैं। अब तक 2,000 से अधिक आतंकी ठिकानों पर हमला किया है। इसमें हिजबुल्लाह की 120 कमांड पोस्टें शामिल हैं, जिन्हें ध्वस्त कर दिया गया है। 

ईरान के समर्थन में हिजबुल्लाह कर रहा हमले

हिजबुल्लाह ने ईरान के सु्प्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में और ईरान के समर्थन में इजरायल पर रॉकेट दाग रहा है। इजरायल ने अब तक की जवाबी कार्रवाई में 570 से अधिक हिजबुल्लाह आतंकवादियों को ढेर करने के दावा किया है। आईडीएफ ने कहा है कि हिजबुल्लाह ने ईरानी आतंकी शासन की रक्षा में शामिल होने का फैसला करके इजरायल पर हमला कर रहा है, इसलिए उसके खिलाफ अभियान जारी रखेगा।

आईडीएफ ने 16 मार्च से दक्षिणी लेबनान में "लक्षित जमीनी अभियान" शुरू किया है, जिसका उद्देश्य "फॉरवर्ड डिफेंस एरिया" स्थापित करना, हिजबुल्लाह को सीमा से दूर धकेलना और उत्तरी इज़राइल के निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस सैन्य अभियान में हवाई हमलों के साथ जमीनी छापेमारी शामिल है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हिजबुल्लाह के कमांड सेंटर, हथियार डिपो और लॉन्चरों को निशाना बनाया जा रहा है। 

Latest World News