1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इजरायल-लेबनान में फिर शुरू हो गई जंग, हिजबुल्लाह ने IDF सैनिकों पर दागा ड्रोन; चूक गया लक्ष्य

इजरायल-लेबनान में फिर शुरू हो गई जंग, हिजबुल्लाह ने IDF सैनिकों पर दागा ड्रोन; चूक गया लक्ष्य

इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच जंग फिर शुरू हो गई है। यह जंग सीजफायर के बावजूद हो रही है। इजरायल और हिजबुल्लाह एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं। हिजबुल्लाह ने इजरायली सैनिकों के काफिले को ड्रोन से निशाना बनाया है।

इजरायली सैनिकों पर हिजबुल्लाह के हमले का दृश्य। - India TV Hindi
Image Source : X@CLASHREPORT इजरायली सैनिकों पर हिजबुल्लाह के हमले का दृश्य।

Israel Hezbollah War: इजरायल और हिजबुल्लाह में दोबारा जंग शुरू हो गई है। हिजबुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में अपने FPV ड्रोन से इजरायली सैनिकों के काफिले पर बड़ा हमला किया है। इसके बाद इजरायली सैनिकों में भगदड़ मचते और चीख-पुकार होते देखा जा सकता है। हालांकि ड्रोन अपने वास्तविक लक्ष्य से चूक गया। 

हिजबुल्लाह के हमले में सैनिकों और वाहनों को नुकसान

हिजबुल्लाह ने इस ड्रोन हमले में इजरायल के सैनिकों और वाहनों को निशाना बनाने का दावा किया है। यह हमला दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों के मेडिकल इवैक्यूएशन (CASEVAC) के दौरान  किया गया। हिजबुल्लाह ने FPV (फर्स्ट पर्सन व्यू) ड्रोन से हमला किया। वायरल हुए क्लोज फुटेज में ड्रोन सैनिकों और हेलीकॉप्टर के बेहद करीब से गुजरता दिख रहा है, लेकिन अपना लक्ष्य चूक गया। 


घायल सैनिकों को हेलीकॉप्टर से निकालते वक्त हुआ हमला

वीडियो में देखा जा सकता है कि इजरायली सैनिक अपने घायल साथियों को हेलीकॉप्टर से निकाल रहे थे। इसी दौरान हिजबुल्लाह का FPV ड्रोन तेजी से उनकी ओर आया। सैनिकों ने तुरंत ड्रोन पर फायरिंग शुरू कर दी। एक ड्रोन को बीच में ही मार गिराया गया, जबकि दूसरा ड्रोन हेलीकॉप्टर और सैनिकों के बहुत करीब से गुजरा और पास की जमीन पर जाकर फट गया। हिजबुल्लाह ने इस हमले का फुटेज जारी किया और इसे अपनी सफलता बताया, लेकिन इजरायली पक्ष के अनुसार हमला असफल रहा। इस घटना में किसी इजराइली सैनिक की मौत या गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई है।

हिजबुल्लाह का हथियार बना ड्रोन

रॉकेट के बाद FPV ड्रोन हिजबुल्लाह का प्रमुख हथियार बन गया है। ये छोटे, तेज और सस्ते ड्रोन यूक्रेन-रूस युद्ध की तर्ज पर इस्तेमाल किए जा रहे हैं। हिजबुल्लाह दावा करता है कि इन ड्रोन से इजरायली टैंकों, वाहनों और सैनिकों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने दक्षिणी लेबनान में अपनी कार्रवाई जारी रखी हुई है। दोनों तरफ से ड्रोन और मिसाइल हमले लगातार हो रहे हैं। ऐसे हमलों में अक्सर लक्ष्य चूकने या इंटरसेप्ट होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। 

Latest World News