1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. हिजबुल्लाह पर इजरायल के हमलों से खटाई में पड़ा सीजफायर! ईरान ने होर्मुज को फिर किया बंद

हिजबुल्लाह पर इजरायल के हमलों से खटाई में पड़ा सीजफायर! ईरान ने होर्मुज को फिर किया बंद

अमेरिका-ईरान के सीजफायर हुआ है लेकिन लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल के हमले जारी है। लेबनान में हमलों की वजह से ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बड़ा कदम उठाया है।

Strait Of Hormuz- India TV Hindi
Image Source : AP Strait Of Hormuz

तेहरान: ईरान की सरकारी मीडिया इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (IRNA) के मुताबिक पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्ते के लिए हुआ सीजफायर अब मुश्किल में पड़ गया है। खबर है कि तेहरान ने लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायल के भीषण हमलों की वजह से स्ट्रेटेजिक होर्मुज स्ट्रेट को एक बार फिर ब्लॉक करने का फैसला किया है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि हिजबुल्लाह सीजफायर डील के हिस्से शामिल नहीं था।

ईरान ने क्या किया?

IRNA की रिपोर्ट के मुताबिक, लेबनान पर इजरायली हमलों के बाद ईरान ने स्ट्रेटेजिक वॉटरवे से तेल टैंकरों का आना-जाना रोक दिया है, जिससे ग्लोबल एनर्जी सप्लाई रूट्स को लेकर नई चिंताएं बढ़ गई हैं। मंगलवार को ट्रंप की ओर से घोषित सीजफायर एग्रीमेंट के बावजूद, इजरायल ने लेबनान में अपने मिलिट्री ऑपरेशन जारी रखे हैं। लेबनान की हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक इजरायल के हमलों में कम से कम 112 लोगों की मौत हुई है और 800 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हुए हमले

इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने भी कन्फर्म किया कि हमले हिजबुल्लाह के इंफ़्रास्ट्रक्चर को टारगेट करने वाले एक बड़े कोऑर्डिनेटेड ऑपरेशन का हिस्सा थे। टेलीग्राम पर शेयर किए गए एक बयान में, IDF ने कहा कि उसने ऑपरेशन "रोरिंग लायन" शुरू होने के बाद से अपना सबसे बड़ा कोऑर्डिनेटेड स्ट्राइक किया है, जिसमें बेरूत, बेका वैली और दक्षिणी लेबनान में 100 से अधिक हिजबुल्लाह कमांड सेंटर और मिलिट्री साइट्स को निशाना बनाया गया है।

सटीक इंटेलिजेंस के आधार पर हुए हमले

IDF के जनरल स्टाफ चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल इयाल जमीर ने कहा, "हम हिजबुल्लाह आतंकी संगठन पर हमला करते रहेंगे और हर ऑपरेशनल मौके का इस्तेमाल करेंगे। हम उत्तरी इजरायल के लोगों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेंगे। हम पक्के इरादे के साथ हमला करते रहेंगे।" IDF के मुताबिक, टारगेट में इंटेलिजेंस कमांड सेंटर, हमलों की प्लानिंग के लिए इस्तेमाल होने वाला हेडक्वार्टर, और हिजबुल्लाह की मिसाइल और नेवल क्षमताओं से जुड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर, साथ ही उसकी एलीट राडवान फोर्स और एरियल यूनिट्स के एसेट्स शामिल थे। मिलिट्री ने कहा कि ऑपरेशन सटीक इंटेलिजेंस पर आधारित था और इसे कई हफ्तों में प्लान किया गया था।

जारी रहेंगे इजरायल के हमले

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इजरायली सेना हिजबुल्लाह से खतरे को खत्म करने के मकसद से साउथ लेबनान में अपना हमला जारी रखेगी। नेतन्याहू के ऑफिस से एक बयान में कहा गया, "इजरायल प्रेसिडेंट ट्रंप के ईरान के खिलाफ हमले 2 हफ्ते के लिए रोकने के फैसले का सपोर्ट करता है, बशर्ते ईरान तुरंत स्ट्रेट्स खोल दे और अमेरिका, इजरायल और इलाके के देशों पर सभी हमले रोक दे।"

यह भी पढ़ें:

अमेरिका ने फंसा दिया पेच! कहा- 'ईरान के साथ वार्ता को लेकर अभी नहीं हुआ अंतिम निर्णय'

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने किया बड़ा दावा, बोले- 'सीजफायर के लिए गिड़गिड़ाया था ईरान'

Latest World News