फ्लाईदुबई फ्लाइट की घटना में बहादुरी से 174 यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को इजरायल के राष्ट्रपति Isaac Herzog ने सलाम किया है। Isaac Herzog ने कैप्टन स्मित मच्छार को पत्र भेजा है और उसमें कैप्टन के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है। इसके साथ ही, पत्र में लिखा है कि हम आपका यरूशलम में स्वागत करने के लिए काफी उत्सुक हैं। हम आपको इजरायल का सबसे बड़ा नागरिक वीरता सम्मान देना चाहते हैं।
कैप्टन स्मित को सम्मानित करने पर मुझे होगा गर्व
इजरायल के राष्ट्रपति Isaac Herzog ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया है, जिसमें अटैक तस्वीरों में कैप्टन स्मित उनका लेटर पढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट में Isaac Herzog ने लिखा, 'कैप्टन स्मित मच्छार, आप इजरायल, भारत और पूरी मानवता के हीरो हैं! वीकेंड पर आपको मिले मेरे पत्र में, मैंने आपके पूरी तरह और जल्द ठीक होने के लिए अपनी प्रार्थनाएं साझा की थीं। जैसा कि मैंने अपने पत्र में लिखा था, जब आप पूरी तरह ठीक हो जाएंगे, तो मैं यरूशलम में आपका स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं। इजरायल के लोगों की ओर से, मुझे आपको इजरायल के सबसे बड़े नागरिक वीरता सम्मान, 'नागरिक वीरता के लिए इजरायली राष्ट्रपति पुरस्कार' से सम्मानित करने में गर्व होगा।'
'प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड फॉर सिविलियन हीरोइज्म' से नवाजे गए 5 लोग
इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने ऐलान किया कि दुबई से तेल अवीव आ रहे फ्लाईदुबई के विमान के कॉकपिट में को-पायलट के हमले का सामना करने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल का सर्वोच्च नागरिक वीरता पुरस्कार दिया जाएगा। इससे पहले, इसाक हर्जोग ने 30 सितंबर 2026 को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में सवार 5 लोगों को बीते गुरुवार को 'प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड फॉर सिविलियन हीरोइज्म' से नवाजा।
इजरायल में कैप्टन स्मित मच्छार के जल्द स्वस्थ होने की कामना
यरुशलम स्थित राष्ट्रपति आवास में आयोजित कार्यक्रम में इसाक हर्जोग ने कहा था, 'आज हम इजराइली नायकों को सम्मानित कर रहे हैं। हम भारत के कैप्टन स्मित मच्छार के जल्द और पूरी तरह से ठीक होने की हार्दिक कामना करते हैं।' इसाक हर्जोग ने कहा, 'उनके अदम्य साहस, वीरता और पेशेवर कुशलता ने एक बड़ी त्रासदी टालने में सहायता की। उनके ठीक होने पर इजरायल की जनता की तरफ से उन्हें यह पुरस्कार देना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात होगी।' इससे पहले Flydubai कांड पर खुलासा हुआ था कि ओमानी को-पायलट हमाम अल-हम्मामी कई साल से इजरायल जाने वाली फ्लाइट को क्रैश कराने की प्लानिंग कर रहा था।
ये भी पढ़ें- कैप्टन स्मित मच्छार के लिए इजरायली सिंगर ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, Video शेयर कर कहा- 'जल्द स्वस्थ होने की कामना'
Latest World News