1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इजरायल ने वेस्ट बैंक को लेकर कर दिया बहुत बड़ा ऐलान, रक्षा मंत्री बोले 'कुचला जाएगा आतंकवाद'

इजरायल ने वेस्ट बैंक को लेकर कर दिया बहुत बड़ा ऐलान, रक्षा मंत्री बोले 'कुचला जाएगा आतंकवाद'

एक तरफ जहां इजरायल गाजा में घातक बमबारी कर रहा है वहीं दूसरी तरफ अब कब्जे वाले वेस्ट बैंक को लेकर भी बड़ा ऐलान कर दिया है। इजरायल ने कहा है कि वो कब्जे वाले वेस्ट बैंक में नई यहूदी बस्तियां बसाएगा।

इजरायल वेस्ट बैंक का क्षेत्र- India TV Hindi
Image Source : AP इजरायल वेस्ट बैंक का क्षेत्र

यरुशलम: इजरायल ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह कब्जे वाले वेस्ट बैंक में 22 नई यहूदी बस्तियां बसाएगा। इनमें नई बस्तियां बसाना और बिना सरकारी अनुमति के पहले से निर्मित बस्तियों को वैध बनाना शामिल होगा। इजरायल ने 1967 के पश्चिम एशिया युद्ध में गाजा, पूर्वी यरूशलम और वेस्ट बैंक पर कब्जा कर लिया था और फलस्तीनी चाहते हैं कि उनके भविष्य के राष्ट्र में ये तीनों क्षेत्र शामिल हों। ज्यादातर देश बस्तियों को अवैध और दशकों पुराने संघर्ष को हल करने में बाधा मानते हैं। 

मजबूत होगी इजरायल की पकड़

रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज ने कहा कि बस्तियां बसाने से हमारी पकड़ मजबूत होगी। उन्होंने कहा "इस फैसले से इजरायल की भूमि पर हमारे ऐतिहासिक अधिकार को मजबूत मिलेगी और फलस्तीनी आतंकवाद कुचला जाएगा।” उन्होंने कहा कि यह “एक रणनीतिक कदम है जो इजरायल के लिए खतरा बनने वाले फलस्तीनी राष्ट्र की स्थापना को रोकेगा।” इजरायल पहले ही इस क्षेत्र में 100 से अधिक बस्तियां बसा चुका है, जिनमें लगभग पांच लाख लोग रह रहे हैं। 

मारा गया मोहम्मद सिनवार

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, गाजा में हमास की गतिविधियों को संचालित करने वाले मोहम्मद सिनवार को इजरायल की सेना ने मार गिराया है। इसकी पुष्टि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने की है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को ऐलान किया कि हमास के गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार को इजरायल की सेना ने मार गिराया है। मोहम्मद सिनवार पूर्व हमास प्रमुख याह्या सिनवार का भाई था जिसे अक्टूबर 2024 में इजरायल डिफेंस फोर्स ने मार गिराया था। 

Image Source : apइजरायल वेस्ट बैंक का क्षेत्र

इजरायल ने किया पलटवार

बता दें कि, हमास ने सात अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमला किया था जिसके बाद जंग शुरू हुई थी। हमले में आतंकियों ने लगभग 1,200 आम लोगों का कत्ल कर जिया था और 251 लोगों को बंधक बना लिया था। इस आतंकी घटना के जवाब में इजरायल ने पलटवार शुरू किया है जो आज भी जारी है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इजरायल की सैन्य कार्रवाई में 54,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। घायलों की संख्या एक लाख के पार है। (एपी)

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तानी सेना को खैबर पख्तूनख्वा में लगा बड़ा झटका, जानें अधिकारी समेत सैनिकों के साथ क्या हुआ

भारत से बात करने के लिए फिर गिड़गिड़ाए पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ, दोहराया घिसा पिटा राग

Latest World News