A
Hindi News विदेश एशिया साल 2002 के बाद पहली बार इजरायल ने उठाया बड़ा कदम, वेस्ट बैंक में घुसे सेना के टैंक

साल 2002 के बाद पहली बार इजरायल ने उठाया बड़ा कदम, वेस्ट बैंक में घुसे सेना के टैंक

इजरायली टैंक वेस्ट बैंक में प्रवेश कर गए हैं। यह इलाका लंबे समय से इजरायल के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष का गढ़ रहा है। इस क्षेत्र में टैंकों की अंतिम तैनाती 2002 में की गई थी जब इजरायल ने फलस्तीनी विद्रोह का मुकाबला किया था।

इजरायली सेना के टैंक- India TV Hindi Image Source : AP इजरायली सेना के टैंक

जेनिन (वेस्ट बैंक): इजरायली टैंक 2002 के बाद पहली बार कब्जे वाले वेस्ट बैंक में प्रवेश कर गए हैं। यह घटनाक्रम, इजरायल के रक्षा मंत्री के उस बयान के तुरंत बाद हुआ है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उसकी सेनाएं फलस्तीनी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में आगामी वर्ष तक मौजूद रहेंगी। समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के पत्रकारों ने रविवार को जेनिन में कुछ टैंकों को आते देखा। जेनिन लंबे समय से इजरायल के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष का गढ़ रहा है। इस क्षेत्र में टैंकों की अंतिम तैनाती 2002 में की गई थी, जब इजरायल ने घातक फलस्तीनी विद्रोह का मुकाबला किया था। 

वेस्ट बैंक में बढ़ी है हिंसा

इजरायल फलस्तीनी क्षेत्र पर अपनी कार्रवाई को और तेज कर रहा है और उसने कहा है कि वह हमलों में वृद्धि के बीच उग्रवाद को खत्म करने के लिए कटिबद्ध है। संघर्ष विराम समझौते के दो दिन बाद 21 जनवरी को इजरायल ने उत्तरी वेस्ट बैंक पर आक्रमण शुरू किया था। इजरायल-हमास युद्ध के दौरान वेस्ट बैंक में हिंसा बढ़ी है। 

Image Source : apइजरायली सेना के टैंक

विस्थापित हो गए हैं हजारों फलस्तीनी

इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि उन्होंने सेना को निर्देश दिया है कि वह आगामी वर्ष तक वेस्ट बैंक के कुछ शहरी शरणार्थी शिविरों में बने रहने के लिए तैयार रहे। काट्ज ने कहा कि उत्तरी पश्चिमी तट के तीन शिविरों से लगभग 40,000 फलस्तीनी विस्थापित हो गए हैं और अब यह खाली हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि सेना को शिविरों में ‘लंबे समय तक रहने’ के लिए तैयार रहना है और ‘निवासियों को वापस लौटने की अनुमति नहीं देनी है।’

हमास ने किया था आतंकी हमला 

काट्ज ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब इजरायल फलस्तीनी क्षेत्र में आक्रमण तेज कर रहा है और गाजा युद्ध को रोकने वाला संघर्ष विराम अब भी कायम है। वेस्ट बैंक से होने वाले फलस्तीनी हमलों में भी वृद्धि हुई है और हाल ही में इजरायल में तीन खाली बसों में विस्फोट हुए, जिसे पुलिस एक संदिग्ध आतंकवादी हमला मान रही है। सात अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इजरायल पर हमास के हमले के साथ गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद से वेस्ट बैंक में 800 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं। (एपी)

यह भी पढ़ें:

महाशिवरात्रि पर 10 लाख पर्यटक करेंगे पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन, स्वागत के लिए तैयार है नेपाल

पाक सरकार ने हिंदू मंदिरों और गुरुद्वारों को लेकर लिया बड़ा फैसला, जानें क्या है पड़ोसी मुल्क का प्लान

Latest World News