A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Israel Terror Attack: टूरिस्ट वीजा पर आए आतंकी ने 4 लोगों को मारा चाकू; पुलिस ने किया ढेर

Israel Terror Attack: टूरिस्ट वीजा पर आए आतंकी ने 4 लोगों को मारा चाकू; पुलिस ने किया ढेर

इजरायल में हुए एक आतंकी हमले में चार लोग घायल हो गए हैं। हमलावर की पहचान अब्देल अजीज कद्दी के रूप में हुई है जो मोरक्को का नागरिक था। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद इसे आतंकी हमला बताया है।

इजरायल पुलिस- India TV Hindi
Image Source : AP इजरायल पुलिस

Israel Terror Attack: इजरायल के तेल अवीव में आतंकी हमला हुआ है। एक आतंकी ने चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर चार लोगों को घायल कर दिया है। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद इसे आतंकी हमला बताया है। पुलिस ने बताया कि हमलावर ने नाहलात बिन्यामिन स्ट्रीट पर तीन लोगों को चाकू घोंपा, उसके बाद पास के ग्रुजेनबर्ग स्ट्रीट पर चौथे व्यक्ति पर भी चाकू से हमला किया। 

टूरिस्ट वीजा पर आया था इजरायल

इजरायली पुलिस के मुताबिक हमले को अंजाम देने वाला आतंकी अब्देल अजीज कद्दी मोरक्को का नागरिक है। उसके पास से अमेरिकी ग्रीन कार्ड भी मिला है। इजरायली पुलिस ने आतंकी को ढेर कर दिया है। हमलावर के पास से एक ID भी बरामद हुई है। वह 18 जनवरी को पर्यटक वीजा पर इजरायल आया था।

Image Source : apइजरायल पुलिस

इजरायल में एंट्री करते समय हुई थी चेकिंग

टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक सुरक्षा एजेंसी शिन बेट के अधिकारियों ने बताया कि आतंकी अब्देल अजीज को इजरायल में एंट्री करते समय सुरक्षाकर्मियों ने रोका था, लेकिन बाद में उसे प्रवेश दे दिया गया। तीन दिनों के भीतर इजरायल में यह दूसरा आतंकी हमला है। चाकूबाजी में घायल हुए 4 लोगों की उम्र 24 से 59 साल के बीच है।

भागते हुए लोगों पर किया हमला

जानकारी के मुताबिक, हमलावर ने पहले तीन लोगों को चाकू मारा। घटना के बाद अफरातफरी मच गई और लोग भागने लगे। आतंकी ने भाग रहे लोगों पर हमला किया और एक शख्स को चाकू मार दिया। इस तरह इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं। इजरायल की पुलिस ने आतंकी को मार गिराया है।

यह भी पढ़ें:

चीन पर नकेल कसने की तैयारी! ट्रंप ले सकते हैं बड़ा फैसला; 'ड्रैगन' को लगेगा झटका

डोनाल्ड ट्रंप के शपथ लेते ही क्‍वाड देशों ने चीन को दिया कड़ा संदेश, बैठक में जयशंकर भी रहे मौजूद

Latest World News