Israel US Iran War Live: ट्रंप का बड़ा दावा, बोले-"हमने 158 ईरानी जहाजों को समुद्र में डुबो दिया...क्योंकि मुझे गुस्सा आ गया था"
Israel US Iran and Lebanon Ceasefire Live: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा-मैंने ईरान की 158 जहाजों को समुद्र की तलहटी में डुबो दिया, क्योंकि मुझे गुस्सा आ गया था।

Israel US Iran and Lebanon Ceasefire Live: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा-मैंने ईरान की 158 जहाजों को समुद्र की तलहटी में डुबो दिया, क्योंकि मुझे गुस्सा आ गया था। उन्होंने कहा कि हम इनका इस्तेमाल कर सकते थे, लेकिन हमें गुस्सा आ गया था।
इजरायल और लेबनान में सीजफायर की घोषणा के बाद हिजबुल्लाह को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने कहा-मुझे उम्मीद है कि हिजबुल्लाह अब अच्छा व्यवहार करेगा। ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “मुझे उम्मीद है कि हिज़्बुल्लाह इस महत्वपूर्ण समय में अच्छा व्यवहार करेगा। अगर वे ऐसा करते हैं तो यह उनके लिए एक बहुत बड़ा क्षण होगा। अब और हत्याएं नहीं। आखिरकार शांति होनी चाहिए! इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।” ट्रंप के इस पोस्ट को ह्वाइट हाउस ने शेयर किया है।
Live updates : Israel US Iran and Lebanon Ceasefire:
-
April 17, 2026 10:29 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
लेबनान में युद्ध विराम हिजबुल्लाह की दृढ़ता और प्रतिरोध का परिणाम, ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ का बयान
ईरान के संसद अध्यक्ष गालिबाफ ने कहा है कि लेबनान में युद्धविराम हिज़्बुल्लाह की दृढ़ता और प्रतिरोध की धुरी की एकता का ही परिणाम है; हम इस युद्धविराम को सावधानी से निभाएंगे और पूर्ण विजय प्राप्त होने तक एकजुट रहेंगे।
-
April 17, 2026 9:35 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिका ने जारी किया अरब सागर में USS अब्राहम लिंकन से नाकाबंदी का वीडियो
अमेरिकी नौसेना का विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन (CVN-72) 16 अप्रैल को अरब सागर में अमेरिका की नाकेबंदी (blockade) अभियान चला रहा है। जहाज पर सवार वाहक वायु समूह (Carrier Air Wing) में आठ F-35C स्टेल्थ फाइटर जेट, F/A-18 फाइटर जेट्स, EA-18G इलेक्ट्रॉनिक अटैक एयरक्राफ्ट, E-2D कमांड और कंट्रोल प्लेन, MH-60 हेलिकॉप्टर तथा लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के लिए CMV-22B ओस्प्रे विमान शामिल हैं।
-
April 17, 2026 8:59 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिकी नाकाबंदी के बावजूद होर्मुज पार कर कई जहाजें पहुंची ईरान, ट्रंप परेशान
ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिका की पूर्ण नाकाबंदी के बावजूद होर्मुज को पार कर कई जहाजें ईरान पहुंच गई हैं। जहाजों के ट्रैकिंग डेटा से यह दावा किया गाय है। इससे राष्ट्रपति ट्रंप परेशान हो गए हैं।
-
April 17, 2026 8:49 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, कहा-ईरान परमाणु कार्यक्रम रोकने को तैयार
ईरान से चल रहे शांति वार्त के प्रयासों के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। ट्रंप के अनुसार ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए तैयार हो गया है।
-
April 17, 2026 8:47 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
रात ढाई बजे से इजरायल-लेबनान में लागू हो चुका है सीजफायर
इजरायल और लेबनान में बृहस्पतिवार को रात ढाई बजे से ही सीजफायर लागू हो चुका है। इसके बाद बेरूत में लोग लगातार जश्न मना रहे हैं।
-
April 17, 2026 7:55 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
बेरूत की सड़कों पर जश्न रैली निकाल रहे लेबनानी लोग, इजरायल से सीजफायर के बाद का नजारा
इजरायल से सीजफायर का ऐलान होने के बाद लेबनान के लोग बेरूत की सड़कों पर लगातार जश्न मनाने निकल पड़े हैं। उनके हाथों में देश का झंडा है और वह वाहनों के काफिलों के साथ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।
-
April 17, 2026 7:20 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन का बड़ा बयान, जनता के 40 दिनों के दृढ़ संकल्प ने हमलावरों को पीछे धकेला
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जनता के 40 दिनों के दृढ़ संकल्प ने युद्ध के दौरान आक्रमणकारियों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।
-
April 17, 2026 7:15 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
लेबनान की सड़कों पर दिखा इजरायल से सीजफायर होने का जश्न
इजरायल के साथ सीजफायर की घोषणा होने के बाद लेबनान में लोग सड़कों पर जश्न मनाते देखे गए। लोग अपने वाहनों में सीजफायर का जश्न मनाने सड़कों पर निकल पड़े।
-
April 17, 2026 7:12 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
UN ने किया इजरायल-लेबनान युद्ध विराम का स्वागत, गुटरेस ने कहा-इससे स्थायी शांति के प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटरेस ने कहा, "मैं इज़राइल और लेबनान के बीच युद्धविराम की घोषणा का स्वागत करता हूं। इसके लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की भूमिका की सराहना करता हूं। मुझे आशा है कि यह संघर्ष के लंबे समय तक चलने वाले समाधान की दिशा में बातचीत का रास्ता प्रशस्त करेगा और क्षेत्र में स्थायी एवं व्यापक शांति की दिशा में चल रहे प्रयासों में योगदान देगा। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि युद्धविराम का पूरी तरह सम्मान करें और हर समय अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करें।"
-
April 17, 2026 6:47 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ट्रंप ने ईरान को कहा प्यारा देश, बोले-लेकिन हमें वहां जाना पड़ा...नहीं तो वहां बहुत बुरा हो सकता था
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को प्यारा देश बताया है। ट्रम्प ने कहा: "ईरान तो एक बहुत सुंदर देश है, लेकिन हमें वहां जाना पड़ा, अन्यथा बहुत बुरी चीजें हो सकती थीं। अब तुम कुछ अद्भुत नतीजे देखने वाले हो।" ट्रंप का संकेत ईरान में अब सब कुछ अच्छा होने और ईरानियों को अच्छा सपना दिखाने के लिए है।
-
April 17, 2026 6:44 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
सऊदी अरब के किंग ने एक-डेढ़ साल पहले कहा था कि तुम्हारा देश मर चुका है, ट्रंप ने की US की तारीफ
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने नेतृत्व की तारीफ और बाइडेन प्रशासन की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद ने एक-डेढ़ साल पहले मुझसे कहा था-'तुम्हारा देश मर चुका है, लेकिन अब हम दुनिया के सबसे आकर्षक और मजबूत देश हैं।"
-
April 17, 2026 6:35 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान-अमेरिका युद्ध पर UN का बड़ा बयान, "होर्मुज में स्थिरता सिर्फ तेहरान के अधिकारों के सम्मान से संभव"
संयुक्त राष्ट्र मिशन ने इजरायल-ईरान और अमेरिका युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है। यूएन ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य और क्षेत्र में स्थिरता केवल ईरान के अधिकारों और हितों के सम्मान के माध्यम से ही संभव है।
-
April 17, 2026 6:33 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान हमले पर बोले ट्रंप, "हम नहीं जाना चाहते थे, लेकिन हमें करना पड़ा...क्योंकि उन्हें न्यूक्लियर वेपन नहीं देना चाहते"
ईरान हमले पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मुझे ईरान तक जाना पड़ा..."मैं (हमले) नहीं करना चाहता था!""लेकिन हमें करना पड़ा...क्योंकि हम उन्हें न्यूक्लियर वेपन नहीं बनाने दे सकते!"