A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Israel US Iran Ceasefire Live updates: ट्रंप ने ईरान के 10 प्वाइंट वाले प्रस्ताव को नकारा, बोले मीडिया फैला रही झूठ
Live now

Israel US Iran Ceasefire Live updates: ट्रंप ने ईरान के 10 प्वाइंट वाले प्रस्ताव को नकारा, बोले मीडिया फैला रही झूठ

Israel US Iran Ceasefire: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्ते के लिए हुआ सीजफायर अभी पूरी तरह लागू नहीं हो सका है। इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के 10 शर्तों को मानने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसे लेकर मीडिया झूठ फैला रहा है।

बेरूत पर इजरायल की बमबारी के बाद खंडहर हुईं इमारतें।- India TV Hindi
Image Source : AP बेरूत पर इजरायल की बमबारी के बाद खंडहर हुईं इमारतें।

Israel US Iran Ceasefire violations: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बुधवार को हुआ सीजफायर अभी पूरी तरह लागू नहीं हो सका है, क्योंकि कई इलाकों में सीजफायर उल्लंघन की खबरें हैं। इजरायल और अमेरिका ने यह कहकर ईरान को दोबारा भड़का दिया है कि सीजफायर समझौते में लेबनान शामिल नहीं है। ट्रंप ने इस बीच ईरान की 10 शर्तों को मानने वाले दावे को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यह मीडिया द्वारा फैलाया गया झूठ है। 

इजरायल लेबनान पर लगातार हमले कर रहा है। बीते 24 घंटों के इजरायली हमले में लेबनान में 182 लोगों की मौत हो चुकी है। यह दावा लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से किया गया है। इजरायल-हिजबुल्लाह युद्ध में एक दिन में हुई मौतों की सबसे बड़ी संख्या है। इससे ईरान भी बौखला गया है और उसने दोबारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया है। इस स्थिति ने ट्रंप के लिए बड़ी चुनौती पैदा कर दी है। 

 

Latest World News

Live updates : Israel US Iran Ceasefire Live Updates: लेबनान पर हमले ने फंसाया पेंच, ईरान ने बंद किया होर्मुज

  • 9:18 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    ईरान ने जारी की लेबनान पर इजरायल के हालिया हमले में मारे गए बच्चों की लिस्ट

    ईरान-अमेरिका युद्ध विराम के बावजूद लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल का हमला जारी है। भारत स्थित ईरानी दूतावास ने बृहस्पतिवार को लेबनान पर इजरायल के हालिया हमले में मारे गए बच्चों की लिस्ट जारी की है। 

  • 8:27 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    लेबनान के हिजबुल्लाह ने इजरायल पर शुरू किया जवाबी रॉकेट हमला

    लेबनान के हिजबुल्लाह ने ईरान-अमेरिका सीजफायर के बाद अब इजरायल पर जवाबी हमला शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को हिजबुल्लाह इजरायल पर रॉकेट दाग रहा है। 

  • 8:24 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    ईरान ने फिर से बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

    ईरान ने लेबनान में इजरायली हमले जारी रहने और होर्मुज में तेहरान की शर्तों नहीं माने जाने पर इस मार्ग से जहाजों का आवागमन दोबारा रोक दिया है। इससे हलचल मच गई है 

  • 7:35 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के 40 दिन होने पर बुशहर परमाणु केंद्र पर जुटी भारी भीड़

    इजरायल और अमेरिका के हमले में 28 फरवरी को मारे गए ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के 40 दिन होने पर बुशहर परमाणु केंद्र पर लोगों की भारी भीड़ जुटी। इस दौरान लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और याद किया। 

  • 7:20 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    इजरायल-अमेरिका हमले में मारे गए ईरान के इंटेलीजेंंस चीफ माजिद खादमी को दी गई अंतिम विदाई

    इजरायल और अमेरिका के हमले में हाल ही में मारे गए आईआरजीसी के मेजर जनरल माजिद खादीम को आखिरी विदाई दे दी गई है। 

  • 7:12 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    नेतन्याहू ने किया ट्वीट, कहा-इजरायल ने हासिल की अभूतपूर्व विजय

    इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्वीट किया: "मेरे भाइयों और बहनों, इजरायल राज्य ने अभूतपूर्व और शानदार विजय हासिल की है। ऐसी विजय जो कुछ समय पहले तक पूरी तरह से कल्पनातीत लगती थी। ईरान पहले से कहीं ज्यादा कमजोर हो गया है, और इजरायल पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो गया है। यही अभी तक का इस अभियान का मूल सार है और मैं स्पष्ट करना चाहता हूं: हमारे अभी भी कुछ उद्देश्य पूरे करने बाकी हैं और हम उन्हें या तो समझौते के माध्यम से हासिल करेंगे या फिर लड़ाई को फिर से शुरू करके।"

  • 7:06 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    ईरान-अमेरिका में स्थाई सीजफायर की मांग को लेकर न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर पर उतरे हजारों लोग

    ईरान और अमेरिका में स्थाई सीजफायर की मांग को लेकर न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर में हजारों लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। वह पूरी तरह युद्ध विराम चाहते हैं। 

  • 7:00 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    ट्रंप ने किया ईरान में हर लक्ष्य पूरा करने का दावा, ह्वाइट हाउस ने किया पोस्ट

    व्हाइट हाउस ने ट्वीट किया, "पहले दिन से ही तय समय पर और योजना के अनुसार हर एक लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। ईरान की नौसेना नष्ट हो चुकी है। रक्षा औद्योगिक आधार को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया है, उसके परमाणु हथियार बनाने की महत्वाकांक्षा को नाकाम कर दिया गया है। क्षेत्र को धमकाने की ईरान की क्षमता को व्यवस्थित रूप से खत्म कर दिया गया है।"

  • 6:46 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    बेरूत पर इजरायली हमले में अल-जज़ीरा संवाददाता और 2 लेबनानी पत्रकारों की मौत

    इजरायली हमलों में बुधवार को गाजा में अल जज़ीरा के एक संवाददाता की मौत हो गई। साथ ही दो लेबनानी पत्रकार भी मारे गए। मोहम्मद विशाह को पश्चिम गाजा सिटी में ड्रोन हमले में निशाना बनाया गया। इजरायली सेना के अरबी भाषा के प्रवक्ता अविचय अदराई ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि विशाह हमास का सदस्य था। उन्होंने 2024 के एक ट्वीट को दोबारा पोस्ट करते हुए उसे हमास की सैन्य शाखा का "प्रमुख कमांडर" बताया था, साथ ही अन्य पदों का भी जिक्र किया था। लेबनान में, जहां इजरायली हमलों में हिजबुल्लाह को निशाना बनाते हुए बुधवार को 180 से अधिक लोगों की मौत हुई, वहां सौत अल-फराह की प्रेजेंटर घदा दयेख और हिजबुल्लाह के अल-मनार टीवी तथा अल-नूर रेडियो की रिपोर्टर और प्रेजेंटर सुजान खलील भी मारी गईं।

  • 6:39 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    लेबनान पर इजरायली हमले से भड़का ईरान

    इजरायल ने बीते 24 घंटों में लेबनान की राजधानी बेरूद पर भीषण बमबारी जारी रखा है। इसमें 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। ईरान ने इसे सीजफायर का उल्लंघन करार दिया है। जबकि इजरायल और अमेरिका लेबनान के सीजफायर समझौते से बाहर बता रहे हैं। इससे सीजफायर टूटने की आशंका बढ़ गई है।