1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Israel US Iran War: इजरायल की सेना ने बताया ईरान के खिलाफ जंग में अब तक क्या-क्या किया

Israel US Iran War: इजरायल की सेना ने बताया ईरान के खिलाफ जंग में अब तक क्या-क्या किया

ईरान के साथ जंग में अब तक क्या-क्या हुआ है इजरायल की सेना ने इसके बारे में पूरी जानकारी दी है। इजरायली सेना ने कहा है कि वो ईरान के प्रॉक्सी के साथ भी बड़ी लड़ाई लड़ रहा है।

Israel Air Force- India TV Hindi
Image Source : @IAFSITE (X) Israel Air Force

Israel US Iran War: ईरान पर अमेरिका और इजरायल की ओर से लगातार हमले किए जा रहे हैं। ईरान भी इन हमलों के जवाब में मिसाइलें और ड्रोन दाग रहा है। जंग के बीच इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने बुधवार को ईरान और उसके प्रॉक्सी के खिलाफ चल रहे अपने सैन्य अभियान के बारे में जानकारी दी है। IDF ने इस दौरान दावा किया कि यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के साथ मिलकर किए गए हमलों में हजारों ठिकानों को निशाना बनाया गया है।

US-इजरायल ने किया अटैक

सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में जारी वीडियो संदेश में, IDF के प्रवक्ता, ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने कहा कि यह संयुक्त अभियान, जिसे लगभग एक महीने पहले अमेरिकी सेना के साथ मिलकर शुरू किया गया था, इसका मकसद ईरानी आतंकी शासन और उसके सहयोगी संगठनों के नेटवर्क को कमजोर करना है।

सैन्य अभियान में क्या हो रहा?

डेफ्रिन ने इस अभियान के बारे में बताते हुए कहा, "4,000 से अधिक टारगेट्स पर हमलों के साथ-साथ 10,000 से ज्यादा आतंकी ठिकानों का निशाना बनाया गया है। IDF ने कहा कि उसने अली खामेनेई को खत्म कर दिया है। बताया गया कि इजरायली अदीर लड़ाकू विमान ने ईरानी हवाई क्षेत्र के ऊपर एक ईरानी विमान को मार गिराया है। इस बयान में हिजबुल्लाह के खिलाफ तेज किए गए अभियानों के बारे में बताया गया है जिसमें हवाई हमले और लेबनान में जमीनी कार्रवाई शामिल है।

IDF प्रवक्ता ने और क्या कहा?

इजरायल डिफेंस फोर्सेज के प्रवक्ता ने अभियान के बारे में और जानकारी देते हुए बताया कि 800 से ज्यादा हवाई हमले किए गए है और पूरे ईरान में लगभग 16,000 गोला-बारूद गिराए गए। IDF ने यह भी दावा किया कि ईरानी शासन से जुड़े 2,000 से ज्यादा सैनिक और कमांडर मारे गए, जबकि लगभग 5,000 नए ठिकानों की पहचान की गई। प्रवक्ता ने कहा, "24 घंटे से भी कम समय में, वायु सेना ने तेहरान के दिल तक अपना रास्ता बना लिया। सिर्फ 40 सेकंड में, ईरानी आतंकी शासन के लगभग 40 वरिष्ठ अधिकारियों को खत्म कर दिया गया।"

CENTCOM ने जारी किया हमले का वीडियो

IDF ने ईरान और उसके सहयोगी गुटों को इजरायल के लिए खतरा पैदा करने से रोकने के अपने मकसद को दोहराया। इस बीच, यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान के अंदर जमीन के नीचे बने सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए हैं। एक्स पर एक पोस्ट में, CENTCOM ने कहा, "अमेरिकी सेना ने ईरान के अंदरूनी हिस्सों में जमीन के नीचे बने सैन्य ठिकानों पर सटीक गोला-बारूद गिराए, ताकि ईरानी शासन की अपनी सीमाओं से बाहर अपनी ताकत दिखाने की क्षमता को और कमजोर किया जा सके।" 

क्या बोले PM बेंजामिन नेतन्याहू?

इस बीच, ईरान के साथ संघर्ष में हासिल की गई उपलब्धियों पर बोलते हुए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल और अमेरिका की मिली-जुली कोशिशें तेहरान सरकार को पूरी तरह से कुचल रही हैं। यहूदी देश के अस्तित्व पर मंडरा रहे खतरों को भी खत्म किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

'ईरानी शासन को कुचला जा रहा, तय है उसका ढहना'; जानें PM नेतन्याहू ने और क्या कहा

ईरान से जंग के बीच ट्रंप ने खड़े किए हाथ, कहा- 'होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी नहीं'

कहां हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई? रूसी दूत ने बताई सच्चाई

Latest World News