Israel US Iran War Live: अमेरिकी नौसेना की चेतावनियों की बावजूद ईरानी टैंकर ने पार किया अरब सागर
Israel US Iran War Live: अमेरिका नौसेना की चेतावनियों के बावजूद मंगलवार को एक ईरानी टैंकर अरब सागर को पार कर गया और ईरान जल क्षेत्र में प्रवेश किया।

Israel US Iran War Live: अमेरिकी नौसेना के एक टास्क फोर्स की चेतावनियों को नजरअंदाज करते हुए ईरान की सेना और नौसेना के समर्थन से ईरानी टैंकर 'सिली सिटी' रातोंरात अरब सागर को पार किया और ईरानी जलक्षेत्र में प्रवेश कर गया। यह ईरानी टैंकर अब एक दक्षिणी बंदरगाह पर खड़ा है।
अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर खत्म होने में सिर्फ 1 दिन का समय शेष रह गया है। ईरान की ओर से शांति वार्ता के लिए कोई जवाब नहीं आने से ट्रंप की बेचैनी बढ़ गई है। सूत्रों के अनुसार कहा जा रहा है कि अब वह सीधे ईरान के टॉप लीडरों से बात कर सकते हैं। ट्रंप किसी भी हालत में इस युद्ध को अब खत्म करने के मूड में हैं। वहीं ईरान की सरकारी मीडिया का दावा है कि तेहरान का कोई भी प्रतिनिधि अमेरिका के साथ बातचीत के लिए इस्लामाबाद नहीं गया है, जबकि अमेरिकी मीडिया में शांति वार्ता में ईरान के शामिल होने की रिपोर्टिंग की जा रही है।
हालांकि इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी धमकी भी दी थी। उन्होंने कहा था कि ईरान ने बातचीत नहीं की तो उसे पहले कभी न देखी गई समस्या का सामना करना पड़ेगा।
वहीं एक्सियोस का दावा है कि ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई ने अमेरिका के साथ इस्लामाबाद में बुधवार को होने वाली शांति वार्ता को हरी झंडी दे दी है।
हालांकि अभी तक ईरान और अमेरिका के बीच दूसरे दौर की वार्ता तय नहीं की जा सकी है। हालांकि इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान समझौता संयुक्त व्यापक कार्य योजना (JCPOA) से "कहीं बेहतर" होगा। जबकि ईरान की ओर से संसद के अध्यक्ष एमबी गालिबाफ ने कहा है कि धमकी और वार्ता एक साथ नहीं चल सकते। इस बीच ट्रंप की ओर से दावा किया गया है कि उप राष्ट्रपति जेडी वेंस, जरेड कुश्नर और विशेष दूत स्टीव विटकोफ सहित उच्च-स्तरीय अमेरिकी वार्ता टीम पाकिस्तान पहुंच रही है। ताकि ईरानी नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण वार्ता शुरू की जा सके। ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, "ईरान के साथ हम जो डील कर रहे हैं, वह JCPOA से FAR BETTER होगा, जिसे आमतौर पर 'The Iran Nuclear Deal' कहा जाता है।
Live updates : Israel US Iran War Live Updates:
-
April 21, 2026 11:09 PM (IST) Posted by Amit Mishra
हिजबुल्लाह ने इजरायली सेना पर दागे रॉकेट
इजरायली सेना का कहना है कि हिजबुल्लाह ने सीजफायर के बावजूद सैनिकों पर रॉकेट दागे हैं। सेना ने बताया कि ये रॉकेट दक्षिणी लेबनान में तैनात इजरायली सैनिकों पर दागे गए थे। सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए रॉकेट लॉन्चर पर हमला किया है। सेना का कहना है कि उसने लेबनान से भेजे गए एक ड्रोन को भी इजरायली सीमा में प्रवेश करने से पहले ही रोका है।
-
April 21, 2026 10:02 PM (IST) Posted by Amit Mishra
EU ने ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों का दायरा बढ़ाने पर जताई सहमति
यूरोपीय यूनियन की विदेश नीति प्रमुख काजा कल्लास ने कहा कि EU के देश ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों का दायरा बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं, ताकि उन लोगों को भी इसमें शामिल किया जा सके जो होर्मुज जलडमरूमध्य को अवरुद्ध करने के लिए जिम्मेदार हैं। कल्लास ने बताया कि उन्होंने लक्जमबर्ग में हुई बैठक के दौरान विदेश मंत्रियों से मध्य पूर्व में EU के नौसैनिक मिशन को और मजबूत करने का आग्रह किया। यह मिशन वर्तमान में लाल सागर में यमन के हूती समूह के हमलों से जहाजों की सुरक्षा कर रहा है।
-
April 21, 2026 9:06 PM (IST) Posted by Amit Mishra
UAE पर भड़का ईरान का विदेश मंत्रालय
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने UAE द्वारा ईरानी नागरिकों की गिरफ्तारी की निंदा की है। यह निंदा UAE की स्टेट सिक्योरिटी सर्विस के उस बयान के एक दिन बाद आई है, जिसमें उसने कहा था कि उसने ईरान से जुड़े एक ऐसे समूह को खत्म कर दिया है, जिस पर सुनियोजित आतंकी और तोड़फोड़ की घटनाओं की साजिश रचने का आरोप था।
-
April 21, 2026 7:38 PM (IST) Posted by Amit Mishra
संघर्ष विराम पर क्या है पाकिस्तान का प्लान?
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान, दोनों से अपने 2 सप्ताह के संघर्ष विराम को बढ़ाने का आग्रह किया है। बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान में अमेरिकी चार्ज डी'अफेयर्स नैटली ए. बेकर के साथ एक बैठक में, विदेश मंत्री इशाक डार ने अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि पाकिस्तान ने दोनों पक्षों से संघर्ष विराम को बढ़ाने पर विचार करने का आग्रह किया है।
-
April 21, 2026 5:09 PM (IST) Posted by Amit Mishra
जर्मनी ने ईरान से की बड़ी अपील
जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल ने कहा, "हम अब ईरान से तुरंत अपील कर रहे हैं कि वह इस्लामाबाद आए और अमेरिका के साथ रचनात्मक बातचीत में शामिल हो।" वेडफुल लक्जमबर्ग में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर उन्होंने यह बात कही है। उन्होंने बताया कि अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पाकिस्तान जाने के लिए तैयार हैं और ईरान को अब अपने लोगों के हित में इस बढ़े हुए हाथ को थाम लेना चाहिए।
-
April 21, 2026 4:19 PM (IST) Posted by Amit Mishra
बातचीत की नाकामी के बारे में बात नहीं करना चाहते: कतर
कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजेद अल-अंसारी ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, "हम अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की नाकामी के बारे में बात नहीं करना चाहते। पूरी दुनिया इस बातचीत का समर्थन कर रही है, जिसमें हम भी शामिल हैं।"
-
April 21, 2026 4:13 PM (IST) Posted by Amit Mishra
इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के निवासियों को दी धमकी
इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के निवासियों को धमकी देते हुए चेतावनी दी है कि वो नक्शे में दिखाए गए गांवों की लाइन और उनके आसपास के इलाकों से दक्षिण की ओर ना जाएं। सेना के प्रवक्ता ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "इसके अलावा, लिटानी नदी, वादी सलहानिया और सलुकी के इलाके के पास जाना भी मना है।" उन्होंने उन कई गांवों की सूची भी दी जिनके पास जाने या जहां वापस लौटने से सेना ने निवासियों को मना किया है।
-
April 21, 2026 3:42 PM (IST) Posted by Amit Mishra
इजरायल ने लेबनान में 15 पुलों को बानाया निशाना
लेबनान के लोक निर्माण और परिवहन मंत्री का कहना है कि हालिया जंग के दौरान इजरायल ने 15 पुलों को निशाना बनाया है। मंत्री ने बताया कि इन पुलों को या तो नुकसान पहुंचा है या वो पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। फायज रसमनी ने स्थानीय LBC TV चैनल को बताया है कि सरकार के पास अभी तक नुकसान का कोई अंतिम अनुमान नहीं है लेकिन उनका मानना है कि यह नुकसान 7-8 अरब डॉलर के बीच हो सकता है।
इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच जंग जो लगभग 7 हफ्ते पहले शुरू हुई थी पिछले सप्ताह लागू हुए 10 दिनों के संघर्ष विराम के कारण रुक गई है। -
April 21, 2026 1:53 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फहराया ईरानी झंडा, देखें VIDEO
अमेरिका के साथ चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य और होर्मुज द्वीप पर ईरान का झंडा फहराया जा रहा है।
-
April 21, 2026 1:48 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान-अमेरिका यु्द्ध शुरू होने के बाद सैकड़ों जहाज होर्मुज में फंसे
ईरान-अमेरिका युद्ध शुरू होने के बाद से होर्मुज में सैकड़ों जहाज फंसे हुए हैं। ब्लूमबर्ग के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) उन सैकड़ों जहाजों के लिए एक निकासी योजना पर काम कर रहा है जो ईरान पर अमेरिका-इजरायल युद्ध शुरू होने के बाद से होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे हुए हैं।
-
April 21, 2026 1:46 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिका को तत्काल जवाब देने को तैयार ईरानी सेनाः आईआरजीसी कमांडर
अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तसनीम के अनुसार ईरान के वरिष्ठ सैन्य कमांडर अली अब्दुल्लाही का कहना है कि ईरान के सशस्त्र बल अपने विरोधियों द्वारा किसी भी प्रकार की पुनः शत्रुतापूर्ण कार्रवाई का "तत्काल और निर्णायक जवाब" देने के लिए तैयार हैं।
-
April 21, 2026 12:39 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने निष्क्रिया किया 2000 पाउंड के 3 जिंदा बम
आईआरजीसी ने लोरेस्टन में 2,000 पाउंड के अमेरिकी एमके-84 जिंदा बमों को निष्क्रिय कर दिया, जो लेजर मार्गदर्शन, जीपीएस और धातु में 38 सेंटीमीटर और कंक्रीट में 0.75 मीटर तक की महत्वपूर्ण होल क्षमता से लैस हैं, और 11 मीटर गहरे गड्ढे कर सकते हैं।
-
April 21, 2026 11:41 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान के जुडीशियरी चीफ गुलाम हुसैन मोहसिनी का बड़ा बयान, अमेरिकी ब्लॉकेड और जहाज की जब्ती को ठहराया गलत
ईरान के जुडीशियरी चीफ गुलाम हुसैन मोहसिनी ने होर्मुज में अमेरिकी ब्लॉकेड और ईरान के कार्गो जहाज की जब्ती को गलत ठहराया है।
-
April 21, 2026 11:31 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
संयुक्त राष्ट्र ने होर्मुज में स्वतंत्र नौवहन की मांग की
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने होर्मुज जलमार्ग पर प्रतिबंधों पर चिंता व्यक्त की और साथ ही नौवहन की स्वतंत्रता की मांग की।
-
April 21, 2026 10:13 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
रूस ने लेबनान को भेजी 27 टन सहायता सामग्री
रूस ने लेबनान को 27 टन राहत सामग्री भेजी है। इजरायल-हिजबुल्लाह जंग के चलते लेबनान के लोगों के सामने भारी संकट पैदा हो गया है। इसलिए रूस ने यह सहायता भेजी है।
-
April 21, 2026 10:07 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अब ट्रंप नहीं बढ़ाएंगे सीजफायर की तारीख, ह्वाइट हाउस का दावा
अमेरिका और ईरान के बीच 22 अप्रैल को सीजफायर खत्म हो रहा है। ह्वाइट हाउस के मुताबिक ट्रंप अब सीजफायर की तारीख को आगे नहीं बढ़ाएंगे।
-
April 21, 2026 9:25 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका द्वारा जब्त किए गए जहाज और हमले की कड़ी निंदा का जारी किया बयान
ईरान के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका द्वारा हमले के बाद जब्त किए गए वाणिज्यिक पोत और उसके चालक दलों व उनके परिवारों के अपहरण की कड़ी निंदा करते हुए एक बयान जारी किया है।
-
April 21, 2026 9:18 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने अमेरिकी हिरासत में लिए गए तोस्का जहाज को लेकर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी
ईरान ने अमेरिकी हिरासत में लिए गए तोस्का जहाज पर "गंभीर परिणामों" की चेतावनी दी है और जहाज और चालक दल की रिहाई की मांग की है। ईरान ने आगे कहा कि ईरानी जहाज पर हमला समुद्री डकैती, आतंकवादी कृत्य और युद्धविराम का उल्लंघन है।
-
April 21, 2026 8:26 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिका और ईरान ने एक दूसरे को चेतावनी दी, कहा-वे युद्धविराम खत्म होने से पहले ही जंग को रेडी हैं
अमेरिका और ईरान ने एक दूसरे को चेतावनी देते हुए कहा है कि युद्धविराम की समय सीमा खत्म होने से पहले ही जंग को रेडी हैं। पाकिस्तान में ट्रंप द्वारा फिर से शुरू किए जाने वाले वार्ताओं पर अनिश्चितता बनी हुई है।
-
April 21, 2026 7:47 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ट्रंप और ह्वाइट हाउस ने ईरान के साथ पूर्व राष्ट्रपति बराक की नीतियों को ठहराया गलत
ह्वाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कहा, "संयुक्त राज्य अमेरिका अब तक जितना अच्छा समझौता कभी नहीं कर पाया था, उससे कहीं ज्यादा अच्छा समझौता करने के बेहद करीब पहुंच चुका है...वह भी बराक हुसैन ओबामा द्वारा साइन किए गए भयानक समझौते के मुकाबले। क्यों? क्योंकि राष्ट्रपति ट्रंप की शानदार बातचीत की रणनीति और ऑपरेशन एपिक फ्यूरी की सफलता की वजह से।
वहीं ट्रंप ने कहा-"ईरान के साथ हम जो DEAL कर रहे हैं, वह JCPOA से FAR BETTER होगा, जिसे आमतौर पर 'The Iran Nuclear Deal' कहा जाता है। इसे बैरक हुसैन ओबामा और Sleepy Joe Biden ने लिखा था, जो हमारे देश की सुरक्षा से संबंधित अब तक का सबसे खराब Deal है। यह परमाणु हथियार की ओर सुनिश्चित रास्ता था, जो हमारे बनाए जा रहे Deal के साथ नहीं होगा और नहीं हो सकता। उन्होंने वास्तव में 1.7 बिलियन डॉलर 'GREEN' कैश दिए, जिसे बोइंग 757 में लादकर ईरान भेजा गया ताकि ईरानी नेतृत्व इसे अपनी मर्जी से खर्च कर सके। उन्होंने डीसी, वर्जीनिया और मैरीलैंड के बैंकों से सारा कैश खाली कर दिया। उन बैंकरों ने कहा कि उन्होंने पहले कभी ऐसा नहीं देखा। इसके अलावा, ईरान को सैकड़ों अरब डॉलर दिए गए। अगर मैंने उस 'Deal' को समाप्त नहीं किया होता, तो इजराइल पर और पूरे मिडिल ईस्ट में, यहां तक कि हमारे प्यारे अमेरिकी सैन्य अड्डों पर भी परमाणु हथियार इस्तेमाल किए जाते।" -
April 21, 2026 7:23 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ट्रंप ने ईरान को फिर धमकाया, कहा-अगर उन्होंने वार्ता नहीं की तो मुश्किल में पड़ जाएंगे
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को सख्त धमकी दी है। एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने वार्ता नहीं की तो वह बहुत बड़ी मुश्किल में पड़ जाएंगे।
-
April 21, 2026 6:42 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
दूसरे दौर की वार्ता पर संशय के बावजूद इस्लामाबाद ने की पूरी तैयारी, बनाया रेड जोन
अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की वार्ता में संशय जारी होने के बावजूद पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में तैयारी पूरी कर ली है। पाकिस्तानी मध्यस्थों ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर के नेतृत्व में उच्च सुरक्षा वाला "रेड ज़ोन" तैयार किया है। अमेरिका का कहना है कि "निष्पक्ष और उचित" समझौता मेज पर है, लेकिन ईरानी नेतृत्व का "नाकेबंदी की छाया" में बातचीत से इनकार करना संकेत दे रहा है कि पिछले 21 घंटे का दौर शायद एक और बहुत अंधकारपूर्ण टकराव की केवल शुरुआत था।
-
April 21, 2026 6:40 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
होर्मुज में अमेरिकी ब्लॉकेड जारी रहने के बाद ईरान का दूसरे दौर की शांति वार्ता का कोई प्लान नहीं
अमेरिकी टीम भले ही शांति वार्ता के लिए इस्लामाबाद रवाना हो चुकी हो, लेकिन ईरान ने कहा कि होर्मुज की खाड़ी में अमेरिकी नाकाबंदी जारी होने के चलते दूसरे दौर की शांति वार्ता का उसका कोई प्लान नहीं है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने तस्नीम न्यूज एजेंसी के माध्यम से कहा कि अमेरिका की "दुर्भावना" और हरमुज की खाड़ी में हालिया समुद्री नाकेबंदी के कारण उसके पास फिलहाल दूसरी दौर की वार्ता के "कोई प्लान" नहीं हैं। वहीं ट्रंप ने तेहरान की इस नकारात्मक बातचीत को खारिज करते हुए कहा,"कोई खेल नहीं खेल रहा है" और दोनों पक्षों को "वार्ता करनी चाहिए।" "हमें वार्ता करनी है... इसलिए मुझे लगता है कि इस समय कोई खेल नहीं खेल रहा है। उन्होंने कहा,"मुझे उनसे मिलने में कोई समस्या नहीं है।" अगर वे मिलना चाहते हैं, तो हम बहुत सक्षम लोग भेज रहे हैं। मुझे खुद मिलने में भी कोई दिक्कत नहीं है।
-
April 21, 2026 6:37 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ट्रंप ने फिर कहा-ईरान को छोड़ना होगा अपना परमाणु कार्यक्रम
जेडी वेंस, जरेड कुश्नर और स्टीव विटकॉफ के नेतृत्व वाली टीम को ईरान से वार्ता के लिए इस्लामाबाद रवाना करने के बाद ट्रंप ने न्यूयॉर्क पोस्ट से कहा कि यह वार्ता एक गैर-समझौता योग्य मांग पर टिकी हुई है। ईरान को अपना परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह छोड़ देना होगा। उनके परमाणु हथियार छुड़ा लो। यह बहुत सरल है। "कोई परमाणु हथियार नहीं होगा।"ट्रंप ने वरिष्ठ ईरानी नेताओं से सीधे मिलने की इच्छा जताई, बशर्ते कोई बड़ी प्रगति हो, लेकिन चेतावनी दी कि अगर कोई समझौता नहीं हुआ तो परिणाम विनाशकारी होंगे। जब उनसे पूछा गया कि अगर वार्ता विफल हो गई तो क्या होगा, तो उन्होंने साफ कहा, "देखो, मैं इसके बारे में आपके साथ चर्चा नहीं करना चाहता। आप खुद कल्पना कर सकते हैं। यह अच्छा नहीं होगा।"
-
April 21, 2026 6:35 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ट्रंप ने ईरान के साथ न्यूक्लियर डी-एस्केलेशन वार्ता के लिए वेंस और कुश्नर को इस्लामाबाद भेजा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि उन्होंने उप राष्ट्रपति JD वेंस, जरेड कुश्नर और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ सहित उच्च-स्तरीय अमेरिकी वार्ता टीम को ईरानी नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण वार्ता शुरू करने के लिए पाकिस्तान रवाना कर दिया है। न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए गए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने स्पष्ट किया कि इस मिशन का उद्देश्य केवल क्षेत्रीय युद्धविराम नहीं, बल्कि ईरान की परमाणु क्षमताओं को पूरी तरह से नष्ट करना है। पाकिस्तान जा रही अमेरिकी टीम के बारे में उन्होंने कहा,
"वे अब जा रहे हैं... वे वहां आज रात [इस्लामाबाद] में पहुंच जाएंगे।" -
April 21, 2026 6:32 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिकी नाकाबंदी के बावजूद ईरानी जहाज ने पार किया होर्मुज, भारत की ओर रवाना
अमेरिका द्वारा लागू संपूर्ण नाकाबंदी के बावजूद मंगलवार को ईरान का एक जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार कर गया है। ईरान की राज्य मीडिया के अनुसार ईरानी झंडे वाला कार्गो जहाज शोजा 2 वर्तमान में अमेरिका द्वारा घोषित नाकेबंदी के बावजूद हरमुज की खाड़ी से गुजर रहा है। ईरान के अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम न्यूज के अनुसार यह जहाज शहीद राजई बंदरगाह (बंदर अब्बास के पास) से रवाना हुआ था और अब भारत के कांडला बंदरगाह की ओर जा रहा है। समुद्री ट्रैकिंग डेटा (MarineTraffic) भी इस बात की पुष्टि करता प्रतीत होता है कि जहाज हरमुज की खाड़ी में सक्रिय रूप से गुजर रहा है।