Israel US Iran War Live Updates:बहरीन में IRGC के हमले में पूरी तरह उड़ गई अमेरिका वायुसेना की कमांड बिल्डिंग
Israel US Iran War Live Updates: इजरायल-ईरान और अमेरिका के बीच छिड़े युद्ध के 48 घंटे हो चुके हैं। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इस बीच चीन के समकक्ष वांग यी से बातचीत की। इस बीच ईरान ने बताया कि बहरीन में मंगलवार को किए हमले में अमेरिकी सेना का कमांड सेंटर पूरी तरह उड़ गया।

Israel US Iran War Live Updates: इजरायल के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में युद्ध की आग फैल चुकी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी शुरू किया है। यह अब तक का दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे जटिल और सबसे शक्तिशाली सैन्य अभियान है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने हमलों के बीच चीन के विदेश मंत्री वांग यी से फोन पर वार्ता की है। उन्होंने चीन को इस हमले के बारे में पूरी जानकारी मुहैया कराई है।
ईरान के हमले में बहरीन में उड़ा अमेरिकी सेना का कमांड सेंटर
ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने मंगलवार सुबह दावा किया है कि उसने बहरीन में स्थित अमेरिकी वायु सेना के मुख्य ठिकाने शेख ईसा एयर बेस पर ड्रोन और मिसाइल हमला किया, जिसमें बेस का मुख्य कमांड बिल्डिंग पूरी तरह नष्ट हो गया। IRGC के बयान के मुख्य बिंदु (IRNA और अन्य ईरानी मीडिया के अनुसार):हमला सुबह-सुबह हुआ। 20 ड्रोन और 3 मिसाइल बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च किए गए। मुख्य कमांड और स्टाफ बिल्डिंग को नष्ट कर दिया गया। बेस के ईंधन टैंकों में आग लगा दी गई, जिससे भारी विस्फोट और धुआं उठा। यह हमला ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 (Operation True Promise 4) की 14वीं लहर के तहत किया गया, जो अमेरिका-इज़राइल के हमलों का जवाब है।
इस बीच ईरान की ओर से इजरायल को टारगेट करते हुए मिसाइलें लॉन्च की गई हैं। ईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर बड़ा ड्रोन हमला किया है। इससे राष्ट्रपति ट्रंप आग-बबूला हो गए हैं। उन्होंने ईरान को कहा है कि इसका अंजाम आपको जल्द पता चल जाएगा।
ईरान के नतान्ज परमाणु संवर्धन केंद्र पर दोबारा हमला
अभी तक यह कहा जा रहा था कि इजरायल और अमेरिका के हमले में इस बार ईरान के परमाणु केंद्रों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन सैटेलाइट तस्वीर सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि इस बार भी ईरान के नतान्ज परमाणु संवर्धन केंद्र को हमले में निशाना बनाया गया है।
ईरान पर हमले की विटकॉफ ने बताई वजह
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने कहा, "ईरान ने परमाणु ईंधन संवर्धन के 'अविभाज्य अधिकार' पर जोर दिया। हमने कहा कि हमारे पास आपको आपके ही रास्ते में DEAD रोकने का अधिकार है! दूत स्टीव विटकॉफ ने कहा कि इसी तरह से ऑपरेशन एपिक फ्यूरी की शुरुआत हुई।
ईरान पर हमले के खिलाफ न्यूयॉर्क की सड़कों पर उतरे लोग
ईरान पर हमले के खिलाफ लोग न्यूयॉर्क की सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके हाथों में ईरान का झंडा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लोगों को युद्ध नहीं पैसे की जरूरत है।
युद्ध इजरायल की च्वाइस
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक पोस्ट में कहा, "श्री रुबियो ने वह स्वीकार किया जो हम सभी जानते थे: अमेरिका इज़राइल की ओर से एक चुनावी युद्ध में प्रवेश कर चुका है। कभी कोई तथाकथित ईरानी "खतरा" नहीं था। इसलिए अमेरिकी और ईरानी दोनों के रक्तपात की जिम्मेदारी इज़राइल फर्स्टर्स पर है। अमेरिकी लोग बेहतर के हकदार हैं और उन्हें अपना देश वापस लेना चाहिए।" वहीं अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि जब तक ईरान को परमाणु अस्त्रों से हीन नहीं कर देते, तब तक राष्ट्रपति ट्रंप चैन से नहीं बैठेंगे।
इजरायल और अमेरिका के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। खामेनेई की मौत ने मिडिल ईस्ट में जंग की आग भड़का दी है। इस बीच NATO के सेक्रेटरी जनरल मार्क रूटे ने साफ कहा है कि मिडिल ईस्ट की लड़ाई में NATO अलायंस शामिल नहीं होगा।
मध्य पूर्व में तेजी से बढ़ते तनाव के बीच कतर के रक्षा मंत्रालय ने बड़ा दावा किया है। कतर की वायुसेना ने ईरान से आए दो लड़ाकू विमानों को मार गिराया है। कतर के डिफेंस मिनिस्ट्री का कहना है कि उसकी एयर फोर्स ने ईरान से आ रहे 2 फाइटर एयरक्राफ्ट को सफलतापूर्वक मार गिराया है। कतर के रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक बयान के अनुसार, इन विमानों को कतर की हवाई सीमा में घुसने पर गिरा दिया गया। इसके अलावा, ईरान से लॉन्च की गई सात बैलिस्टिक मिसाइलों और पांच ड्रोनों को भी कतर के एयर डिफेंस सिस्टम ने सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट किया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि सभी मिसाइलें और ड्रोन अपने लक्ष्यों तक पहुंचने से पहले ही नष्ट कर दिए गए। ईरान ने भी दावा किया है कि उसने बीते 24 घंटे में 15 से अधिक देशों में अमेरिकी सैन्य बेस को निशाना बनाया है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि इस समय लड़ाई के ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी हैं, और ये तब तक जारी रहेंगे जब तक हमारे सारे मकसद पूरे नहीं हो जाते। वो दो हफ्ते पहले कुछ कर सकते थे, लेकिन वो वहां तक नहीं पहुंच सके। उन्होंने कहा अमेरिका अपने सैनिकों की मौत का बदला लेगा और उन आतंकवादियों को सबसे कड़ी सजा देगा जिन्होंने दुनिया के खिलाफ जंग छेड़ी है।
इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध में पिछले 36 घंटों में क्या-क्या हुआ, यह जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर जानें पूरा अपडेट
Live updates : Israel US Iran War Live Updates:
-
March 03, 2026 12:29 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
कुवैत में अनिश्चितकाल के लिए बंद किया गया अमेरिकी दूतावास
ईरान के लगातार हमले के बाद कुवैत स्थित अमेरिकी दूतावास को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि क्षेत्रीय तनाव की वजह से इसे बंद किया गया है।
-
March 03, 2026 12:14 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
यूएस-इजरायल के हमले में 5 ईरानी सैनिकों को मारने के दावा
अमेरिका और इजरायल के हमले में 5 ईरानी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया गया है।
-
March 03, 2026 12:04 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल और अमेरिका के हमले में मारी गई थी 165 स्कूली छात्राएंः ईरान का दावा
अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के एक स्कूल में 165 छात्राएं मारी गईं थी। उनके अंतिम संस्कार में मंगलवार को भारी भीड़ जुटी।
-
March 03, 2026 11:58 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान में फंसे भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट
ईरान में फंसे भारतीयों को लेकर एयर इंडिया की पहली फ्लाइट दिल्ली पहुंच चुकी है। फ्लाइट AI916D से इन सभी को दुबई से दिल्ली लाया गया। इसमें 149 यात्रियों को लाया गया है।
-
March 03, 2026 11:53 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने चीनी समकक्ष वांग यी से की वार्ता
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इजरायल और अमेरिका से युद्ध जारी होने के बीच मंगलवार को अपने चीनी समकक्ष वांग यी से वार्ता की। अराघची ने वांग यी को अब तक के हालातों के बारे में पूरी जानकारी दी।
-
March 03, 2026 11:47 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान के मीनाब प्राथमिक विद्यालय पर हमले में मारे गए लोगों के अंतिम संस्कार में जुड़ी भारी भीड़
तेहरान टाइम्स ने लिखा, "ईरान के मीनाब प्राथमिक विद्यालय पर अमेरिकी और ज़ायोनी शासन के आतंकवादी हमले में शहीद हुए लोगों का अंतिम संस्कार"... इसमें भारी भीड़ जुटी है।
-
March 03, 2026 11:34 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
युद्ध ईरान ने शुरू किया और खत्म हम करेंगे, अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ का बयान
अमेरिका के रक्षामंत्री पीट हेगसेथ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि युद्ध ईरान ने शुरू किया है और खत्म हम करेंगे।
-
March 03, 2026 11:32 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
तेहरान के साथ बेरूत पर लगातार बरस रहे इजरायली बम, देखें VIDEO
इजरायल लेबनान की राजधानी बेरूत और ईरान की राजधानी तेहरान पर लगातार बड़े हमले कर रहा है। इससे दोनों देशों में हलचल मच गई है।
आईडीएफ ने कहा-हमें बेरूत और ईरान पर एक साथ हमले कर रहे हैं।
-
March 03, 2026 11:24 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
लाहौर में फिर हुआ यूएस कांसुलेट पर हमला
पाकिस्तान के लाहौर में यूएस कांसुलेट पर फिर हमला हुआ है। पाकिस्तान के कराची, लाहौर और इस्लामाबाद कांसुलेट को बंद कर दिया गया है। बावजूद खामेनेई की हत्या के विरोध में अमेरिका के खिलाप पाकिस्तानियों में काफी अक्रोश है।
-
March 03, 2026 11:18 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान के बाद अमेरिका ने भी युद्ध का अगला चरण बहुत घातक होने की धमकी दी
ईरान और अमेरिका दोनों ही देशों ने एक दूसरे को युद्ध का अगला चरण बहुत घातक होने की धमकी दी है। अमेरिका ने कहा है कि वह ईरान पर जंग के दूसरे चरण में बहुत घातक हमला करेगा। वहीं ईरान ने भी कहा है कि युद्ध का पहला चरण अंतिम छोर की ओर है और उसका दूसरा चरण महाघातक होगा।
-
March 03, 2026 11:12 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिका बड़ी जीत हासिल करने के लिए पूरी तरह से तैयार और भरा हुआः ट्रंप
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका बड़ी जीत हासिल करने के लिए पूरी तरह से तैयार और भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के हथियारों के भंडार मध्यम और ऊपरी मध्यम स्तर पर कभी इतने ऊंचे या बेहतर नहीं रहे जितने अब हैं, जैसा कि आज मुझे बताया गया, इन हथियारों की हमारे पास लगभग असीमित आपूर्ति है। इन आपूर्तियों का उपयोग करके युद्ध "हमेशा के लिए" लड़े जा सकते हैं, और बहुत सफलतापूर्वक भी। सबसे उच्च स्तर पर, हमारे पास अच्छी आपूर्ति है, लेकिन हम अभी वहां नहीं पहुंचे जहां हम होना चाहते हैं। बहुत सारे अतिरिक्त उच्च श्रेणी के हथियार हमारे लिए बाहरी देशों में संग्रहित हैं।
स्लीपी बाइडेन ने यूक्रेन पर बर्बाद किया पैसा और समय
ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति को स्लीपी जो बाइडेन कहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्लीपी बाइडेन ने अपना पूरा समय और हमारे देश का पैसा यूक्रेन के पी.टी. बार्नम (ज़ेलेंस्की!) को सब कुछ देने में बर्बाद कर दिया। सैकड़ों ! और, जबकि उन्होंने इतना सारा सुपर हाई-एंड सामान मुफ्त में दे दिया, उन्होंने उसे बदलने की जहमत नहीं उठाई। सौभाग्य से मैंने अपने पहले कार्यकाल में सेना का पुनर्निर्माण किया था, और अब भी कर रहा हूं। संयुक्त राज्य अमेरिका पूरी तरह से तैयार और भरा हुआ है, और बड़ी जीत हासिल करने के लिए तैयार है!!!
-
March 03, 2026 11:04 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने कहा कि इजरायल-अमेरिका पर हमले के अंतिम चरण चल रहा, दूसरा चरण बहुत घातक होगा
ईरान ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि तेहरान इजरायल और अमेरिका पर हमले के अंतिम चरण में है। इसके बाद का चरण दुश्मन देशों के लिए बहुत घातक होने वाला है।
-
March 03, 2026 10:58 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
एरबिल के हवाई अड्डे पर ईरान ने अब तक 70 ड्रोन और मिसाइलों से किया हमला
ईरान ने इराक के एरबिल एयरपोर्ट पर अब तक 70 से अधिक ड्रोन और मिसाइलें दागी हैं। यह दावा सीएनएन की ओर से किया गया है। 'ईरान समर्थित इराकी मिलिशिया' ने इराकी कुर्दिस्तान के एरबिल में मंगलवार को एक होटल पर हमला किया, जहां अमेरिकी सैनिक और ठेकेदार ठहरे हुए थे।
-
March 03, 2026 10:45 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल ने बेरूत पर हिजबुल्लाह के ठिकानों पर फिर किया हमला
आईडीएफ ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर फिर एक बड़ा हवाई हमला किया है। हमले के बाद साइट से ऊंचा धुआं उठता दिख रहा है।
-
March 03, 2026 10:41 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
हिजबुल्ला ने ड्रोनों के झुंड से किया इजरायली एयरबेस पर हमला
लेबनान के आतंकवादी संगठन हिज़्बुल्लाह ने इजरायल के एयरबेस पर ड्रोनों के झुंड से हमला किया है। हिजबुल्ला का कहना है कि उन्होंने रामत डेविड एयरबेस पर रडार साइटों और नियंत्रण कक्षों पर ड्रोन का एक झुंड दागा।
-
March 03, 2026 10:35 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिकी कांग्रेस में ट्रंप के युद्ध अधिकारों पर बहस शुरू
अमेरिकी कांग्रेस इस सप्ताह प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के अधिकारों पर बहस और वोट करने वाली है। यह बहस 1973 के War Powers Resolution के तहत हो रही है, जो राष्ट्रपति की एकतरफा सैन्य कार्रवाई को सीमित करने का कानून है । अमेरिकी संविधान के अनुसार कांग्रेस ही युद्ध की घोषणा कर सकती है, लेकिन ट्रंप ने बिना कांग्रेस की मंजूरी के अमेरिका-इज़रायल के संयुक्त हमलों से ईरान पर युद्ध शुरू कर दिया है। डेमोक्रेट्स और कुछ रिपब्लिकन्स War Powers Resolution पास करवाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि आगे की सैन्य कार्रवाई के लिए कांग्रेस की मंजूरी जरूरी हो जाए। वे इसे "असंवैधानिक" और "अनावश्यक" युद्ध बता रहे हैं।
House और Senate में इस हफ्ते वोट होने वाले हैं। -
March 03, 2026 10:29 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
खामेनेई की हत्या के खिलाफ पाकिस्तान में प्रदर्शन हुआ हिंसक
पाकिस्तान में खामेनेई की हत्या के विरोध में अमेरिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया है। इसके चलते कराची और लाहौर में अमेरिकी वाणिज्य दूतावासों की ओर जाने वाली सड़कों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और कंटेनर लगा दिए गए हैं।
-
March 03, 2026 10:14 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिका सेना ने नष्ट किया IRGC का कमांड कंट्रोल सेंटर, जारी किया VIDEO
अमेरिकी सेना ने निरंतर अभियानों के दौरान इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के कमान एवं नियंत्रण केंद्रों को नष्ट कर दिया। अमेरिकी सेना कहा कि ईरानी वायु रक्षा क्षमताओं, मिसाइल और ड्रोन प्रक्षेपण स्थलों और सैन्य हवाई अड्डों को नष्ट कर दिया है। हम ईरानी शासन द्वारा उत्पन्न आसन्न खतरों के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई करना जारी रखेंगे।
-
March 03, 2026 10:00 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान के कई शहरों पर इजरायल और अमेरिका ने फिर किया एक साथ हमला
इजरायल और अमेरिका ने मिलकर इजरायल के कई शहरों पर मंगलवार को फिर मिलकर एक साथ बड़ा हमला किया है। इसमें ईरान को भारी नुकसान पहुंचा है। दोनों देशों ने यह हमला ट्रंप और मार्को रूबियो की धमकी के बाद दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अभी ईरान पर इससे भी बड़ा हमला किया।
-
March 03, 2026 9:46 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इराक पर हमले से पहले अमेरिका ने इंटरसेप्ट किया ईरानी ड्रोन, देखें VIDEO
अमेरिका ने एक ईरानी ड्रोन को उत्तरी इराक पर हमले से पहले इंटरसेप्ट कर लिया। यह कुर्दिस्तान के एर्बिल एयरपोर्ट पर हमला करने वाला था।
-
March 03, 2026 9:29 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
ईरानी अटैक ड्रोन को अमेरिका ने किया नष्ट
उत्तरी इराक के कुर्दिस्तान में एरबिल एयरपोर्ट पर अमेरिकी आर्मी C-RAM ने ईरानी अटैक ड्रोन को इंटरसेप्ट किया है। इस घटना का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि आसमान में ही ड्रोन को नष्ट कर दिया गया। इसके बाद तेज धमाके की आवाज और आग दिखाई दी।
-
March 03, 2026 9:00 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान में अमेरिका के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन, लोगों ने कहा-No Surrender... Revenge, Revenge"
ईरान में खामेनेई की हत्या के बाद अमेरिका के खिलाफ लोगों में भारी गुस्सा है। लाखों की संख्या में प्रदर्शनकारी सड़क पर हैं और वह सरेंडर नहीं करने और अमेरिका से बदला लेने का नारा लगा रहे हैं।
-
March 03, 2026 8:44 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान से छिड़ी जंग के बीच ट्रंप के कान के नीचे क्यों दिखा लाल, निशान देखकर उठे सवाल
ईरान से छिड़ी जंग के बीच ट्रंप के कान नीचे लाल रंग का निशान क्या है, लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है। सोमवार को व्हाइट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में ट्रंप अपनी गर्दन पर एक स्पष्ट लाल चकत्ते के साथ दिखाई दिए, जिसे उनके डॉक्टर ने "निवारक" उपचार का परिणाम बताया। एएफपी की तस्वीर में उनकी शर्ट के कॉलर के ऊपर गर्दन के दाहिनी ओर एक लाल धब्बा और कई भूरे रंग के पपड़ीदार निशान उभरे हुए दिखाई दे रहे हैं।
-
March 03, 2026 8:34 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
"होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुजरा एक भी तेल का जहाज या टैंकर...तो लगा देंगे आग", ईरान के सीनियर मिलिट्री सलाहकार
ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के वरिष्ठ सलाहकार इब्राहिम जब्बारी (Ebrahim Jabbari) ने सोमवार को राज्य मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि ईरान की सशस्त्र सेनाएं होर्मुज़ जलडमरूमध्य से किसी भी तेल के निर्यात की अनुमति नहीं देंगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा:होर्मुज़ जलडमरूमध्य बंद कर दिया गया है। ऐसे में यदि कोई जहाज (खासकर तेल टैंकर) वहां से गुजरने की कोशिश करेगा, तो IRGC और ईरानी सेना की नौसेना उस जहाज को आग लगा देगी।
क्षेत्र में तेल पाइपलाइनों को भी निशाना बनाया जाएगा, और क्षेत्र से एक भी बूंद तेल निर्यात नहीं होने दिया जाएगा। -
March 03, 2026 8:25 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
यह कोई अंतहीन युद्ध नहीं है: बेंजामिन नेत्याहू
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि यह कोई अंतहीन युद्ध नहीं है। जबकि यह चर्चा चल रही है कि ईरान-इजरायल और अमेरिकी युद्ध कितना लंबा खिंचेगा। वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि युद्ध 5 हफ्ते तक खिंच सकता है।
-
March 03, 2026 8:00 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
बहरीन में लगातार गरज रहीं इरानी मिसाइलें, अमेरिकी बेस हैं निशाने पर
ईरान की मिसाइलें बहरीन में अमेरिका के सैन्य बेस को लगातार निशाना बना रही हैं। एक के बाद एक मिसाइलें बहरीन में लगातार गरज रही हैं।
-
March 03, 2026 7:57 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
"रूबियो ने स्वीकार किया कि युद्ध इजरायल की च्वाइस थी, इसका मतलब ईरान कोई खतरा नहीं था" अब्बास अराघची
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि "रूबियो ने स्वीकार किया कि युद्ध इजरायल की च्वाइस थी और वह उसकी तरह से जंग में शामिल हुए हैं। इसका मतलब है कि ईरान कोई खतरा नहीं था" उन्होंने एक्स पर लिखा, "जो हम सभी जानते थे, उसे श्री रुबियो ने स्वीकार किया। अमेरिका इज़रायल की ओर से चुने गए युद्ध में प्रवेश कर चुका है। कभी कोई तथाकथित ईरानी "खतरा" नहीं था। इसलिए अमेरिकी और ईरानी दोनों के रक्तपात की जिम्मेदारी इज़राइल फर्स्टर्स पर है। अमेरिकी लोग बेहतर के हकदार हैं और उन्हें अपना देश वापस लेना चाहिए।"
-
March 03, 2026 7:47 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
दुबई में जिस इमारत में रखे गए थे अमेरिकी सैनिक, ईरानी ड्रोन ने वहीं कर दिया हमला
अमेरिका ने दुबई की जिस इमारत में अपने सैनिकों को रखा था, उसी बिल्डिंग में ईरानी ड्रोन ने हमला कर दिया। हालांकि अभी तक इससे हुए नुकसान के बारे में जानकारी नहीं मिली है।
-
March 03, 2026 7:29 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिका ने 2 दिनों में ईरान की 11 जहाजों को नष्ट करने का दावा किया, जारी किया वीडियो
अमेरिका ने ओमान की खाड़ी समेत अन्य जगहों पर 2 दिनों में 11 ईरानी जहाजों को नष्ट करने का दावा किया। इस बाबत अमेरिकी सेंटकाम ने एक वीडियो भी जारी किया है।
-
March 03, 2026 7:27 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिकी दूतावास ने पाकिस्तान में समस्त वीजा गतिविधियों को 6 मार्च तक किया स्थगित
पाकिस्तान में मौजूदा सुरक्षा स्थिति के कारण, इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास और लाहौर और कराची स्थित वाणिज्य दूतावासों ने शुक्रवार, 6 मार्च तक सभी वीजा नियुक्तियों को रद्द कर दिया है।
-
March 03, 2026 7:25 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायली वायुसेना के हमले में नष्ट हुआ ईरान का IRB सेंटर, तहरान में मचा हाहाकार
इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि इजरायली वायु सेना ने सिलसिलेवार हमले किए और तेहरान में इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (आईआरआईबी) केंद्र को नष्ट कर दिया।
-
March 03, 2026 7:14 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
तेहरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले के बाद रोती दिखी युवती
ईरान की राजधानी तेहरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले के बाद एक युवती को रोते हुए देखा जा रहा है। वह परेशान है और अपना सिर पकड़कर मदद की गुहार लगाते हुए बिलख रही है।
-
March 03, 2026 7:10 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
न्यूयॉर्क के ट्रंप टावर तक पहुंचा ईरानी खतरा, तैनात किए गए बाम्ब स्क्वॉयड
न्यूयॉर्क के ट्रंप टावर तक पहुंचा ईरानी खतरा, तैनात किए गए बाम्ब स्क्वॉयड की तैनाती की गई है।
-
March 03, 2026 7:07 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरानी हमलों के बीच यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान मॉल में घूमते दिखे
यूएई पर हमलों के बीद राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान दुबई के मॉल में घूमते देखे जा रहे हैं।
-
March 03, 2026 7:04 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान के जवाबी हमले में 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत
मिडिल-ईस्ट में अब तक किए गए हमले में अमेरिका ने अपने 6 सैनिकों की मौत को स्वीकार है। हालांकि ईरान का दावा 650 सैनिकों को मारने का है।
-
March 03, 2026 6:59 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास पर हमले के बाद अलर्ट, "रियाद, जेद्दा और धाहरान के लोग तुरंत अपने घरों में जाएं"
सऊदी अरब में ड्रोन हमले के कारण रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास में आग लग गई है। इसमें ऊंचा काला धुआं उठता दिख रहा है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर दो ड्रोनों ने हमला किया, जिसके परिणामस्वरूप आग लगी।
इस घटना के बाद अमेरिका ने जेद्दा, रियाद और धाहरान के नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किया और उन्हें तुरंत अपने घरों में सुरक्षित रहने का आदेश दिया। -
March 03, 2026 6:55 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिका ने नष्ट कर दिया ईरान की मिसाइल समेत लांचर वाहन, US CENTCOM ने जारी किया VIDEO
अमेरिका ने ईरान पर जबरदस्त पलटवार करते हुए उसके मिसाइल और लांचर वाहन को एक हमले में नष्ट कर दिया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस हमले का वीडियो भी जारी किया है।
-
March 03, 2026 6:52 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमले का आपको जल्द पता चल जाएगा अंजामः ट्रंप
रियाद में अमेरिकी दूतावास पर 2 बड़े घातक ड्रोन हमले के बाद ईरान पर राष्ट्रपति ट्रंप भड़क गए हैं। उन्होंने ईरान को इसका अंजाम भुगतने की धमकी दी है।
-
March 03, 2026 6:42 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने इजरायल पर लांच की महाघातक फतेह-2 हाईपरसोनिक मिसाइल, देखें VIDEO
ईरान ने इजरायल पर फतेह-2 हाईपरसोनिक मिसाइल लांच कर दी है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर फेतह-2 की घातकता का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।
-
March 03, 2026 6:37 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने इजरायल का मिसाइल हमलों से कर दिया इतना बुरा हाल, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
इजरायल ने कभी सोचा भी नहीं रहा होगा कि उस पर ईरान इतना बड़ा घातक हमला करने में सक्षम होगा। अब ईरानी मिसाइलें इजरायल में कहर बरपा रही हैं। वीडियो देखकर ही लोगों की आत्मा कांप उठेगी।
-
March 03, 2026 6:34 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरानी मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने में फेल हुआ इजरायल, तेल-अवीव में बरसी आफत
ईरानी मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने में इजरायल फेलियर साबित हो रहा है। ईरान की मिसाइलें तेल-अवीव में आग बरसा रही हैं। इसका एक वीडियो सामने आया है।
-
March 03, 2026 6:28 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
बहरीन में प्रो-ईरानियों ने भड़काया दंगा, पुलिस की कार और वाहनों पर फेंके पेट्रोल बम
बहरीन में प्रो-ईरानियों ने दंगा भड़का दिया है। पुलिस के साथ उनकी हिंसक झड़प शुरू हो गई है। कई उपद्रवी पुलिस की कार समेत अन्य वाहनों पर पेट्रोल बम फेंकते और उसमें आग लगाते देखे जा रहे हैं।
-
March 03, 2026 6:24 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमले का VIDEO आया सामने
ईरान ने रियाद में अमेरिका के दूतावास पर बहुत बड़ा ड्रोन हमला किया है। वीडियो में इसकी भयावहता को देखा जा सकता है।
-
March 03, 2026 6:14 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान बहरीन में कर रहा सबसे घातक वार, खाड़ी सहयोग परिषद ने उतारी अपनी फौज; देखें VIDEO
ईरान बहरीन में सबसे घातक वार कर रहा है। इसके चलते खाड़ी सहयोग परिषद ने बहरीन में अपनी फौज उतार दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पेनिनसुला शील्ड फोर्सेज सऊदी अरब से बहरीन में प्रवेश कर रही हैं। ये बल खाड़ी सहयोग परिषद (बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात) के सदस्य हैं।
-
March 03, 2026 5:53 AM (IST) Posted by Amit Mishra
कुवैत पर हुई मिसाइलों की बौछार
कुवैत का कहना है कि उसकी सेना अभी ईरानी मिसाइलों और ड्रोन की एक लहर से निपट रही है। सेना देश की जमीन और एयरस्पेस की सुरक्षा के साथ-साथ नागरिकों और रहने वालों की सुरक्षा पक्का करने के लिए सभी खतरों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। इससे पहले UAE ने भी बताया था कि उसका एयर डिफेंस ईरान से लॉन्च की गई मिसाइलों की बौछार से निपट रहा है। मंगलवार सुबह-सुबह दोहा, कतर के ऊपर भी कई धमाके सुने गए हैं।
-
March 03, 2026 5:51 AM (IST) Posted by Amit Mishra
कतर ने बैलिस्टिक मिसाइलों को किया इंटरसेप्ट
कतर की सेना ने कहा है कि उसने देश के कई इलाकों को टारगेट करने वाली 2 बैलिस्टिक मिसाइलों को कतर के इलाके में घुसने से पहले ही मार गिराया। रक्षा मंत्रालय के एक बयान में कहा गया, “मंत्रालय ने पुष्टि की है कि खतरे का पता चलते ही, पहले से मंजूर ऑपरेशनल प्लान के अनुसार, उससे तुरंत निपटा गया, और दोनों मिसाइलों को कतर के इलाके में पहुंचने से पहले ही इंटरसेप्ट कर लिया गया।”
-
March 03, 2026 5:31 AM (IST) Posted by Amit Mishra
इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह के ठिकाने पर किया हमला
इजरायली सेना ने बेरूत के दक्षिणी इलाकों में एक बिल्डिंग पर हमला किया। इजराइली सेना ने कहा कि उसने बेरूत में हिजबुल्लाह के कमांड सेंटर और हथियार रखने की जगहों को निशाना बनाया है। हमले के बाद आसमान में धुएं का गुबार उठता देखा गया। हताहतों के बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं मिली है।
-
March 03, 2026 5:22 AM (IST) Posted by Amit Mishra
ईरान के मिसाइल अटैक से निपट रहा UAE
संयुक्त अरब अमीरात का कहना है कि वह ईरान के एक बड़े मिसाइल हमले को रोकने के लिए काम कर रहा है। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “अमीराती एयर डिफेंस अभी ईरान से आने वाली बैलिस्टिक मिसाइलों की बौछार से निपट रहा है।” मंत्रालय ने आगे कहा कि देश के इलाके की सुरक्षा, नागरिकों और निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।
-
March 03, 2026 5:08 AM (IST) Posted by Amit Mishra
कितने अमेरिकी सैनिक हुए घायल?
यूएस सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने बताया कि ईरान के खिलाफ संघर्ष में 18 अमेरिकी सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कुवैत में भी 6 सैनिक मारे गए हैं। एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, जिन्हें सार्वजनिक रूप से टिप्पणी करने की अनुमति नहीं थी और उन्होंने नाम ना बताने की शर्त पर बताया कि सभी 6 सेना के सैनिक थे और एक ही लॉजिस्टिक्स यूनिट का हिस्सा थे।
-
March 03, 2026 4:44 AM (IST) Posted by Amit Mishra
बहरीन: एयर डिफेंस ने 70 मिसाइलों और 59 ड्रोन को किया इंटरसेप्ट
अमेरिका में बहरीन के एम्बेसडर अब्दुल्ला आर अल-खलीफा ने ट्वीट किया, "बहरीन के एयर डिफेंस ने किंगडम को टारगेट करने वाली 70 ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों और 59 ड्रोन को इंटरसेप्ट किया है। सिविलियन साइट्स पर हमले सॉवरेनिटी और इंटरनेशनल लॉ का गंभीर उल्लंघन हैं। हमारे पास जवाब देने का पूरा अधिकार है।"
-
March 03, 2026 4:31 AM (IST) Posted by Amit Mishra
ईरान ने लॉन्च की मिसाइलें
इजरायली सेना का कहना है कि उसने ईरान से लॉन्च की गई मिसाइलों की पहचान की है। एक बयान में, उसने कहा कि एयर डिफेंस सिस्टम हमलों को रोकने के लिए काम कर रहे हैं। पूरे इजरायल में सायरन बज रहे हैं।
-
March 03, 2026 4:29 AM (IST) Posted by Amit Mishra
इजरायली सेना PIJ कमांडर को किया ढेर
इजरायली सेना ने पुष्टि की है कि उसने फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद कमांडर अबू हमजा रामी को ढेर कर दिया है। अबू हमजा ने IDF सैनिकों और इजरायली नागरिकों के खिलाफ सैकड़ों आतंकवादी हमले किए थे। ऑपरेशन नॉर्दर्न एरोज के दौरान, उसने सीरिया-लेबनान बॉर्डर पर PIJ के आतंकवादियों की मूवमेंट और दक्षिणी लेबनान में IDF सैनिकों के खिलाफ उनकी गतिविधियों को मैनेज किया था। उसके मारे जाने से इजरायल के खिलाफ आतंकवादी ऑपरेशन करने की PIJ की क्षमता काफी कम हो गई है।
-
March 03, 2026 4:03 AM (IST) Posted by Amit Mishra
ईरान के पास 3 साल पहले न्यूक्लियर बम होता: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया है कि उन्होंने अपने पहले के बराक ओबामा के साइन किए ईरान न्यूक्लियर डील को खत्म नहीं किया होता, तो तेहरान के पास अब तक न्यूक्लियर बम होता। उन्होंने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा, “अगर मैंने ओबामा की भयानक ईरान न्यूक्लियर डील (JCPOA) खत्म नहीं की होती, तो ईरान के पास 3 साल पहले ही न्यूक्लियर वेपन होता। यह अब तक का सबसे खतरनाक ट्रांजैक्शन था, और अगर इसे ऐसे ही रहने दिया जाता, तो दुनिया अभी पूरी तरह से अलग जगह होती। आप बराक हुसैन ओबामा और स्लीपी जो बाइडेन को दोष दे सकते हैं।”
-
March 03, 2026 3:33 AM (IST) Posted by Amit Mishra
ईरानी हमले अस्वीकार्य: कतर
UN सेक्रेटरी जनरल और UN सिक्योरिटी काउंसिल के प्रेसिडेंट को लिखे लेटर में, कतर ने अपने इलाके और दूसरे खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों की निंदा की है। कतर ने हमलों को अस्वीकार्य बताते हुए इलाके की सुरक्षा और स्थिरता के लिए खतरा कहा है। UN में कतर के परमानेंट रिप्रेजेंटेटिव शेखा आलिया अहमद बिन सैफ अल थानी के लेटर में यह भी कहा गया है कि देश हमलों का जवाब देने का अधिकार रखता है।
-
March 03, 2026 3:18 AM (IST) Posted by Amit Mishra
चाहता क्या है अमेरिका?
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि ऑपरेशन का मकसद ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल कैपेबिलिटी को खत्म करना है और यह पक्का करना है कि वो इसे दोबारा ना बना सकें। इसका मकसद यह पक्का करना है कि वो इसके पीछे छिपकर न्यूक्लियर प्रोग्राम ना चला सकें। यही मिशन का मकसद है।
-
March 03, 2026 3:04 AM (IST) Posted by Amit Mishra
होर्मुज स्ट्रेट पार करने वाले जहाजों में आग लगा देंगे: ईरान
ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के एक कमांडर का कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट अब बंद है और चेतावनी दी है कि जो भी जहाज वहां से गुजरने की कोशिश करेगा, उस पर हमला किया जाएगा। पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर-इन-चीफ के सीनियर सलाहकार इब्राहिम जबारी ने कहा, "स्ट्रेट बंद है, अगर कोई भी वहां से गुजरने की कोशिश करेगा तो रिवोल्यूशनरी गार्ड के हीरो और रेगुलर नेवी उन जहाजों को आग लगा देंगे।"
-
March 03, 2026 2:44 AM (IST) Posted by Amit Mishra
अमेरिका के 6 सैनिकों की हुई मौत
अमेरिकी सेना का कहना है कि शनिवार को अमेरिका और इजरायल के ईरान पर बमबारी शुरू करने के बाद कम से कम 6 अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं। US सेंट्रल कमांड ने एक बयान में कहा, “US सेना ने हाल ही में 2 ऐसे सैनिकों के अवशेष बरामद किए हैं जिनका पहले पता नहीं था, ऑपरेशन जारी है।''
-
March 03, 2026 2:27 AM (IST) Posted by Amit Mishra
इजरायली एयर फोर्स ने किया हमला
इजरायली एयर फोर्स ने ट्वीट कर कहा,"एयरफोर्स ने अभी-अभी पश्चिमी ईरान में हमलों की 3 और चरणों को पूरा किया है। एयरफोर्स ने दर्जनों मिसाइल लॉन्चर, डिफेंस सिस्टम पर सैकड़ों हथियार गिराए, जिनका इस्तेमाल ईरानी आतंकी शासन कर रहा था। ऑपरेशन "रोरिंग लायन" में, एयरफोर्स ने ईरानी शासन के बैलिस्टिक मिसाइल और डिफेंस सिस्टम पर दर्जनों हमले किए हैं। IDF हर खतरे को दूर करने और इजरायल के नागरिकों की सुरक्षा के लिए काम करना जारी रखेगी।"
-
March 03, 2026 2:20 AM (IST) Posted by Amit Mishra
ईरान के मिलिट्री और इंटेलिजेंस ऑफिस पर हुआ हमला
इजरायली सेना का कहना है कि उसने ईरान पर अपने हमले जारी रखते हुए कई ईरानी इंटेलिजेंस ऑफिस और दूसरे कमांड सेंटर पर हमला किया है। एक बयान में सेना ने कहा, “ आर्मी ने ईरानी इंटेलिजेंस मिनिस्ट्री – जो सरकार की मुख्य इंटेलिजेंस बॉडी है – के 10 से ज्यादा हेडक्वार्टर और कई कुद्स फोर्स हेडक्वार्टर पर हमला किया है।”
-
March 03, 2026 2:12 AM (IST) Posted by Amit Mishra
अमेरिका के साथ जंग में है ईरान
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का कहना है कि ईरान इलाके के देशों के साथ जंग में नहीं है। शनिवार को देश पर हुए हमले के बाद वह अमेरिका के साथ जंग में है। अराघची ने कहा कि मिडिल ईस्ट के देशों को ईरान के खिलाफ उसके एक्शन को लेकर अमेरिका पर दबाव डालना चाहिए। उन्होंने अमेरिका पर 'डिप्लोमेसी के साथ धोखा' करने का आरोप भी लगाया। अराघची ने कहा कि अमेरिकी मिलिट्री बेस भले ही वो खाड़ी देशों में हों अभी भी सही टारगेट हैं। उन्होंने सरकारी मीडिया से कहा, “हम अपने पड़ोसियों पर हमला नहीं कर रहे हैं, हम अमेरिकी मिलिट्री बेस पर हमला कर रहे हैं।”
-
March 03, 2026 1:47 AM (IST) Posted by Amit Mishra
अमेरिकी सेना का बड़ा दावा
अमेरिकी सेना का दावा है कि उसने ओमान की खाड़ी में सभी ईरानी जहाजों को नष्ट कर दिया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के एक बयान में कहा, “दो दिन पहले, ईरानी सरकार के पास ओमान की खाड़ी में 11 जहाज थे, आज उनके पास जीरो हैं।” इसमें यह भी कहा गया, “ईरानी सरकार ने दशकों से ओमान की खाड़ी में इंटरनेशनल शिपिंग को परेशान किया है और उन पर हमला किया है, वो दिन अब खत्म हो गए हैं।”
-
March 03, 2026 1:25 AM (IST) Posted by Amit Mishra
दोहा में हुए तेज धमाके
कतर की राजधानी दोहा में नए धमाके सुनाई दिए हैं। कुछ समय पहले दोहा में धमाकों की तेज आवाजें सुनी गई हैं। दोहा मिडिल ईस्ट के उन बड़े शहरों में से एक है, जिन्हें ईरान ने अपनी बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाने की कोशिश की है। इसके अलावा सेंट्रल यरुशलम में शांति छा गई है। वेस्ट यरुशलम में सड़कें अभी भी काफी खाली हैं। यहां ज्यादातर इजरायली रहते हैं।
-
March 03, 2026 1:15 AM (IST) Posted by Amit Mishra
अमेरिकी सेना को दी गई धमकी
ईरान के सपोर्ट वाले एक बड़े इराकी मिलिशिया ने पड़ोसी जॉर्डन में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर हमला करने की धमकी दी है। कातिब हिजबुल्लाह ने तेहरान के साथ एकजुटता दिखाते हुए उत्तरी इराक में अमेरिकी बेस पर हमले का दावा भी किया है। फिलहाल, इराकी सरकार ने सालों से वॉशिंगटन और तेहरान दोनों के साथ मजबूत रिश्ते बनाए रखते हुए बैलेंस बनाए रखने की कोशिश की है।
-
March 03, 2026 1:05 AM (IST) Posted by Amit Mishra
ईरानी सेना ने मार गिराए 7 और ड्रोन
ईरानी सेना का कहना है कि उसने सात और ड्रोन मार गिराए हैं। सरकारी मीडिया के हवाले से एक बयान में कहा गया है कि युद्ध शुरू होने के बाद से इंटरसेप्ट किए गए ड्रोन की कुल संख्या 29 हो गई है।
-
March 03, 2026 12:55 AM (IST) Posted by Amit Mishra
ईरान ने की स्कूलों और अस्पतालों पर हमलों की निंदा
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने अमेरिका और इजरायली सेनाओं द्वारा स्कूलों और अस्पतालों पर किए गए हमलों की निंदा की है। राष्ट्रपति ने एक पोस्ट में कहा, “अस्पतालों पर हमले जिंदगी पर ही हमला करते हैं। स्कूलों पर हमले देश के भविष्य को निशाना बनाते हैं।” उन्होंने कहा, “मरीजों और बच्चों को निशाना बनाना खुलेआम मानवीय सिद्धांतों का उल्लंघन है। दुनिया को इसकी निंदा करनी चाहिए। ईरान चुप नहीं रहेगा या इन अपराधों के आगे झुकेगा नहीं।”
-
March 03, 2026 12:39 AM (IST) Posted by Amit Mishra
कुवैत के एक नेवी सैनिक की हुई मौत
कुवैत का कहना है कि मिलिट्री ‘ऑपरेशन’ में उसका एक नेवी सैनिक मारा गया है। कुवैती आर्मी का कहना है कि खाड़ी देश की आर्म्ड फोर्सेज के एक ऑपरेशन के दौरान नेवी सैनिक की मौत हुई है। सेना ने इस बारे में और अधिक जानकारी नहीं दी है।
-
March 03, 2026 12:32 AM (IST) Posted by Amit Mishra
क्या बोले UN में इजरायल के एम्बेसडर?
UN में इजरायल के एम्बेसडर डैनी डैनन ने कहा,"इजरायल और US ताकत, तालमेल और पक्के इरादे के साथ काम कर रहे हैं। हम प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप और प्राइम मिनिस्टर बेंजामिन नेतन्याहू को इस मुश्किल समय में उनकी मजबूत लीडरशिप और साफ सोच के लिए धन्यवाद देते हैं। पिछले कुछ दिनों में, इजरायल पर मिसाइलें दागी गई हैं। जब हम मिलिट्री ठिकानों और आतंक की मशीनरी पर एकदम सही हमला करते हैं, ईरानी सरकार आम लोगों, परिवारों, एयरपोर्ट, होटलों पर हमला करती है। हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक हम अपने मकसद हासिल नहीं कर लेते। देखिए वो अब बिना न्यूक्लियर हथियार के क्या कर रहे हैं, पूरे इलाके को धमका रहे हैं।"
-
March 03, 2026 12:27 AM (IST) Posted by Amit Mishra
इजरायल ने हिजबुल्लाह से जुड़े बैंक पर किया हमला
इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह से जुड़े एक फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन पर हमला किया है। सेना ने कहा कि उसने अल-कर्द अल-हसन की ब्रांच को टारगेट करके कई हमले किए गए हैं। कहा गया कि इस बैंकिंग सिस्टम का इस्तेमाल आतंकी ग्रुप की मिलिट्री विंग को फंड देने के लिए किया जा रहा है। हिजबुल्लाह के इजरायल पर रॉकेट दागने के बाद, दक्षिणी लेबनान और उसकी राजधानी में इजरायली हमलों के एक दिन बाद ये हमले हुए हैं।
-
March 02, 2026 11:52 PM (IST) Posted by Amit Mishra
लेबनान में मारे गए 52 लोग, 154 घायल
लेबनान सरकार की ओर से जारी किए गए आंकड़ों में बताया गया है कि लेबनान पर इजरायली हमलों में कम से कम 52 लोग मारे गए हैं और 154 अन्य घायल हुए हैं। हेल्थ मिनिस्ट्री की ओर से शेयर किए गए पहले के हताहतों के आंकड़ों में कहा गया था कि 31 लोग मारे गए और 149 घायल हुए हैं। सरकार की डिजास्टर और मैनेजमेंट यूनिट के अनुसार, दक्षिणी और पूर्वी लेबनान और बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में हुए बम धमाकों से 28,500 से अधिक लोग बेघर हो गए हैं।
-
March 02, 2026 11:42 PM (IST) Posted by Amit Mishra
IRGC ने होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकर पर किया हमला
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का कहना है कि उसने होर्मुज स्ट्रेट में एक कथित US-लिंक्ड तेल टैंकर पर हमला किया है। IRGC ने एक बयान में कहा, "होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका के सहयोगियों में से एक ATHE NOVA टैंकर, 2 ड्रोन से टकराने के बाद अभी भी जल रहा है।" होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के तेल ट्रेड का लगभग पांचवां हिस्सा और कतर और संयुक्त अरब अमीरात से लिक्विफाइड नेचुरल गैस एक्सपोर्ट की बड़ी मात्रा को हैंडल करता है।
-
March 02, 2026 11:35 PM (IST) Posted by Amit Mishra
ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल नहीं होगा NATO
NATO के सेक्रेटरी जनरल मार्क रूटे ने ईरान के खिलाफ US और इजरायली मिलिट्री एक्शन की तारीफ की है, लेकिन इस बात से इनकार किया है कि अलायंस इस संघर्ष में शामिल होगा। ब्रसेल्स में जर्मनी के ARD टेलीविजन से बात करते हुए, रूटे ने कहा कि यह बहुत जरूरी है कि NATO एक अलायंस के तौर पर इसमें शामिल नहीं होगा। उन्होंने कहा, "NATO के इसमें घसीटे जाने या इसका हिस्सा बनने का कोई भी प्लान नहीं है।
-
March 02, 2026 11:29 PM (IST) Posted by Amit Mishra
UAE के फ्यूल टर्मिनल पर हुआ हमला
UAE में एक फ्यूल टर्मिनल पर ड्रोन से हमला किया गया है। अबू धाबी में अधिकारियों ने मुसाफ्फा फ्यूल टर्मिनल पर ड्रोन हमले पर तुरंत कार्रवाई की और आग पर काबू पा लिया। एक्स पर पोस्ट किए गए अबू धाबी मीडिया ऑफिस के एक बयान के अनुसार, किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
-
March 02, 2026 10:48 PM (IST) Posted by Amit Mishra
लंबा चल सकता है युद्ध: ट्रंप
ट्रंप ने डेली मेल को दिए एक इंटरव्यू की बातों का भी अपने संबोधन में जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान के खिलाफ मिलिट्री कैंपेन चार या पांच हफ्ते तक चल सकता है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो US और लंबा चलने के लिए तैयार है। ट्रंप ने कहा कि अगर युद्ध लंबा खिंचा तो वह बोर नहीं होंगे।
-
March 02, 2026 10:45 PM (IST) Posted by Amit Mishra
आप इन लोगों से डील नहीं कर सकते: ट्रंप
अमेरिकी प्रेसिडेंट ने ईरान को अपना न्यूक्लियर प्रोग्राम डेवलप करने देने के लिए बराक ओबामा की सरकार को दोषी ठहराया। ट्रंप ने कहा, “वो हमारे देश द्वारा बेवकूफी से साइन की गई एक डील के जरिए कानूनी तौर पर एक (न्यूक्लियर वेपन) पाने की राह पर थे।” उन्होंने कहा हमें लगा कि हमारी डील हो गई है और फिर वो पीछे हट गए। फिर वो वापस आए, हमें लगा कि हमारी डील हो गई है और वो पीछे हट गए। मैंने कहा, ‘आप इन लोगों से डील नहीं कर सकते, हमें इसे सही तरीके से करना होगा।
-
March 02, 2026 10:11 PM (IST) Posted by Amit Mishra
पूरी ताकत से जारी हैं ऑपरेशन: ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "इस समय लड़ाई के ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी हैं, और ये तब तक जारी रहेंगे जब तक हमारे सारे मकसद पूरे नहीं हो जाते। वो दो हफ्ते पहले कुछ कर सकते थे, लेकिन वो वहां तक नहीं पहुंच सके।" आज सुबह, CENTCOM ने यह खबर शेयर की कि US मिलिट्री के 3 लोग एक्शन में मारे गए हैं। एक देश के तौर पर, हम उन सच्चे अमेरिकी देश भक्तों के लिए दुख मनाते हैं जिन्होंने हमारे देश के लिए सबसे बड़ा बलिदान दिया है। जिस नेक काम के लिए उन्होंने अपनी जान दी, उसे जारी रखते हुए, हम घायलों के पूरी तरह ठीक होने की दुआ करते हैं और शहीदों के परिवारों के लिए अपना बहुत सारा प्यार और हमेशा शुक्रिया अदा करते हैं। और दुख की बात है कि शायद और भी बहुत कुछ होगा, अमेरिका उनकी मौत का बदला लेगा और उन आतंकवादियों को सबसे कड़ी सजा देगा जिन्होंने दुनिया के खिलाफ जंग छेड़ी है। इजरायल का इरादा भी पहले कभी इतना मजबूत नहीं रहा। अमेरिका अब फिर से दुनिया का सबसे अमीर, सबसे ताकतवर देश है।"
-
March 02, 2026 10:08 PM (IST) Posted by Amit Mishra
ईरान में सैकड़ों टारगेट पर किया हमला: ट्रंप
अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "पिछले 36 घंटों में, यूनाइटेड स्टेट्स और उसके पार्टनर्स ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी शुरू किया है, जो दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा, सबसे मुश्किल, सबसे जबरदस्त मिलिट्री हमला है। हमने ईरान में सैकड़ों टारगेट पर हमला किया है, जिसमें रिवोल्यूशनरी गार्ड फैसिलिटीज, ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम्स शामिल हैं। अभी-अभी, यह अनाउंस किया गया कि हमने कुछ ही मिनटों में 9 जहाजों और उनकी नेवल बिल्डिंग को तबाह कर दिया। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई मर चुके हैं। खामेनेई की मौत का अनाउंसमेंट होते ही ईरानी लोगों की आवाजें सड़कों पर खुशी और जश्न मनाते हुए सुनी जा सकती थीं। पूरी मिलिट्री कमांड भी चली गई है, और उनमें से कई अपनी जान बचाने के लिए सरेंडर करना चाहते हैं। वो इम्यूनिटी चाहते हैं।"
-
March 02, 2026 10:03 PM (IST) Posted by Amit Mishra
ईरान में ग्राउंड ट्रूप्स भेजेगा US, क्या बोले ट्रंप?
ट्रंप का कहना है कि ईरान में अमेरिकी ग्राउंड ट्रूप्स भेजने को लेकर उन्हें कोई घबराहट नहीं है। न्यूयॉर्क पोस्ट के साथ एक छोटे फोन इंटरव्यू में, प्रेसिडेंट ने कहा कि अगर "जरूरी हुआ तो वह ईरान में US फोर्स भेजने से मना नहीं कर रहे हैं। ट्रंप ने अखबार को बताया, "जमीन पर सैनिकों को लेकर मुझे कोई घबराहट नहीं है। जमीन पर कोई सैनिक नहीं होगा, मैं ऐसा नहीं कहता। मैं कहता हूं, शायद उनकी जरूरत नहीं है।''
-
March 02, 2026 9:43 PM (IST) Posted by Amit Mishra
पीएम नेतन्याहू ने ईरानी हमले वाली जगह का किया दौरा
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने यरुशलम के पश्चिम में बेत शेमेश में ईरानी हमले वाली जगह का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं हमारे महान दोस्त और दुनिया के महान नेता, डोनाल्ड ट्रंप को दुनिया को बचाने की इस जरूरी कोशिश में हमारे साथ शामिल होने के लिए खास धन्यवाद कहना चाहता हूं।
-
March 02, 2026 9:37 PM (IST) Posted by Amit Mishra
पीएम मोदी ने जॉर्डन के किंग से की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा, "जॉर्डन के किंग, हिज मैजेस्टी किंग अब्दुल्ला II से बात की। इलाके में बदलते हालात पर अपनी गहरी चिंता बताई। हम शांति, सुरक्षा और जॉर्डन के लोगों की भलाई के लिए अपना सपोर्ट दोहराते हैं। मैंने इस मुश्किल समय में जॉर्डन में भारतीय समुदाय का ध्यान रखने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।"
-
March 02, 2026 9:31 PM (IST) Posted by Amit Mishra
कतर ने मार गिराए ईरान के 2 फाइटर जेट
कतर के डिफेंस मिनिस्ट्री का कहना है कि उसकी एयर फोर्स ने ईरान से आ रहे 2 फाइटर एयरक्राफ्ट को सफलतापूर्वक मार गिराया है। मिनिस्ट्री ने एक बयान में कहा कि नेवल और एयर डिफेंस सिस्टम ने 7 बैलिस्टिक मिसाइलें भी मार गिराई हैं, 5 ईरानी ड्रोन को भी इंटरसेप्ट किया है। बयान में कहा गया कि मिसाइलों को उनके टारगेट तक पहुंचने से पहले ही मार गिराया गया।
-
March 02, 2026 9:27 PM (IST) Posted by Amit Mishra
बहरीन ने ईरानी मिसाइलों को किया इंटरसेप्ट
बहरीन का कहना है कि उसने दर्जनों ईरानी मिसाइलों और ड्रोन को इंटरसेप्ट किया है। आइलैंड किंगडम ऑफ बहरीन के नेशनल कम्युनिकेशन सेंटर का कहना है कि किंगडम के मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन की एक नई लहर को इंटरसेप्ट किया है। बहरीन की सरकारी न्यूज एजेंसी ने बताया कि 70 मिसाइलों और 59 ड्रोन को सफलतापूर्वक रोका गया है।
-
March 02, 2026 9:25 PM (IST) Posted by Amit Mishra
क्या बोले इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू?
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, "यह ऑपरेशन रोरिंग लायन का तीसरा दिन है, यह वह ऑपरेशन है जिसे इजरायली सेना और इजरायल सरकार ने अपने महान दोस्तों, यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका और प्रेसिडेंट ट्रंप के साथ मिलकर इजरायल के अस्तित्व के लिए खतरों और अमेरिका और पूरी दुनिया के लिए बड़े खतरों को नाकाम करने के लिए शुरू किया था। मैंने कई सालों से कहा है कि वो ना केवल इजरायल और ना केवल अमेरिका को धमकी देते हैं। वो इजरायल की मौत, अमेरिका की मौत का नारा लगाते हैं। यही उनका आखिरी निशाना है। अगर उन्हें न्यूक्लियर हथियार और उन्हें पहुंचाने के साधन, बैलिस्टिक मिसाइलें, इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलें मिल जाती हैं, तो वो पूरी मानवता के लिए खतरा बन जाएंगे। इसलिए हम रक्षा करने के लिए निकल पड़े। हम खुद को नहीं बचाते, बल्कि ऐसा करके हम कई और लोगों को भी बचाते हैं। और मैं हमारे महान दोस्त और दुनिया के महान नेता, डोनाल्ड ट्रंप को दुनिया को बचाने की इस जरूरी कोशिश में हमारे साथ शामिल होने के लिए खास धन्यवाद कहना चाहता हूं।"
-
March 02, 2026 9:21 PM (IST) Posted by Amit Mishra
ईरान के मिसाइल अटैक को रोक रही इजरायली सेना
इजरायली सेना का कहना है कि वह ईरानी मिसाइलों के नए अटैक को रोक रही है। सेना की रिपोर्ट है कि हाल ही में ईरान से इजरायल की ओर मिसाइलें लॉन्च की गई हैं। इजरायली डिफेंस सिस्टम मिसाइलों को खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं। सेना ने एक बयान में कहा, “हाल के मिनटों में, होम फ्रंट कमांड ने संबंधित इलाकों में सीधे मोबाइल फोन पर एडवांस निर्देश भेजे हैं, लोगों से जिम्मेदार होने और निर्देशों के अनुसार काम करने के लिए कहा गया है।”
-
March 02, 2026 9:18 PM (IST) Posted by Amit Mishra
फ्रांस बढ़ाएगा न्यूक्लियर हथियारों का जखीरा
फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों ने घोषणा की है कि उनका देश दशकों में पहली बार अपने हथियारों के जखीरे में न्यूक्लियर वॉरहेड्स की संख्या बढ़ाएगा। मैक्रों ने कहा कि उन्होंने वॉरहेड्स की संख्या को मौजूदा 300 से कम के लेवल से बढ़ाने का फैसला किया है। उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने और जोड़े जाएंगे। यह कम से कम 1992 के बाद फ्रांस के न्यूक्लियर स्टॉक में पहली बढ़ोतरी होगी। मैक्रों ने यह भी कहा कि फ्रांस अपने न्यूक्लियर-आर्म्ड एयरक्राफ्ट को सहयोगी देशों में टेम्पररी तौर पर तैनात करने की इजाजत देगा फ्रांस, जर्मनी और UK स्ट्राइक कैपेबिलिटी पर सहयोग के हिस्से के तौर पर लंबी दूरी के मिसाइल प्रोजेक्ट्स पर मिलकर काम करेंगे।
-
March 02, 2026 9:07 PM (IST) Posted by Shakti Singh
ट्रंप बोले- अब तक हमने बड़ा हमला नहीं किया है
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “हमने अभी उन पर जोरदार हमला करना शुरू भी नहीं किया है। बड़ी लहर तो अभी आई भी नहीं है। बड़ी लहर जल्द ही आने वाली है।”
-
March 02, 2026 9:06 PM (IST) Posted by Shakti Singh
ईरान ने साइप्रस में हमले की धमकी दी
आईजीआरसी के कमांडर जब्बारी ने एक्स पर लिखा कि अमेरिकियों ने अपने ज्यादातर एयरक्राफ्ट साइप्रस में शिफ्ट कर दिए हैं। हम साइप्रस पर इतनी मिसाइलें दागेंगे कि उन्हें भी वहां से भागने पर मजबूर होना पड़ेगा। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा कि आज तक, हमने लगभग 3,000 पहली और दूसरी जेनरेशन की मिसाइलें और लगभग 10,000 ड्रोन लॉन्च किए हैं। आने वाले दिनों में, हम निश्चित रूप से तीसरी और चौथी जेनरेशन की मिसाइलें तैनात करेंगे।
-
March 02, 2026 8:58 PM (IST) Posted by Shakti Singh
ईरान की जनता को सीधे संबोधित कर सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सुबह 11 बजे व्हाइट हाउस से ईरानी जनता को सीधे संबोधित कर सकते हैं। भारतीय समय के अनुसार रात 9.30 बजे ट्रंप का भाषण शुरू हो सकता है। वह पहले ही ईरान की जनता से बगावत की अपील कर चुके हैं।
-
March 02, 2026 8:39 PM (IST) Posted by Shakti Singh
ईरान के इस्फहान न्यूक्लियर फैसिलिटी के पास जोरधार धमाके
ईरान के इस्फहान न्यूक्लियर फैसिलिटी और एयरबेस के पास के इलाके में तेज धमाकों की खबर मिली है।
-
March 02, 2026 8:29 PM (IST) Posted by Shakti Singh
खाड़ी देशों ने इटली से मदद मांगी
इटली की तरफ से बताया गया है कि खाड़ी देशों ने लॉजिस्टिक्स मदद और सप्लाई मांगी है। इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने बताया कि ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच लड़ाई में फंसे खाड़ी देशों से इटली को लॉजिस्टिक्स मदद और सप्लाई के लिए रिक्वेस्ट मिली हैं। रोम में एक पार्लियामेंट्री कमेटी को संबोधित करते हुए, तजानी ने यह भी कहा कि लेबनान, जॉर्डन और इलाके के दूसरे हिस्सों में तैनात इटली के सैनिक सुरक्षित हैं।
-
March 02, 2026 8:15 PM (IST) Posted by Shakti Singh
ईरान पर इजरायली हमले में 5 की मौत
पश्चिमी ईरान के करमानशाह प्रांत के साराबेलेह गांव में इजरायली बमबारी में एक बच्चे समेत पांच आम नागरिकों की मौत हो गई है। तस्नीम न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में बताया गया कि इजरायली हमले में मारे गए पांच लोगों में एक बच्चा भी शामिल था। इससे पहले ईजरायली हमले में 80 से ज्यादा लड़कियां मारी गई थीं।
-
March 02, 2026 8:02 PM (IST) Posted by Shakti Singh
अमेरिका ने अपने नागरिकों को लेबनान छोड़ने को कहा
अमेरिका ने अपने नागरिकों को लेबनान छोड़ने की सलाह दी है। एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि कोई नागरिक लेबनान की यात्रा न करे। अमेरिकी एम्बेसी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि जो लोग पहले से देश में हैं, जब तक कमर्शियल फ्लाइट के ऑप्शन उपलब्ध हैं, वे अभी लेबनान से निकल जाएं। लेबनान में सुरक्षा की स्थिति अस्थिर और अप्रत्याशित है। पूरे देश में, खासकर दक्षिण, बेका और बेरूत के कुछ हिस्सों में हवाई हमले हुए हैं।”
-
March 02, 2026 7:22 PM (IST) Posted by Shakti Singh
हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल का बड़ा हमला
इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले जारी रखे हैं। 18 शहरों को खाली करने के लिए कहने के बाद इजरायली वायुसेना ने हिजबुल्लाह पर जोरदार हमले किए हैं।
-
March 02, 2026 7:11 PM (IST) Posted by Shakti Singh
हमले में खामेनेई की पत्नी की मौत
अमेरिका-इजरायल के हमले में अयातुललाह खामेनेई की पत्नी भी घायल हुई थीं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसी हमले में अयातुल्लाह खामेनेई की भी मौत हुई थी।
-
March 02, 2026 7:06 PM (IST) Posted by Shakti Singh
ईरान कमजोर हो रहा, हम मजबूत हो रहे- अमेरिका
इजराइल-ईरान लड़ाई पर अमेरिका के युद्ध सचिव पीट हेगसेथ ने कहा, "ऑपरेशन एपिक फ्यूरी का मिशन लेजर फोकस्ड है। ईरान की हमलावर मिसाइलों को खत्म करना, ईरान के मिसाइल प्रोडक्शन को खत्म करना, उनकी नेवी और दूसरे सिक्योरिटी इंफ्रास्ट्रक्चर को खत्म करना। उनके पास कभी न्यूक्लियर हथियार नहीं होंगे। हम उन पर सर्जिकल, जबरदस्त और बिना किसी माफी के हमला कर रहे हैं। हर गुजरते दिन के साथ, हमारी काबिलियत मजबूत होती जा रही है और ईरान की कमजोर होती जा रही है। हमने शुरू से आखिर तक इस लड़ाई की शर्तें तय की हैं। हमारे सपने कोई यूटोपियन नहीं हैं। वे रियलिस्टिक हैं। लोगों की बात करें तो, हम उम्मीद करते हैं कि ईरानी लोग इस शानदार मौके का फायदा उठाएंगे। प्रेसिडेंट ट्रंप ने साफ कहा है- अब आपका समय है।"
-
March 02, 2026 6:50 PM (IST) Posted by Shakti Singh
ईरान ने QADR बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की
ईरान ने QADR बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की है। इस बार इजराइल के लिए मुश्किल होने वाली है। QADR मिसाइल की रेंज लगभग 2000 किलोमीटर है और यह एक खतरनाक मिसाइल है। तेहरान ने इस मिसाइल का एक वीडियो भी जारी किया है।
-
March 02, 2026 6:43 PM (IST) Posted by Shakti Singh
इजरायल ने लेबनान के 18 कस्बे खाली करने को कहा
इजरायली सेना ने 18 गांवों और कस्बों को खाली करने को कहा है। इजरायल का दावा है कि हिजबुल्लाह इन गांवों का इस्तेमाल कर रहा है। यह तब हुआ जब इजराइल ने लेबनान की राजधानी के बाहरी इलाकों और देश के दक्षिण के इलाकों पर बमबारी की, जब ईरान से जुड़े लेबनानी ग्रुप ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या का बदला लेने के लिए रात भर इजराइल पर हमला किया। हेल्थ अधिकारियों ने कहा कि लड़ाई फिर से शुरू होने के बाद से, इजराइली हमलों में लेबनान में 30 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और 149 घायल हुए हैं।
-
March 02, 2026 6:38 PM (IST) Posted by Shakti Singh
अबूधाबी से 8 फ्लाइट रवाना
संयुक्त अरब अमीरात के अबूधाबी शहर से स्थानीय समय के अनुसार दोपहर दो बजे के बाद 8 पैसेंजर फ्लाइट रवाना हो चुकी हैं। दुबई और अबूधाबी में कई देशों के नागरिक फंसे हुए हैं। ऐसे में इन नागरिकों के लिए यह राहत भरी खबर है। एक फ्लाइट दिल्ली और एक मुंबई के लिए भी रवाना हुई है।
-
March 02, 2026 6:17 PM (IST) Posted by Shakti Singh
सऊदी अरब और बहरीन के राष्ट्राध्यक्षों से पीएम मोदी ने बात की
पीएम मोदी ने सोमवार को बहरीन के किंग, किंग हमाद बिन ईसा अल खलीफा और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान से बात की। पीएम ने इन दोनों देशों पर हुए हमलों की निंदा की और दोनों देशों में भारतीय समुदाय की भलाई पर चर्चा की।
-
March 02, 2026 6:15 PM (IST) Posted by Shakti Singh
ईरान-इजरायल युद्ध में भारतीय नागरिक की मौत
ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी युद्ध में एक भारतीय नागरिक की मौत हो चुकी है। ओमान की खाड़ी में मस्कट प्रांत के तट के पास एक ऑयल टैंकर में हमला हुआ था। विस्फोटक से भरी एक बोट टैंकर से टकरा गई थी। इस हमले के चलते टैंकर में आग लग गई थी। टैंकर में मौजूद 21 क्रू मेंबर को बचा लिया गया था, लेकिन एक व्यक्ति की मौत हो गई। अब मृतक की पहचान भारतीय मूल के नागरिक के रूप में हुई है।
-
March 02, 2026 5:51 PM (IST) Posted by Amar Deep
लेबनान के PM ने हिज़्बुल्लाह की सैन्य गतिविधियों पर प्रतिबंध की घोषणा की
लेबनान सरकार ने हिज़्बुल्लाह की सैन्य गतिविधियों को "अवैध कृत्य" बताया है और समूह से अपने हथियार सौंपने की मांग की है। प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने वैध संस्थानों के दायरे से बाहर लेबनानी क्षेत्र से शुरू की गई किसी भी सैन्य कार्रवाई का पूर्ण रूप से विरोध किया। सलाम ने कहा, "हम हिज़्बुल्लाह की सैन्य गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाते हैं और उसकी भूमिका को राजनीतिक क्षेत्र तक सीमित रखते हैं, और हम सैन्य संस्थानों से इसे लागू करने की मांग करते हैं।" सलाम ने 2024 में इज़रायल के साथ हुए युद्धविराम समझौते और बातचीत फिर से शुरू करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।
-
March 02, 2026 5:42 PM (IST) Posted by Amar Deep
कतर एनर्जी ने की एलएनजी उत्पादन रोकने की घोषणा
दुनिया की शीर्ष प्राकृतिक गैस उत्पादक कंपनियों में से एक कतर एनर्जी ने मध्य पूर्व में जारी युद्ध के मद्देनजर एलएनजी उत्पादन रोकने की घोषणा की है।
-
March 02, 2026 5:37 PM (IST) Posted by Amar Deep
इजरायल ने मध्य तेहरान पर 'एक और व्यापक हमले' की घोषणा की
इजरायली सेना का कहना है कि उसकी वायु सेना ने मध्य तेहरान में सरकार को निशाना बनाते हुए "एक और व्यापक हमला" शुरू कर दिया है। जैसा कि हमने पहले बताया है, ईरानी राजधानी के कई हिस्सों में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं।
-
March 02, 2026 5:29 PM (IST) Posted by Amar Deep
तेहरान में कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं
ईरान की राजधानी तेहरान में कई धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं, ऐसा सरकारी मीडिया ने बताया है।
-
March 02, 2026 5:23 PM (IST) Posted by Amar Deep
मोहम्मद बिन जायद से पुतिन ने फोन पर की बात
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद ने मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव पर चर्चा करने के लिए फोन पर बातचीत की।
-
March 02, 2026 5:17 PM (IST) Posted by Amar Deep
माजिद इब्नेलरेज़ा को बनाया गया ईरान का कार्यवाहक रक्षा मंत्री
ईरान के राष्ट्रपति ने इजरायल-अमेरिकी हमलों में अपने पूर्ववर्ती की मृत्यु के बाद रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के जनरल माजिद इब्नेलरेज़ा को कार्यवाहक रक्षा मंत्री नियुक्त किया है। राष्ट्रपति के संचार उप मंत्री मेहदी तबताबाई ने X को बताया, "राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान के आदेशानुसार, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के जनरल माजिद इब्नेलरेज़ा को कार्यवाहक रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है।"
-
March 02, 2026 5:11 PM (IST) Posted by Amar Deep
यरूशलम में हुए विस्फोट
यरूशलम के अल-कुद्स में भीषण विस्फोट हुए हैं। इजरायली सेना द्वारा ईरान से आने वाली मिसाइलों की चेतावनी के मद्देनजर तेल अवीव और यरुशलम में सायरन बज रहे हैं। इजरायली सेना का कहना है कि वह अब ईरान और लेबनान दोनों पर हमले कर रही है।
-
March 02, 2026 5:05 PM (IST) Posted by Amar Deep
जॉर्डन ने हवाई क्षेत्र के आंशिक बंद होने की घोषणा की
जॉर्डन के नागरिक उड्डयन नियामक आयोग ने कहा है कि देश का हवाई क्षेत्र आज से अगले आदेश तक प्रतिदिन शाम 6 बजे (3:00 जीएमटी) से सुबह 9 बजे (6:00 जीएमटी) तक सभी विमानों के लिए बंद रहेगा> आयोग द्वारा अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित बयान में कहा गया है कि यह निर्णय "क्षेत्रीय परिस्थितियों और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप जोखिम मूल्यांकन को ध्यान में रखते हुए" लिया गया है।
-
March 02, 2026 4:57 PM (IST) Posted by Amar Deep
बहरीन बंदरगाह पर जहाज पर गोले दागे जाने की खबर
यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) का कहना है कि बहरीन बंदरगाह पर एक जहाज पर दो अज्ञात गोले दागे गए हैं। अपनी वेबसाइट पर एक पोस्ट में, UKMTO ने बताया कि गोले के टकराने से जहाज पर आग लग गई। उन्होंने आगे कहा, “आग बुझा दी गई है और जहाज बंदरगाह पर ही है। जहाज के सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं और जहाज से बाहर निकल चुके हैं।”
-
March 02, 2026 4:56 PM (IST) Posted by Amar Deep
नेतन्याहू के कार्यालय पर हमले की खबर झूठ: इजरायल
इजरायल ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू के कार्यालय पर ईरान के मिसाइल हमले से इनकार कर दिया है। इराजयल का कहना है कि ‘यह जानकारी गलत है’।
-
March 02, 2026 4:47 PM (IST) Posted by Amar Deep
कुवैत ने गलती से मार गिराए 3 अमेरिकी F-15E विमान
एपी की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सेना का कहना है कि कुवैत ने युद्ध के दौरान गलती से 3 अमेरिकी F-15E स्ट्राइक ईगल विमानों को मार गिराया।
-
March 02, 2026 4:42 PM (IST) Posted by Amar Deep
साइप्रस में ब्रिटेन के बेस पर हमला
साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स के अनुसार, रात भर में साइप्रस के अक्रोटिरी स्थित ब्रिटेन के रॉयल एयर फोर्स बेस पर ड्रोन हमला हुआ, जिससे सीमित क्षति हुई और कोई हताहत नहीं हुआ।
-
March 02, 2026 4:32 PM (IST) Posted by Amar Deep
कतर में ईरान ने बुनायादी ढांचे को बनाया निशाना
कतर के विदेश मंत्रालय के अनुसार, ईरान के हमलों में हवाई अड्डे समेत कतर के नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया। कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल-अंसारी ने सीएनएन को क्षेत्र में हो रहे नवीनतम घटनाक्रमों के बारे में एक साक्षात्कार दिया। उन्होंने कहा कि कतर ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे समेत नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने वाले ईरानी हमलों को नाकाम कर दिया है। अल-अंसारी ने कहा कि ऐसे हमलों का जवाब देना जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि कतर फिलहाल ईरान के साथ कोई संपर्क नहीं कर रहा है।
-
March 02, 2026 4:17 PM (IST) Posted by Amar Deep
ओमान तट के पास तेल टैंकर पर हमला, चालक दल के एक सदस्य की मौत
ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र ने बताया है कि मस्कट प्रांत के तट से 52 समुद्री मील दूर स्थित तेल टैंकर (एमकेडी वीवाईओएम) पर विस्फोटक से भरी नाव से हमला किया गया। उनके बयान के अनुसार, हमले के परिणामस्वरूप इंजन कक्ष में आग और विस्फोट हुआ, जिसमें एक चालक दल सदस्य की मौत हो गई। बाकी 21 लोगों के चालक दल को सुरक्षित निकाल लिया गया। ओमान की रॉयल नेवी का एक पोत टैंकर की स्थिति पर नजर रख रहा है, और समुद्री क्षेत्र से गुजरने वाले जहाजों के लिए आवश्यक नेविगेशन संबंधी चेतावनी जारी कर दी गई है।
-
March 02, 2026 4:10 PM (IST) Posted by Amar Deep
सऊदी में रोकी गईं ईरानी मिसाइलें
एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब ने प्रिंस सुल्तान एयर बेस को निशाना बनाने वाली ईरानी मिसाइलों को रोका गया।
-
March 02, 2026 4:04 PM (IST) Posted by Amar Deep
नेतन्याहू की हालत अज्ञात
आईआरजीसी ने दावा किया है कि नेतन्याहू के कार्यालय पर आज सुबह हमला हुआ, फिलहाल उनकी हालत अज्ञात है। वहीं दूसरी तरफ ईरान द्वारा इजरायल पर नए मिसाइल हमले के बाद अलर्ट जारी किया गया है।
-
March 02, 2026 4:02 PM (IST) Posted by Amar Deep
ईरानी मिसाइलों को रोकने में जुटा इजरायल का एयर डिफेंस सिस्टम
इजराइल का कहना है कि ईरान से दागी गई मिसाइलों को रोकने के प्रयास जारी हैं। इजरायली सेना ने कहा है कि उसने ईरान से आ रही मिसाइलों की पहचान कर ली है। बयान में कहा गया है, "रक्षा प्रणालियां खतरे को रोकने के लिए काम कर रही हैं," और यह भी बताया गया है कि संबंधित क्षेत्रों में मोबाइल फोन पर सीधे निर्देश भेजे गए हैं।
-
March 02, 2026 3:56 PM (IST) Posted by Amar Deep
ईरान के राष्ट्रपति ने अपने मंत्रियों को दिए निर्देश
मैंने सभी मंत्रियों और संगठनों तथा कार्यकारी निकायों के प्रमुखों को यह मिशन सौंपा है कि वे अपने कर्तव्यों के अनुरूप, पर्याप्त अधिकार और विशेष योजना के साथ, थोपे गए युद्ध की समाप्ति तक आम जनता को निर्बाध और एकीकृत सेवाएं प्रदान करें।
-
March 02, 2026 3:51 PM (IST) Posted by Amar Deep
अबू धाबी आने-जाने वाली एतिहाद एयरवेज की सभी उड़ानें निलंबित
एतिहाद एयरवेज ने घोषणा की है कि अबू धाबी आने-जाने वाली सभी उड़ानें 3 मार्च को सुबह 10:00 बजे (जीएमटी) तक निलंबित रहेंगी।
-
March 02, 2026 3:50 PM (IST) Posted by Amar Deep
7 मार्च तक अकासा एयर की उड़ानें मिडिल ईस्ट में निलंबित
अकासा एयर ने ट्वीट कर कहा, "मध्य पूर्व में चल रही स्थिति के कारण, अबू धाबी, दोहा, जेद्दा, कुवैत और रियाद से आने-जाने वाली अकासा एयर की सभी उड़ानें 3 मार्च, 2026 से स्थगित कर दी गई हैं। इन शहरों से आने-जाने वाली 7 मार्च, 2026 तक की सभी बुकिंग के लिए यात्री पूर्ण धनवापसी का विकल्प चुन सकते हैं या बिना किसी अतिरिक्त लागत के अपनी यात्रा को पुनर्निर्धारित कर सकते हैं।"
-
March 02, 2026 3:50 PM (IST) Posted by Amar Deep
इंडिगो ने जारी की यात्रा संबंधी एडवाइजरी
इंडिगो ने यात्रा संबंधी सलाह जारी करते हुए कहा, "हमारी निरंतर एहतियाती रणनीति के तहत, मध्य पूर्वी हवाई क्षेत्र के कुछ हिस्सों से होकर गुजरने वाली चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का अस्थायी निलंबन बढ़ा दिया गया है। इसके अतिरिक्त, बदलती परिस्थितियों के अनुरूप संचालन में बदलाव के कारण कुछ अन्य अंतरराष्ट्रीय सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं। हम मध्य पूर्व और अन्य प्रभावित अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों से आने-जाने वाली यात्राओं के लिए 7 मार्च 2026 तक पूर्ण छूट और लचीलापन प्रदान कर रहे हैं, बशर्ते बुकिंग 28 फरवरी 2026 को या उससे पहले की गई हो। ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त लागत के अपनी यात्रा का समय बदल सकते हैं या पूर्ण धनवापसी का विकल्प चुन सकते हैं।"
-
March 02, 2026 3:49 PM (IST) Posted by Amar Deep
कतर एयरवेज की उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित
कतर एयरवेज ने ट्वीट कर कहा, "कतर के हवाई क्षेत्र के बंद होने के कारण कतर एयरवेज की उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित हैं। कतर नागरिक उड्डयन प्राधिकरण द्वारा कतर के हवाई क्षेत्र को सुरक्षित रूप से फिर से खोलने की घोषणा के बाद कतर एयरवेज परिचालन फिर से शुरू करेगा। इस संबंध में 3 मार्च को दोहा समयानुसार सुबह 9:00 बजे (UTC 06:00 बजे) तक नवीनतम जानकारी दी जाएगी।"
-
March 02, 2026 3:48 PM (IST) Posted by Amar Deep
मिडिल-ईस्ट के हमलों में भाग नहीं लेगा जर्मनी
जर्मन विदेश मंत्री वाडेफुल ने एपी को बताया कि जर्मनी का ईरान पर अमेरिकी-इजरायली हमलों में भाग लेने का कोई इरादा नहीं है। अगर हमला होता है तो बर्लिन जॉर्डन और इराक में तैनात अपने सैनिकों की रक्षा करेगा।
-
March 02, 2026 3:47 PM (IST) Posted by Amar Deep
अमेरिकी हमलों में मारे गए पांच ईरानी सैनिक
अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तसनीम के अनुसार, मध्य पश्चिमी ईरान के खोरमाबाद शहर पर अमेरिकी हमले में पांच ईरानी सैनिक मारे गए हैं।
-
March 02, 2026 3:47 PM (IST) Posted by Amar Deep
अबू धाबी के गोदाम और व्यावसायिक इमारत पर गिरा ड्रोन का मलबा
अबू धाबी के अधिकारियों का कहना है कि हवाई रक्षा प्रणालियों द्वारा ड्रोन को रोके जाने के बाद आईसीएडी स्थित एक गोदाम और मुसफा क्षेत्र में एक व्यावसायिक इमारत पर मलबा गिरने की घटना पर वे कार्रवाई कर रहे हैं। अबू धाबी मीडिया कार्यालय ने एक बयान में कहा, "इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ और इमारत को मामूली नुकसान पहुंचा है।"
-
March 02, 2026 3:46 PM (IST) Posted by Amar Deep
खाड़ी देशों और जॉर्डन को ईरान से बचाने के लिए 'तैयार' है फ्रांस
फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट ने कहा कि जरूरत पड़ने पर फ्रांस खाड़ी देशों और जॉर्डन को ईरान से बचाने के लिए 'तैयार' है। उन्होंने कहा, "सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, इराक, बहरीन, कुवैत, ओमान और जॉर्डन जैसे सहयोगी देशों को, जिन्हें ईरानी क्रांति रक्षकों की मिसाइलों और ड्रोन हमलों का निशाना बनाया गया और एक ऐसे युद्ध में घसीटा गया जिसे उन्होंने नहीं चुना, फ्रांस अपना पूरा समर्थन और एकजुटता व्यक्त करता है।" उन्होंने आगे कहा, "हम उनकी रक्षा में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं।"
-
March 02, 2026 3:45 PM (IST) Posted by Amar Deep
सऊदी अरब ने रास तनुरा रिफाइनरी को अस्थायी रूप से किया बंद
सऊदी अरब के सरकारी टेलीविजन ने बताया कि ड्रोन हमले के बाद अधिकारियों ने दम्माम के पास स्थित रास तनुरा रिफाइनरी को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। जैसा कि हमने पहले बताया था, सऊदी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दो ड्रोनों को रोके जाने के बाद उनसे गिरे मलबे के कारण तेल संयंत्र में आग लग गई।
-
March 02, 2026 3:44 PM (IST) Posted by Amar Deep
इजरायल ने ईरान के दो वरिष्ठ खुफिया अधिकारियों को मार गिराने का किया दावा
इजरायल की सेना का कहना है कि ईरान पर हुए हमलों की पहली लहर में दो वरिष्ठ ईरानी खुफिया अधिकारी मारे गए हैं। सोमवार को जारी सैन्य बयान में मृतकों की पहचान सैयद याह्या हामिदी और जलाल पूअर हुसैन के रूप में की गई है। बयान में कहा गया है कि हामिदी इजरायल मामलों के खुफिया उप मंत्री थे और उन्होंने "ईरान और विदेशों में यहूदियों, पश्चिमी तत्वों और शासन के विरोधियों को निशाना बनाकर आतंकवादी गतिविधियों का नेतृत्व किया"। बयान में यह भी दावा किया गया है कि हुसैन ईरान के खुफिया मंत्रालय में जासूसी विभाग के प्रमुख थे। बयान में कहा गया है, "उनके साथ, अन्य वरिष्ठ आतंकवादियों को भी मार गिराया गया।"
-
March 02, 2026 3:36 PM (IST) Posted by Amar Deep
नेतन्याहू के दफ्तर पर हमले का दावा
ईरान ने दावा किया है उन्होंने इजरायल में नेतन्याहू के दफ्तर को निशाना बनाकर हमला किया है।
-
March 02, 2026 3:33 PM (IST) Posted by Amar Deep
ईरान और खाड़ी देशों के संपर्क में रूस
क्रेमलिन का कहना है कि रूस, ईरान के नेतृत्व और खाड़ी देशों के साथ लगातार संपर्क में है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज ईरान से जुड़े हालात पर एक अंतरराष्ट्रीय फोन कॉल करेंगे।
-
March 02, 2026 3:26 PM (IST) Posted by Amar Deep
ईरान के नतान्ज़ परमाणु संयंत्र पर हुआ हमला
संयुक्त राष्ट्र के परमाणु निगरानी निकाय में ईरान के राजदूत ने सोमवार को कहा कि अमेरिका और इज़रायल द्वारा ईरान के खिलाफ चलाए गए सैन्य अभियानों के दौरान नतान्ज़ स्थित ईरान के विशाल परमाणु संयंत्र पर हमला हुआ। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के 35 देशों के शासी मंडल की बैठक में पत्रकारों से बात करते हुए रज़ा नजाफ़ी ने कहा, "कल उन्होंने एक बार फिर ईरान के शांतिपूर्ण और सुरक्षित परमाणु संयंत्रों पर हमला किया।" यह पूछे जाने पर कि किन संयंत्रों पर हमला हुआ, उन्होंने उत्तर दिया: "नतान्ज़"।
-
March 02, 2026 3:21 PM (IST) Posted by Amar Deep
ईरान ने इजरायल पर किया हमला
ईरान ने इज़रायल पर दसवां मिसाइल हमला किया है, जिससे न केवल इज़रायल में, बल्कि कब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में भी लोगों में आशंका और चिंता बढ़ गई है। वेस्ट बैंक के निवासियों के पास इज़रायली सुरक्षा प्रणाली, हवाई हमले की चेतावनी, रक्षा प्रणाली या सुरक्षित आश्रय स्थल जैसी सुविधाएं नहीं हैं। रात में इज़रायल पर ईरान के नेतृत्व में ज़्यादा हमले नहीं हुए। लेकिन सुबह से ही ईरान की ओर से भारी बमबारी हो रही है।
-
March 02, 2026 3:12 PM (IST) Posted by Amar Deep
ईरान के परमाणु स्थलों पर हमले का कोई संकेत नहीं: IAEA
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने एजेंसी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स को बताया कि इस बात का कोई संकेत नहीं है कि ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमलों से किसी भी परमाणु सुविधा को नुकसान पहुंचा है, लेकिन वह ईरान के परमाणु अधिकारियों से संपर्क करने में असमर्थ रही है। उन्होंने 35 देशों के बोर्ड को दिए एक बयान में कहा, "हमारे पास इस बात का कोई संकेत नहीं है कि किसी भी परमाणु प्रतिष्ठान को नुकसान पहुंचा है या उस पर हमला हुआ है।" उन्होंने आगे कहा, "ईरानी परमाणु नियामक अधिकारियों से संपर्क करने के प्रयास जारी हैं, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।"
-
March 02, 2026 2:44 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान और मिडिल-ईस्ट में जंग के चलते यूरोपीय देशों में 22 फीसदी बढ़ीं तेल और की कीमतें
ईरान और मिडिल-ईस्ट में जंग के चलते यूरोपीय देशों में 22 फीसदी तेल और गैस की कीमतें बढ़ गई हैं। अभी इनके दाम अभी और बढ़ सकते हैं।
-
March 02, 2026 2:41 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल से मिस्र के रास्ते 80 रूसी नागरिकों को मॉस्को लेकर पहुंचा विमान
इजरायल-ईरान और अमेरिका में छिड़ी जंग के बीच रूसी आपातकालीन मंत्रालय का एक विमान मिस्र से मॉस्को पहुंचा है, जिसमें 80 से अधिक रूसी नागरिक सवार हैं, जिन्होंने भूमि सीमा के रास्ते इजरायल छोड़ दिया था।
-
March 02, 2026 2:30 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिका और इजरायल के हमले में तेहरान में मारा गया एक चीनी नागरिक
चीनी विदेश मंत्रालय ने सोमवार को पुष्टि की कि तेहरान में एक चीनी नागरिक हाल ही में सैन्य संघर्ष से प्रभावित हुआ था और दुर्भाग्यवश उसकी मौत हो गई। मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा, "हम दिवंगत नागरिक के प्रति अपनी संवेदना और परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हैं।" उन्होंने आगे बताया कि विदेश मंत्रालय ने ईरान स्थित चीनी दूतावास को पीड़ित व्यक्ति और परिवार को सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।
-
March 02, 2026 2:06 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल-अमेरिका के हमले में ईरान में मारे गए थे 555 लोग, ज्यादातर बच्चे; ईरान विदेश मंत्रालय का दावा
तेहरान पर 28 फरवरी को हुए इजरायल और अमेरिका के हमले में ईरान में 555 लोग मारे गए थे। इनमें से ज्यादातर बच्चे थे। बच्चों की संख्या करीब 165 बताई गई है। यह दावा ईरान के विदेश मंत्रालय ने किया है। इरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्त इस्माइल बकाई ने कहा कि हमारे बहादुर लोग ईरान के महान नेता की कायरतापूर्ण हत्या और दक्षिणी ईरान के मिनाब शहर में अमेरिकी तथा इज़रायली मिसाइलों द्वारा मारे गए 165 निर्दोष बच्चों के नरसंहार पर शोक मना रहे हैं।
इज़राइल और अमेरिका आवासीय इलाकों पर अब भी अंधाधुंध हमले जारी रखे हुए हैं, जिसमें न अस्पताल, न स्कूल, न रेड क्रिसेंट की सुविधाएं, और न ही सांस्कृतिक स्मारकों को बख्शा जा रहा है। कार्रवाइयां अंतरराष्ट्रीय चिंता के सबसे घिनौने अपराधों को जानबूझकर अंजाम देने के समान हैं। इस जारी और अत्यधिक अन्याय के प्रति उदासीनता मानवता के भविष्य को और अधिक अंधकारमय बना देगी, क्योंकि इससे उन साझा मूल्यों को खतरा है जिन पर हमारा वैश्विक समुदाय टिका है।
-
March 02, 2026 1:57 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
सऊदी अरब ने ईरान पर जवाबी कार्रवाई न करने का संकेत दिया, खाड़ी देशों से भी ऐसे कदमों से बचने की अपील की
सऊदी अरब ने ईरान पर जवाबी कार्रवाई न करने का संकेत दिया है। साथ ही खाड़ी देशों से भी ऐसे कदमों से बचने की अपील की। सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद ने खाड़ी देशों को चेतावनी दी है कि वे ऐसे किसी भी कदम से बचें जिससे ईरान या उसके सहयोगियों की ओर से जवाबी कार्रवाई हो सकती है।
-
March 02, 2026 1:48 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ट्रंप की इच्छाधारी सोच ने पूरे क्षेत्र को युद्ध में घसीटा, ईरान के सिक्योरिटी हेड अली लरिजानी का बयान
ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के हेड अली लरिजानी ने मिडिल-ईस्ट में छिड़े युद्ध की वजह ट्रंप की इच्छाधारी सोच को बताया है। उन्होंने कहा कि ट्रंप की इच्छाधारी सोच ने पूरे क्षेत्र को एक अनावश्यक युद्ध में घसीट लिया है और अब वह अमेरिकी हताहतों की और अधिक संख्या को लेकर सही मायने में चिंतित हैं। यह वाकई बहुत दुखद है कि वह नेतन्याहू की अवैध विस्तारवादी महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिकी खजाने और खून का बलिदान दे रहे हैं।
-
March 02, 2026 1:28 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
अमेरिका के कई एयरक्राफ्ट गिराए गए- कुवैत
ईरानी हमले में अमेरिका के कई एयरक्राफ्ट गिराए गए हैं। कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने ये दावा किया है। आज ही कुवैत में अमेरिका का F-15 लड़ाकू विमान गिराए जाने का वीडियो सामने आया है। वहीं, अब दावा किया जा रहा है कि कुवैत में अमेरिका के कई विमान गिराए गए हैं।
-
March 02, 2026 1:08 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल ने ईरान पर ताजा हमलों का नया वीडियो जारी किया
इजरायल ने ईरान पर ताजा हमलों का एक नया वीडियो जारी किया है, जिसमें ईरान के ठिकानों को निशाना बनाते दिखाया गया है। आईडीएफ ने कहा कि वायु सेना ईरान भर में हमले जारी रखे हुए है और मिसाइल लॉन्चरों को नाकाम कर रही है।
-
March 02, 2026 1:02 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
आज दुनिया सबसे शक्तिशाली हथियारों का प्रदर्शन देखेगी: ईरान टाइम्स का दावा
ईरान टाइम्स ने लिखा है, "आज दुनिया सबसे शक्तिशाली हथियारों का प्रदर्शन देखेगी। दुनिया इज़रायल और संयुक्त राज्य अमेरिका पर सबसे शक्तिशाली हमलों के दृश्य देखेगी। ईरान के लिए प्रार्थना करें।"
-
March 02, 2026 12:50 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
सऊदी अरब के ऑयल रिफायनरी पर ईरानी हमले का VIDEO आया सामने
ईरान ने सऊदी अरब के ऑयल रिफायनरी पर बड़ा ड्रोन हमला किया है। हमले के बाद रिफायनरी में आग लग गई है और ऊंचा काला धुआं उठ रहा है।
-
March 02, 2026 12:48 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायली हमले शुरू होने के बाद साउथ लेबनान में मची भगदड़, वाहनों से भाग रहे लोग
हिजबुल्लाह के हमले के जवाब में इजरायली कार्रवाई शुरू होते ही दक्षिणी लेबनान में भगदड़ मच गई है। इजरायली मिसाइलों ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। इसके बाद लोग वाहनों से सुरक्षित ठिकानों की ओर भाग रहे हैं। सड़कों पर इसके लिए चलते लंबी कतारें लग गई हैं।
-
March 02, 2026 12:41 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल ने लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह को हमले में निशाना बनाया
इज़रायल ने लेबनान में हिज़्बुल्लाह के खिलाफ आक्रामक अभियान शुरू किया है। आईडीएफ के चीफ ऑफ स्टाफ एयाल ज़मीर ने कहा, "हमें उत्तरी मोर्चे पर कई दिनों तक चलने वाली लड़ाई के लिए तैयार रहना होगा।"
दक्षिणी लेबनान में पहले ही भारी हमले हो चुके हैं, जिनमें दर्जनों विस्फोट शामिल हैं , जो 2024 के बाद से सबसे बड़े हैं। -
March 02, 2026 12:32 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
कुवैत में यूएस एम्बेसी ने सुरक्षा अलर्ट जारी किया, जानें एडवाइजरी में क्या है
कुवैत में यूएस एम्बेसी ने सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। कुवैत स्थित अमेरिकी दूतावास ने सुरक्षा चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 'कुवैत पर मिसाइल और हवाई विमानन (यूएवी) हमलों का निरंतर खतरा बना हुआ है। दूतावास न आएं।
सुरक्षित स्थान पर जाएं, बाहर न निकलें...' -
March 02, 2026 12:14 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
मोज्तबा खामेनेई और अयातुल्लाह अलीरेजा अराफी का बना फेक एक्स एकाउंट, ईरानी दूतावास ने किया सचेत
मोज्तबा खामेनेई और अयातुल्लाह अलीरेजा अराफी का फेक एक्स एकाउंट बन गया है। इसे लेकर भारत स्थित ईरान के दूतावास ने यह घोषणा की है कि ईरानी अधिकारियों और प्रसिद्ध हस्तियों के नामों का उपयोग करने वाले कुछ सोशल मीडिया खाते फर्जी हैं। इन खातों का संबंधित व्यक्तियों या ईरान के किसी भी आधिकारिक संस्थान से कोई संबंध नहीं है। हम मीडिया से अनुरोध करते हैं कि वे जानकारी के लिए केवल आधिकारिक और सत्यापित स्रोतों पर ही भरोसा करें और अपुष्ट खातों से प्राप्त सामग्री को साझा करने से बचें।
-
March 02, 2026 12:09 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने कतर, कुवैत, दुबई, बहरीन और यूएई में अमेरिकी बेस पर हमलों की नई श्रृंखला शुरू की
ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की नई श्रृंखला शुरू कर दी है। इसके तहत ईरान ने एक बार फिर दोहा (कतर), कुवैत, दुबई (यूएई), बहरीन और अबू धाबी (यूएई) में स्थित अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ईरान लगातार मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है।
-
March 02, 2026 12:05 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
कुवैत में अमेरिकी एम्बेसी से निकल रहा काला धुआं
कुवैत में अमेरिकी आर्मी बेस को निशाना बनाने के बाद अब ईरान ने एम्बेसी पर भी हमला किया है। अमेरिकी दूतावास की बिल्डिंग से काला धुआं उठते साफ देखा जा सकता है।
-
March 02, 2026 11:54 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
फ्रांस, जर्मनी और UK ने दी ईरान के खिलाफ रक्षात्मक कार्रवाई की चेतावनी
फ्रांस, जर्मनी और यूनाइटेड किंगडम ने कहा है कि वे अपने और अपने खाड़ी सहयोगियों के हितों की रक्षा के लिए तैयार हैं। इन तीनों देशों ने चेतावनी दी है कि यदि आवश्यक हुआ तो वे ईरान के खिलाफ "रक्षात्मक कार्रवाई" कर सकते हैं।
एक संयुक्त बयान में तीनों सरकारों ने कहा कि वे "क्षेत्र के देशों पर ईरान द्वारा किए गए अंधाधुंध और असंगत मिसाइल हमलों से स्तब्ध हैं, जिनमें वे देश भी शामिल हैं जो प्रारंभिक अमेरिकी और इजरायली सैन्य अभियानों में शामिल नहीं थे।"
उन्होंने आगे कहा: "हम अपने और क्षेत्र में अपने सहयोगियों के हितों की रक्षा के लिए कदम उठाएंगे। -
March 02, 2026 11:31 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
हिजबुल्लाह लगातार ईरान के समर्थन में कर रहा इजरायल पर हमले
लेबनान का आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह ईरान के समर्थन में लगातार इजरायल पर हमला कर रहा है। इजरायल भी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों को टारगेट कर रहा है।
-
March 02, 2026 11:21 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने कुवैत में अमेरिका का एफ-15 फाइटर प्लेन गिराने का दावा किया, देखें VIDEO
कुवैत में अमेरिका का एफ-15 फाइटर जेट क्रैश नहीं हुआ है, बल्कि ईरान ने इसे हमले में मार गिराया है। ईरान ने कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया है।
-
March 02, 2026 11:13 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
बहरीन पर ईरान का बड़ा हमला, सड़क के पास उठता दिखा ऊंचा काला धुआं
बहरीन पर ईरान ने सोमवार को फिर बड़ा हमला किया है। ईरान ने अमेरिकी बेस को लगातार निशाना बनाकर हमले करना जारी रखा है। सोमवार को ईरानी हमले के बाद मौके से काले धुएं का गुबार उठता देखा जा रहा है।