Israel US Iran War: इजरायली वायुसेना ने लेबनान में किया हमला, हिजबुल्लाह के ठिकानों को बना रही निशाना
Israel US Iran War Updates: इजरायली आर्मी ने ईरान के खिलाफ बड़े हमलों का एक और दौर शुरू कर दिया है। वहीं, सऊदी अरब ने 9 ईरानी ड्रोन्स को हवा में गिराया है। इस बीच, कुवैत से खबर आई है कि वहां हमले में घायल 11 साल की बच्ची की मौत हो गई है। पढ़ें ईरान-इजरायल जंग का अपडेट।

Israel US Iran War Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-इजरायल का मिलिट्री ऑपरेशन खत्म होने के बाद ईरानी शासन के अंदर से ही किसी व्यक्ति का सत्ता संभालना सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है। उनका प्रशासन इस बात के सपोर्ट में नहीं है कि ईरान के अंतिम शाह के बेटे रजा पहलवी को सत्ता की बागडोर सौंप दी जाए। जिन लोगों के बारे में हमने सोचा था, वे अब मर चुके हैं। ट्रंप ने कहा, 'मुझे लगता है कि सबसे बुरा यह होगा कि फिर कोई ऐसा शख्स सरकार संभाले जो पहले वाले के जैसा ही बुरा हो। हम ऐसा नहीं होने देना चाहते।'
मोजतबा हुसैनी खामेनेई चुने गए नए सुप्रीम लीडर
इस बीच इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अयातुल्लाह अली खामेनेई की बेटे के मोजतबा हुसैनी खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर चुन लिया गया है। ईरान की विशेषज्ञ सभा ने उन्हें खामेनेई का उत्तराधिकारी चुना। उधर, इजरायल ने ईरान पर अटैक तेज कर दिए हैं। ईरान की मिसाइल और लॉन्चर प्रोडक्शन यूनिट्स को निशाना बनाया गया। ईरान की राजधानी तेहरान में धमाकों की आवाज गूंज रही है। यहां के आसमान में विमानों को उड़ान भरते देखा गया।
बैलिस्टिक मिसाइल के प्रोडक्शन सेंटर पर हमला
इजरायली आर्मी ने कहा कि उसने तेहरान और इस्फहान में बैलिस्टिक मिसाइलों के प्रोडक्शन और स्टोर पर एयरस्ट्राइक की। ईरानी सरकारी टीवी के मुताबिक, हमलों की वजह से तेहरान में एक प्रसारण केंद्र में दो धमाके हुए, हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
ईरान के न्यूक्लियर प्लांट पर भी हुआ अटैक
ईरान के नतांज न्यूक्लियर प्लांट की सैटेलाइट से ली गईं तस्वीरों में कई बिल्डिंग्स एक दिन पहले की तस्वीरों की तुलना में क्षतिग्रस्त दिखीं। इसके अलावा, प्लांट परिसर में भी और नुकसान हुआ है। कोलोराडो स्थित इमेंजिंग कंपनी वेंटर की तरफ से जारी गईं तस्वीरों उन इमारतों को हुआ नुकसान दिखा जिनमें कर्मचारी रहते थे।
इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध में पिछले 3 दिनों में क्या-क्या हुआ?... यह जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर लें पूरी जानकारी
Live updates : Israel US Iran War Live Updates: इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध का चौथा दिन हुआ और घातक, चारों ओर बरस रहीं मिसाइलें
-
March 04, 2026 1:15 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
ईरान ने किया हर्मेस ड्रोन मार गिराने का दावा
IRGC ने करमान में हर्मेस ड्रोन को मार गिराने का दावा किया। करमान प्रांत में आईआरजीसी की लोकल यूनिट ने करमान शहर के बाहरी इलाके में अमेरिका या इजराइल की तरफ से दागे गए एक हर्मेस ड्रोन को तबाह करने का दावा किया है। आईआरजीसी के मुताबिक, उसने पिछले एक दिन में तीन हर्मेस ड्रोन मार गिराए हैं।
-
March 04, 2026 1:06 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
इराक के सुलेमानिया में बिल्डिंग पर ड्रोन अटैक
इराक के सुलेमानिया में ड्रोन अटैक में बिल्डिंग को निशाना बनाया गया। इराकी कुर्द इलाके के सुलेमानिया में बीती रात एक इमारत पर ड्रोन से हमला किया गया। विस्फोट की खबरों के बीच इमारत से आग की लपटें उठती नजर आईं। लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह बिल्डिंग शहर में संयुक्त राष्ट्र का पूर्व मुख्यालय थी। इजरायली हमले में एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया है।
-
March 04, 2026 1:02 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
इजरायल ने बेरूत पर और हमलों की घोषणा की
इजरायली सेना का कहना है कि वह बेरूत में हिजबुल्लाह के "बुनियादी ढांचे" पर और हमले कर रही है। यह खबर तब आई जब एएफपी समाचार एजेंसी ने लेबनानी राजधानी के दक्षिणी उपनगरों में हिजबुल्लाह के एक ठिकाने पर हवाई हमले की रिपोर्ट दी।
-
March 04, 2026 12:48 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
ट्रंप ने स्पेन के साथ व्यापार बंद करने की धमकी दी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पेन के साथ व्यापार बंद करने की धमकी दी है, क्योंकि स्पेन ने अमेरिकी विमानों को ईरान पर हमला करने के लिए अपने हवाई अड्डों का इस्तेमाल करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।
-
March 04, 2026 12:25 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
खामेनेई की याद में आज से शुरू होगा समारोह
खामेनेई की याद में 3 दिवसीय समारोह आज रात तेहरान में शुरू होगा। दिवंगत खामेनेई के सपोर्टर भारतीय समय के अनुसार, आज रात 10 बजे तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला के प्रार्थना कक्ष में जमा होंगे, जिसके साथ तीन दिवसीय श्रद्धांजलि समारोह शुरू होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के विवरण को अभी अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिसका ऐलान जल्द ही किया जाएगा।
-
March 04, 2026 12:14 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
इजरायली वायुसेना ने बासिज पर बोला हमला
इजरायली रक्षाबलों ने तेहरान में स्थित ईरानी आतंकी शासन से जुड़े बासिज और इंटरनल सिक्योरिटी कमांड सेंटर्स पर सिलसिलेवार हमले किए हैं। इन कमांड सेंटर्स का इस्तेमाल खामेनेई शासन पूरे ईरान में अपना कंट्रोल बनाए रखने के लिए करता था। आईडीएफ ने ईरान में तमाम मिसाइल लॉन्चर्स और अन्य सिस्टम को भी निशाना बनाया।
-
March 04, 2026 12:05 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
लेबनान में इजरायली वायुसेना का हमला
इजरायली वायुसेना ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह आतंकवादी संगठन के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमले शुरू कर दिए हैं। आंतकी ठिकानों को ढूंढ-ढूंढकर निशाना बनाया जा रहा है। उनके ठिकानों को तबाह किया जा रहा है। ईरान के साथ इजरायल की वायुसेना ने लेबनान में भी हमले जारी रखे हैं।
-
March 04, 2026 11:55 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
IRGC ने किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जे का दावा
ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का दावा है कि अब उन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ' नियंत्रण' कर लिया है। चीन ने अमेरिका और ईरान से बातचीत फिर से शुरू करने की अपील की है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से एशिया का बड़ी मात्रा में पेट्रोलियम गुजरता है। क्रूड ऑयल और LNG आता है। एशिया समेत पूरे दुनिया के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का मुक्त रहना जरूरी है।
-
March 04, 2026 11:42 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
इजरायल ने तबाह किए ईरान के 300 मिसाइल लॉन्चर
IDF के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में सैकड़ों फाइटर जेट और अन्य विमानों ने ईरान और लेबनान में सैकड़ों ठिकानों पर एक साथ अटैक किए हैं। इस ऑपरेशन की शुरुआत से ही, इजरायली एयर फोर्स ने करीब 300 ईरानी मिसाइल लॉन्चर्स को निष्क्रिय कर दिया है। इजरायली वायु सेना ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल नेटवर्क और एयर डिफेंस सिस्टम पर लगातार हमले कर रही है।
-
March 04, 2026 11:31 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
साउथ लेबनान में 60 आतंकी ठिकाने तबाह
दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के करीब 60 आतंकवादी ठिकानों को तबाह किया गया। इन ठिकानों में हथियारों का जखीरा, मिसाइल लॉन्चर, कमान केंद्र और टायर और सिडोन क्षेत्रों में हिज़्बुल्लाह और हमास आतंकवादी संगठनों से जुड़ा अन्य आतंकवादी इन्फ्रास्ट्रक्चर शामिल था। इन ठिकानों का इस्तेमाल आतंकवादी इजरायली सैनिकों और इजरायली नागरिकों पर हमले की प्लानिंग बनाने और उन्हें अंजाम देने के लिए करते थे।
-
March 04, 2026 11:19 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
ट्रंप के सांसद ने ईरान पर हमलों को ठहराया सही
रिपब्लिकन सांसद ने मध्य-पूर्व में अमेरिकी बेस और सहयोगियों के लिए ईरान की तरफ से लंबे समय से पैदा खतरे के बाद उसपर जारी हमलों को जायज ठहराया। उन्होंने कहा कि जिनेवा में असफल वार्ता के दौरान तेहरान के साथ हुई बातचीत से अमेरिका को यह भरोसा हो गया कि ईरान की तरफ से हमले की संभावना है।
-
March 04, 2026 11:09 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
तेहरान समेत कई शहरों पर बरसे बम
अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर भारी बमबारी की। देश भर में ठिकानों को निशाना बनाया गया। मध्य तेहरान में इमारतों के खंडहर दिखे। इन हमलों से घरों को नुकसान पहुंचा है। चश्मदीदों ने यह भी बताया कि एयरस्ट्राइक ने पश्चिमी तेहरान के साथ-साथ कराज शहर को भी निशाना बनाया। शियाओं के पवित्र मदरसे शहर कोम, साथ ही बेहबाहन, करमानशाह, खोरमाबाद, शिराज और तबरीज में भी हमले होने की खबरें आई हैं।
-
March 04, 2026 10:55 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
Baalbeck में हमले के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 5
लेबनान के बालबेक में हमले के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। बनान के बालबेक में एक आवासीय परिसर पर हमला हुआ था। इसमें मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। इस अटैक में 15 अन्य लोग घायल हुए हैं और 3 लापता हैं।
-
March 04, 2026 10:45 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
सऊदी सेना ने हवा में नष्ट किए ड्रोन
सऊदी अरब की सेना ने देश के पूर्वी हिस्से में ड्रोन को नष्ट किया। रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि सऊदी सेना ने देश के ईस्टर्न इलाके में एक ड्रोन को हवा में ही रोककर तबाह कर दिया है। मंत्रालय के मुताबिक, इससे पहले बुधवार को सऊदी सेना ने राजधानी रियाद के साउथ-ईस्ट में स्थित अल-खारज एरिया में 2 बैलिस्टिक मिसाइलों को तबाह किया था।
-
March 04, 2026 10:33 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
इजरायल ने अपने लोगों से बंकर में जाने की अपील की
इजरायल ने ईरान की तरफ से और मिसाइलें दागे जाने की चेतावनी जारी की। इजरायली सेना ने कहा है कि ईरान से मिसाइलें दागी गई हैं और एयर डिफेंस सिस्टम 'खतरे को रोकने' के लिए काम कर रहे हैं। आर्मी ने कहा कि आम नागरिकों से अपील करते हैं कि कि वे सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। अगली घोषणा होने तक वहीं रुके रहें। सुरक्षित क्षेत्र से बाहर निकलने की इजाजत केवल स्पष्ट निर्देश मिलने के बाद ही देंगे।
-
March 04, 2026 10:23 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास हमला
बगदाद हवाई अड्डे के पास अमेरिकी फैसिलिटी को ड्रोन से निशाना बनाया गया। बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास स्थित अमेरिकी दूतावास के लॉजिस्टिक सपोर्ट कैंप को ड्रोन से निशाना बनाया गया है। ईरान के तरफ से ये कार्रवाई हुई है। लोगों को वहां से रेस्क्यू किया जा रहा है। सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
-
March 04, 2026 10:12 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
बहरीन में गूंजे हवाई सायरन
बुधवार सुबह बहरीन में फिर से हवाई सायरन की गूंज सुनाई दी, जहां अमेरिकन नेवी का पांचवां बेड़ा तैनात है। वहीं, सुबह-सुबह यरुशलम के आसमान में धमाकों की आवाजें भी सुनाई दीं। ये सुनते ही लोग बंकरों में या अन्य सुरक्षित जगहों पर चले गए। संभावित मिसाइल ड्रोन को एयर डिफेंस सिस्टम रोकने की कोशिश कर रहा है।
-
March 04, 2026 10:01 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
बेरुत में होटल पर इजरायल का हवाई हमला
इजरायली हवाई हमले में बेरुत के बाहरी इलाके में मौजूद एक होटल को निशाना बनाया गया। यह अटैक बेरुत सिटी से लगभग 5 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व में स्थित हजमीह में हुआ। घटनास्थल पर एम्बुलेंस भेजी गई हैं। लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। घायलों को उचित इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।
-
March 04, 2026 9:48 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
इजरायल पर ईरान ने फिर दागी मिसाइलें
ईरान ने इजरायल की तरफ मिसाइलों की दूसरी वेव दागी। बुधवार तड़के इजरायली आर्मी ने बताया कि ईरान ने 2 घंटे से भी कम वक्त में दूसरी बार उनके देश की तरफ मिसाइलें दागी हैं। इजराइली एयर डिफेंस सिस्टम उन्हें रोकने के लिए काम कर रही थीं। पहली वेव में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
-
March 04, 2026 9:37 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
सऊदी अरब ने हवा में तबाह की ईरानी क्रूज मिसाइल
सऊदी अरब का कहना है कि उसने खारज शहर के ऊपर एक क्रूज मिसाइल को रोकने में कामयाबी पाई। सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने आज (बुधवार को) सुबह खारज शहर के ऊपर एक क्रूज मिसाइल को रोका है। इससे बड़ा नुकसान हो सकता था लेकिन उसे हमारी सेना ने हवा में तबाह कर डाला।
-
March 04, 2026 9:22 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
नॉन-इमरजेंसी से जुड़े अमेरिकी कर्मचारी छोड़ें सऊदी अरब
अमेरिका के गैर-आपातकालीन कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य सऊदी अरब से निकल सकते हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने बुधवार सुबह कहा कि उसने नॉन-इमरजेंसी अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों और उनकी फैमिली के सदस्यों को युद्ध की वजह से सऊदी अरब से निकलने की इजाजत दे दी है।
-
March 04, 2026 9:10 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
अमेरिकी सीनेट में युद्ध शक्तियों से संबंधित बिल पर आज होगी वोटिंग
अमेरिकी सीनेट आज (बुधवार को) युद्ध शक्तियों से एक संबंधित प्रस्ताव पर मतदान करेगी, जिसका मकसद ईरान पर ट्रंप की युद्ध करने की शक्तियों पर अंकुश लगाना है। ट्रंप पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने कांग्रेस की मंजूरी के बिना अमेरिकी अटैक शुरू किए। इस बिल पर करीब 5 घंटे बहस के बाद मतदान होगा।
-
March 04, 2026 9:03 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
हिज्बुल्लाह की गोलीबारी नाकाम की- इजरायल
इजरायल का कहना है कि हिज्बुल्लाह की गोलीबारी नाकाम कर दी गई है। इजरायली आर्मी ने बुधवार को कहा कि हिज्बुल्लाह की गोलीबारी ने उनके देश को भी निशाना बनाया, जिसमें से ज्यादातर को नाकाम कर दिया गया है। हम अपने ऊपर हुए हमले को रोकने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
-
March 04, 2026 8:52 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
इजरायली सेना ने दिया लेबनान के 16 गांवों को खाली करना का आदेश
इजरायल ने लेबनान के 16 गांवों और कस्बों के लोगों को पलायन का आदेश दिया। इजरायली सेना ने साउथ लेबनान के 16 गांवों और कस्बों के निवासियों के लिए विस्थापन का नया ऑर्डर दिया। इनमें मजदल सेल्म, हौला और शकरा शामिल हैं।
-
March 04, 2026 8:40 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
लेबनान में इजरायली हमले में 4 लोग मारे गए
लेबनान में इजरायली हमले में 4 लोग मारे गए। सरकारी मीडिया के अनुसार, लेबनान के बालबेक शहर में एक रिहायशी इलाके में हुए इजरायली हमले में कम से कम चार लोग मारे गए। बुधवार तड़के हुए इस हमले में 6 अन्य लोग घायल भी हुए हैं।
-
March 04, 2026 8:10 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
इजरायल ने तबाह की लेबनान की तरफ से दागी गईं मिसाइलें
इजरायली सेना के मुताबिक, कुछ वक्त पहले उत्तरी इजरायल में जारी अलर्ट के बाद, लेबनानी क्षेत्र से दागी गईं कई मिसाइलें हवा में ही तबाह कर दी गईं। वायु सेना ने इनमें से ज्यादातर को रोक दिया। इस दौरान, एक और मिसाइल उसी एरिया में गिरी, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
-
March 04, 2026 7:57 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
तेहरान में फिर सुनाई दिए धमाके
ईरानी राजधानी तेहरान में धमाकों की नई आवाजें सुनाई दी हैं। इजरायली वायुसेना ने शहर को निशाना बनाया है। यह घटना तब हुई जब इजरायली सेना ने कहा कि उसने ईरान में लॉन्च साइट्स, एयर डिफेंस सिस्टम और अतिरिक्त बुनियादी ढांचे पर बड़े हमले शुरू कर दिए हैं।
-
March 04, 2026 7:47 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
अमेरिका में हथियार का प्रोडक्शन बढ़ाने की कवायद तेज
रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप प्रशासन शुक्रवार को व्हाइट हाउस में अमेरिका के सबसे बड़े डिफेंस कॉन्ट्रैक्टर्स के अधिकारियों से मुलाकात करने की प्लानिंग कर रहा है ताकि ईरान पर अटैक्स के बाद पेंटागन की तरफ से आपूर्ति की भरपाई के प्रयासों के मद्देनजर हथियारों के प्रोडक्शन में तेजी लाने पर चर्चा हो सके। इसमें लॉकहीड मार्टिन और रेथियॉन समेत कई कंपनियों को न्योता दिया गया है। इस बैठक का मकसद हथियार निर्माताओं पर उत्पादन बढ़ाने के लिए तेजी से कदम उठाने का प्रेशर डालना होगा।
-
March 04, 2026 7:34 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
अली खामेनेई के बेटे मोजतबा बने नए सुप्रीम लीडर
इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा हुसैनी खामेनेई को ईरान का अगला सुप्रीम लीडर चुना गया है। ईरान की विशेषज्ञ सभा ने उन्हें खामेनेई का उत्तराधिकारी चुना है। 36 साल तक ईरान पर शासन करने वाले अली खामेनेई 28 फरवरी को अपने घर में हुए अमेरिका-इजरायल के ज्वाइंट ऑपरेशन मारे गए थे। उनके साथ उनकी बेटी, दामाद और पोती भी मार दिए गए। खामेनेई की पत्नी मंसूरेह खोजस्तेह बगेरजादेह की भी इस हमले की चपेट में आ गईं और उनकी जान चली गई।
-
March 04, 2026 7:27 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
सऊदी सेना ने मार गिराए 9 ईरानी ड्रोन
सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार तड़के बताया कि उनकी सेना ने देश के ऊपर उड़ रहे 9 ड्रोनों को रोककर उन्हें तबाह कर दिया। हमारे एयर स्पेस में जो भी ड्रोन आएगा, उसे हम तबाह करेंगे। हम अपने देश और लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।
-
March 04, 2026 7:16 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
ईरान के लोग उठाएं मौके का फायदा- माइक जॉनसन
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष माइक जॉनसन ने कैपिटल हिल में सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि ईरान के साथ संघर्ष का क्या अंजाम होगा, यह किसी को पता नहीं है। ट्रंप के करीबी सहयोगी और रिपब्लिकन नेता मानते हैं कि यह ईरान की जनता पर निर्भर हैं कि वे अपने देश के लिए इस मौके का फायदा उठाएं।
-
March 04, 2026 7:06 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
कुवैत में हुए हमले में बच्ची की मौत
कुवैत सिटी के एक रिहायशी इलाके में छर्रे गिरने से 11 साल की बच्ची की मौत हो गई थी।कुवैत सेना ने एक स्टेटमेंट में कहा कि छर्रे एक घर पर गिरे और देश के ऊपर कई हवाई हमलों को रोकने के दौरान कई लोग घायल हो गए। कुवैत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक अलग स्टेटमेंट में कहा कि बच्ची की हॉस्पिटल में चोटों की वजह से मौत हो गई। निदेशक ने बताया कि बच्ची की मां और तीन अन्य रिश्तेदार भी घायल हुए हैं और उनका अस्पताल में इलाज जारी है।
-
March 04, 2026 6:57 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
ओमान की खाड़ी में जहाज पर हमला
बुधवार तड़के संयुक्त अरब अमीरात के तट से दूर ओमान की खाड़ी में एक जहाज पर हमला हुआ। हालांकि, इससे किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने बताया कि यह अटैक संयुक्त अरब अमीरात के 7 अमीरातों में से एक फुजैराह से करीब 13 किलोमीटर पूर्व में हुआ है। हमले से जहाज की स्टील प्लेटिंग को नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि इससे जहाज में पानी भरने की कोई घटना नहीं हुई।
-
March 04, 2026 6:47 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
पेंटागन ने जारी किए कुवैत में मारे गए सैनिकों के नाम
पेंटागन ने ईरान युद्ध में मारे गए 6 सैनिकों में से 4 के नाम जारी किए हैं और बताया है कि उनकी मौत कुवैत में ड्रोन अटैक में हुई। चारों आर्मी रिजर्व सैनिक बीते रविवार को कुवैत के पोर्ट शुएबा में एक कमांड सेंटर पर थे, वहां वे ड्रोन हमले की चपेट में आ गए। यह घटना अमेरिका और इजरायल की तरफ से ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू करने के ठीक एक दिन बाद हुई, जिसके जवाब में ईरान ने भी अटैक किए गए हैं। मारे गए सैनिकों में कैप्टन कोडी ए. खोरक, सार्जेंट फर्स्ट क्लास नोआ एल. टिटजेंस, सार्जेंट फर्स्ट क्लास निकोल एम. अमोर और सार्जेंट शामिल हैं।
-
March 04, 2026 6:38 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
ईरान युद्ध से फिलिस्तानी विस्थापित चिंतित
गाजा के साउथ एरिया खान यूनिस में मौजूद एक तंबू में रहने वाले रफाह से विस्थापित हुए इब्राहिम अट्टा ने कहा कि फिलिस्तीनी युद्ध के विस्तार से जुड़ी खबरों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और अपने जीवन पर इसके संभावित असर को लेकर उनकी चिंता बढ़ती जा रही है। हम युद्धों और इसकी भयावहता से तंग आ चुके हैं। इससे हमारी इकोनॉमी और सीमा पार आने-जाने के रास्तों पर असर पड़ेगा। भोजन और पानी आने में समस्या होगी।
-
March 04, 2026 6:28 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
जहां होनी थी सुप्रीम लीडर के चयन के लिए बैठक, वहां हुआ हमला
इजरायली सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि Qom में उस इमारत पर हमला हुआ है जहां ईरान के सुप्रीम लीडर के चयन के लिए बैठक करने वाले थे। इजरायली सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने कहा कि इजरायल ने Qom में उस इमारत पर हमला किया जहां सुप्रीम लीडर के चयन पर चर्चा करने के लिए मीटिंग होने वाली थी। उन्होंने कहा कि आर्मी अभी भी इस बात का आकलन कर रही है कि क्या किसी को चोट आई है। उन्होंने कहा कि हम इस शासन को अपनी कमान और नियंत्रण क्षमताओं को फिर से मजबूत करने नहीं देंगे।
-
March 04, 2026 6:01 AM (IST) Posted by Amit Mishra
'ईरान की जवाबी हमला करने की क्षमता कम हो रही है'
US मिलिट्री का कहना है कि ईरान ने US और इजरायली हमलों के जवाब में 500 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें और 2,000 से ज्यादा ड्रोन लॉन्च किए हैं। हम देख रहे हैं कि ईरान की हम पर और हमारे पार्टनर्स पर हमला करने की क्षमता कम हो रही है, जबकि दूसरी तरफ, हमारी लड़ाकू ताकत बढ़ रही है।
-
March 04, 2026 5:20 AM (IST) Posted by Amit Mishra
इजरायल ने शुरू किए घातक हमले
इजरायली सेना का कहना है कि उसने ईरान के खिलाफ बड़े हमलों का एक और दौर शुरू कर दिया है। इजरायली मीडिया ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “एयरफोर्स ने अब ईरानी आतंकी शासन के लॉन्च साइट्स, डिफेंस सिस्टम और अतिरिक्त इंफ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ बड़े हमलों का दौर शुरू कर दिया है।”
-
March 04, 2026 5:15 AM (IST) Posted by Amit Mishra
अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएगा सऊदी अरब
एक सरकारी न्यूज एजेंसी ने कैबिनेट के बयान का हवाला देते हुए कहा कि सऊदी अरब ने कहा है कि वह देश की सुरक्षा, इलाके, नागरिकों और रहने वालों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा। यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान ने देश के अंदर कई जगहों पर हमले किए हैं, जिसमें रियाद में US एम्बेसी पर ईरान का हमला भी शामिल है।
-
March 04, 2026 5:02 AM (IST) Posted by Amit Mishra
फ्रांस ने हिजबुल्लाह के हमलों को बताया गैर-जिम्मेदाराना
फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट और लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम के बीच हुई बातचीत में फ्रांस ने इजरायल के खिलाफ हिजबुल्लाह के हमलों की गैर-जिम्मेदाराना कहा। विदेश मंत्रालय ने एक पोस्ट में कहा कि बैरोट ने “हिजबुल्लाह के इजरायल के खिलाफ ईरानी हमलों में शामिल होने के गैर-जिम्मेदाराना फैसले की वजह से लेबनान जिस मुश्किल से गुजर रहा है, उसके सामने फ्रांस की एकजुटता दिखाई।” बैरोट ने इजरायली काउंटरपार्ट गिदोन सार से भी बात की और “ईरानी हमलों से प्रभावित आम लोगों के साथ एकजुटता” दिखाई।
-
March 04, 2026 4:53 AM (IST) Posted by Amit Mishra
मारे गए अमेरिकी सैनिकों के नाम
पेंटागन ने ईरान के साथ जंग में मारे गए 6 सैनिकों में से 4 के नाम जारी किए हैं। पेंटागन ने कहा है कि वो कुवैत में एक ड्रोन हमले में मारे गए। कुवैत के पोर्ट शुआइबा में एक कमांड सेंटर पर ड्रोन से हमला होने पर रविवार को सभी चार आर्मी रिजर्व सैनिक मारे गए था। यह ईरान के खिलाफ मिलिट्री कैंपेन शुरू करने के ठीक एक दिन बाद हुआ था।
- कैप्टन कोडी ए. खोर्क, 35, विंटर हेवन, फ्लोरिडा के रहने वाले थे।
- सार्जेंट फर्स्ट क्लास नोआ एल. टिटजेंस, 42, बेलेव्यू, नेब्रास्का के रहने वाले थे।
- सार्जेंट फर्स्ट क्लास निकोल एम. अमोर, 39, व्हाइट बेयर लेक, मिनेसोटा के रहने वाले थे।
- स्पेशलिस्ट डेक्लान जे. कोडी, 20, वेस्ट डेस मोइनेस, लोवा के रहने वाले थे।
-
March 04, 2026 4:37 AM (IST) Posted by Amit Mishra
इजरायल और कतर पर ईरान ने दागी मिसाइलें
कतर के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार सुबह कहा कि ईरान ने उसके खिलाफ 2 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं और एक अल-उदीद कतरी बेस पर लगी, हालांकि इससे कोई हताहत नहीं हुआ। मंत्रालय ने कहा कि दूसरी मिसाइल को एयर डिफेंस ने रोक लिया। इजरायल ने कहा कि ईरान ने मंगलवार रात से बुधवार रात तक देश के उत्तरी हिस्से को निशाना बनाकर कई मिसाइलें दागीं, लेकिन वहां भी किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
-
March 04, 2026 4:29 AM (IST) Posted by Amit Mishra
बहरीन ने 74 मिसाइलों और 92 ड्रोन को इंटरसेप्ट
बहरीन ने शनिवार से अब तक 74 मिसाइलों और 92 ड्रोन को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट किया है। बहरीन की मिलिट्री का कहना है कि जब से ईरान ने पूरे मिडिल ईस्ट में हमले शुरू किए हैं, तब से खाड़ी देश ने 74 मिसाइलों और 92 ड्रोन को सफलतापूर्वक नष्ट किया है। बहरीन ने फेल हुए इंटरसेप्शन का कोई आंकड़ा नहीं दिया।
-
March 04, 2026 4:12 AM (IST) Posted by Amit Mishra
बगदाद एयरपोर्ट के पास गिरा ड्रोन
इराकी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, बगदाद एयरपोर्ट के पास एक ड्रोन गिराया गया है। इसमें किसी नुकसान या चोट की खबर नहीं है। एसोसिएटेड प्रेस के पत्रकारों ने धमाकों और धुएं के उठने की खबर दी है। मंगलवार को कई ड्रोन ने US कॉन्सुलेट बिल्डिंग के आसपास के इलाकों को निशाना बनाया, लेकिन वो सीधे उस पर नहीं गिरे।
-
March 04, 2026 3:32 AM (IST) Posted by Amit Mishra
ईरान ने UAE पर किए 1000 ज्यादा अटैक
संयुक्त अरब अमीरात का कहना है कि ईरान ने उस पर 1000 से ज्यादा हमले किए है। यह संख्या बाकी सभी टारगेटेड खाड़ी देशों पर हुए हमलों को मिलाकर भी ज्यादा है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि UAE ने ईरान के हमलों के दौरान अपने बचाव का तरीका बदलने का कोई फैसला नहीं किया है और देश के पास अपनी रक्षा करने का अधिकार है। UAE ने यह भी कहा कि उसने ईरान के खिलाफ US-इजरायल युद्ध में हिस्सा नहीं लिया है और ना ही किसी हमले में अपने इलाके, पानी या हवाई इलाके के इस्तेमाल की इजाजत दी है।
-
March 04, 2026 3:04 AM (IST) Posted by Amit Mishra
ब्रिटिश विदेश मंत्री का बड़ा बयान
ब्रिटिश विदेश मंत्री यवेट कूपर ने ट्वीट कर कहा, "US एम्बेसी समेत रियाद पर ईरानी हमले मंजूर नहीं हैं। हम इन लापरवाह और अस्थिर करने वाले हमलों की निंदा करते हैं, जिनमें बेगुनाह आम लोगों को निशाना बनाया जाता है। हम इन हमलों के सामने सऊदी अरब और पूरे इलाके में अपने दूसरे पार्टनर्स के साथ खड़े हैं।"
-
March 04, 2026 2:46 AM (IST) Posted by Amit Mishra
ईरान ने इजरायल पर की मिसाइलों की बौछार
रिवोल्यूशनरी गार्ड का कहना है कि ईरान ने इजरायल पर मिसाइलों की एक और बौछार की है। फार्स न्यूज एजेंसी के एक बयान में कहा गया, “‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ की सोलहवीं लहर शुरू हो गई है, जिसमें रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की एयरोस्पेस फोर्स ने कब्जे वाले फिलिस्तीनी इलाकों के बीचों-बीच बड़ी संख्या में मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं।”
-
March 04, 2026 2:01 AM (IST) Posted by Amit Mishra
दुबई में US कॉन्सुलेट पर हुआ हमला
यूनाइटेड अरब अमीरात के दुबई में अमेरिकन कॉन्सुलेट के पास से धुआं उठता हुआ देखा गया। दुबई मीडिया ऑफिस का कहना है कि US कॉन्सुलेट के आसपास ड्रोन से जुड़ी घटना के बाद किसी के घायल होने की खबर नहीं है। मीडिया ऑफिस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “दुबई अधिकारियों ने कन्फर्म किया है कि US कॉन्सुलेट के पास ड्रोन से जुड़ी घटना के कारण लगी आग पर काबू पा लिया गया है।”
-
March 04, 2026 1:45 AM (IST) Posted by Amit Mishra
ईरान ने अब तक छोड़ा सबसे एडवांस्ड हथियार
ईरान की डिफेंस मिनिस्ट्री का कहना है कि ईरान अमेरिका और इजरायल के खिलाफ लंबी लड़ाई के लिए तैयार है और उसने अब तक अपने सबसे एडवांस्ड हथियार नहीं चलाए हैं। ऑफिशियल IRNA न्यूज एजेंसी ने मिनिस्ट्री के स्पोक्सपर्सन रेजा तलाई-निक के हवाले से कहा, "हमारे पास दुश्मन के प्लान से ज्यादा समय तक विरोध करने और अटैकिंग डिफेंस जारी रखने की कैपेसिटी है।" उन्होंने कहा, "हमारा इरादा शुरुआती दिनों में अपने सभी एडवांस्ड हथियार और इक्विपमेंट तैनात करने का नहीं है।"
-
March 04, 2026 1:14 AM (IST) Posted by Amit Mishra
इजरायल की सेना कर रही ताबड़तोड़ हमले
इजरायल की सेना ने कहा है कि एयर फोर्स ने दर्जनों लॉन्च साइट्स पर हमला किया और लगभग 300 मिसाइल लॉन्चर को नष्ट कर दिया गया है। अभियान शुरू होने के बाद से, एयर फोर्स ने पूरे ईरान में 4,000 हथियार गिराए हैं। पिछले दिन सैकड़ों फाइटर जेट और एयरक्राफ्ट ने एक साथ ईरानी और लेबनानी इलाके में सैकड़ों टारगेट पर हमला किया। एयर फोर्स ईरानी सरकार के बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम और डिफेंस सिस्टम पर लगातार हमले कर रही है।
-
March 04, 2026 12:54 AM (IST) Posted by Amit Mishra
बच्चों पर हुई हिंसा पर बरसा UN
यूनाइटेड नेशंस ने मिडिल ईस्ट में युद्ध के दौरान बच्चों पर हुई हिंसा की निंदा की है। UN ने एक पोस्ट में कहा, “ईरान और पूरे इलाके में मिलिट्री ऑपरेशन बहुत खतरनाक हैं और बच्चों के लिए गंभीर खतरा हैं। नागरिकों, स्कूलों और अस्पतालों पर हमला नहीं होना चाहिए। हर बच्चे को बिना डरे जीने का हक है।” ईरान ने मंगलवार को दक्षिणी शहर मिनाब में एक गर्ल्स स्कूल पर US-इजरायली हमले में मारी गई 165 स्कूली लड़कियों और स्टाफ का सामूहिक अंतिम संस्कार किया है। यह तेहरान के खिलाफ अभियान में अब तक की सबसे खतरनाक घटना है।
-
March 04, 2026 12:18 AM (IST) Posted by Amit Mishra
ईरान ने बमबारी को लेकर UNESCO से की शिकायत
ईरानी सरकार ने ऑफिशियली UNESCO से देश की कुछ हेरिटेज जगहों पर US और इजरायली बमबारी के असर के बारे में शिकायत की है, जिसमें गोलेस्तान पैलेस और तेहरान का मशहूर ग्रैंड बाजार शामिल है। 16वीं सदी का गोलेस्तान पैलेस, कजर वंश का पुराना दरबार और घर भी था।
-
March 03, 2026 11:25 PM (IST) Posted by Amit Mishra
गिर जाएंगी तेल की कीमतें: ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैंने जो कुछ किया, उसके लिए मुझे इतनी तारीफ कभी नहीं मिली। इसलिए अगर कुछ समय के लिए तेल की कीमतें ज्यादा रहती हैं, लेकिन जैसे ही यह खत्म होगा, ये कीमतें गिर जाएंगी, मेरा मानना है कि पहले से भी कम।
-
March 03, 2026 11:23 PM (IST) Posted by Amit Mishra
ब्रिटेन पर बरसे ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन को लेकर गहरी नाराजगी जताई है। ट्रंप ने कहा कि मैं UK से खुश नहीं हूं। हम विंस्टन चर्चिल से डील नहीं कर रहे हैं।"
-
March 03, 2026 11:20 PM (IST) Posted by Amit Mishra
स्पेन पर भड़के ट्रंप
"कुछ यूरोपियन देश मददगार रहे हैं और कुछ नहीं...जर्मनी बहुत अच्छा रहा है...NATO के हेड, मार्क रूटे, शानदार हैं...लेकिन कुछ यूरोपियन, जैसे स्पेन, बहुत बुरे रहे हैं। असल में, मैंने स्कॉट से स्पेन के साथ सारे लेन-देन बंद करने को कहा...स्पेन ने असल में कहा कि हम उनके बेस इस्तेमाल नहीं कर सकते...हम चाहें तो उनके बेस इस्तेमाल कर सकते हैं। हम बस उड़कर आ सकते हैं और इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। कोई हमें इसका इस्तेमाल ना करने के लिए नहीं कहेगा, लेकिन हमें ऐसा करने की जरूरत नहीं है, लेकिन वो दोस्ताना नहीं थे...स्पेन के पास अच्छे लोगों के अलावा हमें बिल्कुल भी कुछ नहीं चाहिए...हम स्पेन के साथ सारा ट्रेड बंद करने जा रहे हैं। हम स्पेन से कोई लेना-देना नहीं रखना चाहते।"
-
March 03, 2026 11:18 PM (IST) Posted by Amit Mishra
ईरान हमला करने वाला था: ट्रंप
ईरान के लेकर अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "हम इन पागलों से बातचीत कर रहे थे, और मेरा मानना था कि वो पहले हमला करेंगे...अगर हम ऐसा नहीं करते, तो वो पहले हमला करते। मुझे इस बात पर पक्का यकीन था...हमारा बहुत जबरदस्त असर हुआ है क्योंकि अब उनके पास जो कुछ भी था, वह लगभग खत्म हो गया है। उनकी मिसाइलों की गिनती बहुत कम हो रही है। हैरानी की बात है कि वो उन देशों पर हमला कर रहे हैं जो न्यूट्रल थे। उनके पास अब एयर प्रोटेक्शन नहीं है। उनके पास अब कोई डिटेक्शन फैसिलिटी नहीं है। उन्हें बहुत नुकसान होने वाला है। ये बुरे लोग हैं।"
-
March 03, 2026 11:11 PM (IST) Posted by Amit Mishra
US मिलिट्री ने 1700 से अधिक टारगेट पर किया हमला
अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, US मिलिट्री ने ईरान में 1,700 से ज्यादा टारगेट पर हमले किए हैं। CENTCOM ने एक फैक्ट शीट में कहा कि शनिवार को शुरू हुए इन हमलों में ईरानी नेवी के जहाजों, सबमरीन और एंटीशिप मिसाइल साइट्स के साथ-साथ कमांड और कंट्रोल सेंटर को निशाना बनाया गया है।
-
March 03, 2026 10:17 PM (IST) Posted by Amit Mishra
UK बेस पर हमले के बाद ब्रिटेन ने भेजा वॉरशिप और हेलीकॉप्टर
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने मंगलवार को कहा कि पूर्वी भूमध्यसागरीय द्वीप पर UK के एक बेस पर ड्रोन हमले के बाद ब्रिटेन साइप्रस में एक वॉरशिप और हेलीकॉप्टर भेज रहा है। स्टार्मर ने कहा कि उन्होंने साइप्रस के राष्ट्रपति को बताया कि UK इस इलाके में काउंटर ड्रोन क्षमताओं वाले हेलीकॉप्टर और एयर डिफेंस डिस्ट्रॉयर HMS ड्रैगन तैनात कर रहा है।
-
March 03, 2026 9:53 PM (IST) Posted by Amit Mishra
बेरूत में US एम्बेसी अगली सूचना तक बंद
बेरूत में US एम्बेसी ने घोषणा की है कि वह चल रहे क्षेत्रीय तनाव के कारण अगली सूचना तक बंद रहेगी। एक बयान में कहा गया, “बाकी सभी रेगुलर और इमरजेंसी कॉन्सुलर अपॉइंटमेंट कैंसिल कर दिए गए हैं। जब एम्बेसी नॉर्मल ऑपरेशन पर वापस आएगी, तो हम आपको बताएंगे।”
-
March 03, 2026 9:30 PM (IST) Posted by Amit Mishra
इजरायली सेना ने लेबनान के सिडोन को बनाया निशाना
इजरायली सेना ने लेबनान के दक्षिणी शहर सिडोन को निशाना बनाया है। इजरायली सेना ने घोषणा की है कि उसने लेबनान में एक मिसाइल लॉन्च साइट पर हमला किया, जिसका इस्तेमाल गोलान हाइट्स की ओर रॉकेट की बौछार करने के लिए किया गया था।
-
March 03, 2026 9:23 PM (IST) Posted by Amar Deep
पुतिन खाड़ी देशों के नेताओं के साथ निकट संपर्क में हैं : क्रेमलिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन खाड़ी क्षेत्र में संकट को कम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं और क्षेत्रीय नेताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं। क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति कार्यालय) के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा, ''पुतिन तनाव को कम करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस संबंध में हमने कल अपने लगभग सभी वार्ताकारों से चर्चा की।'' उन्होंने कहा, ''ईरानी नेतृत्व के साथ कायम संवाद का लाभ उठाते हुए (राष्ट्रपति) पुतिन ईरान में हमारे सहयोगियों को उनके बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों के संबंध में अपनी गहरी चिंता से अवगत कराएंगे।''
क्रेमलिन के अनुसार, पुतिन ने बहरीन, कतर, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और सऊदी अरब के नेताओं से फोन पर बात की। सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान के साथ फोन पर हुई बातचीत में पुतिन ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी-इजराइली हमले के परिणामस्वरूप क्षेत्र में बिगड़ती स्थिति पर चर्चा की। क्रेमलिन ने कहा, ''दोनों पक्षों ने संघर्ष के बढ़ने के वास्तविक खतरों पर गंभीर चिंता व्यक्त की, जिसने पहले ही कई अरब देशों को प्रभावित किया है और जिसके विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं। इस संदर्भ में, व्लादिमीर पुतिन ने राजनीतिक और राजनयिक माध्यमों से मौजूदा स्थिति के समाधान की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया।''
-
March 03, 2026 9:15 PM (IST) Posted by Amar Deep
इंडिगो ने भारतीयों को वापस लाने के लिए चार उड़ानें जेद्दा भेजीं
पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए इंडिगो ने मंगलवार को जेद्दा के लिए चार उड़ानें भेजीं और बाद में मस्कट के लिए एक और उड़ान संचालित करने की योजना है। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि स्थानीय स्थिति और आवश्यक मंजूरी मिलने पर, चार मार्च को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शहरों के लिए भी उड़ानें संचालित करने की योजना है। अमेरिका और इजराइल के ईरान पर संयुक्त हमले के बाद उपजे हालात के कारण पश्चिम एशिया और यूरोप के लिए उड़ानें निलंबित करने के बाद, इंडिगो ने कहा कि वह मस्कट (ओमान), जेद्दा, मदीना (सऊदी अरब) और एथेंस (यूनान) के लिए चुनिंदा उड़ानें फिर से शुरू करेगी। इंडिगो इन चार गंतव्यों के लिए कुल 26 उड़ानें संचालित करेगी। एयरलाइन ने कहा, ''अन्य सभी गंतव्यों के लिए, इंडिगो स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और स्थानीय अनुमति के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि धीरे-धीरे परिचालन को बहाल किया जा सके।''
-
March 03, 2026 9:12 PM (IST) Posted by Amar Deep
ईरान के परमाणु कार्यक्रम का नहीं मिला सबूत: राफेल ग्रॉसी
संयुक्त राष्ट्र के परमाणु निगरानी निकाय के प्रमुख राफेल ग्रॉसी का कहना है कि इजरायल और अमेरिका के दावों के बावजूद निरीक्षकों को परमाणु हथियार बनाने के लिए ईरान के समन्वित कार्यक्रम का कोई सबूत नहीं मिला है।
-
March 03, 2026 8:58 PM (IST) Posted by Amar Deep
मिडिल-ईस्ट के पर्यटन क्षेत्र में 60 अरब डॉलर के नुकसान का आंकलन
ईरान पर इजरायल-अमेरिका के युद्ध से इस क्षेत्र को पर्यटन राजस्व में 60 अरब डॉलर तक का नुकसान हो सकता है। नए अनुमानों के अनुसार, ईरान पर अमेरिका-इजरायल के युद्ध के कारण इस वर्ष मध्य पूर्व में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन का एक चौथाई हिस्सा नष्ट हो सकता है। मंगलवार को टूरिज्म इकोनॉमिक्स द्वारा जारी आंकड़ों से पता चलता है कि यदि संघर्ष जारी रहता है, तो 2026 में इस क्षेत्र में आने वाले अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में 11 से 27 प्रतिशत तक की गिरावट आ सकती है। यह फर्म के दिसंबर के पूर्वानुमान से बिल्कुल उलट है, जिसमें इस वर्ष पर्यटकों की संख्या में 13 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया गया था। यदि यह उच्च अनुमान सही साबित होता है, तो इस क्षेत्र को पहले के अनुमानों की तुलना में 23 से 38 मिलियन अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों का नुकसान हो सकता है। इसका वित्तीय प्रभाव भी गंभीर होगा, जिसमें पर्यटकों द्वारा खर्च किए जाने वाले पैसे में 34 अरब डॉलर से 56 अरब डॉलर तक का नुकसान होने का अनुमान है।
-
March 03, 2026 8:50 PM (IST) Posted by Amar Deep
नतान्ज संवर्धन संयंत्र के प्रवेश द्वार पर हमला
आईएईए ने पुष्टि की है कि ईरान के नतान्ज़ संवर्धन संयंत्र के प्रवेश द्वारों पर बमबारी की गई थी।
-
March 03, 2026 8:38 PM (IST) Posted by Amar Deep
UAE ने अब तक 172 मिसाइलें और 755 ड्रोन मार गिराए
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के ऊपर से अब तक 172 मिसाइलें और 755 ड्रोन मार गिराए जा चुके हैं। UAE के रक्षा मंत्रालय ने देश के खिलाफ ईरान द्वारा दागी गई मिसाइलों और ड्रोनों पर अपनी रिपोर्ट को अपडेट किया है। मंत्रालय के प्रेस कार्यालय के अनुसार, ईरान ने कुल 186 मिसाइलें दागीं। इनमें से 172 को रोक दिया गया, 13 समुद्र में गिरीं और एक UAE की धरती पर गिरी। रोकी गई मिसाइलों में 8 क्रूज मिसाइलें शामिल थीं, जिनका मलबा UAE की धरती पर गिरा, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई, 68 लोग मामूली रूप से घायल हो गए और नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा। UAE के रक्षा मंत्रालय ने यह भी बताया कि ईरान ने 812 ड्रोन लॉन्च किए, जिनमें से 755 को मार गिराया गया और 57 देश के भीतर गिरे।
-
March 03, 2026 8:32 PM (IST) Posted by Amar Deep
हम अपना बचाव जारी रखेंगे: संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत
जिनेवा में पत्रकारों से बात करते हुए, संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अली बहरेनी ने कहा कि ईरान इस आक्रामकता के रुकने तक इजरायल और अमेरिका के खिलाफ अपना बचाव अभियान जारी रखेगा। उन्होंने आगे कहा, "यदि किसी पड़ोसी देश में स्थित किसी अड्डे का इस्तेमाल अन्य देशों पर हमला करने या उन पर आक्रमण करने के लिए किया जाता है, तो वह एक वैध लक्ष्य होगा।"
-
March 03, 2026 8:23 PM (IST) Posted by Amar Deep
अमेरिकी थाड मिसाइल रोधी रक्षा प्रणाली को ईरान ने किया नष्ट: आईआरजीसी
पश्चिम एशिया क्षेत्र में तैनात दूसरी अमेरिकी थाड मिसाइल रोधी रक्षा प्रणाली को आईआरजीसी एयरोस्पेस फोर्स की सटीक मिसाइलों ने निशाना बनाया और उसे निष्क्रिय कर दिया। कल, संयुक्त अरब अमीरात के अल रुवैस अड्डे पर तैनात थाड रडार को भी नष्ट कर दिया गया। इन दोनों प्रणालियों के नष्ट होने से ईरान के मिसाइल तंत्र का नियंत्रण अब लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेदने के लिए खुल गया है।
-
March 03, 2026 8:19 PM (IST) Posted by Amar Deep
तेहरान पर फिर से हुआ हमला
अमेरिकी-इजरायली सेनाओं ने तेहरान के विभिन्न हिस्सों को निशाना बनाया।
-
March 03, 2026 8:14 PM (IST) Posted by Amar Deep
क़ोम में विशेषज्ञों की सभा भवन को निशाना बनाया गया: रिपोर्ट
मेहर समाचार एजेंसी के अनुसार, इज़रायल और अमेरिका के एक हमले में ईरान के क़ोम शहर में स्थित विशेषज्ञों की सभा (सर्वोच्च नेता के चयन की निगरानी करने वाली संस्था) के भवन को निशाना बनाया गया। एक अलग बयान में, समाचार एजेंसी ने बताया कि तेहरान के क्रांति चौक के पास के इलाकों में हवाई हमले किए गए।
-
March 03, 2026 8:12 PM (IST) Posted by Amar Deep
अमेरिका में महंगा हुआ पेट्रोल
मोटर क्लब एएए के अनुसार, अमेरिका में एक गैलन पेट्रोल की औसत कीमत रातोंरात 11 सेंट बढ़कर लगभग 3.11 डॉलर हो गई। ईरान पर अमेरिकी हमले से पहले ही पेट्रोल की कीमतें बढ़ रही थीं क्योंकि रिफाइनर गर्मियों के लिए उपयुक्त ईंधन मिश्रणों की ओर रुख कर रहे थे, लेकिन युद्ध के कारण इस सप्ताह कच्चे तेल के वायदा भाव में तेजी से वृद्धि हुई है। मंगलवार को, ईरान द्वारा सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमले सहित कई जवाबी हमले करने के बाद, तेल वायदा भाव एक साल से अधिक समय में सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए। अमेरिकी बेंचमार्क कच्चे तेल की कीमत 8.6% बढ़कर 77.36 डॉलर प्रति बैरल हो गई। अंतर्राष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत 6.7% बढ़कर 81.29 डॉलर प्रति बैरल हो गई। इस सप्ताह की शुरुआत में वैश्विक तेल की कीमतों में उछाल आया क्योंकि इस बात की चिंता थी कि युद्ध के कारण कच्चे तेल का वैश्विक प्रवाह बाधित हो जाएगा।
-
March 03, 2026 8:09 PM (IST) Posted by Amar Deep
इजरायल ने तेहरान में हमले के लिए जारी की चेतावनी
इजरायली सेना ने तेहरान के एक औद्योगिक क्षेत्र और कराज शहर के एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात लोगों को निकासी की चेतावनी जारी की है और कहा है कि आने वाले घंटों में इन क्षेत्रों पर हमले किए जाएंगे। इजरायली सेना ने अपने फारसी भाषा के X अकाउंट पर एक पोस्ट में तेहरान के हकीमियेह औद्योगिक क्षेत्र और कराज के पयाम हवाई अड्डे के लिए यह चेतावनी जारी की है।
-
March 03, 2026 8:02 PM (IST) Posted by Amar Deep
नबातीह के ऊपर इजरायली ड्रोन को मार गिराया: हिज़्बुल्लाह
हिज़्बुल्लाह ने कहा है कि उसने आज सुबह दक्षिणी लेबनान के नबातीह के ऊपर एक इजरायली ड्रोन को "उचित हथियारों" का इस्तेमाल करते हुए मार गिराया। सशस्त्र समूह ने कहा कि उसने इजरायल द्वारा लेबनान के दर्जनों शहरों और कस्बों को निशाना बनाए जाने के जवाब में यह कार्रवाई की।
-
March 03, 2026 7:55 PM (IST) Posted by Amar Deep
लेबनान में अब तक 40 लोग मारे गए
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को इजरायली हमलों में कम से कम 40 लोग मारे गए और 246 घायल हुए। प्रवक्ता ने कहा कि मंत्रालय द्वारा सोमवार को दी गई 52 लोगों की मौत की संख्या तकनीकी त्रुटि थी।
-
March 03, 2026 7:44 PM (IST) Posted by Amar Deep
पीएम मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस से की बात
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "हमने कुवैत के युवराज, महामहिम शेख सबाह खालिद अल-हमद अल-सबाह के साथ सार्थक फोन वार्ता की। भारत कुवैत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन की निंदा करता है और इन कठिन परिस्थितियों में वहां के लोगों के साथ खड़ा है। हमने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता की बहाली में संवाद और कूटनीति के महत्व पर जोर दिया। हम कुवैत में भारतीय समुदाय की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए कुवैती नेतृत्व द्वारा दिए जा रहे निरंतर समर्थन के लिए भी आभार व्यक्त करते हैं।"
-
March 03, 2026 7:41 PM (IST) Posted by Amar Deep
ईरान ने ओमान को बताया मित्र देश
ईरान के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने ओमान की धरती पर किसी भी सैन्य हमले की खबरों का खंडन करते हुए उस देश को "मित्र और पड़ोसी" बताया।
-
March 03, 2026 7:19 PM (IST) Posted by Amar Deep
ईरानी मिसाइलों ने मध्य इजरायल को बनाया निशाना
इजरायल की सेना ने मध्य इजरायल में ईरानी मिसाइल हमलों की सूचना दी है। सेना ने कहा, "खोज और बचाव दल, कई आपातकालीन टीमों के साथ, वर्तमान में मध्य इजरायल में प्रभावित स्थलों पर काम कर रहे हैं। हमले की परिस्थितियों की समीक्षा की जा रही है।"
-
March 03, 2026 7:11 PM (IST) Posted by Amar Deep
ईरान ने ओमान पर हमलों से इनकार किया: सरकारी मीडिया
ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार, ईरान ने ओमान पर हमलों की जिम्मेदारी लेने से इनकार किया है। ओमान में कई हमले हुए हैं, जिनमें रविवार को दो ड्रोन से किया गया हमला भी शामिल है, जिसमें एक प्रवासी श्रमिक घायल हो गया। इससे पहले, ओमान की समाचार एजेंसी ने बताया कि देश के दुक्म वाणिज्यिक बंदरगाह पर एक ईंधन टैंक पर ड्रोन से हमला किया गया था, जिसके बाद सलालाह बंदरगाह के पास एक ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और धोफ़ार प्रांत में दो अन्य ड्रोनों को रोका गया।
-
March 03, 2026 6:58 PM (IST) Posted by Mangala Yadav
हिजबुल्लाह ने इज़राइल के अपर गैलिली में मिसाइलें दागीं
हिजबुल्लाह का कहना है कि उसने अपर गैलिली में एक इज़राइली जगह पर मिसाइलें दागी हैं। ग्रुप ने कहा कि उसने मिसाइलों से मयान बारूक इज़राइली चौकी को निशाना बनाया।
-
March 03, 2026 6:02 PM (IST) Posted by Mangala Yadav
पीएम मोदी ने 8 देशों के नेताओं से बात की
पिछले 48 घंटों में, PM मोदी ने इन देशों के नेताओं से बात की है:
1. UAE
2. इज़राइल
3. सऊदी अरब
4. जॉर्डन
5. बहरीन
6. ओमान
7. कुवैत
8. कतर -
March 03, 2026 5:22 PM (IST) Posted by Mangala Yadav
हमले में मारे गए ईरान के रक्षा मंत्री
ईरान के नए रक्षा मंत्री की इजरायली हमले में मौत हो गई है। यह दावा इजरायल की सेना ने किया है। वहीं, ब्रिटेन साइप्रस में एक युद्धपोत भेजने की तैयारी कर रहा है।
-
March 03, 2026 5:13 PM (IST) Posted by Mangala Yadav
प्रधानमंत्री मोदी ने ओमान के सुल्तान और कुवैत के क्राउन प्रिंस से बात की
पीएम मोदी ने आज दोपहर खाड़ी क्षेत्र के दो महत्वपूर्ण नेताओं से बात की। उन्होंने ओमान के सुल्तान, हिज़ मैजेस्टी सुल्तान हैथम बिन तारिक से फ़ोन पर बात की। इसके अलावा उन्होंने कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबा अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह से भी बात की। दोनों नेताओं से चर्चा के दौरान, प्रधानमंत्री ने उनके देशों में हो रहे हमलों पर चिंता जताई और वहां रहने वाले भारतीय समुदाय की भलाई और सुरक्षा पर चर्चा की।
-
March 03, 2026 4:55 PM (IST) Posted by Mangala Yadav
ईरान और इजरायल- अमेरिकी युद्ध पर भारत का बयान
ईरान और इजरायल- अमेरिकी युद्ध पर भारत के विदेश मंत्रालय का बयान सामने आया है। MEA के स्पोक्सपर्सन ने कहा कि भारत बातचीत और डिप्लोमेसी के जरिए विवाद सुलझाने के पक्ष में है। हम चाहते हैं विवाद जल्द खत्म हो। दुख की बात है कि कई जानें जा चुकी हैं और हम इस बारे में अपना दुख ज़ाहिर करते हैं... लगभग एक करोड़ भारतीय नागरिक गल्फ इलाके में रहते और काम करते हैं। उनकी सुरक्षा और भलाई सबसे ज़रूरी है। हमारी ट्रेड और एनर्जी सप्लाई चेन भी इसी इलाके से होकर गुज़रती हैं। किसी भी बड़ी रुकावट का भारतीय इकॉनमी पर गंभीर असर पड़ता है।
-
March 03, 2026 4:32 PM (IST) Posted by Mangala Yadav
ईरानी शासन का लीडरशिप कंपाउंड सेंट्रल हेडक्वार्टर तबाह
इजरायल की सेना ने दावा किया है कि ईरानी शासन का लीडरशिप कंपाउंड सेंट्रल हेडक्वार्टर तबाह कर दिया गया है। यह कमांड हेडक्वार्टर ईरान की सबसे ज़्यादा सुरक्षित जगहों में से एक था। जिस कंपाउंड में शासन का सबसे सीनियर फ़ोरम था, उस पर IAF ने सटीक इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके रातों-रात हमला किया।
-
March 03, 2026 4:13 PM (IST) Posted by Mangala Yadav
कोई सबूत नहीं है कि ईरान न्यूक्लियर हथियार बना रहा थाः रूस
रूस ने ईरान पर अमेरिका हमले की कड़ी निंदा की है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि कोई सबूत नहीं है कि ईरान न्यूक्लियर हथियार बना रहा था। उन्होंने कहा कि अमेरिकी इंटेलिजेंस से जानकारी मिली है कि ईरान ने न्यूक्लियर हथियार नहीं बनाए और न ही उनका ऐसा कोई प्लान था। वॉशिंगटन का आखिरी मकसद कोई नहीं जानता।
-
March 03, 2026 3:37 PM (IST) Posted by Mangala Yadav
ईरान के नतांज परमाणु स्थल को नुकसान
इजरायल और अमेरिका लगातार ईरान पर हमले कर रहा है। हमले में ईरान के नतांज परमाणु स्थल को 'हाल ही में कुछ नुकसान' हुआ है, हालांकि, 'विकिरण संबंधी कोई प्रभाव नहीं होने' की आशंका जताई गई है।
-
March 03, 2026 3:31 PM (IST) Posted by Mangala Yadav
सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी
1. क्षेत्र और सऊदी अरब के मौजूदा हालात को देखते हुए, सऊदी अरब में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है, सऊदी अरब के सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करें और स्थानीय अधिकारियों एवं दूतावास द्वारा जारी परामर्शों का अनुसरण करें।
2. भारतीय दूतावास, रियाद और जेद्दा में वाणिज्य दूतावास तथा उनके आउटसोर्स सेवाएं वीएफएस सामान्य रूप से काम कर रहे हैं और आवश्यकता पड़ने पर अपडेट और परामर्श जारी करेंगे।
3. कई एयर कैरियर्स रियाद/जेद्दा और भारतीय गंतव्यों के बीच उड़ानें संचालित कर रहे हैं। भारत जाने के इच्छुक भारतीय नागरिक इन उड़ानों का लाभ उठा सकते हैं, उपलब्धता की जांच के बाद।
-
March 03, 2026 3:07 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पाकिस्तान ने मार्च तक सभी व्यावसायिक उड़ानों के लिए बंद किया एयरस्पेस
पाकिस्तान ने मिडिल-ईस्ट में बिगड़े हालात के मद्देनजर अपने देश में सभी व्यावसायिक उड़ानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है।
-
March 03, 2026 3:03 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल के बेत श्मेश में मारे गए इजरायलियों की लिस्ट जारी
इजरायल ने ईरान के मिसाइल हमले में मारे गए लोगों की फोटो और नाम जारी किया है। इजरायल के विदेश मंत्रालय ने लिखा, ईरान इन्हीं लोगों को निशाना बनाता है। ईरान की एक मिसाइल ने जानबूझकर बेत श्मेश के रिहायशी इलाके को निशाना बनाया, जिसमें 9 नागरिकों की मौत हो गई। सभी नौ पीड़ितों की पहचान हो चुकी है। इनमें से चार बच्चे थे, जिनमें तीन भाई-बहन शामिल थे। उनकी आत्मा को शांति मिले।
-
March 03, 2026 2:52 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
खामेनेई की हत्या से पहले कई साल तक इजरायल ने बनाया तेहरान में खुफिया नेटवर्क
ईरान के सुप्रीम लीडर सैय्यद अली खामेनेई की हत्या से पहले इज़रायल ने तेहरान में एक व्यापक खुफिया नेटवर्क बनाने में कई साल बिताए। खुफिया एजेंसियों ने ट्रैफिक कैमरों को हैक किया, मोबाइल नेटवर्क में घुसपैठ की, सुरक्षा टीमों पर नज़र रखी और खामेनेई और वरिष्ठ अधिकारियों के जीवन के पैटर्न का पता लगाने के लिए उन्नत डेटा विश्लेषण का इस्तेमाल किया। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने अतिरिक्त स्रोत मुहैया कराए। खामेनेई के अपने परिसर में एक बैठक में शामिल होने की पुष्टि होने के बाद, समन्वित हमले शुरू किए गए। साइबर ऑपरेशनों ने ईरानी संचार और हवाई सुरक्षा को बाधित किया और दिनदहाड़े हमले में सटीक मिसाइलों ने परिसर को निशाना बनाया। इस ऑपरेशन को ईरान पर दशकों से केंद्रित खुफिया प्रयासों का परिणाम बताया गया।
-
March 03, 2026 2:47 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
बहरीन में रात भर ईरान ने कैसे बरसाई मिसाइलें, देखें VIDEO
बहरीन में पूरी रात ईरान ने किस तरह मिसाइलें बरसाईं, इसका एक वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि एक के बाद एक मिसाइलें बहरीन में अमेरिकी बेस को निशाना बना रही हैं।
-
March 03, 2026 2:41 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
दिल्ली के बाद मुंबई में भी उतरा मिडिल-ईस्ट में फंसे भारतीयों को लेकर विमान, 580 यात्री आए वापस
राजधानी नई दिल्ली के बाद अब मुंबई में भी एक विमान मिडिल-ईस्ट की जंग में फंसे भारतीयों को लेकर लैंड किया है। इस विमान में 580 भारतीय लोग सवार थे। जबकि उससे पहले 149 लोगों के साथ एक विमान दिल्ली लैंड हुआ था।
-
March 03, 2026 2:36 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
परमाणु वार्ता के दौरान ईरान पर हमला करना अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघनः चीन
ईरान पर अमेरिकी हमले को चीन ने फिर गलत ठहराया है। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने ईरान के परमाणु मुद्दे पर चीन के रुख के बारे में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि अमेरिका ने वार्ता प्रक्रिया के दौरान एक बार फिर ईरान पर हमले किए हैं, जो अंतरराष्ट्रीय कानून और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के बुनियादी मानदंडों का उल्लंघन है। इससे मध्य पूर्व में स्थिति अचानक बिगड़ गई है। इस प्रश्न पर आईएईए के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने कहा कि आईएईए ने ईरान में कोई व्यवस्थित परमाणु हथियार कार्यक्रम नहीं देखा है और अन्य देशों के अपने राजनीतिक विचार हो सकते हैं।
-
March 03, 2026 2:23 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
IDF ने बेरूत में उड़ा दिया हिजबुल्लाह का कमांड सेंटर, जारी किया हमले का वीडियो
इजरायली डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने बेरूत में हिजबुल्लाह के कमांड सेंटर को उड़ा दिया है। IDF ने लिखा बेरूत में हिज़्बुल्लाह के कमांड केंद्रों पर आईडीएफ ने हमलों की श्रृंखला पूरी की। हिज़्बुल्लाह के खुफिया मुख्यालय द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले प्रचार केंद्रों में संचार उपकरणों को निशाना बनाया गया।
-
March 03, 2026 2:19 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान में सत्ता परिवर्तन अमेरिकी अभियान का लक्ष्य नहीं था: रुबियो
ईरान में सत्ता परिवर्तन अमेरिकी अभियान का लक्ष्य नहीं था। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने एक बयान में यह बात कही है। जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुरू से कहते रहते हैं कि ईरान में रिजीम चेंज हमारा मकसद है।
-
March 03, 2026 2:01 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ट्रंप का बड़ा बयान, बोले-अमेरिका जल्द ही ईरान में हासिल कर लेगा आर्मी अभियान का लक्ष्य
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि वाशिंगटन जल्द ही ईरान के खिलाफ अपने सैन्य अभियान के लक्ष्य हासिल कर लेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा, "हम उन्हें बहुत नुकसान पहुंचा रहे हैं। हम उन्हें बहुत पीछे धकेल रहे हैं।"
-
March 03, 2026 1:46 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
मिडिल-ईस्ट में अमेरिका के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना हमारा अधिकारः ईरान
ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति समिति के सदस्य अलाएद्दीन बोरौजेर्दी ने कहा, "ईरान इस क्षेत्र की सैन्य शक्ति है। हम इस क्षेत्र में स्थित सभी अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाएंगे, और यह हमारा अधिकार है।"
-
March 03, 2026 1:42 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल और अमेरिका के हमले में मारे गए स्कूली बेटे का फोटो लिए बिलख रही मां, देखें VIDEO
एक शोकग्रस्त ईरानी मां अपना दुख बयां करती है, जिसका छोटा बेटा अपने प्राथमिक विद्यालय पर हुए अमेरिकी-इजरायली आतंकवादी हमले में मारा गया। मां ने कहा, "मेरे बेटे का सिर नहीं मिला। अमेरिकी-इजरायली हमले में उसका सिर धड़ से अलग हो गया था।"
-
March 03, 2026 1:39 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
खामेनेई की मौत का मातम मनाने उमड़ा लोगों का हुजूम
ईरान के सुप्रीम लीडर सैय्यद अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का मातम मनाने के लिए हजारों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है।
-
March 03, 2026 1:11 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
उत्तरी फिलिस्तीन में लगातार बज रहे हवाई हमले के सायरन
उत्तरी फिलिस्तीन में इस समय लगातार हमले के सायरन बज रहे हैं। सायरन की आवाज सुनकर लोग घबरा गए हैं और अपने-अपने घरों में घुस गए हैं।
-
March 03, 2026 1:08 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल-अमेरिका से जारी युद्ध के बीच ईरान में आया तेज भूकंप
इजरायल और अमेरिका से जारी युद्ध के बीच ईरान में जोरदार भूकंप आया है। भूकंप से क्षेत्र की इमारतें हिल गईं और लोग घरों से निकलकर बाहर की ओर भागने लगे।
-
March 03, 2026 1:06 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
मिडिल-ईस्ट में चल रही जंग पर US सीनेटर शूमर का बड़ा बयान, बोले-"अमेरिकी जनता नहीं चाहती युद्ध"
अमेरिकी सीनेटर शूमर ने कहा, "हम मध्य पूर्व में चल रहे अंतहीन युद्धों से तंग आ चुके हैं'। उन्होंने कहा कि 'अमेरिकी जनता ऐसा नहीं चाहती।' शूमर ने ईरान पर ट्रंप द्वारा किए गए हमले के फैसला का विरोध किया।
-
March 03, 2026 1:02 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने इस्फहान न्यूक्लियर साइट पर हमला करने आए इजरायली ड्रोन को मार गिराया, देखें VIDEO
ईरान ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए न्यूक्लियर साइट पर हमला करने आए इजरायली ड्रोन को मारकर गिरा दिया है। ड्रोन गिरने के बाद उसमें आग लग गई और मौके पर ऊंचा धुआं और आग की लपटें उठते देखा जा रहा है।
-
March 03, 2026 12:58 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर फिर बड़ा हमला किया
इजरायल और अमेरिका की सेनाओं ने मंगलवार को ईरान की राजधानी तेहरान पर फिर एक बड़ा हमला किया। इसके बाद बिल्डिंग से धुआं उठता देखा जा रहा है।
-
March 03, 2026 12:52 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल ने दक्षिण लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों को किया तहस-नहस
आईडीएफ ने मंगलवार को लेबनान की राजधानी बेरूत समेत दक्षिण लेबनान में कई जगहों पर ईरान समर्थिक आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह के ठिकानों पर कई बड़े हमले किए। आईडीएफ ने इस दौरान हिजबुल्लाह को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाने का दावा किया है।