Israel US Iran War Live Updates:ईरान की बेहद तेज और कान फोड़ू मिसाइलों ने अमेरिकी बेस को सेकेंडों में आग के गोले में बदला
Israel US Iran War Live Updates: इजरायल-ईरान और अमेरिका युद्ध अब 34वें दिन में पहुंच चुका है। ईरान की बहुत तेज गति वाली कानफोड़ू मिसाइलों ने सारे इंटरसेप्टर को क्रॉस करते हुए अमेरिकी बेस को सेकेंडों में आग के धधकते गोले में तब्दील कर दिया।

Israel US Iran War Live Updates: इजरायल-ईरान और अमेरिका युद्ध अब 34वें दिन में पहुंच चुका है। मिडिल-ईस्ट में भीषण जंग जारी है। इस बीच मिडिल-ईस्ट में ईरान की बहुत तेज गति वाली कानफोड़ू मिसाइलों ने सारे इंटरसेप्टर को क्रॉस करते हुए अमेरिकी बेस को सेकेंडों में आग के धधकते गोले में तब्दील कर दिया। मिसाइल की गति इतनी अधिक तेज थी कि उसे कोई इंटरसेप्ट नहीं कर सका।
इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को पूरी दुनिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के हमले में ईरान को बड़ा नुकसान पहुंचा है। ट्रंप ने कहा कि ईरान का रिजीम खत्म हो चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा करते हुए कहा कि ईरान की नेवी खत्म हो चुकी है। ईरान की लीडरशिप को हम खत्म कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि ईरान के सारे बड़े नेता मारे जा चुके हैं। हमने ईरान के रिजीम को बदल दिया है। हमने ईरान को परमाणु बम बनाने से रोक दिया है। ट्रंप के संबोधन के बाद दुनिया भर में तेल की कीमतें और ज्यादा बढ़ गईं।
ईरान अब दुनिया के लिए खतरा नहींः ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि दुनिया का सबसे खतरनाक शासन अब नहीं रहा। हमने ईरान को परमाणु बम नहीं बनाने दिया। हमने उसकी क्षमता को पूरी तरह खत्म कर दिया। अब वह दुनिया के लिए खतरना नहीं बन पाएगा। ट्र्ंप ने कहा कि अमेरिका ने 32 दिनों में ही ईरान में अपन लक्ष्य हासिल कर लिया है। हमने अपना मिशन पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन एपिक फ्यूरी अगले 2 से 3 हफ्ते तक जारी रहेगा। इसके बाद जंग खत्म हो जाएगी। हमने अमेरिकी बच्चों का भविष्य सुरक्षित कर दिया है।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का दुनिया जाने, क्या करनाः ट्रंप
अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की जरूरत नहीं है। होर्मुज का अब दुनिया जाने कि उसे कैसे खुलवाना है। ट्रंप ने कहा कि हमें मिडिल-ईस्ट का तेल नहीं चाहिए। अमेरिका के पास पर्याप्त तेल-गैस का भंडार है।
वहीं उन्होंने अपने संबोधन से पहले कहा था कि कि अमेरिका के अलावा दुनिया का कोई भी देश स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोल सकता। ट्रंप ने कहा है कि आज बताऊंगा कि मैं कितना महान हूं। इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने एक चिट्ठी लिखी है और कहा है कि ईरान किसी के लिए खतरा नहीं है।
Live updates : Israel US Iran War Live Updates: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का बड़ा बयान, कहा-तेहरान सीजफायर को तैयार नहीं
-
April 02, 2026 11:27 PM (IST) Posted by Amit Mishra
रूस के लिए खुला है होर्मुज जलडमरूमध्य
राष्ट्रपति पुतिन के एक सहयोगी यूरी उशाकोव ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य रूस के लिए खुला है। यह जानकारी रूस की सरकारी समाचार एजेंसी TASS ने दी है।
-
April 02, 2026 10:31 PM (IST) Posted by Amit Mishra
ईरान को समझौता कर लेना चाहिए: ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनके अनुसार, ईरान का सबसे बड़ा पुल एक हमले में ढह गया है। उन्होंने एक बार फिर दोहराया है कि अब ईरान के लिए समझौता करने का समय आ गया है, "इससे पहले कि बहुत देर हो जाए"।
-
April 02, 2026 9:26 PM (IST) Posted by Amit Mishra
ईरान ने जॉर्डन में US जेट विमानों पर ड्रोन से किया हमला
ईरान ने दावा किया है कि उसने जॉर्डन के अल-अजराक बेस पर मौजूद अमेरिकी लड़ाकू विमानों पर ड्रोन से हमला किया है। इन हमलों में कितना नुकसान हुआ है, इस बारे में कुछ नहीं बताया गया है।
-
April 02, 2026 7:36 PM (IST) Posted by Amit Mishra
तेहरान: करज पुल पर हमले में 2 लोगों की मौत
तेहरान से पश्चिमी शहर करज जाने वाले एक हाईवे पुल पर हमला हुआ था। अल्बोर्ज प्रांत के उप-गवर्नर ने ईरान की ISNA समाचार एजेंसी को बताया है कि इस हमले में 2 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारी ने आगे बताया कि कई अन्य लोगों को इलाज के लिए मेडिकल सेंटरों में ले जाया गया। इस हमले से जुड़ी बिजली, पानी या पर्यावरण संबंधी किसी भी समस्या की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।
-
April 02, 2026 6:41 PM (IST) Posted by Amit Mishra
ईरान के हमलों को लेकर कतर ने UN से की अपील
कतर का कहना है कि उसने UN के सेक्रेटरी जनरल एंटोनियो गुटेरेस को एक और चिट्ठी भेजी है, जिसमें उसने अपने इलाके पर ईरान के हमलों की निंदा की है। कतर के विदेश मंत्रालय के हवाले से जारी इस चिट्ठी में 28 मार्च से 1 अप्रैल के बीच कतर के इलाके को निशाना बनाकर किए गए ईरान के ड्रोन और क्रूज मिसाइल हमलों की एक पूरी लिस्ट दी गई है। इनमें एक हमला ऐसा भी था जिसने कतर के समुद्री इलाके में एक तेल टैंकर को निशाना बनाया था। चिट्ठी में ईरान के हमलों की कड़ी निंदा की गई है और कहा गया है कि ईरान को "नुकसान की भरपाई करनी चाहिए।" इसमें इस बात पर भी जोर दिया गया है कि अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत इन हमलों का जवाब देने का कतर को पूरा अधिकार है।
-
April 02, 2026 5:56 PM (IST) Posted by Amit Mishra
IRGC के कमांडर की मौत
इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ग्राउंड फोर्सेज की एक कमांडो यूनिट, 'फत्ताहीन' के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद-अली फथ-अलीजादेह की इजरायली हवाई हमले में मौत हो गई है। इजरायल की ओर बुधवार को किए हमलों में कमांडर की मौत हुई थी।
-
April 02, 2026 5:29 PM (IST) Posted by Amit Mishra
UAE ने 19 बैलिस्टिक मिसाइलों और 26 ड्रोन को रोका
संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने गुरुवार को 19 बैलिस्टिक मिसाइलों और 26 ड्रोन का सामना किया। एक्स पोस्ट में कहा गया है कि जंग शुरू होने के बाद से, मंत्रालय ने 2,038 ड्रोन, 19 क्रूज मिसाइलों और 457 बैलिस्टिक मिसाइलों को ट्रैक किया है।
-
April 02, 2026 5:01 PM (IST) Posted by Amit Mishra
IRGC ने दी चेतावनी
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका से जुड़ी स्टील सुविधाओं को निशाना बनाया है। ईरानी मीडिया की ओर से जारी एक बयान में, IRGC ने कहा कि उसने UAE के अबू धाबी में स्टील साइटों और बहरीन में एल्युमीनियम सुविधाओं पर हमला किया है। बयान में आगे कहा गया, “ये हमले एक चेतावनी हैं, और यदि ईरानी उद्योगों पर हमला दोहराया जाता है, तो अगली प्रतिक्रिया कहीं अधिक दर्दनाक होगी। हम क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी आर्थिक उद्योगों पर हमला करेंगे।”
-
April 02, 2026 4:16 PM (IST) Posted by Amit Mishra
लेबनान के PM बोले- 'देश में गंभीर हैं हालात'
लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने कहा है कि उनके देश में हालात बहुत गंभीर हैं, क्योंकि इजरायल की सेना दक्षिण में अपना हमला जारी रखे हुए है, जिससे विस्थापन का संकट और गहराता जा रहा है। बेरूत में बोलते हुए, सलाम ने कहा कि लेबनान के विस्थापित लोग, जिनकी संख्या अब 10 लाख से अधिक हो गई है उस युद्ध के मुख्य शिकार हैं जिससे उनका कोई लेना-देना नहीं है।
-
April 02, 2026 3:17 PM (IST) Posted by Amit Mishra
पुतिन करेंगे मिस्र के विदेश मंत्री की मेजबानी, एजेंडे में होगा ईरान युद्ध
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को मिस्र के विदेश मंत्री बदर अब्देलअती की मेजबानी करेंगे। इस बातचीत का मुख्य केंद्र ईरान युद्ध और व्यापक मध्य-पूर्व क्षेत्र, साथ ही दोनों देशों के आपसी संबंध होंगे।
-
April 02, 2026 2:56 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरानी हमले के बाद आबू धाबी के इकोनॉमिक जोन में लगी आग
आबू धाबी के इकोनॉमिक जोन में ईरान ने मिसाइल हमला किया। हमले के बाद आग लग गई। ईरान की प्रेस टीवी ने यह दावा किया है।
-
April 02, 2026 1:41 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिका ने इराक में रह रहे अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी की
अमेरिका ने इराक में रह रहे अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। अमेरिका को शक है कि अगले 24 से 48 घंटे में ईरान समर्थित मिलिशिया बगदाद पर बड़ा हमला कर सकते हैं।
-
April 02, 2026 1:39 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल पर हिजबुल्लाह के हमले में 2 लोग घायल
इजरायल पर हिजबुल्लाह ने कई जगह रॉकेट हमले किए हैं। इसमें कम से कम 2 लोग घायल हो गए हैं।
-
April 02, 2026 12:20 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायली हमले में मारी गई ईरान की 2 सगी बहनें, सामने आई तस्वीर
इजरायली सेना के हमले में ईरान में 2 सगी बहनों की मौत हो गई है। दोनों बहने अभी युवा थीं और वह इजरायली हमले की चपेट में आ गईं।
-
April 02, 2026 12:16 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान के तबरीज में इजरायल-अमेरिका के हमले में पहुंचा भारी नुकसान
ईरान के तबरीज इलाके में इजरायल और अमेरिका की मिसाइलों ने बड़ा हमला किया है। हमले के बाद इलाके में बड़े पैमाने पर तबाही की तस्वीरें सामने आई है।
-
April 02, 2026 11:51 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
जोर्डन में ईरानी मिसाइल को इंटरसेप्ट नहीं कर सका अमेरिका, देखें वीडियो
जोर्डन में अमेरिका के सैन्य बेस पर हमला करने पहुंची ईरानी मिसाइल को इंटरसेप्ट करने में अमेरिका का एयरडिफें सिस्टम फिर नाकाम साबित हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अमेरिकी इंटरसेप्टर को छकाते हुए ईरानी मिसाइल आगे बढ़ जाती है।
-
April 02, 2026 11:17 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
तेल-अवीव में तबाही का पर्याय बनीं ईरानी मिसाइलें, देखें VIDEO
इजरायल की राजधानी तेल-अवीव में ईरानी मिसाइलें बड़े टारगेट पर हमले कर रही हैं। इससे कई शहरों में तबाही देखी जा रही है। हमले के बाद घायलों को एंबुलेंस के जरिये अस्पताल ले जाते देखा जा रहा है।
-
April 02, 2026 10:48 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ट्रंप के संबोधन के बाद ह्वाइट हाउस का पहला पोस्ट, "ईरान लगभग पूरी तरह से तबाह हो चुका है।"
ट्रंप के संबोधन के बाद ह्वाइट हाउस ने पहला पोस्ट किया है। इसमें राष्ट्रपति ट्रंप के हवाले लिखा गया है, "ईरान लगभग पूरी तरह से तबाह हो चुका है।"
-
April 02, 2026 10:15 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान के इस्फहान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का वीडियो वायरल
ईरान के इस्फहान परमाणु केंद्र पर इजरायल और अमेरिका के हमले का वीडियो वायरल हो है। इसमें बहुत भीषण विस्फोट देखा जा रहा है।
-
April 02, 2026 10:12 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायली सैनिकों पर हिजबुल्लाह ने फिर किया बड़ा रॉकेट हमला
ईरान के समर्थन में हिजबुल्लाह लगातार इजरायली सैनिकों को निशाना बना रहा है। बृहस्पतिवार को हिजबुल्लाह ने फिर इजरायली सैनिकों को टारगेट करते हुए रॉकेट हमले किए।
-
April 02, 2026 9:24 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ का पोस्ट, "पाषाण युग में वापसी"
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने ईरान के साथ जंग के दौरान एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, "पाषाण युग में वापसी"। ऐसा माना जा रहा है कि ईरान को ट्रंप द्वारा तबाह करने के दावे के बाद उन्होंने तेहरान की बर्बादी पर यह कटाक्ष किया है।
-
April 02, 2026 9:21 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान पर इजरायल-अमेरिका ने 48 घंटे में 400 बड़े हमले किए
इजरायल और अमेरिका ने पिछले 48 घंटे में 400 से अधिक हमले करने का दावा किया। इसमें ईरान के न्यूक्लियर ठिकाने से लेकर मिलिट्री और मिसाइल बेस को निशाना बनाया गया।
-
April 02, 2026 9:20 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिका का एफ-15 फाइटर जेट से बच निकला ईरान का शाहेद ड्रोन, देखें वीडियो
ईरान का शाहेद ड्रोन इराक के ऊपर अमेरिका के एफ-15 फाइटर जे बच निकला और इसके बाद वह अपन टारगेट पर पहुंचकर हमला करने में सफल रहा। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।
-
April 02, 2026 8:58 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान के खिलाफ इजरायल और अमेरिका का ऑपरेशन लगभग पूरा हो चुका हैः ट्र्ंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इजरायल और अमेरिका का ईरान के खिलाफ चलाया गया ऑपरेशन लगभग पूरा हो चुका है।
-
April 02, 2026 8:55 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान के एक और स्कूल पर अमेरिका ने गिराई मिसाइल
ईरान के एक और स्कूल पर अमेरिका द्वारा मिसाइल गिराए जाने का वीडियो सामने आया है। इसमें 21 लोगों की मौत हो गई है।
-
April 02, 2026 8:29 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ट्रंप के संबोधन के बाद ईरान और मिडिल-ईस्ट पर ईरानी हमला हुआ और तेज
ईरान ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संबोधन के बाद इजरायल और अमेरिका पर हमलों को और भी ज्यादा तेज कर दिया है। ईरान ने इजरायल के कई शहरों में मिसाइल हमला किया है। साथ ही मिडिल-ईस्ट में मिसाइलें और ड्रोन बरसाना शुरू कर दिया है।
-
April 02, 2026 7:54 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ट्रंप के संबोधन के बाद इजरायल पर बढ़ा ईरानी मिसाइलों का खतरा, पूरे देश में बज रहे सायरन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संबोधन के बाद इजरायल पर ईरानी मिसाइलों के हमले का खतरा और भी ज्यादा बढ़ गया है। लगभग पूरे इजरायल में ईरानी मिसाइलों के खतरे से अलर्ट करने को लेकर सायरन की आवाज सुनाई दे रही है।
-
April 02, 2026 7:27 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ट्रंप ने कहा-हमने सिर्फ 32 दिन में ईरान में लक्ष्य हासिल कर लिया...जबकि इससे पहले अमेरिका के सभी युद्ध लंबे चले
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका द्वारा प्रथम विश्वयुद्ध से लेकर अब तक लड़े गए अन्य युद्धों की लंबी अवधि का जिक्र किया गया। ट्रंप ने कहा कि इससे पहले अमेरिका के सभी युद्ध सालों-साल तक लंबे चले। मगर हमने सिर्फ 32 दिनों में ईरान में लक्ष्य हासिल कर लिया।
-
April 02, 2026 7:24 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
हमें मिडिल-ईस्ट का तेल नहीं चाहिए, लेकिन हम अपने सहयोगियों की मदद करेंगेः ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि हमें मिडिल-ईस्ट के तेल की जरूरत नहीं है। अमेरिका के पास तेल और गैस का भंडार है। मगर हम अपने सहयोगियों की मदद करेंगे।
-
April 02, 2026 7:22 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
हमने ईरान में अपना टारगेट पूरा कर लिया हैः ट्रंप
अपने संबोधन के दौरान ट्रंप ने कहा कि हमने ईरान में अपना टारगेट पूरा कर लिया है। उन्होंने ईरान के रिजीम को बदल देने का दावा किया। ट्रंप ने कहा कि उनके सारे टॉप लीडर मारे जा चुके। अब ईरान की लीडरशिप खत्म हो चुकी है। इसलिए रिजीम चेंज का लक्ष्य पूरा कर लिया है। ट्रंप ने कहा कि अब ईरान परमाणु बम नहीं बना पाएगा।
-
April 02, 2026 7:04 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
हमने 32 दिनों में ईरान में लक्ष्य हासिल कर लियाः ट्रंप
ट्रंप ने सिर्फ 32 दिनों में ईरान में लक्ष्य हासिल कर लेने का दावा किया। उन्होंने कहा कि अगले 3 हफ्ते तक अभी ऑपरेशन एपिक फ्यूरी जारी रहेगा।
-
April 02, 2026 7:01 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ट्रंप ने अगले 2 से 3 हफ्ते में पूरी तरह जंग खत्म करने का दावा किया
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अगले 2 से 3 हफ्ते में जंग को खत्म कर देंगे। अब ईरान बर्बाद हो चुका है। उसकी क्षमता नहीं बची है। अमेरिकी बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो गया है।
-
April 02, 2026 7:00 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
दुनिया का सबसे खतरनाक रिजीम अब नहीं हैः ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि जो दुनिया का सबसे खतरनाक रिजीम (ईरान) था, वह अब नहीं है। ईरान एक महीने के युद्ध में अमेरिका द्वारा तबाह किया जा चुका है।
-
April 02, 2026 6:59 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अब ईरान को कभी भी परमाणु बम नहीं बनाने देंगेः ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमने ईरान की मिसाइल फैक्ट्रियों को तबाह कर दिया है। उनके परमाणु ठिकानों का नष्ट कर दिया है। अब ईरान को कभी भी परमाणु बम नहीं बनाने देंगे।
-
April 02, 2026 6:57 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ट्रंप ने कहा कि हमने ईरान में अपना मिशन पूरा कर लिया
ट्र्ंप ने ईरान में अपना मिशन पूरा कर लेने का दावा किया। उन्होंने कहा कि ईरान के सभी बड़े नेता मार दिए गए हैं और रिजीम चेंज हो गया है। अब हमने अपना मिशन पूरा कर लिया है। हमने अमेरिकी बच्चों का भविष्य सुरक्षित कर दिया है।
-
April 02, 2026 6:55 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
तेल और गैस के दाम अपने आप कम होते जाएंगेः ट्रंप
ईरान युद्ध पर जीत का दावा करते हुए ट्रंप ने कहा कि तेल और गैस के दाम धीरे-धीरे अपने आप कम होते जाएंगे।
-
April 02, 2026 6:54 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान की वायुसेना क्षमता अब नहीं रहीः ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि ईरान की वायुसेना अब खत्म हो चुकी है। हमने उसकी नेवी भी खत्म कर दी है। ईरान को उसके गलत कामों की सजा दे दी है।
-
April 02, 2026 6:52 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अब दुनिया को देखना होगा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज कैसे खुलेः ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अब दुनिया को देखना है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज कैसे खुले। उन्होंने कहा कि हमें होर्मुज की जरूरत नहीं है।
-
April 02, 2026 6:51 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिका के पास तेल-गैस का अपना भंडार हैः ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के पास तेल और गैस का अपना भंडार है। हमें मिडिल-ईस्ट से तेल लेने की जरूरत नहीं है।
-
April 02, 2026 6:51 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान के साथ विवाद खत्म होगा तो होर्मुज अपने आप खुल जाएगाः ट्रंप
अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि विवाद खत्म होते ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अपने आप खुल जाएगा। ट्रंप ने कहा कि हमारा ऑपरेशन एपिक फ्यूरी अच्छा चल रहा है। यह जारी रहेगा।
-
April 02, 2026 6:49 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
हमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की जरूरत नहीं हैः ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमें होर्मुज की जरूरत नहीं है। हम मिडिल-ईस्ट का तेल नहीं चाहते। हमारी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी है।
-
April 02, 2026 6:48 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान को उसके गलत कामों की सजा मिलीः ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान को उसके गलत कामों की सजा मिली है। हमने ईरान को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। अब वह परमाणु बम नहीं बना पाएगा। अब ईरान दुनिया के लिए खतरा नहीं है।
-
April 02, 2026 6:47 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ट्रंप ने ईरान में अपना मिशन पूरा करने का दावा किया
अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के जरिये ईरान में अपना मिशन पूरा करने का दावा किया। उन्होंने कहा कि हमने बहुत कम समय में दुश्मन को तबाह कर दिया। एक महीने में ईरान की लीडरशिप को खत्म कर दिया।
-
April 02, 2026 6:44 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
हमने ईरान की ड्रोन और मिसाइल क्षमता को बर्बाद कर दिया हैः ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमने ईरान की ड्रोन और मिसाइल क्षमता को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। ईरान में अब सत्ता परिवर्तन हो चुका है।
-
April 02, 2026 6:43 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिका ने ईरान को परमाणु बम बनाने से रोकाः डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमने ईरान को परमाणु बम बनाने से रोका है। अमेरिका की सुरक्षा के लिए ऑपरेशन जारी है। ट्रंप ने कहा कि हमारी सेना सबसे ताकतवर है।
-
April 02, 2026 6:40 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा बयान, कहा-सारे बड़े ईरानी नेता मारे जा चुके हैं
राष्ट्रपति ट्रंप ने बहुत बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान के सारे बड़े नेता मारे जा चुके हैं। हमने ईरान में रिजीम चेंज कर दिया है।
-
April 02, 2026 6:39 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान की सेना हमारे कंट्रोल में हैः ट्रंप
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान की सेना अब हमारे कंट्रोल में है। हमने ईरान की परमाणु और मिसाइल क्षमता को खत्म कर दिया है।
-
April 02, 2026 6:38 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान की नेवी खत्म हो चुकी हैः ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि ईरान के नेवी पूरी तरह खत्म हो चुकी है। हमने ईरान को भारी नुकसान पहुंचाया है।
-
April 02, 2026 6:37 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा बयान, कहा-ईरान की पूरी लीडरशिप हम खत्म कर चुके हैं
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान की पूरी लीडरशिप को हमने खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के हमले में ईरान तबाह हो चुका है। ट्रंप ने कहा कि दुनिया का सबसे खतरनाक रिजीम अब नहीं है। हम ईरान में रिजीम चेंज कर चुके हैं।
-
April 02, 2026 6:33 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ट्रंप का बड़ा दावा, कहा-ईरान के नए शासन ने युद्ध विराम की अपील की है
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ईरान के नए शासन ने युद्ध विराम की अपील की है।
-
April 02, 2026 6:31 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ट्रंप ने कहा-मैं नहीं होता तो इजरायल और मिडिल-ईस्ट नहीं होता
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन से पहले बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि अगर मैं नहीं होता तो न तो इजरायल होता और न ही मिडिल-ईस्ट। आज ट्रंप दुनिया को संबोधित करने वाले हैं। इसमें वह ईरान युद्ध को लेकर कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं।