Israel US Iran War LIVE: टारगेटिंग में बड़ी चूक कारण ईरान के स्कूल पर गिरी अमेरिकी मिसाइल, जांच में खुलासा
Israel US Iran War LIVE: इजरायल के रक्षामंत्री इजराइल कार्ट्ज ने ईरान के साथ जंग को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जब तक जरूरी होगा हमले जारी रहेंगे।

Israel US Iran War LIVE: मध्य पूर्व की जंग तेज होती जा रही है। इस बीच ईरान ने अमेरिका और इजरायल से जंग के बीच 200 डॉलर प्रति बैरल तेल खरीदने को तैयार रहने के लिए चेतावनी दी है। ईरान के खतम अल-अनबिया के प्रवक्ता: 200 डॉलर प्रति बैरल तेल के लिए तैयार हो जाइए। यह स्थिति स्टेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे तेल के जहाजों पर हमले के चलते हो रही है। इजरायल के रक्षामंत्री इजराइल कार्ट्ज ने इस बीच कहा है कि ईरान पर तब तक हमले जारी रहेंगे, जब तक यह जरूरी होगा। ऐसे में अभी युद्ध थमने के आसार नहीं दिख रहे।
अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरानी नौसेना पर हमला बोलते हुए माइन्स बिछाने वाली 10 से अधिक नावों को पूरी तरह नष्ट कर दिया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की और ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि सभी माइन्स तुरंत हटा ले वरना गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने वीडियो जारी कर ईरानी जहाजों और पनडुब्बियों के विनाश का प्रमाण दिया ताकि मालवाहक जहाज सुरक्षित रहें। ईरान ने जंग के 12वें दिन भी खाड़ी देशों पर हमले जारी रखे हैं। अमेरिका ने ईरान से जंग के चलते दुनिया भर में बढ़ती तेल की कीमतों को स्थिर करने में भारत की भूमिका को अहम बताया है।
इस बीच दुबई में बड़े धमाके की खबर सामने आ रही है। धमाका इतना जबरदस्त था कि लोगों में दहशत फैल गई। ईरान दुबई में अमेरिका के ठिकानों को लगातार निशाना बना रहा है।
ईरानी मिसाइल का इजरायल पर कहर
ईरान ने इजरायल पर घातक मिसाइल हमला किया है। ईरान की मिसाइलों को वहां लगा आयरन डोम इंटरसेप्ट नहीं कर सका। इसके बाद बहुत तेज विस्फोट हुआ, जो कैमरे में कैद हुआ है। धमाके का वीडियो देखकर इसके असर का अंदाजा लगाया जा सकता है।
भारत तेल की कीमतें स्थिर रखने में निभा सकता है बड़ी भूमिका
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा, "दुनिया भर में तेल की कीमतों को स्थिर बनाए रखने में भारत एक महत्वपूर्ण भागीदार रहा है। अमेरिका मानता है कि रूस से तेल की निरंतर खरीद इसी प्रयास का एक हिस्सा है। भारत तेल के सबसे बड़े उपभोक्ताओं और शोधकों में से एक है और अमेरिकियों और भारतीयों के लिए बाजार की स्थिरता बनाए रखने के लिए अमेरिका और भारत का मिलकर काम करना आवश्यक है।"
ईरान ने भी होर्मुज में लगभग 6000 माइन्स बिछाने का दावा किया जिसमें सेंसर से सक्रिय उन्नत माइन्स शामिल हैं। एक ईरानी कमांडर ने धमकी दी कि दुश्मन जहाजों को गुजरने की इजाजत नहीं मिलेगी। इससे जलमार्ग बंद हो गया है जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति बाधित हुई और ऊर्जा संकट गहरा गया है। इस बीच ईरान ने इजरायल पर जवाबी हमले का वीडियो जारी किया जिसमें एक के बाद एक कई बैलिस्टिक मिसाइलें लॉन्च की गईं और धमाके हुए हैं। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने दावा किया कि ड्रोन हमले से तेल अवीव के दक्षिण हाइला में स्थित सैटेलाइट संचार तथा खुफिया केंद्र पूरी तरह बर्बाद हो गया।
वहीं, इजरायली बलों ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्ला के वित्तीय विंग अल-करद अल-हसन पर हवाई हमला किया तथा उसके कमांडर हसन सलामेह को मार गिराने की पुष्टि की। हिजबुल्ला ने उत्तरी इजरायल में सैन्य ठिकानों पर रॉकेट दागे। इजरायल और अमेरिकी बल ईरान के तेल डिपो, बोनाब पुलिस मुख्यालय तथा इस्फहान के खातामाई एयरबेस पर लगातार हमले कर रहे हैं जहां पुराने एफ-14 टॉमकैट जेट नष्ट हो रहे हैं। सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला कि इस्फहान न्यूक्लियर साइट पर सुरंगें खोदी जा रही हैं जो पिछले हमलों के बाद सुरक्षा बढ़ाने के लिए हैं।
मध्य पूर्व में जारी जंग के 12वें दिन से जुड़े हर बड़े अपडेट के बारे में जानने के लिए हमारे साथ बने रहें:
Live updates : Israel US Iran War Live Updates
-
March 11, 2026 11:57 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य में शिप पर हुए हमले की निंदा की
भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य में गुजरात जा रहे जहाज पर हमले की निंदा की है। विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि कमर्शियल जहाजों को टारगेट करने और सिविलियन क्रू मेंबर्स की जान को खतरे में डालने से बचना चाहिए।
-
March 11, 2026 11:51 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
ईरान के स्कूल पर हुए घातक मिसाइल हमले को लेकर बड़ा खुलासा
ईरान के एक स्कूल पर हुए घातक मिसाइल हमले को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। US मिसाइल ने 'टारगेटिंग एरर' की वजह से ईरान के स्कूल पर हमला किया था। यह हमला संभवतः लक्ष्य तय करने में हुई गलती के कारण हुआ था। वहीं, ईरानी सेना ने एक बड़ी धमकी दी है। ईरानी सेना के डिप्टी कमांडर ने कहा है कि, हमारे पास पानी के अंदर से लॉन्च होने वाली मिसाइल्स हैं जो 100 मीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से दुश्मन पर अटैक करती हैं। हम आने वाले दिनों में उसका इस्तेमाल करने वाले हैं।
-
March 11, 2026 8:50 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
ओमान के सलालाह पोर्ट पर ईरान ने ड्रोन अटैक किया
ओमान के सलालाह पोर्ट पर ईरानी ड्रोन ने फ्यूल स्टोरेज टैंक पर हमला किया। ओमान के एयर डिफेंस ने कई ड्रोन को रोक लिया, लेकिन एक ड्रोन फ्यूल टैंक पर हमला करने में कामयाब रहा, जिससे आग लग गई और स्टोरेज इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान हुआ। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सलालाह पोर्ट अरब सागर के किनारे इस इलाके के खास लॉजिस्टिक्स और एनर्जी हब में से एक है।
-
March 11, 2026 6:43 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल और अमेरिका के सहयोगियों को स्टेट ऑफ होर्मुज से नहीं जाने देंगे एक बूंद भी तेलः ईरानी सेना
ईरानी सेना ने इजरायल और अमेरिका को बड़ी धमकी दी है। ईरान ने कहा है कि इजरायल और अमेरिका के सहयोगियों को स्टेट ऑफ होर्मुज से एक बूंद भी तेल नहीं जाने देंगे।
-
March 11, 2026 5:54 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
स्टेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर वाले जहाजों पर हमले जारी, देखें वीडियो
स्टेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले सभी जहाजों पर हमले जारी हैं। हमलों के चलते कई जहाजों में आग लग गई है। इससे दुनिया भर में तेल और गैस संकट गहराता जा रहा है।
-
March 11, 2026 4:57 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
गुजरात के पोर्ट पर जा रहे थाईलैंड के जहाज पर होर्मुज में हुआ हमला
गुजरात बंदरगाह जा रहे थाई जहाज पर होर्मुज जलडमरूमध्य में हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि गुजरात के कांडला बंदरगाह की ओर जा रहे एक थाई विमानवाहक पोत पर एक प्रक्षेपास्त्र से हमला किया गया, जिससे उसमें आग लग गई। इस घटना में 3 लोग लापता बताए जा रहे हैं।
-
March 11, 2026 4:52 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने इजरायल-अमेरिका के हमले में मारे गए सैन्य अधिकारियों का किया अंतिम संस्कार
ईरान ने अमेरिका और इजरायल के हालिया हमलों में मारे गए वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और अन्य लोगों का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।
-
March 11, 2026 4:39 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिका ने किया ईरान के लामर्ड के आवासीय क्षेत्र पर बड़ा मिसाइल हमला, 20 लोगों की मौत
ईरान पर अमेरिकी हमले में 20 मौतें
ईरान के लामर्ड पर अमेरिका के मिसाइल हमले ने आवासीय क्षेत्रों को निशाना बनाया, जिसमें कम से कम 20 लोगों के मारे जाने की खबर है। धमाके के बाद धुआं औ धूल का गुबार उठता दिख रहा है। कई बिल्डिंगों के टुकड़े टूटकर सड़कों पर गिरते दिख रहे हैं।
-
March 11, 2026 3:49 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन का बड़ा बयान, कहा-"शियावाद और सुन्नीवाद नहीं, सिर्फ इस्लाम हमारा धर्म"
तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने मिडिल-ईस्ट में जंग के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा-"शियावाद और सुन्नीवाद नहीं, सिर्फ इस्लाम हमारा धर्म है। उन्होंने कहा कि हम न तो कोई साहसिक कार्य करना चाहते हैं और न ही तनाव फैलाना चाहते हैं। हम अपने क्षेत्र के हर कोने में शांति और सद्भाव की स्थापना का समर्थन करते हैं। हम तुर्की विरोधी गुटों द्वारा सुनियोजित रूप से चलाए जा रहे अभियानों के पीछे के वास्तविक इरादों से अवगत हैं। हम निश्चित रूप से इस जाल में नहीं फँसेंगे। हम विवेक और संयम का त्याग नहीं करेंगे।
-
March 11, 2026 3:03 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
स्टेट ऑफ होर्मुज में 2 और जहाजों पर हमला
ईरान-अमेरिका और इजरायल युद्ध के चलते स्टेट ऑफ होर्मुज जंग का मुख्य अड्डा बन गया है। बुधवार को होर्मुज में 2 और जहाजों को निशाना बनाया गया। यह घटना दुबई के नॉर्थ-वेस्ट में हुई।
-
March 11, 2026 2:01 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान के बाद इजरायल का अगला निशाना तुर्की, पूर्व पीएम ने दी चेतावनी
ईरान के बाद अब इजरायल का अगला निशाना तुर्की हो सकता है। इज़रायल के पूर्व प्रधानमंत्री बेनेट ने चेतावनी दी है कि एर्दोगन "कट्टरपंथी सुन्नी इस्लाम का एक नया गठबंधन" बना रहे हैं और सीरिया में जोलानी, कतर और हमास से संबंध स्थापित कर रहे हैं। बेनेट ने कहा कि "अगर वे हमें आतंक से घेरने की कोशिश करते हैं, तो हम चुप नहीं बैठेंगे।"
-
March 11, 2026 1:12 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
बैकफुट पर ट्रंप, अमेरिका ने इजरायल से ईरान की ऊर्जा और तेल सुविधाओं पर हमले रोकने को कहा
ईरान से चल रही जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बैकफुट पर आ गए हैं। यूरोप से लेकर दुनिया के तमाम देशों में ऊर्जा और तेल, गैस का संकट बढ़ने से अमेरिका पर भारी दबाव है। ऐसे में अमेरिका ने इजरायल से ईरान की ऊर्जा और तेल सुविधाओं पर और हमले रोकने का आग्रह किया है। अमेरिका की ओर से यह अनुरोध सीधे इजरायली वरिष्ठ अधिकारियों और आईडीएफ नेतृत्व को भेजा गया है।
-
March 11, 2026 12:54 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
होर्मुज जलडमरूमध्य में एक मालवाहक जहाज पर प्रोजेक्टाइल से हमला, लगी आग
होर्मुज जलडमरूमध्य में एक मालवाहक जहाज पर प्रक्षेपास्त्र से हमला हुआ है, जिससे जहाज में आग लग गई। यह घटना तब हुई जब संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान के उन बारूदी सुरंग बिछाने वाले जहाजों को निशाना बनाया जो फारस की खाड़ी के संकरे मुहाने को निशाना बना सकते थे।
-
March 11, 2026 12:43 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
होर्मुज में जंग से 10 दिनों में 55 फीसदी बढ़ गए डीजल के दाम
होर्मुज में इजरायल-ईरान और अमेरिका से जंग के बीच डीजल के दाम यूरोप समेत अन्य कई देशों में 55 फीसदी तक बढ़ गए हैं। यूरोप से लेकर एशिया तक के देशों में भारी ईंधन संकट पैदा होने लगा है।
-
March 11, 2026 12:39 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान के नये सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई हमले के बाद पूरी तरह स्वस्थ
ईरान के नए सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई इज़रायल और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ युद्ध के दौरान घायल होने की खबरों के बावजूद "सुरक्षित और स्वस्थ" हैं। ईरानी राष्ट्रपति के बेटे ने बुधवार को यह बात कही।
-
March 11, 2026 12:36 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
बेरुत में इजरायली हमले के बाद बिल्डिंग में लगी आग
बेरुत में इजरायल के हमले के बाद बिल्डिंग में आग लग गई है। इस हमले का वीडियो भी सामने आया है।
-
March 11, 2026 12:10 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध में यूएई की मदद करेगा पाकिस्तान
अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध के दौरान पाकिस्तान का कहना है कि वह ईरान द्वारा खाड़ी देशों पर लगातार हमले जारी रखने की स्थिति में सऊदी अरब की मदद करने के लिए तैयार है। पाकिस्तान ने कहा कि वह जरूरत पड़ने पर यूएई को सैन्य सहायता प्रदान करेगा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी अरब की मदद के लिए हम निश्चित रूप से आगे आएंगे, चाहे कुछ भी हो जाए और चाहे कभी भी हो जाए।
-
March 11, 2026 11:48 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
मिडिल-ईस्ट में जंग से संकट में पाकिस्तान, तेल-गैस की कमी से मचा हाहाकार
मिडिल-ईस्ट में जंग से पाकिस्तान संकट में फंस गया है। पाकिस्तान में तेल-गैस की कमी से हाहाकार मच गया है।
-
March 11, 2026 11:47 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने मार गिराया अमेरिका का एमक्यू-9 ड्रोन
ईरान और अमेरिका में जंग घातक हो गई है। ईरान की सेना ने अमेरिका का एक एमक्यू-9 ड्रोन मार गिराया है।
-
March 11, 2026 11:42 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने इजरायल के मध्य बेत शेमेश क्षेत्र में किया मिसाइल हमला
ईरान ने इजरायल के मध्य बेत शेमेश क्षेत्र में कई मिसाइल हमले किए हैं। कई इजरायली मीडिया एजेंसियां यह रिपोर्ट कर रही हैं। इजरायल की सेना द्वारा ईरान से आने वाली मिसाइलों का पता लगाने की बात कहने के कुछ ही समय बाद यह खबर सामने आई है।
-
March 11, 2026 11:40 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
IRGC ने दी होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों को उड़ाने की धमकी
आईआरजीसी नौसेना कमांडर ने कहा कि ईरान पर आक्रमण करने वाले पक्षों से जुड़े किसी भी जहाज को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने का अधिकार नहीं है। यदि किसी को संदेह है, तो वह करीब आकर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने का प्रयास कर सकता है।
-
March 11, 2026 11:39 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिका ने ईरान के रेडियो स्टेशन और पुलिस हेड क्वार्टर को बम हमले में उड़ा दिया है
अमेरिका ने भी ईरान के एक रेडियो स्टेशन को बम हमले में उड़ा दिया है। अमेरिका ने दक्षिणी ईरान के बोनाब पुलिस हेडक्वार्टर पर भी बड़ा हमला किया है। इसके साथ ही एक द्वीप को भी निशाना बनाया है।
-
March 11, 2026 11:37 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल
ईरान की सेना ने इजरायल में अमेरिकी ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है। हमले के बाद कई बिल्डिंग में आग लग गई।
-
March 11, 2026 11:29 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
IDF ने ईरान के मानवरहित ड्रोन को लांच करने से पहले मार गिराया, जारी किया ये VIDEO
इज़राइल की ओर ईरान से मानवरहित हवाई वाहन (एवी) लॉन्च करने से कुछ ही मिनट पहले आईडीएफ ने लॉन्च दस्ते को मार गिराया। इजरायली वायु सेना ने पश्चिमी ईरान में एक लॉन्च स्थल पर ईरानी शासन के मानवरहित हवाई वाहन (एवी) दस्ते के कई सैनिकों की पहचान की। इसके बाद वायु सेना के एक विमान ने दस्ते के कई सैनिकों को मार गिराया।
-
March 11, 2026 11:23 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिका-इजरायल हमलों में 1,300 से अधिक नागरिक मारे गए
संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावानी ने कहा, "अमेरिका-इजरायल हमलों में 1,300 से अधिक नागरिक मारे गए हैं और लगभग 9,700 स्थल नष्ट हो गए हैं।"
-
March 11, 2026 11:22 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से वैश्विक व्यापार और विकास को गंभीर खतराः UN ने दी चेतावनी
पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने पर वैश्विक व्यापार और विकास को गंभीर जोखिम का सामना करना पड़ेगा, जिसमें खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतें और जीवनयापन की लागत में वृद्धि शामिल है।
-
March 11, 2026 10:32 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरुत पर किया बड़ा हमला, कई अपार्टमेंट में लगी आग
इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरुत पर बड़ा हमला कर दिया है। दक्षिणी बेरुत के कई अपार्टमेंट में हमले के बाद आग की लपटें उठते देखा जा रहा है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।
-
March 11, 2026 10:30 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरानी टीवी का बड़ा दावा, इजरायल ने दक्षिण लेबनान के गांवों पर गिराया फासफोरस बम
ईरानी टीवी ने इजरायल पर बहुत बड़ा आरोप लगाया है। ईरान की प्रेस टीवी का दावा है कि इजरायल ने दक्षिण लेबनान के गांवों पर फासफोरस बम से हमला किया है। प्रेस टीवी ने इसका एक फुटेज भी जारी किया है।
-
March 11, 2026 9:59 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
इजरायल ने हिजबुल्लाह के ठिकानों पर किया हमला
इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरुत में हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाकर हमला किया है। इजरायल ने दावा किया है कि उसने हिजबुल्लाह की फाइनेंशियल विंग अल-करद-अल-हसन को निशाना बनाया है। ये ठिकाना बेरूत के दक्षिण में स्थित है। इजरायल ने कहा कि एयरस्ट्राइक के साथ साथ ग्राउंड फोर्सेस भी हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला कर रही हैं।
-
March 11, 2026 9:30 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
अमेरिका ने ईरान को फिर दी चेतावनी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर ईरान ने जलडमरूमध्य में कोई बारूदी सुरंग बिछाई भी है तो वह उसे तुरंत हटा ले अन्यथा उस पर 'अब तक के सबसे भीषण' हमले किए जाएंगे। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भी अब तक के सबसे भीषण हमलों का संकल्प दोहराया है।
-
March 11, 2026 9:00 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
'क्लस्टर बमों का इस्तेमाल कर रहा है ईरान'
इजरायल ने कहा है कि ईरान पिछले 10 दिनों के युद्ध में क्लस्टर मुनिशन्स या क्लस्टर बम का इस्तेमाल कर रहा है। ये हथियार इजरायल की पहले से ही बहुत दबाव में चल रही हवाई रक्षा प्रणाली के लिए और भी जटिल और खतरनाक चुनौती पैदा कर रहे हैं। बता दें कि ये मिसाइल या बम काफी ज्यादा ऊंचाई पर फटते हैं और एक बड़े इलाके में दर्जनों छोटे-छोटे बम बिखेर देते हैं। इन छोटे बमों को इंटरसेप्ट करना बहुत मुश्किल होता है और ये काफी जानलेवा साबित हो रहे हैं।
-
March 11, 2026 8:39 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
UAE से ब्रिटेन जाने वाली फ्लाइट्स पर आया बड़ा अपडेट
ब्रिटिश सरकार ने कहा है कि संयुक्त अरब अमीरात से ब्रिटेन जाने वाली कमर्शियल फ्लाइट्स अब सामान्य स्तर पर लौट रही हैं। सोमवार को दुबई से ब्रिटेन के लिए 32 फ्लाइट्स चलीं और मंगलवार को 36 फ्लाइट्स शेड्यूल की गई हैं। हालांकि, ब्रिटिश एयरवेज ने कहा है कि उसने जॉर्डन, बहरीन, कतर, दुबई और तेल अवीव से आने-जाने वाली अपनी फ्लाइट्स को इस महीने के अंत तक के लिए रोक दिया है। युद्ध शुरू होने के बाद से बहुत से विदेशी नागरिक क्षेत्र से बाहर निकल रहे हैं। ब्रिटिश विदेश कार्यालय के अनुसार, 45,000 से ज्यादा ब्रिटिश नागरिक वहां से निकल चुके हैं। अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, करीब 40,000 लोग अमेरिका वापस लौट चुके हैं।
-
March 11, 2026 8:37 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
सऊदी अरब ने टैंकरों के लिए रूट में किया बदलाव
सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको के प्रेसिडेंट और CEO अमीन नासिर ने कहा कि टैंकरों को अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से बचाने के लिए रूट बदला जा रहा है। कंपनी की ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन इस हफ्ते अपनी पूरी क्षमता यानी 70 लाख बैरल प्रतिदिन तक पहुंच जाएगी, जिससे तेल को रेड सी के यानबू पोर्ट तक पहुंचाया जा सकेगा।
-
March 11, 2026 8:07 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
'अमेरिका ने ईरान के 50 से ज्यादा जहाज डुबोए'
कैरोलाइन लेविट ने अपडेट दिया है कि अमेरिका ने ईरानी नौसेना को तबाह कर दिया है और 50 से ज्यादा जहाज डुबोए गए हैं, जिसमें एक बड़ा ड्रोन कैरियर शिप भी शामिल है। अब ईरानी नौसेना बड़े जलमार्गों में काम नहीं कर पा रही और इसे युद्ध के लिहाज से अक्षम माना जा रहा है। वहीं, B-2 बॉम्बर ने ईरान के जमीन के अंदर से ऑपरेट कर रही मिसाइल साइटों पर 2000 पाउंड के कई पेनेट्रेटर बम गिराए हैं।
-
March 11, 2026 7:57 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
'प्रेजिडेंट ट्रंप तय करेंगे कि ईरान के खिलाफ जंग कब बंद होगी'
'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के बारे में कैरोलाइन लेविट ने बताया कि अमेरिकी सैन्य कार्रवाई तब खत्म होगी जब इसके उद्देश्य पूरे हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप तय करेंगे कि ईरान अब अमेरिका के लिए खतरा नहीं रहा तो ऑपरेशन बंद हो जाएगा। लेविट अपडेट देते हुए कहा कि अब तक 5,000 से ज्यादा दुश्मन ठिकानों पर हमले हो चुके हैं। ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले 90% से ज्यादा कम हो गए हैं और ड्रोन हमले लगभग 85% घट गए हैं।
-
March 11, 2026 7:43 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
ईरान में अपने सैनिक उतार सकता है अमेरिका
व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलाइन लेविट ने कहा है कि अमेरिका ने ईरान में जमीन पर सैनिक भेजने का विकल्प पूरी तरह खारिज नहीं किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप कमांडर-इन-चीफ के तौर पर सभी विकल्प खुले रखते हैं। एक डेमोक्रेट सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल ने चिंता जताई थी कि ट्रंप प्रशासन ईरान में अमेरिकी सैनिकों को उतारने की राह पर है। लेविट ने इसका जवाब देते हुए कहा कि वे किसी डेमोक्रेट की बात पर टिप्पणी नहीं करेंगे, लेकिन राष्ट्रपति कोई विकल्प बंद नहीं करते।