Israel US Iran War Live updates: फ्रांस और दक्षिण कोरिया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट का मिलकर खोजेंगे हल
Israel US Iran War Live Updates:फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर जहाजरानी सेवाओं को पुनर्जीवित करने के लिए मिलकर काम करने का वादा किया है। दोनों नेताओं ने सियोल में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह प्रतिज्ञा की।

Israel US Iran War Live: इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध के 35वें दिन में पहुंच चुके हैं। दोनों पक्षों में भीषण जंग जारी है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर जहाजरानी सेवाओं को पुनर्जीवित करने के लिए मिलकर काम करने का वादा किया है। दोनों नेताओं ने सियोल में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह प्रतिज्ञा की।
इस दौरान ईरान ने अमेरिका के 2 एमक्यू-9 ड्रोन को मार गिराया है। मध्य ईरान में अमेरिकी ड्रोन का मलबा पड़ा देखा गया है।
अमेरिका ने ईरान के सबसे बड़े पुल को उड़ा दिया है। वहीं ईरान ने इजरायल की राजधानी तेल-अवीव से लेकर पूरे मिडिल-ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों पर घातक मिसाइल और ड्रोन हमलों को जारी रखा है। इस बीच ईरान के मिसाइल हमले में 148 लोग घायल हुए हैं।
इस बीच अमेरिका द्वारा ईरान के सबसे बड़े ब्रिज पर किए गए हमले में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 95 घायल हैं। एक सीक्रेट रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान के पास मिसाइल दागने की क्षमता अभी भी बरकरार है। यह दावा तब सामने आया है, जब ट्रंप और नेतन्याहू ने ईरान के मिसाइल सिस्टम को पूरी तरह नष्ट करने का दावा किया था।
ईरान ने अमेरिका के दूसरे एफ-35 फाइटर जेट को मार गिराया
वहीं स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अब भी पूरी दुनिया के लिए टेंशन का विषय बना हुआ है। होर्मुज को लेकर ट्रंप द्वारा पल्ला झाड़ने के बाद दुनिया के 60 देशों ने बृहस्पतिवार को इस मुद्दे पर बैठक की। इसमें भारत की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने हिस्सा लिया।
ईरान की मिसाइल ने किया इजरायल पर हमला
एक ईरानी मिसाइल को बादलों के बीच से निकलते दिखाया गया है, जो अचानक प्रकट होती है और अपने टारगेट को हिट कर देती है।
Live updates : Israel US Iran War Live updates:
-
April 03, 2026 11:15 PM (IST) Posted by Amit Mishra
IRGC का दावा, इजरायल में लड़ाकू सहायता केंद्रों पर किया हमला
ईरान की अर्ध-सरकारी तस्नीम न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, IRGC का कहना है कि उसने पश्चिमी गैलिली, हाईफा और काफ्र कन्ना में इजरायली लड़ाकू सहायता केंद्रों पर हमला किया है। IRGC ने कहा, "यह हमला इस्लामिक प्रतिरोध के साथ एक संयुक्त अभियान के रूप में किया गया है, जिसमें ठोस और तरल ईंधन वाली मिसाइलों, लंबी दूरी की और गाइडेड मिसाइलों, तथा विनाशकारी ड्रोनों का इस्तेमाल किया गया है।"
-
April 03, 2026 10:48 PM (IST) Posted by Amit Mishra
खाड़ी देशों के दौरे पर मेलानी
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलानी, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद खाड़ी देशों का दौरा करने वाली पहली EU, G20 और NATO नेता बन गई हैं। मेलोनी गुरुवार को सऊदी अरब के जेद्दाह पहुंची हैं। मेलानी की सऊदी अरब के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें तय हैं, जिनकी शुरुआत सऊदी क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान से होगी। इसके अलावा उनकी कतर और संयुक्त अरब अमीरात के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठकें होनी हैं। इस दौरे का मकसद ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करना और ईरान के हमलों के सामने इटली के समर्थन को फिर से दोहराना है।
-
April 03, 2026 9:03 PM (IST) Posted by Amit Mishra
ईरान में अमेरिकी सर्च हेलीकॉप्टर पर भी हुआ हमला
ईरान की 'मेहर' न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, एक अमेरिकी हेलीकॉप्टर जो कथित तौर पर ईरान में मार गिराए गए एक जेट की तलाश में था, उस पर भी एक प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ है।
-
April 03, 2026 8:08 PM (IST) Posted by Amit Mishra
कुवैत की सेना रोक रही मिसाइल और ड्रोन हमले
कुवैत की सेना का कहना है कि उसकी हवाई सुरक्षा प्रणालियां दुश्मन के मिसाइल और ड्रोन हमलों से निपट रही हैं। एक्स पर जारी एक बयान में, जनरल स्टाफ ने कहा कि अगर कोई धमाका सुनाई दिया है, तो वह हवाई सुरक्षा प्रणालियों द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई का नतीजा था। अधिकारियों ने निवासियों से आग्रह किया कि वो जारी किए गए सुरक्षा और बचाव संबंधी निर्देशों का पालन करें।
-
April 03, 2026 7:46 PM (IST) Posted by Amit Mishra
ईरान लगातार कर रहा हमले
इजरायल की सेना ने बताया है कि ईरान की ओर से देश पर मिसाइलें दागी गई हैं। बहरीन की सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि देश की वायु सेना ने पिछले 24 घंटों में 16 ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया है।
-
April 03, 2026 7:16 PM (IST) Posted by Amit Mishra
नेतन्याहू का दावा, हमलों में ईरान की 70 फीसदी स्टील क्षमता नष्ट
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया है कि अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हवाई हमलों से ईरान की 70 प्रतिशत स्टील उत्पादन क्षमता नष्ट हो गई है। इन हमलों में ईरान के अहम इंफ्रास्ट्रक्चर और देश के औद्योगिक ठिकानों को बार-बार निशाना बनाया गया है। शुक्रवार को एक वीडियो बयान में नेतन्याहू ने कहा, "हम कमांडरों को खत्म कर रहे हैं, पुलों पर बमबारी कर रहे हैं, इंफ्रास्ट्रक्चर पर बम गिरा रहे हैं। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, जिससे रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के पास ना तो वित्तीय संसाधन बचेंगे और ना ही वो कई तरह के हथियार बना पाएंगे।"
-
April 03, 2026 5:19 PM (IST) Posted by Amit Mishra
अबू धाबी में 5 भारतीय घायल
सरकारी मीडिया कार्यालय के अनुसार, अबू धाबी के अजबान इलाके में हवाई सुरक्षा प्रणालियों द्वारा मिसाइलों को रोके जाने के बाद गिरे मलबे की चपेट में आने से कम से कम 12 लोग घायल हो गए हैं। बयान में कहा गया है कि घायलों में से कम से कम 7 लोग नेपाल के नागरिक हैं और 5 भारतीय नागरिक हैं। इसमें यह भी बताया गया है कि नेपाली नागरिकता वाले कम से कम एक व्यक्ति को गंभीर चोट आई है।
-
April 03, 2026 5:11 PM (IST) Posted by Amit Mishra
UK कुवैत भेज रहा है Rapid Sentry एयर डिफेंस सिस्टम
ब्रिटेन कुवैत को एक एयर डिफेंस सिस्टम भेज रहा है। Rapid Sentry सिस्टम की तैनाती की घोषणा, मीना अल-अहमदी के तेल रिफाइनरी बंदरगाह पर हुए हमलों के बाद, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और कुवैत के अमीर शेख मिशाल अल-अहमद अल सबाह के बीच हुई बातचीत के बाद की गई।
-
April 03, 2026 4:14 PM (IST) Posted by Amit Mishra
ब्रिटिश पीएम ने की निंदा
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कुवैत की तेल रिफाइनरी पर हुए ड्रोन हमलों की निंदा की है। कुवैत ने इन ड्रोन हमलों के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है। शुक्रवार को हुए इन हमलों के कारण कुवैत की मीना अल-अहमदी रिफाइनरी में आग लग गई थी। इन हमलों में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने क्राउन प्रिंस शेख सबाह खालिद अल सबाह के साथ फोन पर हुई बातचीत में कुवैत के प्रति ब्रिटेन के समर्थन को दोहराया। ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ने इस हफ्ते कहा था कि वह इस क्षेत्र में अपने हितों की रक्षा के प्रयासों के तहत कुवैत में एक हवाई रक्षा प्रणाली तैनात कर रहा है।
-
April 03, 2026 4:07 PM (IST) Posted by Amit Mishra
बहरीन की सेना ने 617 ड्रोन और मिसाइलों को रोका
बहरीन की सेना ने बताया कि फरवरी के आखिर से, जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू किया था, तब से उसने 188 मिसाइलों और 429 ड्रोनों को रोका है।
-
April 03, 2026 2:52 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने इंटरसेप्ट की 1000 पाउंड वजन वाली क्रूज मिसाइल
ईरान ने 1000 पाउंड वजन वाली क्रूज मिसाइल इंटरसेप्ट की है और इसे मारकर गिरा दिया है। गिरने के बाद मिसाइल का मलबा एक जगह पर बिखरा दिखाया गया है।
-
April 03, 2026 2:48 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल ने ईरान के हाईफा शहर पर फिर बरसाई मिसाइल, उठ रहा काला धुआं
इजरायल ने ईरान के हाईफा शहर पर फिर मिसाइल हमला किया है। हमले के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई है। लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आ रहे हैं। हमले के बाद काला धुआं उठता दिखाई दे रहा है।
-
April 03, 2026 2:45 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल की ड्रोन फैक्ट्री पर ईरान ने किया बड़ा मिसाइल हमला
इजरायल की ड्रोन फैक्ट्री पर ईरान ने बड़ा मिसाइल हमला किया है। इसमें इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचाने का दावा किया गया है।
-
April 03, 2026 2:13 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने कुवैत के डेसालिनेशन प्लांट को हमले में किया तबाह
कुवैत ने शुक्रवार को कहा कि ईरान के हमले में एक डेसालिनेशन प्लांट (समुद्री पानी से नमक हटाकर पीने का पानी बनाने का कारखाना) को नुकसान पहुंचा है। यह हमला शुक्रवार सुबह एक ऑयल रिफाइनरी पर ड्रोन हमले के कुछ घंटों बाद हुआ। कुवैत ने बिना विस्तार दिए बताया कि डेसालिनेशन प्लांट पर हुए हमले से “प्लांट के कुछ हिस्सों को भारी भौतिक नुकसान” पहुंचा है।खाड़ी के अरब देशों और ईरान में पीने के पानी का बड़ा हिस्सा डेसालिनेशन प्लांटों से ही आता है। ये प्लांट फारस की खाड़ी के खारे पानी से नमक हटाकर पीने लायक पानी तैयार करते हैं। कुवैत में लगभग 90 प्रतिशत पीने का पानी डेसालिनेशन से प्राप्त होता है।
-
April 03, 2026 2:09 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल ने लेबनान में 1000 आतंकियों और हिजबुल्लाह के 350 ठिकानों को किया तबाह
इजरायली सेना ने लेबनान में गत एक माह में टॉप कमांडरों समेत 1000 आतंकियों को ढेर करने का दावा किया है। आईडीएफ ने कहा कि इस दौरान हिजबुल्लाह के 350 आतंकी ठिकानों को भी नेस्तनाबूद कर दिया गया।
-
April 03, 2026 1:38 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
तेल-अवीव पर ईरानी मिसाइलों का बड़ा हमला
इजरायल की राजधानी तेल-अवीव में ईरानी मिसाइलों ने बड़ा हमला किया है। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। लोग बंकरों में छुपे हुए हैं।
-
April 03, 2026 1:35 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान के पूर्व नेवी चीफ तंगसीरी की आखिरी विदाई में उमड़ा विशाल जनसैलाब
ईरान के पूर्व नेवी चीफ तंगसीरी की आखिरी विदाई में विशाल जनसैलाब उमड़ा दिखाई दिया। ईरानी लोगों ने नम आंखों से अपने हीरो को विदाई दी।
-
April 03, 2026 12:11 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने अब तक कितने अमेरिकी जहाजों को मार गिराया, देखें लिस्ट
एफ-15: 4 (3 कुवैत में और एक तेहरान में)
एफ-16: 2 (एक मध्य क्षेत्र में और एक दक्षिण में)
एफ-18: 1 (एक दक्षिण में)
एफ-35: 2 (एक दक्षिण में और एक मध्य क्षेत्र में) -
April 03, 2026 11:04 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने फिर किया कुवैत की ऑयल रिफायनरी पर हमला
एपी की रिपोर्ट के अनुसार कुवैत का कहना है कि उसके मीना अल-अहमदी तेल रिफाइनरी पर ईरानी ड्रोन से फिर से हमला हुआ, जिससे संयंत्र में कई जगहों पर आग लग गई।
-
April 03, 2026 10:40 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान के सेना प्रमुख अमीर हातमी ने ट्रंप को दी बड़ी चेतावनी, एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा
ईरान के सेना प्रमुख अमीर हातमी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को तेहरान में ग्राउंड ऑपरेशन शुरू करने को लेकर बड़ी धमकी दी है। ईरान ने कहा है कि ट्रंप ने ऐसा किया तो एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा लौटकर नहीं जाएगा।
-
April 03, 2026 9:49 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल ने दी हिजबुल्लाह को धमकी, कहा-हमले की चुकानी होगी भारी कीमत
यहूदियों के हालीडे पर हमला करने वाले हिजबुल्लाह को इजरायल ने बड़ी धमकी दी है। आईडीएफ ने कहा है कि हिजबुल्लाह को इस हमले की बड़ी कीमत चुकानी होगी।
-
April 03, 2026 9:16 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
मिडिल-ईस्ट पर अमेरिकी ठिकानों पर लगातार बरस रहीं ईरानी मिसाइलें, अरब लीग ने की निंदा
ईरान मिडिल-ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों को लगातार मिसाइल और ड्रोन हमलों में निशाना बना रहा है। अरब लीग ने मिडिल-ईस्ट क्षेत्रों पर ईरान के इस हमले की निंदा की है।
-
April 03, 2026 9:14 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल में लगातार बज रहे हवाई हमलों के सायरन, ईरानी मिसाइल ने किया हमला
इजरायल की राजधानी तेल-अवीव में लगातार ईरानी मिसाइलों के हमले के सायरन बज रहे हैं। ईरान ने इजरायल पर कई मिसाइलों से हमला किया है।
-
April 03, 2026 8:39 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ट्रंप का नया बयान, बोले अमेरिकी सेना ने ईरान में जो कुछ बचा है उसे नष्ट करना अभी शुरू भी नहीं किया है, लगता है ‘पाषाण युग’ अभी दूर है?
ईरान युद्ध पर ट्रंप का नया बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ईरान में जो कुछ बचा है अमेरिकी सेना ने उसे अभी नष्ट करना शुरू नहीं किया है। पहले पुल, फिर बिजली संयंत्र। उन्होंने कहा कि लगता है ‘पाषाण युग’ अभी दूर है?
-
April 03, 2026 7:41 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल परक बरपा ईरानी मिसाइल का कहर
ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल हमले कर रहा है। शुक्रवार को ईरान के मिसाइल हमले के बाद इजरायल में तबाही के निशान देखे गए।
-
April 03, 2026 7:13 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
तेहरान पर हमले के बाद ट्रंप ने ईरानियों को मजबूत बताया, कहा-वह पीड़ा सहने में सक्षम
तेहरान पर हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानियों को मजबूत बताया, कहा-वह पीड़ा सहने में सक्षम हैं।
-
April 03, 2026 7:00 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरानी हमलों से दहशत में अमेरिका, रक्षामंत्री हेगसेथ ने अपने सैनिकों को सैन्य बेस पर निजी बंदूकें रखने की इजाजत दी
मिडिल-ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों पर लगातार ईरान के ड्रोन और मिसाइल हमलों से ट्रंप भी टेंशन में आ गए हैं। ईरान के बढ़ते हमलों के बीच अमेरिकी रक्षा सचिव पेटे हेगसेथ ने गुरुवार को कहा कि वे सेवा सदस्यों को मिलिट्री बेस पर अपना निजी हथियार ले जाने की अनुमति देंगे। उन्होंने इस फैसले का हवाला देते हुए दूसरा संशोधन और हाल के वर्षों में विभिन्न सैन्य अड्डों पर हुई गोलीबारी की घटनाओं को दिया। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में हेगसेथ ने कहा कि वे एक मेमो पर हस्ताक्षर करने जा रहे हैं, जिसमें बेस कमांडरों को निर्देश दिया जाएगा कि वे सैनिकों द्वारा अपनी निजी फायरआर्म्स (बंदूकें) ले जाने के अनुरोधों को "व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए आवश्यक" मानते हुए मंजूर करें।
-
April 03, 2026 6:55 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
पाकिस्तान में 450 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंची पेट्रोल की कीमतें
पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत में 43% की भारी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इसके बाद पाकिस्तान ने पेट्रोल की कीमत बढ़ाकर 458.4 रुपये (लगभग 1.64 डॉलर) प्रति लीटर कर दी है। वहीं डीजल की कीमत 520.35 रुपये (लगभग 1.86 डॉलर) प्रति लीटर कर दी गई है। पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने यह घोषणा करते हुए कहा कि यह संकट “केवल पूरे क्षेत्र को ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले चुका है”।
-
April 03, 2026 6:52 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
नागरिक ठिकानों पर अमेरिकी हमले ‘नैतिक पतन’ की निशानीः अब्बास अराघची
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने नागरिक ठिकानों पर अमेरिका के हमलों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि नागरिक ढांचे पर अमेरिकी हमले ‘नैतिक पतन’ की निशानी हैं। अराघची ने कहा कि हालिया अमेरिकी हमलों में नागरिक इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया जाना ईरान को झुकने पर मजबूर नहीं कर सकेगा। “ अधूरे पुलों और नागरिक ढांचों पर हमला करने से ईरानियों को समर्पण करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।” उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाइयां इसके “एक अस्त-व्यस्त दुश्मन की हार और नैतिक पतन” को दर्शाती हैं। इससे पहले शुक्रवार को अमेरिका-इजरायल के एक संयुक्त हमले में तेहरान के पश्चिम में स्थित करज शहर के B1 पुल को निशाना बनाया। इस हमले में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
-
April 03, 2026 6:48 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने इजरायल और अमेरिका के खिलाफ मिसाइल हमले की 91वीं लहर शुरू की
इजरायल और अमेरिका के ठिकानों पर ईरानी मिसाइलें भीषण तबाही मचा रही हैं। शुक्रवार को ईरान ने अपने दुश्मनों के खिलाफ मिसाइल हमलों की 91वीं लहर शुरू करने का ऐलान किया।
-
April 03, 2026 6:46 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली ‘वही करेंगे जो मैं उन्हें कहूंगा’
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इजरायल एक “अच्छा टीम प्लेयर” है और वे “वही करेंगे जो मैं उन्हें बताऊंगा”। टाइम पत्रिका को दिए गए एक साक्षात्कार में ट्रंप ने यह भी कहा, “जब मैं उन्हें रुकने को कहूंगा, वे रुक जाएंगे… वे तब तक रुकेंगे जब तक उन्हें उकसाया नहीं जाएगा। अगर उन्हें उकसाया गया तो उनके पास कोई विकल्प नहीं होगा, लेकिन जब मैं उन्हें रुकने को कहूंगा, वे रुक जाएंगे।”
-
April 03, 2026 6:42 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
होर्मुज खुलवाने के लिए आज होगी UN में वोटिंग
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलवाने से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बृहस्पतिवार को पीछे हट गए थे। उन्होंने कहा था कि अमेरिका को होर्मुज से कोई लेना-देना नहीं है। जिन देशों को अपनी जहाज वहां से निकालनी है, अब वह लोग सोचें कि इसे कैसे खुलवाना है। इसके बाद 60 देशों ने होर्मुज पर बैठक की है। अब शुक्रवार को 11 बजे बहरीन द्वारा प्रायोजित एक प्रस्ताव पर वोटिंग का कार्यक्रम बनाया है।
-
April 03, 2026 6:39 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने अमेरिका के पाषाण युग वाली टिप्पणी का दिया करारा जवाब, कहा-बम से नहीं मिटती सभ्यताएं
अमेरिका के रक्षामंत्री पीट हेगसेथ ने ईरान को पाषाण युग में भेजने की धमकी थी दी। ईरान ने अमेरिका के इस टिप्पणी का करारा जवाब दिया। ईरान ने खुद को सिर्फ एक देश नहीं, बल्कि सभ्यता बताया और कहा कि सभ्यताएं बमबारी से नहीं मिटतीं।
-
April 03, 2026 6:37 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका ने अपने सैन्य प्रमुख को पद से हटाया
ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका ने अपने सैन्य प्रमुख को पद से हटा दिया है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने आर्मी के सबसे वरिष्ठ यूनिफॉर्म्ड अधिकारी जनरल रैंडी जॉर्ज से पद छोड़ने को कहा है। पेंटागन ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने गुमनामी की शर्त पर बताया कि जॉर्ज को आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ के पद से जल्दी रिटायरमेंट लेने के लिए कहा गया है। वे इस पद पर अगस्त 2023 से थे। जॉर्ज को हटाया जाना हेगसेथ द्वारा पिछले साल पद संभालने के बाद से टॉप जनरलों और एडमिरलों की एक दर्जन से अधिक बर्खास्तगी का नवीनतम मामला है।