Israel US Iran War Updates LIVE: USA ने मुज्तबा की जानकारी देने वाले को 10 मिलियन डॉलर इनाम की घोषणा की
Israel US Iran War Updates: अमेरिका ने ईरान के नये सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की जानकारी देने वाले को 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर इनाम देने की घोषणा की है।

Israel US Iran War Update LIVE: अमेरिका ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई के बारे में जानकारी देने वाले को 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर का इनाम देने की घोषणा की है। भारतीय रुपये में यह 92 करोड़ रुपये से अधिक है। इसमें ईरान के सिक्योरिटी हेड अली लरिजानी का नाम भी शामिल है। जबकि शुक्रवार की अली लरिजानी कुद्स डे के प्रदर्शन में सार्वजनिक रूप से उपस्थित हुए थे। यह जानकारी आरटी डॉट काम ने एक्स पर शेयर किया है।
ट्रंप ने फॉक्स न्यूज रेडियो इंटरव्यू में रूस पर गंभीर आरोप लगाया है। इस दौरान ट्रंप ने कहा कि पुतिन ईरान की थोड़ी सी मदद कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा, "मुझे लगता है कि वह (पुतिन) उन्हें (ईरान) थोड़ी सी मदद कर रहे हैं, हां, शायद। और वह शायद सोचते हैं कि हम यूक्रेन की मदद कर रहे हैं, ठीक है?" उन्होंने आगे कहा, निष्पक्षता में "वे ऐसा करते हैं और हम भी करते हैं"। उनका यह बयान ऐसे समय आया जब कई अमेरिकी मीडिया आउटलेट्स ने रिपोर्ट किया कि रूस ईरान को अमेरिकी सेनाओं पर हमले के लिए टारगेटिंग जानकारी मुहैया करा रहा है। वाशिंगटन पोस्ट और सीएनएन जैसी रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस अमेरिकी युद्धपोतों, विमानों और मध्य पूर्व में अन्य सैन्य ठिकानों के लोकेशन की जानकारी ईरान को दे रहा है। यह पहली बार है जब एक प्रमुख अमेरिकी विरोधी देश (रूस) इस युद्ध में अप्रत्यक्ष रूप से शामिल होने का संकेत मिला है।
ईरान ने स्टेट ऑफ होर्मुज से भारतीय जहाज को निकलने के लिए रास्ता दिए जाने की पुष्टि कर दी है। ईरानी राजदूत ने कहा कि भारत हमारा दोस्त है, इसलिए होर्मुज से भारतीय जहाज को पास दिया गया। इस बीच चीन ने ईरान की बड़ी मदद करने की घोषणा की है। चीन ईरान को 200,000 डॉलर की आपातकालीन सहायता प्रदान करेगा। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गो जियाकुन ने कहा, "यह धनराशि 28 फरवरी को मीनाब के एक स्कूल पर हुए अमेरिकी हमले में मारे गए छात्रों के परिवारों की सहायता के लिए इस्तेमाल की जाएगी।"
तेहरान टाइम्स ने ईरान के खतम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर्स (IRGC की रणनीतिक कमान) के हवाले एक विवादास्पद दावा किया है। इसमें कहा गया है कि अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS Gerald R. Ford (CVN-78) को रेड सी में जानबूझकर आग लगा दी गई। दावा है कि जहाज के क्रू सदस्यों ने अमेरिकी सेना की हार और ईरान युद्ध में बढ़ते दबाव के डर से खुद आग लगाई, ताकि जहाज को और आगे की कार्रवाई से रोका जा सके। यह कैरियर भूमध्य सागर से हिंद महासागर और ओमान की खाड़ी की ओर भेजा गया था, लेकिन अब रेड सी में तैनात है। अमेरिका ने इस बीच दावा किया है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
अमेरिकी सेना (US Central Command) ने 12 मार्च को पुष्टि की कि USS Gerald R. Ford पर जहाज के मुख्य लॉन्ड्री क्षेत्र में आग लगी, जो गैर-युद्ध संबंधी (non-combat-related) थी। आग जल्दी नियंत्रित कर ली गई, जहाज पूरी तरह operational है, और प्रोपल्शन प्लांट को कोई नुकसान नहीं हुआ। दो अमेरिकी नाविकों को गैर-घातक चोटें आईं, वे स्थिर हालत में इलाजरत हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कोई प्रतिशोध या दुश्मन हमला नहीं था। यह घटना Operation Epic Fury के दौरान हुई, जो अमेरिका-इज़रायल की संयुक्त ईरान विरोधी कार्रवाई है।
इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग अब अपने 14वें दिन में प्रवेश कर गई है। दोनों ओर से ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। मिडिल ईस्ट में जंग के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजरायली सेना के हमले में ईरान के टॉप परमाणु वैज्ञानिक मारे गए हैं। जंग में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। अमेरिकी सेना ने बताया कि इराक में अमेरिकी वायु सेना का एक ईंधन भरने वाला विमान क्रैश हो गया है। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जी-7 बैठक के दौरान दावा करते कहा कि ईरान जल्द ही सरेंडर करने वाला है।
तेहरान के फर्डोसी स्क्वायर में भीषण विस्फोट
ईरानी राज्य टेलीविजन ने रिपोर्ट किया कि शुक्रवार को ईरान की राजधानी तेहरान में प्रदर्शनकारियों से भरे एक स्क्वायर में बड़ा विस्फोट हुआ। यह विस्फोट फर्डोसी स्क्वायर में हुआ, जो तेहरान विश्वविद्यालय से एंगेलाब स्ट्रीट के नीचे स्थित है। यह कुद्स डे (यरूशलम डे) प्रदर्शनों का केंद्र है। विस्फोट का कारण तुरंत ज्ञात नहीं हुआ। विस्फोट से ठीक पहले इज़रायल ने चेतावनी दी थी कि वह इस क्षेत्र में हमला कर सकता है। वार्षिक कुद्स डे कार्यक्रम के लिए रैलियां शुरू होने से ठीक पहले तेहरान के आसपास तीव्र हवाई हमले शुरू हो गए थे, जो फिलिस्तीनियों के समर्थन में आयोजित किया जाता है। हमलों के बावजूद, हजारों लोग सड़कों पर उतर आए और "इज़राइल मुर्दाबाद" तथा "अमेरिका मुर्दाबाद" के नारे लगा रहे थे।
इस बीच जंग के दौरान इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) का कहना है कि उसने हमलों के दौरान कई मिसाइलें दागी हैं। ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी 'फार्स' के अनुसार, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स ने इजरायली और अमेरिकी सेनाओं के खिलाफ हमले किए हैं। फार्स की रिपोर्ट के मुताबिक, IRGC ने कहा कि उसने इजरायल के शहर किरयात शमोना, हदेरा और हाइफा के साथ-साथ इस क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डे और अमेरिकी पांचवे बेड़े को भी निशाना बनाया है। इतना ही नहीं ईरान ने अमेरिका-इजरायल के हवाई हमलों के जवाब में खाड़ी देशों यूएई, बहरीन, कुवैत, कतर और सऊदी अरब पर सैकड़ों मिसाइल और ड्रोन दागे हैं। इन हमलों में नागरिक और ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाया गया है। हमलों में कई लोगों की मौत भी हुई है।
जंग 28 फरवरी 2026 से तब शुरू हुई थी जब अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से ईरान पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए थे। इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मारे गए थे। अमेरिका और इजरायल का मकसद ईरान के परमाणु कार्यक्रम, बैलिस्टिक मिसाइल क्षमता को नष्ट करना है। फिलहाल, दोनों पक्षों की ओर से हमले जारी हैं। अमेरिका-इजरायल और ईरान से जुड़ी घटनाओं पर ताजा अपडेट्स जानने के लिए इंडिया टीवी की डिजिटल टीम के साथ जुड़े रहें।
Live updates : Israel US Iran War Updates LIVE: IRGC ने इजरायल और अमेरिकी ठिकानों पर किए हमले
-
March 13, 2026 11:47 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
सेंट्रल इजरायल में एक साथ हुए 20 से ज्यादा धमाके, चारों तरफ आग ही आग
सेंट्रल इजरायल में इस वक्त एक साथ कम से कम 20 बड़े धमाके हुए। इसके बाद मौके पर आग लग गई। दावा किया जा रहा है कि ईरान के मिसाइल हमले के कारण ऐसा हुआ है।
-
March 13, 2026 11:43 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट के पास बड़ा हमला, उठता दिखा काला धुआं
इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर बड़ा हमला हुआ है। इसके बाद आसमान में काला धुआं उठता दिखाई दे रहा है।
-
March 13, 2026 11:38 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरानी मिसाइलों ने इजरायल में लगाई आग, मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी
ईरानी मिसाइलों ने इजरायल में आग लगा दी है। मौके पर राहत और बचाव दल आग बुझाने में जुटे हैं। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी है।
-
March 13, 2026 11:35 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
भारत और ईरान के बीच अगले कुछ घंटों में हो सकता है होर्मुज पर समझौता
भारत और ईरान के बीच अगले कुछ घंटों में स्टेट ऑफ होर्मुज को लेकर बड़े समझौते का ऐलान हो सकता है। इसके तहत ईरान भारतीय जहाजों को होर्मुज से गुजरने का रास्ता देगा। शुक्रवार को 2 जहाज देर शाम एलपीजी के साथ होर्मुज से भारत के लिए रवाना हो गए हैं।
-
March 13, 2026 11:32 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने की तुर्की की तारीफ, कहा-"ईरान के लिए प्रार्थनाएं बढ़ा रहीं मनोबल"
ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने की तुर्की की तारीफ, उन्होंने एक्स पर लिखा, -"रमज़ान के इन मुबारक दिनों में, भाईचारे वाले तुर्की राष्ट्र और मित्र तुर्की गणराज्य द्वारा ईरानी जनता के लिए की गई प्रार्थनाएं और उनके द्वारा दिखाई गई एकजुटता हमारे लिए शक्ति और मनोबल का एक बड़ा स्रोत है। ईरान अपनी संप्रभुता और अपनी जनता की सुरक्षा की दृढ़तापूर्वक रक्षा करना जारी रखेगा।"
-
March 13, 2026 11:27 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
तेल-अवीव के आसमान में दिखी ईरानी मिसाइलें, बज रहे हवाई हमलों के सायरन
इजरायल की राजधानी तेल-अवीव में ईरानी मिसाइलों की नई श्रृंखला देखी जा रही है। इससे इजरायल में हवाई हमले के सायरन बज रहे हैं। लिहाजा लोग बंकरों में भागकर छिप रहे हैं।
-
March 13, 2026 11:24 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने फिर इजरायल पर बरसाया क्लस्टर बम
ईरान ने फिर इजरायल पर क्लस्टर बमों से हमला किया है। इस हमले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें इजरायल के आसमान में आतिशबाजी जैसा नजारा दिख रहा है।
-
March 13, 2026 11:23 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इराक के पावर प्लांट पर हमला, लगी भीषण आग
इराक के पावर प्लांट पर बड़ा हमला हुआ है। इसके बाद उसमें आग लग गई है। यह हमला बगदाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक हुआ।
-
March 13, 2026 11:20 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
होर्मुज जलडमरू मध्य में ईरान से जंग के लिए अमेरिका रवाना कर रहा 25000 हजार मरीन सैनिक
दो अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य पर हमले तेज किए जाने के मद्देनजर पेंटागन मरीन सैनिकों की एक अभियान इकाई को मध्य पूर्व भेज रहा है। अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने सेंट्रल कमांड के इस इकाई के अनुरोध को मंजूरी दे दी है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब जलडमरूमध्य पर ईरानी हमलों ने इस रणनीतिक जलमार्ग से यातायात को ठप्प कर दिया है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है और पेट्रोल की कीमतें बढ़ गई हैं।
-
March 13, 2026 10:40 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिका ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी का जारी किया आंकड़ा
- बैलिस्टिक मिसाइल हमलों में 90% की कमी।
- ड्रोन हमलों में 95% की कमी।
- 6,000 से अधिक लक्ष्यों पर हमले।
- 90 से अधिक ईरानी पोतों को नष्ट किया गया।
- ईरान की संपूर्ण बैलिस्टिक मिसाइल क्षमता लगभग पूरी तरह नष्ट हो गई।
- ईरानी नौसेना को युद्ध में अप्रभावी घोषित किया गया।
- ईरान पर हवाई वर्चस्व स्थापित किया गया।
-
March 13, 2026 10:34 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन की पोस्ट, "रक्षा के साथ जनता के मामलों की व्यवस्था सरकार की बड़ी चिंता"
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन एक्स पर एक पोस्ट के जरिये कहा है कि रक्षा के साथ जनता के मामलों की व्यवस्था सरकार की बड़ी चिंता है। उन्होंने कहा कि आज सरकार की सबसे महत्वपूर्ण चिंता, पूर्ण रक्षा की सभी आवश्यक तैयारियां करने के अलावा, लोगों के मामलों को व्यवस्थित करना है। सरकार के सभी अंगों का सहयोग, सहानुभूति और भागीदारी आवश्यक है तथा इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता का समर्थन सरकार के लिए एक बड़ी संपत्ति है।
-
March 13, 2026 10:30 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने 2 और भारतीय LPG जहाजों को होर्मुज से गुजरने की अनुमति दी
मामले की प्रत्यक्ष जानकारी रखने वाले चार सूत्रों के अनुसार ईरान ने भारतीय ध्वज वाले दो द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) वाहक जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दे दी है।
-
March 13, 2026 10:26 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
IDF का दावा, तेहरान की चौकियों पर हमला कर कई ईरानी सैनिकों को मार डाला
इजरायल की सेना ने दावा किया है कि उसने "तेहरान में हाल ही में स्थापित चौकियों पर कार्रवाई करते हुए रात के दौरान कई सैनिकों पर हमला किया और उन्हें मार डाला।"
-
March 13, 2026 10:19 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अली लरिजानी ने हेगसेथ पर कसा तंज, कहा-हमारे नेता जनता के बीच...मगर आपके एपस्टीन द्वीप पर"
अली लरिजानी ने अमेरिकी रक्षामंत्री हेगसेथ पर तगड़ा तंज कसा है। उन्होंने ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन का एक वीडियो जारी कर कहा-हमारे नेता जनता के बीच हैं। मगर आपके एपस्टीन द्वीप पर"...
-
March 13, 2026 10:15 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिका ने ईरान के स्वास्थ्य सुविधाओं पर किया हमला
अमेरिका ने ईरान के स्वास्थ्य सुविधाओं पर हमला किया है। इससे पूरा चिकित्सा ढांचा ढह गया है।
-
March 13, 2026 9:51 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
IRGC ने 2 टन वजनी 30 बैलिस्टिक मिसाइल से किया ईरान पर बड़ा हमला
आईआरजीसी एयरोस्पेस कमांडर का कहना है कि 1-2 टन वजनी 30 "अति-भारी" बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायली लक्ष्यों पर दागी गईं। मेजर जनरल सैयद माजिद मूसावी ने कहा कि इस हमले ने इजरायल के "प्रमुख एयरोस्पेस निगरानी प्रणालियों को बाधित और नष्ट कर दिया"। आईआरजीसी ने इसे "इजरायली शासन के खिलाफ अब तक का सबसे भीषण सैन्य हमला" बताया। उन्होंने आगे कहा, "अब इजरायली शासन के आसमान का एक नया हिस्सा हमारे नियंत्रण में है।"
-
March 13, 2026 8:51 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान में सत्ता परिवर्तन करना हमारा लक्ष्य, इजरायली पीएम नेतन्याहू का ऐलान
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि वे ईरान पर हमलों के जरिए वहां सत्ता परिवर्तन लाना चाहते हैं। नेतन्याहू ने ये टिप्पणियां ईरान पर अमेरिका-इजरायल युद्ध शुरू होने के दो सप्ताह बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में कीं।
-
March 13, 2026 8:49 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
स्टेट ऑफ होर्मुज में ईरानी हमलों का मुकाबला करने के लिए अमेरिका तैनात करेगा 2500 मरीन
ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य में हमलों को तेज करने के बाद पेंटागन मध्य पूर्व में एक मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट तैनात करेगा। इसमें लगभग 2,500 मरीन की तैनाती की जाएगी।
-
March 13, 2026 8:36 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायली हमले में मारे गए दक्षिणी लेबनान के नबातीह अल-फौका शहर के इमाम शेख हसन गंदौर
लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी के अनुसार दक्षिणी लेबनान के नबातीह अल-फौका शहर के इमाम शेख हसन गंदौर की इजरायली हमले में मौत हो गई है। गुरुवार को उनके घर पर हुए इजरायली हमला हुआ था, जिसमें उनको गंभीर चोटें आई थीं, शुक्रवार को इस कारण उनकी मौत हो गई।
-
March 13, 2026 8:29 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरानी हमले के बाद इजरायल के तेल संयंत्रों में लगी भीषण आग
तेहरान के बाद अब इज़रायल में तेल संयंत्रों में आग लग रही है। ईरान के खिलाफ इज़रायल और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा की जा रही कार्रवाई का जवाब ईरान 24 घंटे के भीतर दे रहा है। ईरानी मिसाइलों ने इजरायल समेत पूरे मिडिल ईस्ट में तेल टैंकरों को सर्वाधिक निशाना बनाना शुरू किया है।
-
March 13, 2026 8:20 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल ने बेरूत पर गिराया लीफलेट्स, लेबनान के लोगों से हिजबुल्लाह के खिलाफ होने को कहा
इजरायली सेना ने बेरूत पर हजारों लीफलेट्स गिराए हैं। आईडीएफ ने लेबनान के लोगों से हिजबुल्लाह के खिलाफ खड़े होने की अपील की है।
-
March 13, 2026 8:18 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
फ्रांस और इटली भी ईरान से स्टेट ऑफ होर्मुज में मांग रहे जहाजों के लिए रास्ता
फ्रांस और इटली भी अब स्टेट ऑफ होर्मुज में जहाजों के लिए रास्ता मांग रहे हैं। इसके लिए दोनों देशों ने ईरान से वार्ता शुरू कर दी है।
-
March 13, 2026 8:15 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इराक में दुर्घटनाग्रस्त हुए अमेरिकी KC-135 विमान के चालक दल के सभी 6 सदस्यों की मौत
पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त हुए अमेरिकी KC-135 ईंधन भरने वाले विमान में सवार चालक दल के सभी 6 सदस्यों की मौत की पुष्टि हो गई है। यह विमान 12 मार्च को ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान मित्र देशों के हवाई क्षेत्र में उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। हालांकि, विमान का दुर्घटनाग्रस्त होना न तो शत्रुतापूर्ण गोलीबारी के कारण हुआ और न ही मित्र देशों की गोलीबारी के कारण हुआ। मृतकों की पहचान उनके परिजनों को सूचित किए जाने के 24 घंटे बाद तक गुप्त रखी जा रही है।
-
March 13, 2026 1:36 PM (IST) Posted by Amit Mishra
सऊदी अरब ने लगभग 50 ड्रोन रोके
यूरो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब ने शुक्रवार को बताया कि उसके हवाई रक्षा प्रणालियों ने लगभग 50 ड्रोन को रोका, जो शुक्रवार तड़के कुछ ही घंटों के भीतर उसके हवाई क्षेत्र में घुस आए थे। सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, शुक्रवार तड़के इन ड्रोन का पता चला और उन्हें अपने निर्धारित लक्ष्यों तक पहुंचने से पहले ही निष्क्रिय कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में ड्रोन का आना सऊदी अरब के लिए हवाई खतरों के एक असामान्य रूप से उच्च स्तर को दर्शाता है।
-
March 13, 2026 1:26 PM (IST) Posted by Amit Mishra
ईरान को किस स्तर पर हो रहा नुकसान
ईरान की IRNA, ईरान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी के प्रमुख का हवाला देते हुए रिपोर्ट कर रही है कि विभिन्न क्षेत्रों में 24,531 नागरिक इकाइयां क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिनमें से 19,775 इकाइयां आवासीय हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 4,511 व्यावसायिक इकाइयां भी क्षतिग्रस्त हुई हैं, 69 स्कूल क्षतिग्रस्त हुए हैं, 195 शिक्षक और छात्र घायल हुए हैं। 16 रेड क्रिसेंट केंद्र क्षतिग्रस्त हुए हैं, इसके अलावा 21 बचाव और राहत वाहन तथा 19 एम्बुलेंस भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।
-
March 13, 2026 1:22 PM (IST) Posted by Amit Mishra
इजरायल में कम से कम 2,975 लोग हुए घायल
इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि 28 फरवरी को ईरान के साथ अमेरिका-इजरायल युद्ध शुरू होने के बाद से हुए हमलों में कम से कम 2,975 लोग घायल हुए हैं।
-
March 13, 2026 12:44 PM (IST) Posted by Amit Mishra
इजरायल ने तेहरान पर किया हमला
इजरायली सेना का कहना है कि उसने तेहरान पर बड़े पैमाने पर हमलों का नया चरण शुरू किया है। यह ऐसे समय में हुआ है, जब पहले यह रिपोर्ट आई थी कि तेहरान में धमाके हो रहे हैं और तेहरान के पश्चिम में स्थित करज में लड़ाकू विमानों की आवाजें सुनाई दे रही हैं।
-
March 13, 2026 12:17 PM (IST) Posted by Amit Mishra
इजरायली सेना ने लिटानी नदी पर बने पुल को उड़ाया
इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने दक्षिणी लेबनान में लिटानी नदी के ऊपर बने पुल को निशाना बनाया है। सेना ने दावा किया कि हिजबुल्लाह के सदस्य इस पुल का इस्तेमाल एक मुख्य रास्ते के तौर पर कर रहे थे और हाल ही में उन्होंने इसके पास रॉकेट लॉन्चर भी तैनात किए थे। सेना ने कहा कि वो हिजबुल्लाह के खिलाफ जोरदार कार्रवाई कर रही है।
-
March 13, 2026 12:01 PM (IST) Posted by Amit Mishra
ओमान में ड्रोन गिरने से 2 लोगों की मौत
ओमान की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, सोहार प्रांत में एक ड्रोन के गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई है। ड्रोन अल-अवाही औद्योगिक क्षेत्र में गिरा, जिससे 2 प्रवासी श्रमिकों की मौत होने के साथ-साथ कुछ अन्य लोग घायल भी हुए। एजेंसी ने यह भी बताया कि सोहार प्रांत में एक और ड्रोन को भी गिराया गया है।
-
March 13, 2026 11:13 AM (IST) Posted by Amit Mishra
इजरायल ने ईरान में बरसाए बम
इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने पिछले एक दिन में पश्चिमी और मध्य ईरान में 200 से ज्यादा ठिकानों पर हमला किया है। इजरायल के हमलों में ईरान में 1300 से अधिक लोगों की मौत हुई है। ईरान की ओर से भी इजरायल को निशाना बनाया गया है।
-
March 13, 2026 10:52 AM (IST) Posted by Amit Mishra
ईरान ने तुर्की में NATO के बेस पर किया हमला
ईरान ने तुर्की में NATO के बेस पर हमला किया है। हमले के बाद ब्लास्ट और सायरन की आवाजें सुनाई दी हैं। जानकारी के मुताबिक इस अटैक को इंटरसेप्ट कर लिया गया है। NATO के बेस पर अमेरिका के 50 न्यूक्लियर बम होने का अनुमान है। NATO समझौते के तहत अमेरिका ने यहां परमाणु बम स्टोर किए गए हैं जिसको ईरान ने निशाना बनाया है।
-
March 13, 2026 9:57 AM (IST) Posted by Amit Mishra
इजरायल ने बेरूत में किया हमला
इजरायल की सेना ने कहा कि उसने लेबनान की राजधानी में हमला किया है। हमले का निशाना हिजबुल्लाह का एक ऑपरेटिव था। सेना ने यह नहीं बताया कि उसका हमला सफल रहा या नहीं, और ना ही यह बताया कि शहर के किस हिस्से में यह हमला किया गया था। बेरूत और देश के अन्य हिस्सों में पिछले कई दिनों से इजरायल की बमबारी जारी है।
-
March 13, 2026 9:22 AM (IST) Posted by Amit Mishra
दुबई में इंटरसेप्शन के मलबे से लगी आग
शुक्रवार की सुबह दुबई के आसमान में घना काला धुआं उठता दिखा। अधिकारियों ने बताया कि यह आग शहर के एक इंडस्ट्रियल इलाके में लगी थी। एसोसिएटेड प्रेस के एक पत्रकार ने दुबई के अल क्वोज इलाके में यह आग देखी। आग से उठते धुएं को देखने के लिए वहां आस-पास के लोग जमा हो गए। पुलिस ने AP के पत्रकार को आग वाली जगह के ज्यादा करीब जाने से रोक दिया। दुबई मीडिया ऑफिस, जो सरकार की तरफ से बयान जारी करता है, ने कहा, "एक सफल इंटरसेप्शन के मलबे की वजह से सेंट्रल दुबई में एक बिल्डिंग के बाहरी हिस्से पर एक छोटी सी घटना हुई।" उसने बताया कि इसमें किसी को कोई चोट नहीं आई।
-
March 13, 2026 8:34 AM (IST) Posted by Amit Mishra
ईरान के अराक में महिला और बच्चे की मौत
पश्चिमी ईरान के अराक शहर में एक रिहायशी इमारत को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हवाई हमले में रात के समय एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई। शहर के उप-गवर्नर ने बताया कि इस हमले में 35 अन्य लोग भी घायल हुए हैं।
-
March 13, 2026 8:33 AM (IST) Posted by Amit Mishra
इराकी हथियारबंद गुट ने अमेरिकी विमान को गिराने की ली जिम्मेदारी
ईरान समर्थित हथियारबंद गुटों के एक संगठन, 'इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक' ने पश्चिमी इराक में एक अमेरिकी KC-135 रीफ्यूलिंग विमान को गिराने की जिम्मेदारी ली है। अपने आधिकारिक टेलीग्राम चैनल पर जारी एक बयान में, इस गुट ने दावा किया कि उसके लड़ाकों ने हवाई सुरक्षा प्रणालियों का इस्तेमाल करके विमान को निशाना बनाया, जिससे वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह दावा अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) की रिपोर्ट के विपरीत है। CENTCOM ने बताया है कि घटना में 2 विमान शामिल थे। जहां एक विमान पश्चिमी इराक में गिर गया, वहीं दूसरा विमान इजरायल में सुरक्षित उतर गया। CENTCOM ने कहा, "यह किसी दुश्मन की गोलीबारी या अपनी ही सेना की गोलीबारी के कारण नहीं हुआ।"
-
March 13, 2026 8:30 AM (IST) Posted by Amit Mishra
जंग में फ्रांस के सैनिक की हुई मौत
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि इराक में हुए हमले में एक फ्रांसीसी सैनिक की मौत हो गई है। राष्ट्रपति मैक्रों ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि इस हमले का निशाना इराक के उत्तरी कुर्द क्षेत्र में स्थित इरबिल था। मैक्रों ने सैनिक की पहचान वारसेस के 'चेसर्स एल्पिन्स' की 7वीं बटालियन के चीफ वारंट ऑफिसर अर्नाड फ्रियन के रूप में की है। मैक्रों ने कहा, "उनके परिवार और उनके साथी सैनिकों के प्रति, मैं पूरे राष्ट्र का स्नेह और एकजुटता व्यक्त करना चाहता हूं।" उन्होंने आगे कहा, "हमारे कई सैनिक घायल हुए हैं। फ्रांस उनके और उनके प्रियजनों के साथ खड़ा है।"
-
March 13, 2026 8:28 AM (IST) Posted by Amit Mishra
इराक में अमेरिकी ठिकानों पर हुए हमले
इराकी समूह ने पूरे देश में अमेरिकी ठिकानों पर हमलों का दावा किया है। अपने आधिकारिक टेलीग्राम चैनल पर जारी एक बयान के अनुसार, सशस्त्र समूह 'सराया औलिया अल-दम' ने पूरे इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमलों की जिम्मेदारी ली है।
-
March 13, 2026 8:25 AM (IST) Posted by Amit Mishra
इजरायल पर मिसाइल हमले में 30 लोग घायल
इजरायल की 'मैगन डेविड एडोम' एम्बुलेंस सेवा ने बताया कि यरुशलम से लगभग 100 किलोमीटर (60 मील) उत्तर में, लेबनान की सीमा के पास स्थित शहर जारजिर पर हुए मिसाइल हमले में लगभग 30 लोग घायल हो गए हैं। सेवा ने बताया कि इनमें से ज्यादातर चोटें हमले के दौरान टूटे हुए शीशे की वजह से लगी हैं। हिजबुल्लाह ने शुक्रवार तड़के कहा कि उसने इजरायल की ओर कई रॉकेट दागे हैं।
-
March 13, 2026 8:23 AM (IST) Posted by Amit Mishra
सऊदी अरब ने मार गिराए 38 ड्रोन
सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार तड़के बताया कि उसने 38 ड्रोन मार गिराए हैं। ये ड्रोन देश के पूर्वी प्रांत की ओर बढ़ रहे थे। ईरान के साथ जंग के बीच, सऊदी अरब में कई जगहों को निशाना बनाया गया है, इनमें रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास, तेल से जुड़े बुनियादी ढांचे और अमेरिकी बेस शामिल हैं।