Israel US Iran War Update LIVE: अमेरिकी सेना ने ईरान में नागरिकों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी की
Israel US Iran War Update LIVE: ईरान पर अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले के बाद मिडिल-ईस्ट युद्ध की आग में झुलस रहा है। अमेरिकी सेना ने ईरान में नागरिकों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी की है।

Israel US Iran War Update: इजरायल और अमेरिका लगातार ईरान पर हमला कर रहे हैं। आज युद्ध का नौवां दिन है और अभी भी युद्ध की समाप्ति के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। ट्रंप का कहना है कि हम ईरान के नेतृत्व को कई बार पहले ही खत्म कर चुके हैं। या तो वे सरेंडर कर दें या फिर सरेंडर करने वाला कोई न बचे। इसके अलावा ईरान भी युद्ध से पीछे नहीं हटने वाला है। वहीं ईरान का कहना है कि वह अमेरिका और इजरायल से सु्प्रीम लीडर की मौत का बदला लेने तक युद्ध जारी रखेंगे और दुश्मन को अपनी एक इंच भी जमीन नहीं देगा।
अमेरिका ने ईरान के लोगों को दी चेतावनी
अमेरिकी सेना ने ईरान के नागरिकों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी अमेरिकी सेंट्रल कमांड की ओर से जारी की गई है। इसमें यह भी कहा गया है कि ईरान अपने नागरिकों की सुरक्षा के प्रति बिलकुल जिम्मेदार नहीं है।
ईरान ने 4 अमेरिकी थाड रडार को उड़ाया
ईरान की सेना ने दावा किया है कि उसने अमेरिका के थाड प्रणाली के 4 रडार को नष्ट कर दिया है। ईरान ने यह हमला इजरायल पर कलस्टर और बैलिस्टिक मिसाइल हमलों के बाद किया है।
अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले से तेहरान का आसमान धुएं से काला हो गया है।
यूएई ने पहली बार किया ईरान पर बड़ा हमला
इजरायल के न्यूज पोर्टल Ynet का दावा है कि यूएई ने पहली बार ईरान पर हमला किया है। इस हमले की तस्वीरें भी साझा की गई हैं। इज़राइली पोर्टल Ynet ने अपने स्रोतों का हवाला देते हुए रिपोर्ट किया है कि यूएई वायु सेना ने ईरानी डिसैलिनेशन प्लांट (समुद्री जल से मीठा पानी बनाने वाली सुविधा) पर हमला किया। प्रकाशन में जोर दिया गया है कि इज़रायल इस हमले को तेहरान के लिए एक संकेत के रूप में अधिक देखता है। यह माना जा रहा है कि यूएई केवल तब ही व्यापक और अधिक खुली मुहिम में शामिल हो सकता है, जब ईरानी हमले एमिराती क्षेत्र पर और बढ़ जाएं। अभी तक किसी भी पक्ष से कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।
ईरान के 400 ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
इजरायल ने ईरान के 400 ठिकानों बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है। आईडीएफ ने एक्स पर इसे शेयर किया है।
इजरायल और अमेरिका के हमले में ईरान के तेल टैंकरों में लगी आग
अमेरिका और इज़रायल ने तेहरान के पास तेल भंडारण टैंकों पर हमला किया। कच्चा तेल सीवेज और जल निकासी प्रणालियों में फैल गया, जिससे सड़कों पर आग की नदियां बहने लगीं। नवीनतम वीडियो के अनुसार, भंडारण सुविधाओं में अभी भी आग लगी हुई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "हमने उनके 44 नौसैनिक जहाजों को नष्ट कर दिया है। हमने उनकी वायुसेना के सभी विमानों को नष्ट कर दिया है। हमने उनकी अधिकांश मिसाइलों को नष्ट कर दिया है। अब मिसाइलें बहुत कम आ रही हैं। हमने उनके मिसाइल निर्माण क्षेत्रों पर भी भारी हमला किया है। उनकी ड्रोन क्षमता में भारी गिरावट आई है। सेना लगभग न के बराबर है। हम सेना पर भी भारी हमला कर सकते हैं, लेकिन शायद हम करेंगे, शायद नहीं। हमने अभी तक इस बारे में कोई निर्णय नहीं लिया है।" वहीं दूसरी तरफ ईरान की ओर से भी पीछे हटने की कोई गुंजाइश नजर नहीं आ रही है। हालांकि ईरान के राष्ट्रपति ने शनिवार को अपने पड़ोसी देशों से हमले के लिए माफी मांगी है।
भारत ने शनिवार को कहा कि वह मिडिल-ईस्ट की उभरती स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। विदेश में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विदेश मंत्रालय ने देर रात एक बयान में कहा कि पूरे क्षेत्र में हवाई क्षेत्र के आंशिक रूप से खुलने के बाद 52,000 से अधिक भारतीय स्वदेश लौट आए हैं। मंत्रालय ने क्षेत्र के सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय अधिकारियों के दिशानिर्देशों और भारतीय मिशनों द्वारा जारी सलाह का पालन करने का भी आग्रह किया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीयों की सहायता के लिए 24 घंटे चालू रहने वाली हेल्पलाइन स्थापित की हैं।
Live updates : Israel US Iran War Update
-
March 08, 2026 7:58 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
IRGC ने इजरायल और अमेरिकी ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइल हमले का वीडियो जारी किया
IRGC ने इजरायल और अमेरिकी ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइल हमले का वीडियो जारी किया है। आईआरजीसी ने ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 की 28वीं लहर के तहत इजरायल और अमेरिकी ठिकानों पर यह मिसाइलें दागी हैं। इस दौरान ईरान ने खैबर शेकान, इमाद और ग़द्र बैलिस्टिक मिसाइलों के प्रक्षेपण का फुटेज जारी किया है।
-
March 08, 2026 7:21 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
UAE ने ईरान पर हमले को बताया अफवाह, मगर कहा-हमें अपनी संप्रभुता की रक्षा का अधिकार
संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान पर हमले की बात को अफवाह बताया है। साथ ही कहा है कि हमें अपनी संप्रभुता और अखंडता की रक्षा का अधिकार है। यूएई ने कहा कि वह किसी भी प्रकार के युद्ध में नहीं पड़ना चाहता। यूएई के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी है।
-
March 08, 2026 6:59 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
चीन ने ईरान में युद्ध को बताया गैरजरूरी, कहा-ये सिर्फ घृणा और संकट बढ़ाता है
चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा: ईरान में मौजूदा स्थिति को देखते हुए, यह युद्ध शुरू ही नहीं होना चाहिए था; इससे किसी भी पक्ष को लाभ नहीं होगा। मध्य पूर्व का इतिहास बार-बार हमें याद दिलाता है कि बल प्रयोग समस्याओं का समाधान नहीं है, युद्ध केवल घृणा को बढ़ाता है और संकटों को जन्म देता है। चीनी पक्ष एक बार फिर सैन्य अभियानों को तत्काल समाप्त करने का आह्वान करने के लिए तैयार है, ताकि स्थिति को और बिगड़ने से रोका जा सके और युद्ध क्षेत्र का विस्तार न हो।
-
March 08, 2026 6:36 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने इजरायल को धमकाया, कहा-"अभी और मिसाइलें आ रही हैं, बस..थोड़ा इंतजार करिये"
ईरान ने इजरायल कलस्टर बमों और मिसाइल हमलों की नई श्रृंखला शुरू की है। ईरानी मिसाइलों ने तेल-अवीव में तबाही मचा दी है। इस बीच ईरान ने तेल-अवीव को धमकाते हुए कहा है, "अभी और मिसाइलें आ रही हैं, बस..थोड़ा इंतजार करिये"। आज की रात और मिसाइलें गिरेंगी।
-
March 08, 2026 6:20 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने इजरायल में मचाई तबाही
ईरान लगातार इजरायल में कलस्टर बम और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले कर रहा है। इससे तेल-अवीव में तबाही मच गई है। हमले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मकानों और वाहनों के परखच्चे उड़े देखे जा सकते हैं।
-
March 08, 2026 6:13 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने तेल-अवीव पर फिर गिराया कलस्टर बम
ईरान ने इजरायल की राजधानी तेल-अवीव पर फिर से कलस्टर बम गिराया है। हमले के बाद इलाके के लोगों में दहशत फैल गई है।
-
March 08, 2026 5:59 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान में नए धर्मगुरु के नाम का आधिकारिक ऐलान होने से पहले घमासान
ईरानी वरिष्ठ धर्मगुरु ईरान के अगले सर्वोच्च नेता परईरानी असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स के सदस्य आयतुल्लाह मोहसिन हिदारी अलेकासिर ने रविवार को कहा कि ईरान के नए सर्वोच्च नेता का चयन लगभग हो चुका है और बहुमत की सहमति बन गई है। "यहाँ तक कि महान शैतान ने भी उनका नाम लिया"। उन्होंने कहा, "सबसे उपयुक्त उम्मीदवार, जिसे असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स के बहुमत ने मंजूरी दी है, तय हो चुका है।" उन्होंने जोर दिया कि यह फैसला दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की सलाह पर आधारित है कि ईरान का सर्वोच्च नेता "दुश्मन द्वारा नफरत किया जाए" न कि उसकी प्रशंसा की जाए।
अलेकासिर ने कहा, "यहां तक कि महान शैतान (अमेरिका) ने भी उनका नाम लिया है," जो स्पष्ट रूप से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान का संकेत है। ट्रंप ने कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि खामेनेई के बेटे मोजताबा खामेनेई (एक मध्यम स्तर के कट्टरपंथी धर्मगुरु) को अगला सर्वोच्च नेता बनना "मेरे लिए अस्वीकार्य" है। ट्रंप ने उन्हें "लाइटवेट" (हल्का) बताया और चेतावनी दी कि अमेरिका को ईरान के अगले नेता के चयन में शामिल होना चाहिए, क्योंकि वह ईरान में "शांति और सद्भाव" लाना चाहता है।
-
March 08, 2026 5:50 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने यूएई पर 17 मिसाइलें दागी
ईरान ने यूएई पर 17 मिसाइलें और कई ड्रोन से हमला किया है। बीते 24 घंटे में ईरान ने यूएई में जमकर तबाही मचाई है।
-
March 08, 2026 5:50 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
तेहरान में बीती रात इजरायल-अमेरिका के हमले के 24 घंटे बाद भी नहीं बुझी आग
तेहरान के शाहरान तेल डिपो में कल रात हुए हमले के बाद आग अभी भी जल रही है और आसमान में घना काला धुआं छाया हुआ है।
-
March 08, 2026 5:40 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने कुवैत के बाद इजरायल के desalination facility को बनाया निशाना
ईरानी सेना ने कुवैत के बाद अब उत्तरी तेल अवीव पर रॉकेट/मिसाइल हमलों में इलाके में स्थित एक desalination facility को निशाना बनाया गया है। यह केंद्र समुद्र के खारे पानी को मीठे जल में बदलने के लिए लगाया गया था।
-
March 08, 2026 5:29 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
अमेरिका-इजरायल के हमलों के बाद तेहरान की सड़कों के दोनों ओर नीचे से जल रही आग
तेहरान में इजरायल और अमेरिका के हमलों के बाद सड़कों के दोनों ओर से नीचे से आग जल रही है। हमले के बाद तेहरान के सीवरों और गैस पाइप लाइन में ईंधन का रिसाव हो गया, जिससे शनिवार की रात नालियां नरक की सड़कों की तरह धधक रही हैं।
-
March 08, 2026 5:05 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
"लेबनान में मिलिट्री ऑपरेशन से पहले IDF ने दी चेतावनी, लितानी नदी के करीबी निवासी इलाका करें खाली"
"लेबनान में मिलिट्री ऑपरेशन से पहले IDF ने लितानी नदी के करीब रहने वाले सभी निवासियों को तत्काल इलाका खाली करने की चेतावनी दी है। आईडीफ ने निवासियों को तत्काल कहीं और चले जाने का निर्देश दिया है।
-
March 08, 2026 4:40 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
रूस ने ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले को बताया अवैध
रूस ने ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले को 'अवैध और बिना उकसावे के की गई आक्रामकता'बताया है। ब्रिटेन में रूस के राजदूत केलिन ने कहा, 'जिसका कोई स्पष्टीकरण नहीं, कोई स्पष्ट लक्ष्य नहीं, कोई वापसी रणनीति नहीं'। 'यह महत्वपूर्ण परमाणु मुद्दों पर चल रही बातचीत के बीच हुआ है, बातचीत सफलता के करीब थी'।
-
March 08, 2026 4:05 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायली हमले में लेबनान में 12 लोगों की मौत
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजरायल ने रविवार तड़के दक्षिणी लेबनान और बेरूत पर फिर से हमला किया, जिसमें 12 और लोग मारे गए। मध्य पूर्व में युद्ध लगातार बढ़ता जा रहा है। इजरायली अधिकारियों ने कहा कि ये हमले ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की कुद्स फोर्स की लेबनानी शाखा के कमांडरों को निशाना बनाकर किए गए थे। इससे पहले प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संघर्ष के अगले चरण के लिए "कई आश्चर्यजनक कारनामों" का वादा किया था। इस बीच, कुवैत में मिसाइलों और ड्रोन के हमले में दो सीमा रक्षक मारे गए।
-
March 08, 2026 4:01 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने कहा-इजरायल और अमेरिका ने 10000 नागरिक ठिकानों पर किया हमला
एपी न्यूज के अनुसार ईरान ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि अब तक के हमलों में इजरायल और अमेरिका ने लगभग 10,000 नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया है।
-
March 08, 2026 3:55 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल और अमेरिका के हमले से ईरान कुछ यूं उगा सुबह का सूरज
इजरायल और अमेरिका के हमले से ईरान में जब रविवार को सुबह का सूरज निकला तो पूरा आसमान काले धुएं में डूबा हुआ था। ऐसे में सूरज की स्पष्ट रोशनी नहीं दिखाई दे रही थी। मानों बादलों ने सूरज को ढंक लिया हो।
-
March 08, 2026 3:39 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
दुबई में मारे गए 2 पाकिस्तानी, शहबाज शरीफ ने जताया दुख
दुबई में मिसाइल के मलबे से दो पाकिस्तानी नागरिकों की दुखद मृत्यु से मैं अत्यंत व्यथित हूँ। संयुक्त अरब अमीरात में हमारे राजनयिक मिशन दुबई अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में हैं, ताकि सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जा सके और शव वापसी की प्रक्रिया को सुगम बनाया जा सके। इस दुःख की घड़ी में हमारी गहरी संवेदनाएं मृतक के परिवार के साथ हैं।
-
March 08, 2026 3:35 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
यूएस और इजरायल ने किया किया ईरान पर बड़ा हमला, तेहरान से उठ रहा धुआं
तेहरान से अपडेट लगभग पूरे शहर में अभी भी घना काला धुआं छाया हुआ है। हमने अभी-अभी शहर का चक्कर लगाया। बारिश रुक गई है, लेकिन हवा में सांस लेना काफी जहरीला महसूस हो रहा है।
-
March 08, 2026 2:39 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान ने रविवार को भी किया पड़ोसी देशों पर वार
ईरान ने रविवार को भी पड़ोसी देशों पर वार ताबड़तोड़ वार किया। खाड़ी देशों ने रविवार को मिसाइल और ड्रोन हमलों की सूचना दी, जबकि ईरान ने पड़ोसी देशों के खिलाफ हमले जारी रखने की कसम खाई क्योंकि क्षेत्रीय युद्ध दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुका है।
-
March 08, 2026 2:19 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
बहरीन में ईरानी ड्रोन से Desalination Plant क्षतिग्रस्त
ईरानी ड्रोन से रविवार तड़के इजरायल ने दक्षिणी लेबनान पर अपना हमला तेज कर दिया, क्योंकि युद्ध नौवें दिन में प्रवेश कर गया है। इस हमले में बहरीन का डेसालिनेशन प्लांट नष्ट हो गया है। प्रधानमंत्री बेंजाेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेमिन नेतन्याहू ने क्षेत्र में फैल रहे इस संघर्ष के अगले चरण में "कई आश्चर्यजनक कारनामों" का वादा किया है। लेबनान में हुए ताजा हमलों में 12 और लोग मारे गए, जिससे मरने वालों की संख्या 300 से ऊपर हो गई है। इजरायल ने देश के बड़े हिस्से को खाली करने का आदेश दिया है। इजरायल की सेना का कहना है कि इस हमले का उद्देश्य वहां ईरान समर्थित बलों को खदेड़ना है।
-
March 08, 2026 2:02 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
मिडिल-ईस्ट में आर्मी बेस छोड़कर जहां छुपे हैं अमेरिकी अधिकारी, ईरान वहीं कर रहा हमले
ईरान ने पूरे मध्य-पूर्व क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों पर लगातार हमला करते हुए और उन्हें निष्क्रिय करने के बाद अब अमेरिकी अधिकारियों के उन आवासों और सभा स्थलों को भी निशाना बना रहा है, जहां वो रह रहे हैं।
-
March 08, 2026 1:58 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान के परमाणु केंद्र पर कब्जा चाहते हैं ट्रंप, जमीनी सेना भेजने की योजना
ईरान के परमाणु केंद्र पर कब्जा चाहते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप। ईरान में जमीनी सेना भेजने की योजना पर कर रहे काम।
-
March 08, 2026 1:26 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान के कच्चे तेल के मुख्य निर्यात केंद्र पर कब्जा जमा सकता है अमेरिका
क्लैश रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी अधिकारियों ने ईरान के मुख्य तेल निर्यात केंद्र खारग द्वीप को ज़ब्त करने की संभावना पर चर्चा की है। यह द्वीप ईरान के कच्चे तेल के निर्यात का लगभग 90% हिस्सा संभालता है, जिससे यह देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी बन जाता है।
-
March 08, 2026 1:19 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान की जहाज IRIS DENA पर हमले में घायल 22 ईरानी नाविक श्रीलंका के अस्पताल से डिस्चार्ज
अमेरिकी हमले में क्षतिग्रस्त हुए ईरानी जहाज आईरिस देना के कम से कम 22 ईरानी नाविकों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अस्पताल अधिकारियों ने रविवार को बताया, "उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच एम्बुलेंस से गाले के बाहरी इलाके कोग्गला स्थित श्रीलंका वायु सेना के अस्पताल में भेजा गया। 10 अन्य नाविक करापितिया स्थित राष्ट्रीय अस्पताल गाले में इलाज करा रहे हैं। बुधवार को गाले के दक्षिणी तट पर स्थित गाले के पास अमेरिकी पनडुब्बी द्वारा हमला किए जाने के बाद ईरानी फ्रिगेट आईरिस देना के डूबने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। श्रीलंका ने बुधवार को कहा कि उसने हमले में मारे गए 84 ईरानी नाविकों के शव बरामद कर लिए हैं।
-
March 08, 2026 1:11 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान के ड्रोन हमले से कुवैत के सुरक्षा संस्थान मुख्यालय में लगी आग
ईरान द्वारा दागे गए एक ड्रोन ने कुवैत के सार्वजनिक सामाजिक सुरक्षा संस्थान के मुख्य मुख्यालय में आग लगा दी। हमले के बाद बहुमंजिला इमारत आग की लपटों में घिरी हुई थी और आपातकालीन दल आग पर काबू पाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। यह घटना ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल युद्ध के लगातार बढ़ते तनाव के बीच घटी है, जिसमें तेहरान ने खाड़ी क्षेत्र में सैन्य और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया है।
-
March 08, 2026 1:05 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
इजरायल के हाईफा पावर प्लांट पर ईरानी हमले का वीडियो आया सामने
इजरायल के हाईफा पावर प्लांट पर ईरान ने शनिवार की रात बड़ा हमला किया था। इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हमले के बाद भीषण आग लगी दिख रही है।
-
March 08, 2026 12:56 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ट्रंप ने कहा- "ईरानियों ने गलती से खुद ही लड़कियों के स्कूल पर बमबारी कर दी, अमेरिकियों का कोई हाथ नहीं"
अमेरिकी राष्ट्रपति Trump ने दक्षिणी ईरान के मीनाब में स्थित एक विद्यालय का जिक्र करते कहा कि यह इमारत रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के अड्डे के ठीक बगल में स्थित है। युद्ध के पहले ही दिन विद्यालय पर हमला हुआ। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि 160 से अधिक लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर बच्चे थे। ट्रंप ने कहा, "जो मैंने देखा है, उसके आधार पर यह ईरान ने किया है। जैसा कि आप जानते हैं, उनके गोला-बारूद बेहद अचूक हैं। उनमें निशाना लगाने की क्षमता बिल्कुल भी नहीं है।"
-
March 08, 2026 12:39 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
कतर में रह रहे भारतीयों के लिए दूतावास ने जारी की चेतावनी
दोहा में रह रहे भारतीय दूतावास ने अपने देश के नागरिकों को एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने लिखा है, 28 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच कतर से उड़ानें रद्द होने के कारण कतर में पर्यटक/अल्पकालिक आगंतुक (हय्या ए1 वीजा धारक) के रूप में फंसे भारतीय नागरिकों से अनुरोध है कि वे नीचे दिए गए लिंक पर अपना विवरण भरें। कृपया ध्यान दें कि यह केवल कतर के निवासी न होने वाले फंसे हुए भारतीय नागरिकों की सटीक संख्या और विवरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से है।
लिंक बहाल कर दिया गया है:
https://indianembassyqatar.gov.in/hayya_visitors
(जिन लोगों ने पहले ही हमारे पिछले लिंक के माध्यम से विवरण जमा कर दिया है, उन्हें दोबारा जमा करने की आवश्यकता नहीं है) -
March 08, 2026 11:55 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
IDF ने ईरान के एफ-14 फाइटर जेट पर किया हमला का दावा
आईडीएफ ने कहा है कि इज़रायली वायु सेना ने ईरानी आतंकवादी शासन के F-14 लड़ाकू विमानों को संग्रहित करने वाले परिसरों पर हमला किया, जो इस्फहान हवाई अड्डे पर थे। इसके अलावा उन पहचान और रक्षा प्रणालियों को भी निशाना बनाया गया जो इज़रायली वायु सेना के विमानों के लिए खतरा पैदा कर रही थीं। यह हमला तेहरान के मेहराबाद हवाई अड्डे पर 'कुद्स फोर्स' इकाई द्वारा उपयोग किए जाने वाले 16 विमानों के विनाश के साथ जुड़ता है, जो परसों हुआ था। यह इज़रायली वायु सेना द्वारा ईरान के आकाश में वायु श्रेष्ठता को गहरा करने के प्रयासों का हिस्सा है। आईडीएफ (इज़राइल रक्षा बल) ईरानी आतंकवादी शासन की सभी प्रणालियों पर हमले को और गहरा करना जारी रखेगा तथा ईरान भर में वायु श्रेष्ठता का विस्तार करेगा।
-
March 08, 2026 11:48 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra
ईरान की मिसाइलों को यूएई और कुवैत ने किया रोकने का दावा
संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत की सेनाओं का कहना है कि उनके वायु रक्षा तंत्र रविवार को ईरान से दागी गई मिसाइलों और ड्रोनों को रोक रहे हैं।
-
March 08, 2026 11:14 AM (IST) Posted by Amar Deep
दबाव कम करने के लिए दी भारत को छूट
भारत को रूस से तेल की कुछ मात्रा बेचने की अनुमति देने के बाद अतिरिक्त कदम उठाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "मैं ऐसा सिर्फ थोड़ा दबाव कम करने के लिए कर रहा हूं। हमारे पास बहुत तेल है। हमारे देश में अपार मात्रा में तेल है, और अंतरिक्ष में भी बहुत तेल मौजूद है।"
-
March 08, 2026 10:51 AM (IST) Posted by Amar Deep
ट्रंप ने कुर्दों को युद्ध में शामिल न होने को कहा
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इराक की कुर्द सेनाओं से ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल न होने का अनुरोध किया है, क्योंकि अमेरिका और इज़रायल तेहरान पर हमले जारी रखे हुए हैं। उन्होंने कहा, "जैसा कि आप जानते हैं, हम कुर्दों के साथ बहुत मैत्रीपूर्ण संबंध रखते हैं, लेकिन हम युद्ध को पहले से अधिक जटिल नहीं बनाना चाहते। मैंने इसे स्पष्ट कर दिया है, मैं नहीं चाहता कि कुर्द युद्ध में शामिल हों। मैं नहीं चाहता कि कुर्द घायल हों या मारे जाएं। वे युद्ध में शामिल होने को तैयार हैं, लेकिन मैंने उनसे कहा है कि मैं उन्हें युद्ध में शामिल नहीं होने देना चाहता।"
-
March 08, 2026 10:25 AM (IST) Posted by Amar Deep
कैंसर को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे: ट्रंप
ट्रंप ने कहा, "हमने अनुमान लगाया था कि तेल की कीमतें बढ़ेंगी, जो कि बढ़ेंगी भी, लेकिन वे गिरेंगी भी। हम धरती से एक बड़े कैंसर को मिटा देंगे। हम कैंसर को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। 7 अक्टूबर को मत भूलिए। पिछले कई वर्षों में जो कुछ भी हुआ है, उसे मत भूलिए। देखते हैं आगे क्या होता है। हम जो कर रहे हैं वह न केवल हमारे देश के लिए, न केवल इजरायल के लिए, न केवल मध्य पूर्व के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक महान कार्य है।"
-
March 08, 2026 10:00 AM (IST) Posted by Amar Deep
ईरान में सेना भेजने पर बोले ट्रंप
ईरान में सेना भेजने के मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "अभी तो हम उन्हें बुरी तरह से हरा रहे हैं, लेकिन भविष्य में हम ऐसा कर सकते हैं।"
-
March 08, 2026 9:22 AM (IST) Posted by Amar Deep
ईरान के पास न के बराबर सेना: ट्रंप
डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, "हमने उनके 44 नौसैनिक जहाजों को नष्ट कर दिया है। हमने उनकी वायुसेना के सभी विमानों को नष्ट कर दिया है। हमने उनकी अधिकांश मिसाइलों को नष्ट कर दिया है। अब मिसाइलें बहुत कम आ रही हैं। हमने उनके मिसाइल निर्माण क्षेत्रों पर भी भारी हमला किया है। उनकी ड्रोन क्षमता में भारी गिरावट आई है। सेना लगभग न के बराबर है। हम सेना पर भी भारी हमला कर सकते हैं, लेकिन शायद हम करेंगे, शायद नहीं। हमने अभी तक इस बारे में कोई निर्णय नहीं लिया है।"
-
March 08, 2026 8:59 AM (IST) Posted by Amar Deep
रूस के ईरान को सपोर्ट करने पर बोले ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पूछा गया कि क्या रूस ईरान का समर्थन कर रहा है, तो उन्होंने कहा, "मेरे पास इसका कोई संकेत नहीं है। अगर वे ऐसा कर भी रहे हैं, तो वे अच्छा काम नहीं कर रहे हैं क्योंकि ईरान की स्थिति भी कुछ खास अच्छी नहीं है।"
-
March 08, 2026 8:33 AM (IST) Posted by Amar Deep
ईरान को सरेंडर करने की धमकी
ईरान के साथ युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, ".हम उनके नेतृत्व को कई बार पहले ही खत्म कर चुके हैं। बात सिर्फ इतनी है कि या तो वे आत्मसमर्पण कर दें या फिर आत्मसमर्पण करने वाला कोई न बचे, लेकिन सैन्य दृष्टि से वे पूरी तरह बेकार हो चुके हैं।"